दिवाली स्पेशल : iPhone 15 अब सिर्फ 47,499 रुपये में

नई दिल्ली: दिवाली पर Amazon, Flipkart, Vijay Sales और Croma जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कई iPhone मॉडल पर भारी छूट दी जा रही है। जबकि हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज अपनी रिटेल कीमत पर उपलब्ध है। पुराने मॉडल्स पर बड़ी कटौती देखी जा रही है। सबसे सस्ता iPhone अब 47,499 रुपये में मिल रहा है।

iPhone 15 सबसे किफायती विकल्प है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। इसका 128GB वेरिएंट इस समय 47,499 रुपये में मिल रहा है। फोन में 6.1” Super Retina XDR OLED स्क्रीन, Apple A16 Bionic चिपसेट, और 48MP + 12MP डुअल कैमरा सेटअप है। iOS 17 के साथ आए iPhone 15 को अब iOS 26 Liquid Glass अपडेट मिल चुका है। फीचर्स और कीमत के मामले में यह iPhone 16 का सबसे किफायती विकल्प है।

इस साल लॉन्च हुआ iPhone 16e अब 49,990 रुपये में उपलब्ध है। यह 6.1” OLED स्क्रीन, Apple A18 चिपसेट, 48MP कैमरा और 12MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। केवल 167 ग्राम वजन वाला यह iPhone छोटा और कॉम्पैक्ट है। अगर आप एक गेमिंग-फ्रेंडली और किफायती iPhone चाहते हैं, तो 16e एक बढ़िया विकल्प है। पिछले साल 79,990 रुपये में लॉन्च किया iPhone 16 अब 60,900 (कैशबैक के बाद) में खरीदा जा सकता है। इसमें Apple A18 चिपसेट, 48MP + 12MP डुअल कैमरा, और IP68 रेटिंग है। यह पुराने मॉडल्स से लंबी अवधि तक इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प है और प्रीमियम अनुभव देता है।

iPhone 16 Pro पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ, अब 128GB वेरिएंट में 99,990 रुपये (BigBasket) और 256GB वेरिएंट में 1,04,999 रुपये (Flipkart) में उपलब्ध है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ अतिरिक्त 4,000 रुपये की बचत भी की जा सकती है। इसमें 6.3” Super Retina XDR OLED स्क्रीन, 48MP मुख्य कैमरा + 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो + 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और iOS 18 दिया गया है। यह एक कॉम्पैक्ट, प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस iPhone विकल्प है।

दिवाली के मौके पर iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह समय बहुत उपयुक्त है। iPhone 15, 16e, 16 और 16 Pro पर बड़ी छूट और बैंक ऑफर्स के साथ खरीदारी की जा सकती है। यदि आप नए iPhone की तलाश में हैं, तो अभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध डील्स का लाभ लिया जा सकता है।

realme ने मचाया दिवाली धमाल, P सीरीज़ स्मार्टफोन और Air7 ईयरबड्स ने जीता GEN-Z का दिल

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में realme के स्मार्टफोन, ईयरबड्स और वॉच की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। ये बढ़ोतरी सिर्फ ऑनलाइन (Flipkart, Amazon जैसी साइट्स) ही नहीं हुई है, बल्कि तमाम शहरों के बाजार में दुकानों पर भी भीड़ बढ़ी है। स्मार्टफोन से लेकर AIoT तक, कंपनी ने खुद को भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते टेक्नोलॉजी ब्रैंड्स में मजबूती से स्थापित किया है। सच तो यह है कि realme ने नई जेनरेशन का दिल जीत लिया है।

Flipkart पर realme P4 Pro की बिक्री पिछले साल की तुलना में 222% ज्यादा हुई। यह 25,000 रुपये वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में टॉप-2 में पहुंच गया। पूरी P सीरीज़ की बिक्री भी दोगुनी हुई। Amazon पर realme 80 Lite सीरीज़ सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रॉडक्ट बना। GT7 सीरीज़ की बिक्री 80% बढ़ी और realme 15 सीरीज़ ने 158% ग्रोथ दर्ज की। स्मार्टफोन के अलावा, कंपनी के Air7 TWS ईयरबड्स ने भी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की और 300% ज्यादा बिके। Flipkart पर realme के स्मार्टफोन्स की सेल्स खासकर 15,000–20,000 रुपये की प्राइस रेंज में 10 गुना बढ़ गईं। 20,000–25,000 रुपये की प्राइस रेंज में कंपनी की सेल्स 165% बढ़ीं।

