5.65 लाख में Nissan की 7 सीटर MPV लॉन्च: बजट में फिट, दाम में हिट, 20 किमी तक माइलेज, फैमिली के लिए बेस्ट डील

नई दिल्ली: Nissan Motor India ने इंडियन मार्केट में अपनी नई 7-सीटर MPV Nissan GRAVITE को 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की आकर्षक शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इंडिया में Nissan की वापसी को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह एमपीवी सीधे तौर पर बजट फैमिली कार खरीदने वालों को टारगेट करती है। इसकी बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है।

GRAVITE को खास तौर पर इंडियन फ़ैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका नाम 1.4 अरब भारतीयों की विविधता और उनकी बदलती जरूरतों से प्रेरित है। यह गाड़ी 2 से 7 लोगों तक के बैठने की सुविधा देती है। जरूरत पड़ने पर तीसरी पंक्ति की सीट हटाकर बूट स्पेस 625 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में बेहतरीन माना जा रहा है। 7-सीटर में 84 लीटर और 6-सीटर में 320 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। Nissan GRAVITE को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

Nissan GRAVITE का लुक थोड़ा प्रीमियम और दमदार रखा गया है। आगे की लाइटें और पीछे की लाइटें LED हैं, जिससे रात में रोशनी भी बेहतर मिलती है। ग्रिल काले चमकदार (पियानो ब्लैक) रंग की है। केबिन में बैठने की सीटें आरामदायक हैं। डैशबोर्ड में पानी या ड्रिंक ठंडी रखी जा सकती है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन मिलती है, जिसमें मोबाइल बिना तार (वायरलेस) के कनेक्ट हो जाता है। ड्राइवर के सामने डिजिटल मीटर स्क्रीन है, जिसमें गाड़ी की सारी जानकारी दिखती है। वायरलेस चार्जर से फोन चार्ज कर सकते हैं। यह एमपीवी फॉरेस्ट ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, मेटैलिक ग्रे और स्टॉर्म व्हाइट जैसे पांच कलर में उपलब्ध होगी।

इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं, यानी आगे-पीछे बैठे लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। ग्रेवाइट में 1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आता है। एएमटी वर्जन में करीब 19.6 किमी प्रति लीटर और मैनुअल में 19.3 किमी प्रति लीटर की माइलेज का दावा किया गया है। यह कार चेन्नई में लोकल मैन्युफैक्चर की गई है, जिससे Nissan की ‘Made in India’ प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।

Nissan की इंडिया में बड़ी वापसी: 7-सीटर MPV ‘GRAVITE’ के साथ 2026 में शुरू होगा नया सफर

गुरुग्राम: Nissan Motor India ने इंडिया ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक मास्टर प्लान का खुलासा किया है। कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित 7-सीटर B-MPV के नाम की घोषणा कर दी है—GRAVITE। यह गेम-चेंजिंग मॉडल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा और यह निसान की नई रणनीतिक लाइन-अप का पहला स्तंभ होगा। Nissan की यह नई पेशकश सीधे तौर पर उन आधुनिक भारतीय परिवारों को लक्षित करती है जो बजट के साथ-साथ सुविधा, स्पेस और स्टाइल की तलाश में हैं।

‘GRAVITE’: नाम के पीछे की सोच और डिज़ाइन

प्रेरणा: इसका नाम ‘ग्रेविटी’ (गुरुत्वाकर्षण) शब्द से लिया गया है, जो संतुलन, स्थिरता और आकर्षण का प्रतीक है।
सिग्नेचर लुक: इसमें निसान की ग्लोबल डिज़ाइन लैंग्वेज के तहत C-शेप फ्रंट ग्रिल दी गई है, जो इसे सड़क पर एक मस्कुलर और प्रीमियम पहचान देती है।
यूनिक ब्रांडिंग: यह अपने सेगमेंट की इकलौती गाड़ी है जिसमें हुड ब्रांडिंग और रियर-डोर बैजिंग दी गई है, जो इसे दूसरों से अलग बनाती है।

इंटीरियर और वर्सेटिलिटी

GRAVITE को ‘असाधारण केबिन स्पेस’ के मंत्र पर तैयार किया गया है:
मॉड्यूलर सीटिंग: इसकी सीटें यात्रियों और सामान की जरूरत के हिसाब से आसानी से एडजस्ट की जा सकती हैं।
स्मार्ट स्टोरेज: लंबी पारिवारिक यात्राओं के लिए इसमें क्लास-लीडिंग स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं।
लोकल मैन्युफैक्चरिंग: इसका निर्माण निसान के चेन्नई स्थित प्लांट में किया जाएगा, जिससे इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है।

Nissan का भविष्य: 2026-2027 का रोडमैप

Nissan ने केवल एक गाड़ी नहीं, बल्कि अगले दो वर्षों के लिए अपना पूरा ‘प्रोडक्ट रेनेसां’ (उत्पाद पुनर्जागरण) प्लान साझा किया है:

नेतृत्व का विजन

Nissan AMIEO के चेयरपर्सन मासिमिलियानो मेसिना ने कहा कि भारत निसान के लिए केवल एक बाजार नहीं, बल्कि एक रणनीतिक निर्यात केंद्र (Export Hub) भी है। वर्तमान में भारत में बनी मैग्नाइट दुनिया के 65 देशों में भेजी जा रही है। Nissan Motor India के MD सौरभ वत्स ने विश्वास जताया कि GRAVITE भारतीय ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी और ब्रांड के बदलाव की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी। कंपनी अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए देशव्यापी डीलरशिप नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है।