OPPO Find X9 Series स्मार्टफोन की आज रात 12 बजे से बिक्री : बैटरी, कैमरा और पावर—सब कुछ 10/10

नई दिल्ली: OPPO की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Find X9 और Find X9 Pro को इंडिया में 21 नवंबर से बिक्री होगी। 20 नवंबर को कंपनी ने घोषणा की कि दोनों फोन 21 नवंबर की रात 12 बजे से OPPO e-store, Amazon, Flipkart और सभी बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदे जा सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि यह सीरीज़ पूरी तरह फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने के लिए बनाई गई है, जिसमें Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया कैमरा सिस्टम, दमदार बैटरी परफॉर्मेंस, पावरफुल हार्डवेयर और नया, स्मार्ट ColorOS 16 शामिल है। इसके साथ ही इसमें एडवांस AI फीचर्स, बेहतर डिवाइस स्टेबिलिटी के लिए Apex Guard और OPPO Premium Service Card के साथ एक प्रीमियम ओनरशिप अनुभव मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

Find X9 Pro का 16GB + 512GB वाला वेरिएंट 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Find X9 दो वेरिएंट में आता है—12GB + 256GB की कीमत 74,999 रुपये है और 16GB + 512GB की कीमत 84,999 रुपये रखी गई है। दोनों मॉडल 21 नवंबर से बाजार में उपलब्ध हैं। Find X9 Pro सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा, जबकि Find X9 OPPO e-store, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा।

पहली सेल में कंपनी ने कई आकर्षक ऑफर भी रखे हैं। ग्राहक SBI, HDFC, Kotak और IDFC First Bank कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है। अगर कोई ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहता है, तो उसे Cashify और Servify के जरिए 10% तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। फाइनेंस पार्टनर्स जैसे Bajaj Finserv, TVS Credit, HDB Financial Services, IDFC First Bank और Poonawala Fincorp के साथ Zero Down Payment स्कीम भी उपलब्ध है। इस सीरीज़ के साथ 180 दिनों तक किसी भी हार्डवेयर डिफेक्ट पर सीधे रिप्लेसमेंट दिया जाएगा।

इसके अलावा Find X9 Series खरीदने वाले यूज़र्स को 3 महीने का Google Gemini Pro एक्सेस बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। कंपनी ने Paytm Travel के साथ भी एक ऑफर लॉन्च किया है जिसके तहत 18 से 30 नवंबर के बीच फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 2000 रुपये का फ्लाइट वाउचर मिलेगा। वहीं Jio यूज़र्स को 2250 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं और खास बात यह है कि 18 से 25 वर्ष के Jio यूज़र्स को 18 महीने का Gemini Pro एक्सेस भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा।

OPPO का फ्लैगशिप धमाका: Find X9 सीरीज़ लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 200MP हैसलब्लैड कैमरा

नई दिल्ली: OPPO ने फाइनली अपनी बहुप्रतीक्षित Find X9 सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है। यह सीरीज़ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एकदम टक्कर देने को तैयार है। अगर आप एक ऐसा फ़ोन चाहते हैं जिसमें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस सब कुछ टॉप-नॉच हो, तो यह आपके लिए है।

खासियतें जो इसे बनाती हैं ‘ऑल-राउंडर’ फ्लैगशिप:

कैमरा: Hasselblad का नया जादू

Find X9 Pro: इसमें 200MP का Hasselblad टेलीफ़ोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और Sony LYT-828 सेंसर वाला अल्ट्रा XDR मेन कैमरा है। यह 120x तक डिजिटल ज़ूम कर सकता है और जंगली या दूर की चीज़ों की फोटो एकदम साफ़ खींचता है!
Find X9: इसमें भी 50MP के तीन धांसू कैमरे हैं—मेन, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो।
वीडियो: दोनों ही फ़ोन 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं—मतलब स्लो-मो वीडियो भी एकदम सिनेमैटिक बनेंगे!

बैटरी: Find X9 Pro में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

Find X9: इसमें 7025mAh की तगड़ी बैटरी है।
Find X9 Pro: इसमें 7500mAh की बैटरी है—जो OPPO के किसी भी फ्लैगशिप फ़ोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है!
चार्जिंग: 80W SUPERVOOC वायर्ड और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

परफॉर्मेंस और OS: सुपरफास्ट और स्मार्ट

चिपसेट: ये सीरीज़ लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट (TSMC की 3nm टेक्नोलॉजी) पर चलती है, जो पिछली पीढ़ी से 32% बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
ColorOS 16: बिल्कुल नया और स्मूथ ColorOS 16 (ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन के साथ) इसमें आ गया है। इसमें AI हब है, जहाँ AI राइटर जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, साथ ही Google Gemini का इंटिग्रेशन भी है।

डिज़ाइन और मज़बूती

डिस्प्ले: Find X9 Pro में 6.78-इंच और Find X9 में 6.59-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। यह 3600 निट्स की ब्राइटनेस और आँखों को आराम देने वाली टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
मज़बूती: दोनों फ़ोन में Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा है, और ये IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कीमत और उपलब्धता:

मॉडलस्टोरेजकीमत (₹)बिक्री शुरू
Find X912GB + 256GB74,99921 नवंबर
Find X916GB + 512GB84,99921 नवंबर
Find X9 Pro16GB + 512GB1,09,99921 नवंबर

