2026 में ऑटो मार्केट भरेगा नई उड़ान, GST कट से बिक्री में आएगा उछाल : Axis Securities

नई दिल्ली: इंडिया का ऑटोमोबाइल सेक्टर 2026 में नई रफ्तार, नया जोश और नई उम्मीदों के साथ दौड़ने को तैयार है। Axis Securities की रिपोर्ट साफ इशारा करती है कि टैक्स में राहत, कीमतों में कटौती और मांग की वापसी मिलकर आने वाले साल को ऑटो इंडस्ट्री के लिए सुपरहिट बना सकते हैं। दोपहिया से लेकर ट्रैक्टर तक, लगभग हर सेगमेंट में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, GST दरों में संभावित कटौती और इनकम टैक्स में राहत आम आदमी की जेब को राहत देगी, जिससे गाड़ियों की खरीद आसान होगी कार, बाइक या ट्रैक्टर जैसी बड़ी खरीद “टालने वाली चीज़” नहीं रहेगी, बल्कि प्लान की हुई जरूरत बन जाएगी। Axis Securities को भरोसा है कि 2026 में ऑटो सेक्टर की रफ्तार बनी रहेगी। सरकार की नीतियां, खर्च करन की ताकत, ग्रामीण इलाकों से बढ़ती मांग से गाड़ियों की कीमतें धीरे-धीरे जेब के दायरे में आती दिख रही हैं। इन तीनों के मिलते ही ऑटो इंडस्ट्री को वही ताकत मिलेगी, जो किसी इंजन को तेज़ दौड़ाने के लिए ईंधन देता है और इसी भरोसे पर ब्रोकरेज हाउस ने पूरे सेक्टर के लिए पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा है।

दोपहिया और तीनपहिया वाहन अब ऑटो इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद “ग्रोथ इंजन” बन चुके हैं। दोपहिया वाहनों में 10% की सालाना बढ़त दिखा रही है कि ग्राहक फिर से स्कूटर और बाइक खरीदने लगे हैं। एक्सपोर्ट की अच्छी मांग ने कंपनियों के भरोसे को और मजबूत किया। तीनपहिया वाहनों की 49% ग्रोथ और दिसंबर में 80% उछाल यह साफ दिखाता है कि शहरी और कमर्शियल ट्रांसपोर्ट में इनकी मांग रिकॉर्ड स्तर पर है।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी स्थिर ग्रोथ जारी है। अप्रैल-दिसंबर 2026 के दौरान बिक्री करीब 6% बढ़ी। कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट ने 9% की सालाना ग्रोथ दिखाई है। ट्रैक्टर सेगमेंट ग्रामीण भारत की मजबूती की कहानी कह रहा है। बेहतर मानसून, भरे हुए जलाशय और अच्छी फसल के चलते ट्रैक्टर बिक्री में 21% की तेज बढ़त दर्ज की गई है।

Axis Securities की रिपोर्ट यही कहती है कि अगर सरकार की मदद (नीतियां और टैक्स में राहत) बनी रही, और गांव-शहर दोनों जगह लोग गाड़ियां खरीदने लगे, तो 2026 ऑटो इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा साल साबित होगा। गाड़ी बनाने वाली कंपनियों की बिक्री बढ़ेगी, लोग आसानी से गाड़ी खरीद पाएंगे, और पूरे बाजार में बढ़त बनी रहेगी। इसे ही Axis Securities ने “ग्रोथ का गोल्डन ईयर” कहा है।

GST कट के बाद प्रीमियम गैजेट्स की बंपर बिक्री, बढ़ी खरीदारी की रफ्तार

नई दिल्ली: इस दिवाली इंडियन कंज्यूमर्स ने प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स पर जमकर खर्च किया। बाजारों में हाई-एंड स्मार्टफोन, बड़े स्क्रीन वाले टीवी, और लग्ज़री होम अप्लायंसेज़ की ऐसी डिमांड देखी गई कि कई मॉडल तो दिवाली से पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए।
Navratri से लेकर दिवाली तक, ₹30,000 से ऊपर के स्मार्टफोन्स की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं 43-इंच टीवी ने पहली बार 32-इंच मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया।