फेस्टिव सीज़न में realme ने अपने कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर सीमित समय (limited-time) के लिए स्पेशल कीमतें पेश की हैं। realme P4 Pro सिर्फ़ 19,999 रुपये में 22–24 सितंबर तक उपलब्ध रहा। realme P4 14,999 रुपये में 22–27 सितंबर तक मिल रहा था, जबकि इसका स्टील ग्रे वेरिएंट 25–27 सितंबर तक इसी कीमत में ऑफर किया गया। realme 15 Pro 26,999 रुपये में 22 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक की सेल में शामिल रहा। realme GT7 सीरीज़ 32,999 रुपये से शुरू होकर 22 सितंबर–2 अक्टूबर तक ऑफर पर रही।

realme ने त्योहारी सीज़न में अपने स्मार्टफोन्स और AIoT प्रोडक्ट्स पर स्पेशल ऑफ़र्स और डिस्काउंट दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक खरीदारी करें। इस शानदार सेल्स परफॉर्मेंस के साथ, कंपनी ने अपनी GT सीरीज़, नंबर सीरीज़, P सीरीज़ (ऑनलाइन-फर्स्ट) और AIoT प्रोडक्ट्स में बाजार में दबदबा और लीडरशिप और मजबूत कर ली है। इस दिवाली, realme का “Make it real” विज़न भारतीय युवाओं को प्रीमियम बढ़िया वैल्यू देने का वादा फिर से दोहरा रहा है।

Flipkart Big Billion Days सेल में Infinix का धमाका: QLED Google TV लाइन-अप लॉन्च

नई दिल्ली: नए ज़माने का स्मार्ट टेक्नोलॉजी ब्रांड Infinix ने Flipkart की सबसे बड़ी सेल, बिग बिलियन डेज़, के लिए अपना नवीनतम Google TV पोर्टफोलियो इंडिया में बिक्री के लिए तैयार कर दिया है। इस नए लाइन-अप में चार QLED वेरिएंट शामिल हैं, जो Google TV 5.0 के साथ एक उन्नत, प्रीमियम सिनेमाई अनुभव प्रदान करते हैं। यह नई सीरीज़ मात्र ₹8,299 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी, साथ ही ग्राहकों को अतिरिक्त बैंक ऑफ़र का लाभ भी मिलेगा।

QLED और Google TV 5.0 की शक्ति

Infinix के 2025 लाइन-अप में सबसे बड़ा बदलाव Google TV 5.0 की ओर है। यह अपग्रेड एक अधिक व्यक्तिगत, कंटेंट-फर्स्ट इंटरफ़ेस, उन्नत पैरेंटल कंट्रोल और लाइव टीवी इंटीग्रेशन प्रदान करता है।
QLED डिस्प्ले: 32-इंच से लेकर 65-इंच तक के सभी मॉडलों में HDR10 सपोर्ट के साथ QLED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक एक अरब से ज़्यादा रंगों के साथ अल्ट्रा-रियलिस्टिक विज़ुअल्स प्रदान करती है।
उच्च ब्राइटनेस: यह लाइनअप 350 निट्स तक की अधिकतम चमक (65-इंच मॉडल पर Dolby Vision के साथ) प्रदान करता है, जो फिल्मों, गेमिंग और खेलों के लिए बेहतरीन स्पष्टता सुनिश्चित करता है।
बेज़ल-लेस डिज़ाइन: इन टीवी में बेज़ल-लेस फ़्रेमलेस डिज़ाइन है, जो घर की सजावट के साथ मेल खाता है और एक विस्तृत Edge-to-Edge देखने का अनुभव देता है।

सिनेमाई अनुभव के लिए डॉल्बी इंटीग्रेटेड ऑडियो

Infinix ने ऑडियो परफॉर्मेंस को विज़ुअल पावर के अनुरूप डिज़ाइन किया है, जिससे एक प्रभावशाली, कमरे में भर देने वाली ध्वनि सुनिश्चित होती है।