एडिशनल लॉन्च: Enco Buds3 Pro+ भी आए

OPPO ने अपने नए Enco Buds3 Pro+ TWS (ईयरबड्स) भी लॉन्च किए हैं:
कीमत: ₹2099 (लॉन्च ऑफर: 21 से 30 नवंबर तक ₹1899)
फीचर्स: 32dB नॉइज़ कैंसलेशन, शानदार साउंड क्वालिटी और 43 घंटे का लिसनिंग टाइम।
यह लॉन्च दिखाता है कि OPPO अब भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में पूरी ताक़त से उतर चुका है।

OPPO Find X9 Series की नवंबर में लॉन्चिंग: 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी और पावर से होगा ट्रिपल धमाका

बार्सिलोना: OPPO ने दुनिया के सामने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 और Find X9 Pro पेश कर दिया है। कंपनी ने 200 एमपी कैमरा, 7500mAh बैटरी और पावर का ट्रिपल धमाका किया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन अब तक के सबसे ताकतवर और इनोवेटिव स्मार्टफोन हैं। भारत में इनका लॉन्च नवंबर में होगा। यह स्मार्टफोन नहीं, आपके पॉकेट में पावरहाउस है।

Find X9 Pro में OPPO ने लगाया है 200MP का Hasselblad Telephoto कैमरा, जो ज़ूम के बाद भी डिटेल्स बरकरार रखता है। इसके साथ 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। नॉर्मल Find X9 में भी तीन 50MP कैमरों का शानदार कॉम्बो दिया गया है। नए LUMO Image Engine से फोटो और विडियो की क्वॉलिटी और नेचुरल लगती है। इसके साथ ही कम बैटरी खर्च होती है।

Find X9 Pro में कंपनी ने 7500mAh की बैटरी दी है, जो 5 साल तक 80% क्षमता बनाए रखती है। इसकी चार्जिंग भी सुपरफास्ट है। 80W SuperVOOC और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ। Find X9 में भी 7025mAh की बैटरी है। फोन को पावर देता है नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है। ये 32% तेज़ और 55% कम पावर लेता है। AI और ग्राफिक्स दोनों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है। गेमर्स के लिए यह फोन टॉप क्लास है।

इसका डिजाइन और डिस्प्ले प्रीमियम और दमदार है। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। 3600 निट्स की ब्राइटनेस और बेहद पतले बेज़ल्स हैं। IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह फोन धूल, पानी और गर्मी से पूरी तरह सुरक्षित है।Find X9 दो रंगों में Titanium Grey और Space Black में मिलता है। Find X9 Pro दो प्रीमियम फिनिश, Silk White और Titanium Charcoal में मिलती है। OPPO नवंबर में इंडिया में Find X9 Series लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट का नया स्टैंडर्ड सेट करेगी।

OPPO Find X9 Pro में 7500mAh बैटरी, दो दिन की बैकअप पावर

नई दिल्ली: OPPO ने इंडिया में अपनी नई Find X9 Series लॉन्च करने की घोषणा की है, जो मोबाइल फोटोग्राफी और फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सीलेंस का नया मानक तय करने जा रही है। शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा सिस्टम के साथ यह सीरीज़ टेक लवर्स के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने वाली है।

नई Find X9 Series में डिजाइन और एर्गोनोमिक कम्फर्ट का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। Find X9 दो रंगों, Titanium Grey और Space Black में आएगा, जबकि Find X9 Pro दो प्रीमियम फिनिश — Silk White और Titanium Charcoal — में उपलब्ध होगा। दोनों मॉडल्स में आकर्षक मैट ग्लास फिनिश और मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जो देखने में शानदार और पकड़ में बेहद आरामदायक है। Find X9 में 6.59 इंच और Find X9 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिनके चारों ओर सिर्फ 1.15mm के अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स हैं, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं।

कैमरा के मोर्चे पर OPPO ने फिर एक बार नए आयाम छुए हैं। दोनों मॉडल्स में Hasselblad Master Camera System दिया गया है, जो OPPO के इन-हाउस LUMO Image Engine से संचालित होता है। Find X9 Pro में क्रांतिकारी 200MP Hasselblad Telephoto Camera दी गई है, जो ज़ूम शॉट्स में भी बारीक डिटेल और शानदार क्लैरिटी देती है। विडियो प्रेमियों के लिए यह सीरीज़ किसी वरदान से कम नहीं। 4K 120fps Dolby Vision Recording और LOG Recording with ACES Support के साथ यह प्रोफेशनल क्वालिटी शूटिंग का अनुभव देती है।

साथ ही, Stage Mode और AI Sound Focus जैसे फीचर्स इसे कॉन्सर्ट या लाइव इवेंट शूटिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में Find X9 Series को ताकत देता है नया MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट, जो तेज़, कुशल और एनर्जी-एफिशिएंट है। OPPO की तीसरी पीढ़ी की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक के साथ Find X9 में 7025mAh और Find X9 Pro में 7500mAh की बैटरी दी गई है, जो दो दिन तक का बैकअप देने में सक्षम है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो सीरीज़ में नया ColorOS 16 है, जो और भी स्मूथ, इंटेलिजेंट और कनेक्टेड यूज़र एक्सपीरियंस प्रदान करता है। Seamless Animation और Luminous Rendering Engine के साथ इंटरफेस और भी फ्लूइड है, जबकि AI Portrait Glow जैसे फीचर्स हर फोटो को नेचुरल और पॉलिश्ड लुक देते हैं। यूज़र्स आसानी से अपने फोन को PCs, Macs और अन्य स्मार्ट एक्सेसरीज़ से कनेक्ट कर सकेंगे।