Royal Enfield की स्पोर्टी बाइक Guerrilla 450 लॉन्च, कीमत 2.49 लाख से शुरू

नई दिल्ली: दोपहिया वाहन निर्माता Royal Enfield ने इंडिया में अपनी नई 2026 Guerrilla 450 रेंज लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.49 लाख रखी गई है। कंपनी ने इस बार एक नया APEX वेरिएंट पेश किया है, जो ज्यादा स्पोर्टी लुक और राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ आता है। बाइक की बुकिंग आज से शुरू हो गई है, जबकि इसकी बिक्री 31 मार्च 2026 से शुरू होगी।

नई Guerrilla 450 में राइडिंग पोजीशन को ज्यादा स्पोर्टी बनाया गया है। इसके हैंडलबार को नीचे और आगे की तरफ सेट किया गया है, जिससे राइडर को थोड़ा झुककर बाइक चलानी पड़ती है। यह सेटअप खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो स्पीड और स्पोर्टी फील पसंद करते हैं। इसमें 17-इंच के नए Vredestein Centuro ST टायर्स दिए गए हैं, जो सड़कों पर तेज रफ्तार और बारिश के समय बाइक को बेहतर ग्रिप देते हैं।

कंपनी ने बाइक के राइड मोड्स में भी सुधार किया है। अब Street और Sport मोड में ‘मोड रिटेंशन’ फीचर मिलेगा। APEX वेरिएंट को नए रंगों APEX Red, APEX Black और APEX Green में उतारा गया है। इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स जैसे रिम टेप, रियर सीट काउल और कलर-कोडेड फ्रंट काउल दिए गए हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। मौजूदा Dash और Flash वेरिएंट्स को भी अपडेट किया गया है। Dash वेरिएंट में नया Twilight Blue रंग जोड़ा गया है, साथ ही इसमें हैंडगार्ड और हेडलाइट ग्रिल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। दोनों वेरिएंट्स में अब बेहतर CEAT Gripp XL RE टायर्स दिए गए हैं। नई Guerrilla 450 में वही 452cc का लिक्विड-कूल्ड Sherpa इंजन मिलता है, जो 40 PS की पावर और 40 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

सभी वेरिएंट्स में 4-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसे Tripper Dash कहा जाता है। इसमें Google Maps बेस्ड नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे राइडर को रास्ता ढूंढने में आसानी होती है। APEX Red और Dash Twilight Blue की कीमत ₹2.49 लाख से शुरू होती है, जबकि अन्य वेरिएंट्स की कीमत ₹2.72 लाख तक जाती है। इसके अलावा कंपनी 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है, जिसमें 4 साल या 40,000 किलोमीटर की अतिरिक्त कवरेज और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है।

Royal Enfield GUERRILLA 450 का ‘Shadow Ash’ लुक हुआ लॉन्च, सड़कों पर मचाएगा धूम

पुणे: ROYAL ENFIELD ने अपनी धाकड़ मोटरसाइकिल GUERRILLA 450 के लिए एक बिल्कुल नया और शानदार कलरवे, ‘Shadow Ash’, पेश किया है। इस नए मैट फिनिश कलर में ऑलिव ग्रीन टैंक और ब्लैक डिटेलिंग दी गई है, जो इस बाइक के मस्कुलर और दमदार लुक को और भी आकर्षक बनाती है। यह धमाकेदार लॉन्च पुणे में ‘GRRR नाइट्स X अंडरग्राउंड’ इवेंट में हुआ, जहाँ ड्रिफ्ट और ड्रैग रेस के साथ अंडरग्राउंड स्ट्रीट कल्चर का जश्न मनाया गया।

क्या है ‘Shadow Ash’ कलरवे में खास

रंग और डिज़ाइन: यह नया कलरवे, Shadow Ash ₹2,49,000 (एक्स-शोरूम चेन्नई) की कीमत पर उपलब्ध है।
लुक: इसका मैट ऑलिव ग्रीन टैंक और गहरे ब्लैक अंडरटोन बाइक को एक बेहद आक्रामक और स्टाइलिश अपील देते हैं।
वेरिएंट: यह नया कलर डैश वेरिएंट का हिस्सा है और ट्रिपर डैश के साथ आता है, जो राइडर को राइडिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देता है।

GRRR नाइट्स में गुरिल्ला का जलवा

इस इवेंट में 3000 से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जहाँ GUERRILLA 450 की ताकत और परफॉर्मेंस का लाइव प्रदर्शन किया गया। प्रसिद्ध मोटरस्पोर्ट एथलीट और स्टंट राइडर अकीलदास टी.डी. ने GUERRILLA 450 के साथ गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देने वाले ड्रिफ्ट स्टंट दिखाए, जिससे दर्शक दंग रह गए। उन्होंने 43.48 सेकंड में दुनिया में सबसे ज़्यादा ड्रिफ्ट सर्कल बनाने का अपना ही पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस इवेंट में ड्रैग रेस, रैप परफॉर्मेंस और स्टंट शो के जरिए रॉयल एनफील्ड ने गुरिल्ला 450 की बहुमुखी प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन किया।

शानदार परफॉर्मेंस और वारंटी

GUERRILLA 450 एक 452 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन से संचालित है, जो सड़कों की अनिश्चितताओं के हिसाब से शानदार पावर देता है। Royal Enfield ने अपने ग्राहकों के विश्वास को और बढ़ाने के लिए अपनी सभी मोटरसाइकिलों पर 7 साल की व्यापक विस्तारित वारंटी देने की भी घोषणा की है, जिसमें रोडसाइड असिस्टेंस भी शामिल है। यह वारंटी 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के बाद अतिरिक्त 4 साल की कवरेज देती है।

नए ‘Shadow Ash’ कलरवे की बुकिंग आज से शुरू हो गई है, और इसकी रिटेल बिक्री 25 अगस्त, 2025 से पूरे भारत में शुरू हो जाएगी।