मॉडलस्पीकर आउटपुटडॉल्बी टेक्नोलॉजी
32GH3Q20WDolby Audio
43GU3Q40WDolby Surround Processing
55GU3Q & 65GU2Q48WDolby Atmos (बड़े लिविंग एरिया के लिए)

ये कॉन्फ़िगरेशन संवाद-प्रधान शो, सिनेमाई रिलीज़ और लाइव स्पोर्ट्स कमेंट्री के लिए थिएटर-स्तरीय ऑडियो स्पष्टता प्रदान करते हैं।

BBD सेल में विशेष कीमतें और वेरिएंट

Flipkart की बिग बिलियन डेज़ सेल के तहत Infinix Google TV QLED सीरीज़ पर विशेष कीमतें उपलब्ध हैं:
32GH3Q (32-इंच HD) ₹8,299 में
43GU3Q (43-इंच UHD) ₹16,199 में
55GU3Q (55-इंच UHD) ₹26,299 में
65GU3Q (65-इंच UHD) ₹34,199 में
इन कीमतों पर ग्राहकों को अतिरिक्त बैंक ऑफ़र का लाभ भी मिलेगा। यह लॉन्च प्रीमियम टेक्नोलॉजी को अधिक किफायती बनाकर Infinix को स्मार्ट होम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाता है।

Oben Electric का डिजिटल दांव: करीब 20,000 की छूट के साथ Rorr EZ Sigma और Rorr EZ की Flipkart पर सेल

बेंगलुरु: इंडिया के घरेलू इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Oben Electric ने अपने नए Rorr EZ Sigma और Rorr EZ बाइक को अब Flipkart पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह कदम कंपनी की डिजिटल रिटेल स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जिससे ग्राहक अब ऑनलाइन भी आसानी से इन प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स को खरीद पाएंगे। Rorr EZ Sigma की शुरुआती कीमत 1.29 लाख रखी गई है, जिसमें 17,000 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। Rorr EZ इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.19 लाख से शुरू है। ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा।

Oben Electric की नई बाइक Rorr EZ Sigma अब दो बैटरी विकल्पों 3.4 kWh और 4.4 kWh में उपलब्ध है। यह बाइक 175 किमी तक की IDC रेंज देती है। यह सिर्फ 3.3 सेकंड में 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है। बाइक में तीन राइड मोड – Eco, City और Havoc के साथ रिवर्स मोड भी दिया गया है। इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले है, जिसमें नेविगेशन और रियल-टाइम अलर्ट्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। नया Electric Red कलर भी इस लाइनअप को और स्टाइलिश बनाता है। कंपनी की पेटेंट LFP बैटरी टेक्नोलॉजी इसे खास बनाती है। यह बैटरी पारंपरिक बैटरियों की तुलना में 50% ज्यादा हीट रेज़िस्टेंस और डबल लाइफ-साइकल देती है।

Oben Electric अपने ग्राहकों को 8 साल या 80,000 किमी की बैटरी वॉरंटी ऑफर कर रही है, जो पूरी तरह ट्रांसफरेबल है। अगर बाइक री-सेल भी हो, तो वॉरंटी नए ग्राहक को भी मिलेगी। ग्राहकों को 5 साल का डेटा कनेक्टिविटी पैक और लाइफटाइम Oben App एक्सेस भी दिया जाएग। Oben सिर्फ ऑनलाइन पर नहीं, बल्कि ऑफलाइन नेटवर्क पर भी बराबर फोकस कर रहा है। कंपनी के पास 50+ शोरूम और सर्विस सेंटर मौजूद हैं। साल के अंत तक इसे बढ़ाकर 100 से ज्यादा शहरों में 150 से ज्यादा शोरूम तक ले जाने का लक्ष्य है। Flipkart से जुड़ने के बाद अब ग्राहकों को ऑफलाइन टेस्ट राइड और सर्विस का फायदा मिलेगा। ऑनलाइन बुकिंग व डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है।

फेस्टिव सीजन में ASUS के लैपटॉप्स पर बंपर ऑफर, अब 35% की बचत

नई दिल्ली: फेस्टिव सीज़न जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे टेक कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़े ऑफ़र्स की घोषणा शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ASUS ने अपने कंज़्यूमर और गेमिंग लैपटॉप्स पर जबरदस्त डिस्काउंट्स और ऑफ़र्स की झड़ी लगा दी है। कंपनी ने कहा है कि Flipkart Big Billion Days Sale में ग्राहक 35% तक का डिस्काउंट, 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और पुराने लैपटॉप्स पर एक्सचेंज ऑफ़र का फायदा उठा सकते हैं।

