14-15 फरवरी को Goa में मचेगी Formula Street Racing की धूम, Airport बनेगा रेस ट्रैक, 2.064Km के ट्रैक पर दौड़ेंगी रेसिंग कारें

नई दिल्ली: Indian Racing Festival पहली बार Goa में 14–15 February 2026 को Manohar International Airport पर 2.064km के FIA-grade स्ट्रीट सर्किट पर Formula Street Race आयोजित करेगा।14 और 15 February 2026 को Manohar International Airport (GOX) के परिसर में Indian Racing League (IRL) का Round 4 आयोजित होगा। पहली बार Goa में Formula Street Racing होगी और एयरपोर्ट एरिया को खास तौर पर रेस ट्रैक में बदला जाएगा।

इस रेस में 2.064 किलोमीटर लंबा FIA-grade स्ट्रीट सर्किट, जिसमें कुल 12 टर्न होंगे। ट्रैक को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ओवरटेकिंग के मौके ज्यादा मिलें और आखिरी तक रोमांच बना रहे। सीमित रन-ऑफ एरिया और टाइट लेआउट के कारण ड्राइवर की सटीकता और रणनीति बेहद अहम होगी।Goa राउंड का सीधा प्रसारण Star Sports Select 2 पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी।

चैंपियनशिप की लड़ाई भी इस राउंड में दिलचस्प मोड़ पर है। Round 3 के बाद Speed Demons Delhi 82 अंकों के साथ आगे है, जबकि Hyderabad Black Birds 81 अंकों के साथ बेहद करीब है। Kichcha’s Kings Bengaluru 72, Kolkata Royal Tigers 59, Goa Aces JA Racing 57 और Chennai Turbo Riders 42 अंकों के साथ मुकाबले में बने हुए हैं।

सभी टीमें एक जैसी Ligier JS F422 कारों से रेस करेंगी, जिनमें 1.3-litre turbocharged Alpine इंजन लगा है। इससे मुकाबला पूरी तरह ड्राइवर की स्किल और टीम की रणनीति पर निर्भर रहेगा। हर टीम में चार ड्राइवर होते हैं—एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय ड्राइवर, एक उभरता विदेशी रेसर, एक भारतीय ड्राइवर और एक महिला ड्राइवर—जो इसे खास और संतुलित बनाता है।

इस बार सबकी नजरें दिव्य नंदन, आकिल अलीभाई, रुहान अल्वा, टॉम कैनिंग और जेम्मा मूर जैसे दमदार ड्राइवरों पर रहेंगी। वहीं जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, सौरव गांगुली, नागा चैतन्य और किच्चा सुदीप जैसे चर्चित टीम मालिक इस लीग में ग्लैमर और स्टार पावर का तड़का लगा रहे हैं। Indian Racing Festival को Racing Promotions Private Limited (RPPL) प्रमोट कर रही है और Goa स्ट्रीट रेस इसके विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। टिकट District by Zomato ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ग्रीन मोलिबिटी के बॉस चंडीगढ़ और गोवा के साथ अब दिल्ली बनी EV रॉकस्टार : CEEW

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली अब इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs)को अपनाने के मामले में टॉप 3 में शामिल हो गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में EVs की बिक्री में Chandigarh पहले नंबर पर है (12.1% EVs), और Goa दूसरे नंबर पर (11.9% EVs) रहा।

पूरे देश में EV खरीदने वाले लोगों की तादाद 7.49% थी। राष्ट्रीय औसत के मुकाबले दिल्ली, Chandigarh और Goa में EVs अपनाने की दर बहुत तेज़ है। जिन राज्यों में सरकार अच्छी नीतियां और प्रोत्साहन देती है, वहां लोग इलेक्ट्रिक वाहन जल्दी अपनाते हैं। हाल ही में Council on Energy, Environment and Water (CEEW) की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिल्ली में EVs की हिस्सेदारी 11.6% तक पहुंच गई। इससे स्पष्ट है कि स्थानीय प्रोत्साहन और स्पष्ट नीतियां इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की रफ्तार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

दिल्ली में वित्तीय वर्ष में 83,423 इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर किए गए। यहां इलेक्ट्रिक वाहन सिर्फ तीन-पहिया रिक्शा या ऑटो तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दो-पहिया बाइक, तीन-पहिया ऑटो और सार्वजनिक बस सेवा तक फैल चुके हैं। दिल्ली में लगभग 40% बसें इलेक्ट्रिक हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली स्मार्ट और हरित (ग्रीन) परिवहन अपनाने में आगे है। दिल्ली ने इलेक्ट्रिक वाहनों में बसें, ऑटो, बाइक सब को शामिल कर लिया है। इससे राजधानी देश में ग्रीन ट्रांसपोर्ट की मिसाल बना।

