Hyundai India की रफ्तार अब प्रीमियम गियर में: 
Creta से लेकर Genesis तक लग्ज़री मिशन शुरू

नई दिल्ली: इंडियन सड़कों पर अब Hyundai की रफ्तार एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है। Creta से लेकर Venue तक, और Alcazar से लेकर Ioniq तक कंपनी ने हर बार अपने गेम को अपग्रेड किया है। अब Hyundai India सिर्फ कारें नहीं बेच रही, बल्कि प्रीमियम दुनिया में कदम बढ़ा रही है। लग्ज़री, टेक्नोलॉजी और स्टाइल के तगड़े कॉम्बो के साथ कंपनी का अगला मिशन है इंडियन मार्केट में “पावर और प्रेस्टिज” दोनों का परफेक्ट ब्लेंड लाना। इसी सफर में शामिल हैं नए सेगमेंट्स, नई सोच और Genesis जैसे सुपर लग्ज़री मॉडल्स, जो 2027 में भारत की सड़कों पर नया इतिहास लिखने को तैयार हैं।

Hyundai की पाइपलाइन में अगला बड़ा नाम new-generation Santa Fe SUV है। यह SUV Toyota Fortuner, Škoda Kodiaq, Volkswagen Tiguan और Tayron जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर दे सकती है। आने वाले दो सालों में Honda की नई Hybrid CR-V भी इस जंग को और रोमांचक बनाएगी। Hyundai के पास ₹50 लाख+ रेंज में Ioniq 5 EV मौजूद है, लेकिन कंपनी यहीं नहीं रुक रही। जल्द ही दो और प्रीमियम मॉडल्स की एंट्री होगी। Hyundai Palisade तीन-सीटर प्रीमियम SUV है। Ioniq 9 2025 को Bharat Mobility Expo में शोकेस किया गया था।

Hyundai India ने अपने पहले Investor Day में बड़ा ऐलान किया है। कंपनी 2030 तक भारतीय बाजार में 26 नए मॉडल्स लॉन्च करेगी। इस लिस्ट में नई ऑफ-रोड SUV, एक प्रीमियम MPV, मौजूदा मॉडलों के फेसलिफ्ट और रिफ्रेश वर्ज़न, लग्ज़री ब्रांड Genesis, और कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल होंगी। इस नई जर्नी की शुरुआत 4 November 2025 को लॉन्च हुई new-gen Hyundai Venue से हो चुकी है।

कंपनी अब ऐसे सेगमेंट्स पर फोकस कर रही है जो कम वॉल्यूम लेकिन हाई मार्जिन वाले हैं। आने वाले सालों में Creta, Alcazar, और Verna जैसे मॉडल्स के नए वर्ज़न के साथ-साथ पूरी नई Santa Fe और Palisade SUVs भी पेश की जाएंगी। वहीं, लग्ज़री लाइनअप में Genesis GV70 और GV80 इंडिया में लोकल असेंबली के साथ लॉन्च होंगे, जिससे कीमतें प्रतिस्पर्धी रहेंगी और ग्राहक को प्रीमियम फील भी मिलेगा।

Hyundai ने बताया कि 2030 तक वह भारत में 6 इलेक्ट्रिक मॉडल्स लॉन्च करेगी। इनमें Ioniq 5, Ioniq 9, और Creta EV जैसे मॉडल शामिल होंगे। इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए कंपनी Tamil Nadu प्लांट में करीब ₹20,000 करोड़ का निवेश कर रही है। आने वाले 5 सालों में ₹35,000 करोड़ का कुल निवेश भारत में किया जाएगा।

साउथ कोरिया की Genesis अब इंडिया में : Mercedes, BMW और Audi को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली: अब इंडिया में लग्ज़री कार सेगमेंट में Hyundai Genesis ब्रैंड दस्तक देने वाला है। यह ब्रैंड दक्षिण कोरिया का प्रीमियम लेबल है और Hyundai Motor Group के तहत आता है। Hyundai ने पुष्टि की है कि 2027 तक भारत में Genesis कारों का लॉन्च किया जाएगा। ये कारें लोकल CKD असेंबली के जरिए भारत में तैयार होंगी, जिससे कीमतों को किफायती और प्रतिस्पर्धी रखा जा सकेगा।

Genesis ब्रांड अपने लक्ज़री और कीमत के संतुलन के लिए जाना जाता है। भारत जैसे किफायती और मूल्य-संवेदनशील बाजार में यह रणनीति कारगर साबित हो सकती है। Hyundai का उद्देश्य Genesis से भारतीय लग्ज़री कार बाजार में Mercedes-Benz, BMW और Audi जैसी ब्रांड्स से मुकाबला करना है। पिछले आठ सालों में Genesis ने वैश्विक स्तर पर मिलियन यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। इसके पोर्टफोलियो में शामिल हैं G70, G80, G90 सेडान, GV70, GV80 ICE SUVs, GV60 EV और GV70 EV
भारत में Genesis की शुरुआत संभवतः CKD किट्स के माध्यम से होगी। कारों को पार्ट्स में आयात कर यहां असेंबल किया जाएगा। भविष्य में पूरी लोकल मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू की जा सकती है, जो सप्लाई चेन और स्थानीय वेंडर्स पर निर्भर करेगी। Hyundai का दावा है कि Genesis भारतीय ग्राहकों को ‘Elevated Luxury’ अनुभव प्रदान करेगी।

Hyundai ने अभी तक सटीक मॉडल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। भारत में Genesis पोर्टफोलियो में सबसे पहले GV80 SUV आ सकती है, जिसे कई बार भारत में देखा जा चुका है। Hyundai ने GV80 और GV80 Coupe के ट्रेडमार्क भी भारत में कराए हैं, जो लॉन्च की संभावना को बढ़ाते हैं। हालांकि, भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्ज़री कार SUV नहीं बल्कि E-Class सेडान है। इसलिए Hyundai संभवतः G80 लक्ज़री सेडान और फुल-साइज G90 सेडान को भी भारत में लॉन्च करने पर विचार कर रही है।

2027 में Genesis के इंडिया में लॉन्च होने के साथ ही लग्ज़री कार सेगमेंट में नया कंपटीशन देखने को मिलेगा। Hyundai का यह कदम Mercedes, BMW और Audi जैसी ब्रांड्स को सीधे टक्कर देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। CKD असेंबली और किफायती प्राइसिंग के साथ Genesis भारतीय ग्राहक को प्रीमियम और किफायती लक्ज़री का कॉम्बो प्रदान करने के लिए तैयार है।

Hyundai का लग्ज़री कार्ड, Genesis बदलेगा INDIA का गेम

नई दिल्ली: इंडिया का लग्जरी कार सेग्मेंट इस समय काफी हॉट है। अब Hyundai भी अपनी प्रीमियम सब-ब्रैंड Genesis के साथ लग्जरी कार सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। पहली बार कंपनी भारत में Genesis लॉन्च पर गंभीरता से काम कर रही है। अब Mercedes, BMW और Audi को टक्कर देने के लिए एक नई ताकत आ रही है। Genesis का नाम ही इनोवेशन, लग्ज़री और दमदार परफॉर्मेंस का पर्याय माना जाता है। इसकी फ्लैगशिप SUVs – GV80 और GV80 Coupe पहले ही भारत में पेटेंट हो चुकी हैं।

300 bhp वाले 2.5L पेट्रोल से लेकर 410 bhp वाले सुपरचार्ज्ड V6 इंजन तक का पावरफुल लाइनअप, ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम, एडवांस सस्पेंशन और हाई-टेक फीचर्स इसे लक्ज़री के साथ परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं। शुरुआती दौर में ये कारें CBU के रूप में आएंगी। कीमतें प्रीमियम होंगी। Hyundai का दावा है कि Genesis भारतीय बाजार में लक्ज़री को नए अंदाज़ में परिभाषित करेगी। Hyundai पहले ही मई 2025 में यह ऐलान कर चुकी है कि वह दशक के अंत तक भारत में 26 नए मॉडल लॉन्च करेगी। अब लक्जरी सेगमेंट की ओर रुख करने का मतलब है कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और प्रीमियम बनाने वाली है।Genesis GV80 और GV80 Coupe के पेटेंट पहले ही भारत में फाइल कर दिए थे। GV80 की टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। SUV-केंद्रित भारतीय बाजार के लिहाज से GV80 को पहला मॉडल माना जा सकता है।

Hyundai का Genesis ब्रैंड सिर्फ स्टाइल और लग्ज़री का ही नहीं, बल्कि पावर और परफॉर्मेंस का भी जबर्दस्त पैकेज है। इसमें आपको तीन ताक़तवर इंजन मिलते हैं। 2.5L TGDi पेट्रोल (300 bhp) – एंट्री-लेवल इंजन, लेकिन दमदार पावर डिलिवरी है। 3.5L ट्विन-टर्बो V6 (375 bhp) – ज्यादा स्मूद और हाई-परफॉर्मेंस ड्राइविंग के लिए है। 3.5L सुपरचार्ज्ड V6 (410 bhp) फ्लैगशिप इंजन स्पोर्ट्स-लेवल थ्रिल देता है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल और एडवांस सस्पेंशन जैसे फीचर्स हैं। मतलब चाहे हाइवे हो या ऑफ-रोड ट्रैक, कार की पकड़ और हैंडलिंग बेमिसाल होगी। भारत में Genesis मॉडल्स CBU (Completely Built Unit) के तौर पर आएंगे, यानी इन्हें बाहर से पूरी तरह इम्पोर्ट किया जाएगा, इसलिए शुरुआती कीमतें थोड़ी ज्यादा (प्रीमियम) होंगी। Genesis की एंट्री भारतीय मार्केट में Mercedes, BMW, Audi जैसी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकती है।