ASUS ने खासतौर पर गेमर्स और पावर यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रीमियम सीरीज़ पर भारी कटौती की है। Vivobook 16X (Intel i5 13th Gen + RTX 3050 GPU) जिसकी असली कीमत 89,990 रुपये है, वह अब सिर्फ 59,990 रुपये में मिलेगी। TUF Gaming A15 (AMD Ryzen 7 + RTX 3050 GPU) 83,990 से घटकर 63,990 में मिल रहा है। वहीं, ROG Strix G16 (i7-14th Gen + RTX 5050 GPU) जैसे हाई-एंड गेमिंग लैपटॉप की कीमत 1,91,990 रुपये से घटकर 1,54,990 रुपये कर दी गई है।

गेमिंग के अलावा, कंपनी ने अपने AI-पावर्ड और डेली-यूज़ लैपटॉप्स को भी काफी किफायती बना दिया है। Vivobook S16 OLED (Snapdragon X प्रोसेसर के साथ) अब 65,990 रुपये में मिलेगा, जबकि इसका MRP 89,990 रुपये है। टचस्क्रीन वाला Vivobook S14 Flip (2-in-1) सिर्फ 57,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए हल्के-फुल्के Vivobook 14 (Intel Core Ultra 5) और Vivobook 14 (Snapdragon X) मॉडल की शुरुआती कीमतें क्रमशः 65,990 रुपये और 52,990 रुपये तय की गई हैं।

ASUS का कहना है कि इस बार कंपनी ने हर तरह के यूज़र्स—चाहे वह स्टूडेंट्स हों, ऑफिस प्रोफेशनल्स हों या हार्डकोर गेमर्स, सबके लिए परफ़ेक्ट लैपटॉप बेहद आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध कराया है। कंपनी का यह कदम भारतीय मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचाने वाला साबित होगा। Flipkart Big Billion Days Sale उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका है जो लंबे समय से नया लैपटॉप खरीदने का सोच रहे थे। चाहे गेमिंग हो, पढ़ाई हो या प्रोफेशनल वर्क, ASUS के इन ऑफ़र्स ने इस फेस्टिव सीजन को टेक-प्रेमियों के लिए और भी खास बना दिया है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Poco स्मार्टफोन पर बंपर छूट

नई दिल्ली: Flipkart Big Billion Days Sale 2025 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है। Poco ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन F7, X7 और M7 सीरीज़ के बम्पर डिस्काउंट्स पहले ही घोषित कर दिए हैं। F7 5G 30,000 रुपये से नीचे और X7 और M7 सीरीज़ के फोन बैंक ऑफ़र्स के साथ बेहतरीन कीमतों पर उपलब्ध होंगे। F7 5G की 7,550mAh सुपर बैटरी और बड़े स्टोरेज ऑप्शन अब किफायती कीमत पर। X7 5G और X7 Pro 5G में जबर्दस्त 6,550mAh बैटरी और पावरफुल चिपसेट है।

Poco F7 5G का बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) पहले 31,999 में लॉन्च हुआ था। Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी। इसमें 7,550mAh की बैटरी है इसमें लंबा बैकअप मिलता है। F7 5G अब बजट में हाई-एंड परफॉर्मेंस वाला फोन बन गया है, जिसमें बड़ी बैटरी और दमदार स्टोरेज है। Poco X7 Series में कम कीमत में दमदार बैटरी मिलेगी। Poco X7 5G की कीमत अब ₹14,499 हो गई है। Poco X7 Pro 5G की कीमत 19,999 (बैंक ऑफ़र सहित) है। इसकी बैटरी 6,550mAh है। यह लंबे समय तक चार्ज रहती है। लॉन्च के समय X7 5G की कीमत 21,999 रुपये–23,999 रुपये थी और X7 Pro 5G की 27,999 रुपये–29,999 रुपये है।