उद्योग विश्लेषकों का कहना है कि इस बार उपभोक्ता बड़े और बेहतर की ओर बढे। रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसे सेगमेंट्स में बिक्री 45–50% तक उछली। हाई-एंड प्रोडक्ट्स जैसे साइड-बाय-साइड फ्रिज, 75-इंच टीवी और लार्ज कैपेसिटी फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनें दिवाली से पहले ही खत्म हो गईं।
 GST में कटौती, इनकम टैक्स में राहत और आसान लोन ने इस दिवाली शॉपिंग को सुपरफास्ट बना दिया। Haier India के प्रेसिडेंट सतीश एन.एस. कहते हैं, “हर साल प्रीमियम सेगमेंट बढ़ रहा है, लेकिन इस बार यह नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।”

कई कैटेगरी में GST रेट्स में कटौती के साथ इनकम टैक्स में राहत भी मिली। नो-कॉस्ट EMI और आसान फाइनेंसिंग के साथ कंपनियों के धमाकेदार फेस्टिव ऑफर्स से बिक्री बढ़ी। Counterpoint Research की रिपोर्ट बताती है कि 30,000 रुपये से ऊपर वाले स्मार्टफोन अब कुल बिक्री का 28% हिस्सा हैं जबकि पिछले साल यह 23% था। हर चौथा खरीदा गया स्मार्टफोन अब प्रीमियम रेंज का है। कुल मिलाकर यह दिवाली “लक्ज़री शॉपिंग” की रही। टैक्स कट, बढ़ता उपभोक्ता भरोसा और EMI की सुविधा ने इस त्योहारी सीज़न को बना दिया “प्रीमियम परचेज़ फेस्टिवल”। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत का उपभोक्ता अब सिर्फ चीज़ें नहीं खरीद रहा, एक प्रीमियम लाइफस्टाइल जी रहा है।

GST 2.0 : Suzuki बाइक बजट में फिट, दाम में हिट, सफर होगा और सुहाना

नई दिल्ली: त्योहारों से Suzuki Motorcycle India ने GST कटौती से होने वाले लाभ का सीधा फायदा ग्राहकों को देने का फैसला किया है। अब कंपनी के पसंदीदा टू-व्हीलर और उनके स्पेयर पार्ट्स पहले से भी ज्यादा किफायती और बजट-फ्रेंडली हो गए हैं। GST 2.0 सुधार के तहत 350cc तक की सभी टू-व्हीलर और ऑटो पार्ट्स का टैक्स 28% से घटकर 18% कर दिया गया है। सिर्फ स्कूटर या मोटरसाइकिल के दाम ही नहीं, बल्कि मेंटेनेंस और स्पेयर पार्ट्स का खर्च भी कम हो गया है।

अब Access, Avenis, Burgman Street और Burgman Street EX जैसे स्कूटर, साथ ही GIXXER, GIXXER SF, GIXXER 250, GIXXER SF 250 और V-Strom SX जैसी मोटरसाइकिलें खरीदने में आपको कम खर्च करना पड़ेगा। Suzuki Motorcycle India के मॉडलों की नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होगी। इसमें मॉडल के आधार पर 8,523 रुपये से लेकर 18,024 तक कटौती होगी।। स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर भी GST में कमी का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

Suzuki Motorcycle India में सेल्स और मार्केटिंग विभाग के Vice-President Deepak Mutreja ने कहा कि उनके लिए ग्राहक सबसे ऊपर हैं। Suzuki ने GST 2.0 का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचा दिया है। बाइक और स्कूटर की कीमतें कम हुई हैं। स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर भी GST कटौती का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। मतलब, खरीदना भी आसान और सस्ता और मेंटेन करना भी किफायती हो गया।

Suzuki बाइक खरीदना और उनका रख-रखाव करना दोनों ही पहले से कहीं आसान और किफायती हो गया है। Access की Ex-Showroom दिल्ली की कीमत के हिसाब से इसे खरीदने में 8,523 रुपये की बचत हो सकती है। Avenis पर 7,823 रुपये तक फायदा हो सकता है। Burgman Street खरीदने पर 8,373 रुपये की बचत हो सकती है। Burgman Street EX के टॉप वेरिएंट में 9,798 रुपये की कमी आ सकती है। GIXXER बाइक पर 11,520 तक की छूट मिलेगी। GIXXER SF में 12,311 रुपये तक की बचत होगी। GIXXER 250 की खरीदारी में 16,525 रुपये कम देने पड़ेंगे। GIXXER SF 250 खरीदने में 18,024 तक की बचत होगी। एडवेंचर बाइक V-Strom SX पर 17,982 रुपये तक की कटौती की गई है।

