Google Pixel 10a 50,000 रुपये से कम में लॉन्च, 6 मार्च से बिक्री, आज से बुकिंग शुरू

नई दिल्ली: Google ने इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 6 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि प्री-ऑर्डर आज से ही खुल गए हैं। इस बार कंपनी ने सबसे दमदार AI फीचर्स, 3,000 निट्स की सुपर ब्राइट डिस्प्ले और 5,100mAh की बड़ी बैटरी देकर इसे खास बनाने की कोशिश की है। गूगल ने अपने स्मार्टफोन को 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

Google Pixel 10a को कंपनी ने इंडिया में एक ही रैम और स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। फोन को ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर मिल रहा है। यह ऑफर 16 मार्च, 2026 तक वैध है। इसमें कंपनी का चिपसेट Google Tensor G4 दिया गया है। Google के नए फोन में 6.2 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक, पिक्सल रेजलूशन 1080 x 2424 और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिल रहा है। स्मार्टफोन का वजन 182 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि फोन 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इससे 30 मिनट में यह 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। कंपनी का दावा है कि तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। बैटरी एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा चल सकती है। इसमें 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। डिवाइस 8GB RAM और 256GB स्टोरेज से लैस है। इसमें Google Tensor G4 चिप दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 48MP का क्वाड PD डुअल पिक्सल कैमरा मिल रहा है। हैंडसेट 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है। यह Android 16 पर रन करता है।

Pixel 10a कैमरा में Camera Coach फीचर यूज़र को फोटो लेते समय रियल टाइम में गाइड करता है, जबकि Auto Best Take ग्रुप फोटो में 20 लोगों तक के चेहरे में सबसे बेहतर एक्सप्रेशन चुनकर तस्वीर को परफेक्ट बना देता है। Pixel 10a को Google Pixel Upgrade Program में भी शामिल किया गया है, जिसमें 2,083 रुपये प्रतिमाह EMI पर फोन खरीदा जा सकता है और 9 किस्तों के बाद नए Pixel में अपग्रेड का विकल्प भी मिलेगा।

OPPO और Google की मोबाइल AI में क्रांति

नई दिल्ली: OPPO ने Google के साथ मिलकर मोबाइल AI को और ज्यादा स्मार्ट, निजी और सुरक्षित बनाने की योजना बनाई है। मोबाइल में मौजूद AI फीचर्स आपके लिए और अधिक व्यक्तिगत और भरोसेमंद हों। ये नए AI फीचर्स जल्द ही OPPO Find X9 सीरीज और ColorOS 16 में आएंगे।

AI Mind Space एक नया फीचर है जो Find X9 सीरीज में मिलेगा। इसके जरिए आप स्क्रीन पर जो भी टेक्स्ट, फोटो या वेब पेज देख रहे हैं, उसे तीन अंगुलियों के स्वाइप से तुरंत एक जगह सेव कर सकते हैं। आप अपनी यात्रा की योजना बनाना चाहते हैं तो नोट्स और आर्टिकल्स AI Mind Space में सेव करके Gemini से पूरी यात्रा की सूची तैयार करवा सकते हैं।

Gemini से आप अपनी स्क्रीन या कैमरा दिखाकर मदद ले सकते हैं। Nano Banana नाम का नया इमेज एडिटिंग टूल फोटो को आसानी से क्रिएटिव बनाने में मदद करता है। Gemini Live फीचर से आप कैमरा या स्क्रीन के जरिए किसी भी चीज़ को समझ सकते हैं। OPPO और Google ने AI Private Computing Cloud (PCC) बनाया है। सभी AI फीचर्स जैसे AI Mind Space, AI Search, AI Call Summary, AI VoiceScribe, AI Recorder और AI Writer इसी सुरक्षित वातावरण में काम करते हैं।Find X9 या Find X9 Pro खरीदने वालों को तीन महीने का Google AI Pro मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें Gemini की शक्तिशाली सुविधाओं तक पहुंच और 2TB क्लाउड स्टोरेज शामिल है। OPPO और Google की साझेदारी से रोजमर्रा के काम आसान होंगे, सीखने और क्रिएटिविटी में मदद मिलेगी, और आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

AI Mind Space, जो Find X9 सीरीज पर उपलब्ध होगा। यह फीचर उपयोगकर्ताओं को स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट, इमेज या वेब पेज को तीन अंगुलियों के स्वाइप से सीधे एक संगठित हब में सेव करने की सुविधा देता है। Find X9 Series पर Gemini केवल चैट तक सीमित नहीं है—उपयोगकर्ता स्क्रीन या कैमरा साझा कर मदद ले सकते हैं और नई Nano Banana इमेज एडिटिंग मॉडल से फोटो में क्रिएटिव बदलाव कर सकते हैं। OPPO और Google ने OPPO AI Private Computing Cloud (PCC) तैयार किया है।

पुरानी फोटो होगी जिंदा, करेगी डांस, गाएगी गाना, उड़ेंगी जुल्फें : Google का Veo 3 करेगा कमाल

नई दिल्ली: Google ने Photos ऐप में Veo 3 फीचर जोड़ दिया है, जिसे देखकर आप अपनी पुरानी तस्वीरों से फिर से प्यार कर बैठेंगे। ये असल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बना टूल है, जो आपकी फोटो को कुछ सेकंड में एकदम ज़िंदा कर देता है। आपकी पुरानी फोटो जिंदा होकर डांस करने लगेगी। आपका मनपसंद गाना गाएगी। तस्वीर में मौजूद लोगों की जुल्फें हवा में उड़ते नजर आएंगे। अब आपकी तस्वीरें सिर्फ फ्रेम में जमी नहीं रहेंगी, उनमें मूवमेंट होगा। बैकग्राउंड में हलचल होगी। आपको पुरानी फोटो से छोटा-सा 4–6 सेकंड का विडियो क्लिप होगा, जो सोशल मीडिया पर रील या वट्सऐप स्टेटस के लिए एकदम रेडी होगा।