Poco M7 5G बैंक ऑफर्स समेत 8,799 रुपये में मिल रहा है।Poco M7 Pro 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। Poco M7 Plus 5G का बेस वेरिएंट 10,999 रुपये है। सभी मॉडलों में बड़ी बैटरी और पावरफुल चिपसेट – Snapdragon और MediaTek चिपसेट्स। M7 5G की लॉन्चिंग प्राइस 9,999–₹10,999 रुपये है। M7 Pro 5G की कीमत 14,999–16,999 रुपये तक है। M7 Plus 5G की कीमत 13,999–14,999 रुपये तक है।

Flipkart Big Billion Days Sale में फोन, स्मार्टवॉच, TWS, वॉशिंग मशीन, रिफ्रिजरेटर, स्मार्ट होम अप्लायंसेज़ और लैपटॉप पर भी धमाकेदार डिस्काउंट मिलेगा। बैंक ऑफ़र के साथ कीमत और भी कम हो जाएगी। ये सेल Amazon Great Indian Festival के साथ चल रही है। Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में Poco के स्मार्टफोन किफायती कीमत, बड़े बैटरी और दमदार परर्फ़ॉर्मेंस के साथ मिलेंगे।

Flipkart BBD Sale में Vivo Series T स्मार्टफोन सबसे सस्ते, 8,999 रुपये से शुरू

नई दिल्ली: Flipkart Big Billion Days Sale में Vivo के Series T स्मार्टफोन अब अपने इतिहास में सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। Flipkart के Big Billion Days Sale के दौरान आपको T4 Lite, T4x, T4 5G, T4 Pro, T4R और T4 Ultra जैसे मॉडल अब सबसे कम कीमत पर मिलेंगे। अगर आप ऑफ़र और बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाएं तो 25,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

पहले सिर्फ Flipkart Plus और BLACK मेंबर्स को सेल का फायदा मिलेगा, बाकी सबको यह 22 सितंबर की रात 12 बजे से मिलेगा। vivo T4 Lite बड़ी 6000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन छात्रों और युवाओं के लिए परफेक्ट है। इसके 50MP Sony AI कैमरा में AI Erase और Document Mode जैसे स्मार्ट फीचर्स हैं। हर फोटो और डॉक्यूमेंट क्लिक आसान और साफ़ मिलता है।

vivo T4R 5G में इंडस्ट्री का सबसे स्लिम Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है। IP68/IP69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है। मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP Sony IMX882 कैमरा के साथ यह फोन एडवेंचर और क्रिएटिव यूज़ के लिए बनाया गया है। vivo T4x 5G बड़ी 6500mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 728K+ AnTuTu स्कोर के साथ यह फोन मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है। vivo T4 5G 7300mAh बैटरी और 90W FlashCharge के साथ आता है। Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा के साथ यह फोन हर हालात में में पावरहाउस की तरह काम करता है।

vivo T4 Pro – 50MP Sony IMX882 OIS और 50MP 3x Periscope Telephoto कैमरा के साथ प्रीमियम फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है। Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और 120Hz हाई फ्रेम रेट डिस्प्ले इसे और शानदार बनाते हैं। vivo T4 Ultra Series T का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। जिसमें Sony IMX921 सेंसर और 50MP 3x Periscope Telephoto Camera है। vivo Series T4 Lite को सिर्फ 8,999 रुपये से, T4 5G 18,999 रुपये में और T4 Ultra 37,999 में आप खरीद सकते हैं। इसे 1000 रुपये महीने का ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ बैंक/एक्सचेंज ऑफ़र भी मिलकर इस डील को सोने पर सुहागा बनाते हैं। vivo Series T की यह पेशकश स्टाइल, पावर और स्मार्ट बचत का शानदार कॉम्बो है।

Big Billion Days VS. Great Indian Festival : ऑनलाइन शॉपिंग की जंग का काउंटडाउन शुरू