GST कटौती के बाद माइक्रो SUV बनी मार्केट की सुपरस्टार, छोटी कारों को भी पछाड़ा

नई दिल्ली: GST के नए बदलाव के बाद कार बाजार में बड़ी हलचल मचने वाली है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा फायदा छोटी या सस्ती हैचबैक कारों का नहीं, बल्कि माइक्रो SUV लेने वालों को मिलने वाला है। जानकारों का कहना है कि ग्राहक अब केवल किफायती कारों की जगह ऐसी कारें पसंद कर रहे हैं जो दिखने में SUV जैसी हों, जिनमें ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा हो और डिजाइन, पावर और फीचर्स शानदार हों।

सरकार ने 4 मीटर तक लंबाई वाली छोटी कारों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है। इसमें पेट्रोल इंजन के लिए 1200cc और डीज़ल इंजन के लिए 1500cc तक की लिमिट तय की गई है। इस श्रेणी में पारंपरिक हैचबैक जैसे Maruti Alto, Celerio, Renault Kwid, Hyundai Nios, मिनी SUV जैसे Tata Punch, Maruti Fronx, Hyundai Exter और छोटे सैडान जैसे Maruti Dzire, Honda Amaze आते हैं।

Maruti Suzuki का कहना है कि हैचबैक और मिनी कारों की बिक्री को फायदा होगा, लेकिन उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि असली विजेता माइक्रो SUV ही होंगे। Tarun Garg, Hyundai India के COO, कहते हैं कि ग्राहक अब SUV-स्टाइल वाली कारों को पसंद करते हैं, जिनमें सनरूफ, छह एयरबैग्स और बेहतर फीचर्स हों। नई छोटी SUVs का डिज़ाइन आकर्षक है और कीमत हैचबैक के करीब है, इसलिए ग्राहक इन्हें चुनेंगे।

2015 में हैचबैक का कुल बिक्री में हिस्सा 50% था, जो 2025 तक घटकर सिर्फ 22% रह गया, जबकि SUVs का हिस्सा बढ़कर 13.5% से 54% तक पहुंच गया। यही ट्रेंड छोटे SUVs और प्रीमियम SUVs में भी देखा जा रहा है, चाहे वो Hyundai Creta, Mahindra XUV700, Thar हों या BMW और Mercedes-Benz जैसी लक्ज़री कारें। विशेषज्ञों का कहना है कि Tata Punch और Maruti Fronx जैसी मॉडल्स GST कटौती के बाद और भी आकर्षक बन जाएँगी और बिक्री में तेजी आएगी। Maruti का मानना है कि छोटे और हैचबैक कारों की बिक्री 10% बढ़ सकती है, जबकि कुल बाजार में 6% की गिरावट का अनुमान है। छोटे कार प्रेमियों को भी थोड़ा फायदा मिलेगा, लेकिन सबसे बड़ा खिलाड़ी अब माइक्रो SUV होगी, जो दिखने में दमदार और फीचर्स में भरपूर है।

दिवाली से पहले धमाका : लग्जरी का नया अवतार Mercedes E-Class कार 6 लाख रुपये तक सस्ती

नई दिल्ली: Mercedes की सबसे ज्यादा बिकने वाली बेस्टसेलिंग E-Class Long Wheelbase (LWB) की कीमतों में काफी कटौती हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों के लिए दिवाली की रौनक और बढ़ाने का ऐलान किया था। इसी तर्ज पर सरकार ने GST कटौती का फायदा अब सीधे ग्राहकों तक पहुंचा है। कंपनी ने गाड़ियों के दाम 6 लाख रुपये तक घटा दिए हैं। E200 अब सिर्फ 78.5 लाख रुपये में मिलेगी। E220d (डीज़ल) की कीमत 80.5 लाख रुपये होगी। E450 4MATIC AMG Line की कीमत 91.7 लाख रुपये होगी।

E200 (204hp, 2.0L टर्बो पेट्रोल) रेंज का इंजन बेस मॉडल है, लेकिन इसमें भी दमदार पावर है। 204 हॉर्सपावर से गाड़ी तेज़ गति से रफ्तार पकड़ती है और हाइवे पर शान से दौड़ती है। 2.0L टर्बो इंजन पावर के साथ बेहतर माइलेज भी देता है। E220d (197hp, 2.0L डीज़ल) कंपनी की एकमात्र डीज़ल गाड़ी है। 197 हॉर्स पावर और डीज़ल इंजन की वजह से यह लंबी दूरी और हाईवे ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है। E450 AMG Line (381hp, 3.0L 6-सिलेंडर पेट्रोल + 4MATIC AWD) टॉप मॉडल है । इसमें स्पोटर्स कार जैसा अहसास मिलता है। 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम इसे किसी भी सड़क (गीली, फिसलन भरी या पहाड़ी) पर पकड़ और बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।