अभी ये फीचर सबसे पहले अमेरिका के यूज़र्स के लिए रोलआउट हुआ है, लेकिन धीरे-धीरे बाकी देशों तक भी पहुंचेगा। गूगल का दावा है कि ये नया Veo 3 पुराने Veo 2 से कई गुना बेहतर है। इसका इस्तेमाल उतना ही आसान है, जितना किसी फोटो को गैलरी से चुनना। आप Photos ऐप खोलिए, Create टैब में जाइए और Photo to Video चुनकर कोई तस्वीर सिलेक्ट कीजिए। यहां आपको दो ऑप्शन मिलते हैं—पहला Subtle movements, जिसमें हल्का-फुल्का मूवमेंट आता है, और दूसरा I’m feeling lucky, जिसमें पूरा ड्रामा झोंक दिया जाता है।

google Photos का Veo 3 फीचर आपकी साधारण फोटो को सिर्फ देखने भर की याद नहीं रहने देता, बल्कि उसे छोटा-सा जिंदगी भरा वीडियो बना देता है। उनमें हलचल होगी, जान होगी, और आप उसी वक्त उसे शेयर भी कर पाएँगे। ये फोटो अब पोस्टर नहीं बल्कि मिनी-रील बन जाएगी, जो इंस्टाग्राम, वट्सऐप स्टेटस या यूट्यूब शॉर्ट्स पर डालने के लिए एकदम फिट है। आपकी किसी फोटो को 3D ऐनिमेशन में बदलकर विडियो की तरह एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है। शादी, ट्रिप या जन्मदिन की पुरानी तस्वीरें अचानक मिनी-रील बन जाती हैं। Veo 3 में Flow नाम का नया AI फिल्ममेकिंग टूल इसी पर आधारित है । अब फोटो सिर्फ यादें नहीं रहेंगी, बल्कि छोटे-छोटे विडियो बनकर यादगार पलों को फिर से जीने का मौका देंगी।

Google Pixel सीरीज केवल फोन नहीं, AI का पॉकेट पावरहाउस, 28 अगस्त से मचाएगा धूम

नई दिल्ली: Google की ओर से 10th Gen Pixel स्मार्टफोन Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL की लॉन्चिंग की घंटी बज चुकी है। अब स्मार्टफोन AI से लैस पर्सनल असिस्टेंट और प्रो-ग्रेड कैमरा मशीन बन गए हैं। 28 अगस्त से ये फोन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Pixel 10 सीरीज़ से गूगल सिर्फ फोन नहीं, बल्कि डिज़ाइन की भाषा को भी नए मुकाम तक पहुंचाया है “Pixel 10 और 10 Pro के साथ गूगल ने साफ़ कर दिया है कि असली स्मार्टफोन क्रांति अब शुरू हुई है।

Pixel 10 की शुरुआती कीमत $799 (करीब 67,000 रुपये) रखी गई है, जबकि Pixel 10 Pro की कीमत $999 (करीब 83,000 रुपये) से शुरू होती है। Google Pixel की पहचान कैमरा बार है। इसमें कैमरे सीधे पीछे एक लाइन में लगे रहते हैं, जिससे फोन की लुक अलग और प्रीमियम दिखती है। अब इसका डिज़ाइन और पतला (sleek) किया गया है और पीछे ग्लास बैक दिया गया है, जो चमकदार और लग्ज़री फील देता है। फोन में नया Qi2 स्टैंडर्ड सपोर्ट है। Qi2 एक यूनिवर्सल वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, जो फास्ट और एफिशिएंट चार्जिंग देती है।

Google ने इसे Pixelsnap नाम दिया है। आप मैग्नेटिक स्नैप की तरह चार्जर को आसानी से पीछे लगा सकते हैं और फोन पर्फेक्टली फिट हो जाएगा। अब अलग-अलग चार्जर के झंझट नहीं, एक ही स्टैंडर्ड से कई डिवाइस चार्ज होंगे। Qi2 चार्जिंग के साथ, अब फोन के लिए मैग्नेट-बेस्ड एक्सेसरीज़ मैग्नेटिक पावर बैंक, फोन को आसानी से कार में फिट कर देता है।इसमें 6.3-इंच Actua डिस्प्ले, जिसकी ब्राइटनेस 3000 nits तक जाती है। मतलब धूप में भी स्क्रीन बिल्कुल साफ दिखेगी। ऑडियो को भी बूस्ट किया गया है। कैमरे में पहली बार इस टियर पर 5x टेलीफोटो लेंस दिया गया है। Super Res Zoom की मदद से आप 20x तक क्लियर ज़ूम कर सकते हैं।

Pixel 10 Pro और Pro XL दो साइज: 6.3-इंच और 6.8-इंच Super Actua डिस्प्ले के साथ मिलता है। इसमें अब अब तक का सबसे एडवांस्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। नया Pro Res Zoom से आपकी बहुत दूर की फोटो भी साफ दिखती है। हार्डवेयर 16GB RAM, बड़े बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग से अपग्रेड किया गया है। XL वर्ज़न में तो 25W Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग तक है।
Pixel 10 सीरीज़ में नया Tensor G5 चिप Google DeepMind के साथ मिलकर बनाया गया है। ये पहला प्रोसेसर है जो फोन पर ही Generative AI चला सकता है। फोन अब सिर्फ तेज़ नहीं, बल्कि खुद से समझकर काम करने वाला स्मार्ट असिस्टेंट बन गया है। अब फोटो या जानकारी ढूंढने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। Magic Cue यह काम खुद करेगा।