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन के दस्तक देते ही ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बड़ी जंग छिड़ गई है। Flipkart की Big Billion Days 2025 और Amazon की Great Indian Festival 2025 आमने-सामने हैं। दोनों प्लेटफॉर्म 23 सितंबर से सभी के लिए लाइव होंगे, लेकिन खास मेंबर्स के लिए 22 सितंबर रात 12 बजे से ही सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। Flipkart पर Plus और Black मेंबर्स, तो Amazon पर Prime मेंबर्स इस प्रिविलेज का मज़ा लेंगे। इस बार की सबसे बड़ी टक्कर iPhones को लेकर है। दोनों ई-कॉमर्स दिग्गज iPhone 15 सीरीज़ और लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज़ पर रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स पेश कर रहे हैं।

iPhone 15 सीरीज़ की जंग में बेस वेरिएंट iPhone 15 (128GB) पर Flipkart और Amazon लगभग बराबरी पर हैं, लेकिन Amazon 59,900 रुपये में ये मॉडल दे रहा है, जो Flipkart से 99 रुपये सस्ता है। iPhone 15 Plus (128GB) की Flipkart पर कीमत 69,999 रुपये है जबकि Amazon 69,499 रुपये में इसे बेच रहा है—लेकिन असली ट्विस्ट आता है iPhone 15 Pro (128GB) की Flipkart पर कीमत 90,999 रुपये है और Amazon पर 1,19,900 रुपये। यहां Flipkart ने सीधे Amazon को 28,901 रुपये का सबसे बड़ा झटका दिया है।

इस बार की iPhone 15 सीरीज़ की जंग दो हिस्सों में बंटी हुई है। छोटे और मिड-रेंज मॉडल यानी iPhone 15 और 15 Plus पर Amazon हल्की-फुल्की बढ़त बनाए हुए है, iPhone 15 Pro की बिक्री में Flipkart ने खेल पूरी तरह पलट दिया है।
अगर आप iPhone 15 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस बार Flipkart Big Billion Days आपको ₹28,000 से भी ज्यादा की बचत कराएगी। वहीं, iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज़ पर Amazon Great Indian Festival थोड़ा आगे है, जहां iphone 99 रुपये से लेकर 2,099 रुपये तक सस्ते मिल रही हैं। दोनों प्लेटफॉर्म बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और अर्ली एक्सेस डील्स के जरिए बचत को और बढ़ाने वाले हैं।

Flipkart की BBD सेल में ASUS का बड़ा ऐलान: एक्सपर्टबुक P सीरीज़ पर ₹12,000 तक की छूट

नई दिल्ली: इंडिया में ASUS India ने Flipkart के सबसे बड़े आगामी शॉपिंग फेस्टिवल बिग बिलियन डे (BBD) सेल में अपनी भागीदारी की घोषणा की है। कंपनी अपनी उच्च-रेटेड (4+ स्टार) ExpertBook P सीरीज़ के बिज़नेस लैपटॉप की रेंज लेकर आई है, जिन्हें विशेष रूप से स्टार्टअप्स, SME और आधुनिक पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस त्योहारी सीजन में ASUS और Flipkart मिलकर ASUS ExpertBook की सिद्ध व्यावसायिक तकनीक को पहले से कहीं अधिक सुलभ बना रहे हैं। AI-संचालित ExpertBook P सीरीज़ Flipkart की BBD सेल में ₹33,990 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी।

फ्लिपकार्ट की BBD सेल में प्रमुख ऑफर्स

ASUS ExpertBook P सीरीज़ के 3 मॉडलों और 14 वेरिएंट पर 20% तक की छूट और ₹12,000 तक की बचत मिलेगी।
बिज़नेस लैपटॉप की शुरुआती कीमत ₹33,990 (₹6,000 की बचत)
ExpertBook P1403CVA (14-inch FHD डिस्प्ले, Intel Core i3-1315U, 8GB DDR5 रैम, 512GB SSD)
सबसे आकर्षक छूट: ₹12,000 की बचत (20.34% की छूट)
ExpertBook P1503CVA (15.6-inch FHD डिस्प्ले, Intel® Core™ i5-13420H, 16GB DDR5 रैम, 512GB SSD)
प्रीमियम हाई-परफॉर्मेंस मॉडल ₹74,990 में (₹5,000 की बचत)
ExpertBook P3405CVA (14-inch WUXGA डिस्प्ले, Intel® Core™ i7-13620H, 16GB DDR5 रैम, 1TB SSD)
AI-संचालित फ्लैगशिप परफॉर्मेंस ₹84,990 में (₹10,000 की बचत)
ExpertBook P5405CSA (14-inch WUXGA डिस्प्ले, Intel® Core™ i5-226V, 16GB LPDDR5x रैम, 512GB SSD)