सभी वैरिएंट्स में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम (23hp अतिरिक्त पावर) है। इंजन के साथ एक छोटी इलेक्ट्रिक मोटर जुड़ी है। गाड़ी स्टार्ट करते समय, अचानक स्पीड बढ़ाने पर या माइलेज सुधारने में यह मदद करता है। 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स गाड़ी हर स्पीड पर बेहतरीन ढंग से चलती है। इंजन पर लोड कम रहता है और माइलेज बेहतर मिलती है।

E200 में पेट्रोल वाली गाड़ियां पसंद करने वाले उपभोक्ताओं को लग्ज़री + दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। E220d लंबी दूरी और माइलेज चाहने वालों के लिए परफेक्ट डीज़ल गाड़ी है। E450 AMG Line में आपको स्पोर्ट्स कार का मज़ा और लग्ज़री सेडान की आरामदायक राइड, दोनों का मजा आपको एक साथ मिलेगा। अक्टूबर 2024 में E-Class LWB को लॉन्च किया गया था। सेल्स के मामले में ये पहले से ही मर्सिडीज़ की स्टार गाड़ी बन चुकी है। यह गाड़ी Verde Silver कलर, Graphite Grey, High-Tech Silver, Nautic Blue और Obsidian Black शेड्स में मौजूद हैं।

GST 2.0: Mahindra अपनी सभी SUVs पर दे रही है ₹1.56 लाख तक का बंपर फायदा, आज से ही लागू

मुंबई: सरकार के GST की दरों में कटौती करने के बाद देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इसका सीधा फायदा ग्राहकों को देने के लिए अपने व्हीकल के दाम में कटौती करने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में इंडिया की अग्रणी SUV निर्माता Mahindra & Mahindra Ltd. (M&M) ने आज घोषणा की है कि वह अपने पूरे ICE (Internal Combustion Engine) SUV पोर्टफोलियो पर ग्राहकों को जीएसटी में हुई कटौती का पूरा लाभ देगी। कंपनी का यह फैसला 3 सितंबर 2025 को हुई 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में जीएसटी 2.0 की घोषणा के बाद आया है। सबसे खास बात यह है कि ग्राहकों को यह फायदा आज, यानी 6 सितंबर 2025 से ही मिलना शुरू हो गया है।

सरकार के फैसले का सम्मान, ग्राहकों को सीधा लाभ

Mahindra का यह कदम ‘ग्राहक-प्रथम’ दृष्टिकोण को दर्शाता है। सरकार के इस प्रगतिशील निर्णय का सम्मान करते हुए Mahindra ने बिना किसी देरी के इसका पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुँचाने का ऐलान कर दिया है। इससे Mahindra की लोकप्रिय SUVs और भी किफायती हो जाएंगी, जिससे देश भर में लाखों लोगों के लिए अपनी पसंदीदा गाड़ी खरीदना आसान हो जाएगा।

जानें किस SUV पर मिल रहा है कितना फायदा

Mahindra ने अपने पोर्टफोलियो की सभी SUVs पर मिलने वाले संभावित लाभों की एक विस्तृत सूची जारी की है। हालांकि वेरिएंट के आधार पर सटीक कीमत में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन ग्राहकों को मिलने वाला अधिकतम लाभ कुछ इस प्रकार है:
Mahindra Thar: इंडिया की सबसे प्रतिष्ठित ऑफ-रोड SUV, Thar पर ग्राहकों को ₹95,000 तक का फायदा मिलेगा।
Mahindra Scorpio (Classic & N): अपने दमदार लुक और परफॉरमेंस के लिए मशहूर Scorpio के मॉडलों पर ₹1.2 लाख तक की भारी बचत की जा सकती है।
Mahindra XUV700: कंपनी की सबसे प्रीमियम और एडवांस्ड SUV, XUV700 पर ग्राहकों को ₹1.56 लाख तक का अधिकतम लाभ मिलेगा।
Mahindra Bolero & Bolero Neo: अपनी मजबूती और विश्वसनीयता के लिए जानी जाने वाली Bolero और Bolero Neo पर भी ₹65,000 तक का लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में इसकी पहुँच बढ़ेगी।