रिपोर्ट के लिए Vahan पोर्टल का डेटा इस्तेमाल किया गया है, जो सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा vehicle sales (वाहनों की बिक्री) को ट्रैक करता है। CEEW (Council on Energy, Environment and Water) ने Vahan पोर्टल से मिले डेटा को देखा, समझा और जांचा। यह तय किया कि कौन सा शहर कितने इलेक्ट्रिक वाहन अपना रहा है, और आंकड़े कितने सही और भरोसेमंद हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली का यह कदम इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने और प्रदूषण घटाने में एक बड़ा संकेत है लोग अब साफ-सुथरी और टिकाऊ यात्रा के विकल्प अपना रहे हैं। दिल्ली ने EV अपनाने में तेजी दिखाई है, और यह देश के अन्य शहरों के लिए हरित वाहन नीति का मॉडल बन सकती है। Chandigarh और Goa के साथ दिल्ली टॉप 3 में शामिल होकर इलेक्ट्रिक परिवहन क्रांति में आगे बढ़ रही है।

गोवा रेडी टु रॉक : Motoverse 2025 में म्यूजिकल बीट्स के बीच गरजेंगे बाइक के इंजन, सड़क बनेगी स्टेज

नई दिल्ली: दुनिया भर के बाइकर्स और म्यूज़िक लवर्स के लिए साल का सबसे बड़ा इंतज़ार ख़त्म होने जा रहा है। Motoverse 2025 मोटो-कल्चर का सबसे बड़ा जश्न है, जो एक बार फिर गोवा की वादियों में गूंजेगा। 21 से 23 नवंबर तक गोवा के वगाटोर बीच पर बाइक की गड़गड़ाहट, मूड को सातवें आसमान पर पहुंचा देने वाला शानदार म्यूजिक और अनगिनत मोटरसाइकिल कहानियां एक ही प्लेटफॉर्म पर आने वाली हैं। इंतज़ार ख़त्म हो गया है। दुनिया का सबसे बड़ा मोटो-कल्चर फेस्टिवल फिर लौट रहा है। यह सिर्फ़ एक इवेंट नहीं, बल्कि मोटरसाइक्लिंग का “Mainstage” है, जहां आर्ट, कस्टम, स्पोर्ट और एडवेंचर का सालभर का सफ़र एक जगह आकर सिमटेगा।

30,000+ एंट्रीज़ वाले Art of Motorcycling का शानदार फ़िनाले इस बार “सिने-वर्स” थीम पर होगा। Royal Enfield Flying Flea और Himalayan Electric (HIM-E) पेश करेगी। इसके साथ ही इंचरएक्टिव जोन राइडर्स के लिए पहली बार Motohub होगा। District by Zomato पर आप इस इवेंट के टिकट खरीद सकते हैं। जो लोग सबसे पहले टिकट खरीदेंगे, उन्हें सिर्फ़ ₹2,499 में पास मिलेगा। बाद में कीमत बढ़ सकती है। अगर आप दोस्तों या ग्रुप के साथ कई टिकट एक साथ खरीदते हैं, तो आपको डिस्काउंट या कुछ एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा।

गोवा में 21 से 23 नवंबर तक हज़ारों राइडर्स और म्यूज़िक-प्रेमी यहां जुटेंगे। तीन दिन तक इंजन की गड़गड़ाहट और संगीत की धुनें मिलकर उनके लिए एक अनोखा अनुभव बनेंगी। Hanumankind, Euphoria, Parvaaz, The Yellow Diary, Thaikkudam Bridge और Kavya Trehan जैसे सितारे फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देंगे। निक सैंडर्स, जिन्होंने 11 बार दुनिया का चक्कर लगाया। फेस्टिवल में निक के साथ ‘The Girl on a Bike’ वेनेसा रक, और कई दिग्गजों के साथ अपने शानदार अनुभव शेयर करेंगे। इसके साथ होंगे कस्टम बाइक शोकेस, डर्ट-ट्रैक चैम्पियनशिप और मोटरस्पोर्ट्स का एक्सक्लूसिव लॉन्च।मेन स्टेज पर रातें रॉक और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स से जगमगाएंगी, जबकि हिलटॉप स्टेज पर Dot, Raman Negi, Sudan और Arjun C जैसे कलाकार नई नए तराने छेड़ेंगे।

अगर आप बाइकिंग दीवाने हैं तो नवंबर 2025 का कैलेंडर सिर्फ़ एक जगह फिक्स कर लीजिए—गोवा! क्योंकि राइडर्स के लिए असली घर वही है, जहां इंजन की गड़गड़ाहट और आज़ादी की धड़कन एक साथ गूंजती है।