क्यों हैं ये लैपटॉप ‘चिंतामुक्त’ बिज़नेस के लिए बेस्ट

ExpertBook P सीरीज़ को बिज़नेस यूजर्स की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ख़ास रूप से डिज़ाइन किया गया है।
दमदार परफॉर्मेंस: ये लैपटॉप Intel® Core™ Ultra (Series 2) AI प्रोसेसर और 13th Gen H Series प्रोसेसर द्वारा संचालित हैं, जो सुपरफास्ट और रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस देते हैं।
बेजोड़ मजबूती: ये लैपटॉप MIL-STD-810H मानकों से प्रमाणित हैं और 50,000 बार हिंज टेस्ट जैसे कठोर परीक्षणों को पास करते हैं।
एंटरप्राइज-ग्रेड सुरक्षा: ASUS ExpertGuardian के साथ, इसमें TPM 2.0 हार्डवेयर-आधारित एन्क्रिप्शन और Microsoft Device Encryption जैसी मजबूत मल्टी-लेयर सुरक्षा मिलती है।
AI-संचालित उत्पादकता: इनमें AI-संचालित कैमरे, नॉइज़-कैंसलिंग माइक्रोफ़ोन और AI अनुवाद जैसे टूल शामिल हैं, जो मीटिंग्स को अधिक कुशल बनाते हैं।
लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग: 50Wh की बैटरी और USB-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ, आप इन लैपटॉप को कहीं भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।
बेहतरीन सपोर्ट: कंपनी 15,500 से ज़्यादा पिन कोड पर ऑनसाइट सेवा, 1 साल की आकस्मिक क्षति सुरक्षा और 3 साल तक के सर्विस पैक जैसी उद्योग-अग्रणी सुविधाएँ प्रदान करती है।

ASUS की Sale में सुपर डील, लैपटॉप 37% सस्ते

नई दिल्ली : ASUS ने Flipkart की GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) सेल का बिगुल बजते ही बंपर छूट का धमाका कर दिया है। अगर आप नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो गेमिंग से लेकर पढ़ाई, ऑफिस से लेकर AI तक हर सेगमेंट में तगड़े मॉडल और उस पर तगड़ी छूट मिल रही है। जहां तरह-तरह के लैपटॉप की खरीदारी पर 37% तक डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं आपके पास बिना ब्याज के लैपटॉप आसान किस्तों पर खरीदने की सुविधा भी है। 12 महीने तक की No Cost EMI, 4,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर और चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक इंस्टैंट डिस्काउंट के रूप में पूरा पैकेज दिया जा रहा है।

अब गेमिंग सिर्फ सपना नहीं, हकीकत बन चुकी है। गेमिंग लैपटॉप पर भारी डील मिल रही है। जहां पहले TUF A15 लैपटॉप का दाम 86,000 रुपये से भी ज्यादा था। अब वही लैपटॉप 63,990 रुपये में मिल रहा हैं। RTX 4050 जैसे लेटेस्ट GPU वाले वेरिएंट पर 28,000 की सीधी छूट मिल रही है। TUF F16 और Gaming V16 प्रो लेवल गेमिंग को आसानी से संभालने के लिए बनाए गए लैपटॉप है। इनकी कीमत 70-75 हजार रुपये की रेंज में है। प्रीमियम क्लास के लैपटॉप में ROG Strix G16 अब 1.91 लाख नहीं, सिर्फ 1.57 लाख रुपये में मिल रहा है। ASUS के Copilot+ लैपटॉप्स, जिनमें Snapdragon X और Intel Core Ultra जैसे लेटेस्ट प्रोसेसर लगे हैं, अब 1 लाख रुपये से कम में मिल रहे हैं।

ऐसी डील रोज़-रोज़ नहीं आती, और ये मौका गया तो सच में पछतावा होगा। ASUS ने इस सेल में हर कैटेगरी के यूज़र का ध्यान रखा है। जहां स्टूडेंट्स के लिए बजट मॉडल का लैपटॉप है, वहीं ऑफिस में डे-टू-डे टास्क करने वाला प्रो लैपटॉप है। अगर आप स्टूडेंट हैं या बेसिक यूज़ के लिए लैपटॉप चाहिए, तो 35,990 रुपये में मिल रहा है। ASUS Vivobook 15 (i3 मॉडल)। i5 और i7 वाले मॉडल भी 47,990 और 58,990 रुपये की कीमत पर मिल रहे हैं।