कटौती के बाद व्हीकल के दाम

ModelsCurrent
GST + Cess
New GSTFull GST Benefits starting 6th Sept
(Up to INR Lakh)*
Bolero/Neo31%18%1.27
XUV3XO (Petrol)29%18%1.40
XUV3XO (Diesel)31%18%1.56
THAR 2WD (Diesel)31%18%1.35
THAR 4WD (Diesel)48%40%1.01
Scorpio Classic48%40%1.01
Scorpio-N48%40%1.45
Thar Roxx48%40%1.33
XUV70048%40%1.43

GST 2.0 का धमाका: 04 सितंबर को पता लगेगा छोटी कारें कितनी सस्ती होंगी

नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर में आज निवेशक, एक्सपर्ट और ऑटो कंपनियां सभी की निगाहें सरकार के GST 2.0 रिफॉर्म्स पर टिकी हैं। GST पर मिनिस्टर्स ग्रुप (GOM) की मीटिंग के बाद अब 03-04 सितंबर, 2025 को GST Council की मीटिंग नई दिल्ली में होने वाली है। इस मीटिंग में ही तय हो जाएगा कि इंडिया में कारों की क़ीमतों में कितने की कटौती होगी।

ऐसा माना जा रहा है कि वाहनों पर लगने वाला 28% GST घटकर 18% पर आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो Maruti Suzuki, Tata Motors, Mahindra & Mahindra (M&M) और Ashok Leyland जैसे दिग्गजों को ज़बरदस्त फायदा मिलेगा और बाजार में नई रफ्तार देखने को मिलेगी। छोटी कारों के लिए यह कदम किसी गेम-चेंजर से कम नहीं होगा।

छोटी गाड़ियां, जिनकी लंबाई 4 मीटर तक और इंजन 1,200cc तक होता है, उन पेट्रोल, CNG या LPG कारों पर 29% टैक्स लगता है। इसमें 28% GST और 1% सेस शामिल है। छोटी डीज़ल कारों पर ये टैक्स और ज़्यादा यानी 31% तक पहुंच जाता है। बड़ी कारों और SUV पर तो 43 से 50 फीसदी तक टैक्स वसूला जाता है अगर GST को घटाकर 18% कर दिया जाता है तो सबसे बड़ा फायदा इन्हीं छोटी गाड़ियों को मिलेगा। कंपनियों की बिक्री बढ़ेगी। टैक्स कम होने से गाड़ियों की कीमत घटेगी और आम खरीदारों की जेब पर बोझ कम होगा।

इंडिया में फिलहाल छोटी पैसेंजर कारों—जिनकी लंबाई 4 मीटर तक और इंजन कैपेसिटी 1,200cc तक (पेट्रोल, CNG, LPG) होती है—उन पर कुल 29% टैक्स लगता है। इसमें 28% GST और 1% सेस शामिल है। अगर यही गाड़ी डीज़ल इंजन में है तो टैक्स और बढ़कर 31% हो जाता है। दूसरी तरफ, बड़ी कारें और SUV तो दुनिया के सबसे महंगे टैक्स स्लैब में आती हैं—जहाँ कुल टैक्स दर 43% से 50% तक पहुंचती है। यह कदम ऑटो सेक्टर के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है—एक तरफ़ उद्योग को रफ्तार मिलेगी, दूसरी तरफ़ मिडिल क्लास ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा।

फेस्टिवल से पहले बाज़ार पर GST का ब्रेक : ग्राहक इंतज़ार के मूड में, कंपनियों को टेंशन

नई दिल्ली: त्योहारों से ठीक पहले ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। बाज़ार पर सन्नाटा छाने का खतरा मंडरा रहा है। गाड़ियों से लेकर टीवी-फ्रिज तक, हर बड़े सामान की खरीदारी अब ठंडी पड़ सकती है। ग्राहक दिवाली से पहले आने वाली जीएसटी दरों में कटौती का इंतज़ार कर रहे हैं। ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों का कहना है कि अगर सितंबर में जीएसटी काउंसिल मीटिंग के तुरंत बाद नई दरें लागू हो जातीं, तो गणेश चतुर्थी, ओणम और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों पर सेल्स रिकॉर्ड तोड़ देतीं। लेकिन अब ग्राहक हाथ रोककर बैठे हैं और डीलरों के शोरूम खाली नज़र आने लगे हैं।

अब दरअसल लोग इंतज़ार करेंगे, जिससे अगले दो महीनों में डीलरों के यहां भीड़ घट सकती है। 4 मीटर तक की छोटी कारें 28% से घटकर 18% जीएसटी स्लैब में आ सकती हैं। बड़े वाहनों पर टैक्स 43-50% से घटाकर 40% किया जा सकता है। दोपहिया गाड़ियां भी 28% से घटकर 18% में आ सकती हैं। टीवी (32 इंच से बड़े), एसी और डिशवॉशर जैसे प्रोडक्ट्स 28% से 18% स्लैब में आने की उम्मीद।

गणेश चतुर्थी और ओणम अगस्त-सितंबर में हैं, जबकि दिवाली अक्टूबर में। ऐसे में शुरुआती सीज़न पर मंदी और दिवाली पर उछाल का अनुमान लगाया जा रहा है। जीएसटी 2.0 ग्राहकों के लिए तो राहत और सस्ता बाज़ार लाएगा, लेकिन कंपनियों के लिए यह इंतज़ार का दौर अभी मुश्किल साबित हो सकता है। चर्चा है कि सरकार जीएसटी के नए ताश के पत्ते खोलने वाली है। गाड़ियों से लेकर टीवी और एसी तक—हर जगह कीमतें हल्की हो सकती हैं। लेकिन ट्विस्ट ये है कि नई दरें आएंगी तो सही, पर दिवाली तक! यानी अभी खरीदारी का मूड बनाने वाले ग्राहकों के पैर ब्रेक पर हैं।

Super Plastronics के सीईओ अवनीत सिंह मरवाह का कहना है कि पिछले दो महीनों में जहां 4% और 12% की ग्रोथ मिली थी, वहीं अब हालात उलटे हो सकते हैं। Super Plastronics इंडिया में Kodak, Thomson और Blaupunkt जैसे ब्रांड्स बेचती है। अब कंपनी मान रही है कि जब तक नई दरें लागू नहीं हो जातीं, टीवी खरीदारी पर ठंडी हवा चलती रहेगी।

GST 2.0 का धमाका: 04 सितंबर को पता लगेगा छोटी कारें कितनी सस्ती होंगी

नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर में आज निवेशक, एक्सपर्ट और ऑटो कंपनियां सभी की निगाहें सरकार के GST 2.0 रिफॉर्म्स पर टिकी हैं। GST पर मिनिस्टर्स ग्रुप (GOM) की मीटिंग के बाद अब 03-04 सितंबर, 2025 को GST Council की मीटिंग नई दिल्ली में होने वाली है। इस मीटिंग में ही तय हो जाएगा कि इंडिया में कारों की क़ीमतों में कितने की कटौती होगी।

ऐसा माना जा रहा है कि वाहनों पर लगने वाला 28% GST घटकर 18% पर आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो Maruti Suzuki, Tata Motors, Mahindra & Mahindra (M&M) और Ashok Leyland जैसे दिग्गजों को ज़बरदस्त फायदा मिलेगा और बाजार में नई रफ्तार देखने को मिलेगी। छोटी कारों के लिए यह कदम किसी गेम-चेंजर से कम नहीं होगा।

छोटी गाड़ियां, जिनकी लंबाई 4 मीटर तक और इंजन 1,200cc तक होता है, उन पेट्रोल, CNG या LPG कारों पर 29% टैक्स लगता है। इसमें 28% GST और 1% सेस शामिल है। छोटी डीज़ल कारों पर ये टैक्स और ज़्यादा यानी 31% तक पहुंच जाता है। बड़ी कारों और SUV पर तो 43 से 50 फीसदी तक टैक्स वसूला जाता है अगर GST को घटाकर 18% कर दिया जाता है तो सबसे बड़ा फायदा इन्हीं छोटी गाड़ियों को मिलेगा। कंपनियों की बिक्री बढ़ेगी। टैक्स कम होने से गाड़ियों की कीमत घटेगी और आम खरीदारों की जेब पर बोझ कम होगा।

इंडिया में फिलहाल छोटी पैसेंजर कारों—जिनकी लंबाई 4 मीटर तक और इंजन कैपेसिटी 1,200cc तक (पेट्रोल, CNG, LPG) होती है—उन पर कुल 29% टैक्स लगता है। इसमें 28% GST और 1% सेस शामिल है। अगर यही गाड़ी डीज़ल इंजन में है तो टैक्स और बढ़कर 31% हो जाता है। दूसरी तरफ, बड़ी कारें और SUV तो दुनिया के सबसे महंगे टैक्स स्लैब में आती हैं—जहाँ कुल टैक्स दर 43% से 50% तक पहुंचती है। यह कदम ऑटो सेक्टर के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है—एक तरफ़ उद्योग को रफ्तार मिलेगी, दूसरी तरफ़ मिडिल क्लास ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा।