Hero का डबल इंजन : 65 लाख की सालाना सेल, मार्च 2026 में 5.98 लाख गाड़ियां बिकीं

नई दिल्ली: Hero MotoCorp ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 प्रतिशत की मजबूत डिस्पैच ग्रोथ दर्ज की है। चौथी तिमाही (Q4) में कंपनी की गाड़ियों की सप्लाई 24% बढ़ गई। पूरे साल में 10% की ग्रोथ के साथ कंपनी ने 65 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची या डिस्पैच कीं। मार्च 2026 में कंपनी ने 5,98,198 गाड़ियां डिस्पैच कीं, जो पिछले साल से ज्यादा हैं। VAHAN डेटा के मुताबिक 5,42,436 गाड़ियां वास्तव में ग्राहकों ने खरीदी या रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें भी लगभग 24% की बढ़ोतरी हुई।

Hero MotoCorp की ग्रोथ का बड़ा कारण 100-125cc वाली सस्ती और माइलेज वाली बाइक्स हैं। इस सेगमेंट की बाइक्स आम लोगों (डेली यूज़) में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। स्कूटर सेगमेंट में भी दो अंकों (10%+) की बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल स्कूटर (ICE) की बिक्री मार्च में 24% बढ़ी कंपनी ने अपने प्रोडक्ट (जैसे Glamour और Xtreme) को बेहतर किया। नए मॉडल और ज्यादा विकल्प दिए। Hero MotoCorp का इलेक्ट्रिक ब्रैंड VIDA भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मार्च में 21,434 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। पिछले महीने से लगभग 70% ज्यादा बिक्री हुई। पूरे साल (FY 2026) में 154% की जबरदस्त ग्रोथ हुई।

मार्च 2026 में कंपनी ने 45,693 गाड़ियां विदेश भेजीं पिछले साल के मुकाबले यह करीब 16% ज्यादा है पूरे साल (FY 2026) में लगभग 40% की बड़ी ग्रोथ हुई। विदेशों में Hero की बाइक्स और स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। प्रीमियम गाड़ियों की डिमांड ज्यादा है। Hero MotoCorp सिर्फ बिक्री ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि अपना नाम (ब्रांड वैल्यू) भी मजबूत कर रही है। Hero India Open 2026 में Alex Fitzpatrick ने अपना पहला खिताब जीता Hero MotoSports Team Rally ने Rally Raid Portugal 2026 में टॉप-10 में जगह बनाई।

मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 5,98,198 गाड़ियां डीलर्स तक पहुंचाईं, जिसमें से 5,32,383 मोटरसाइकिल और 65,815 स्कूटर शामिल हैं। वित्त वर्ष 2026 में Hero MotoCorp ने कुल 64,68,834 यूनिट्स डिस्पैच की, जिसमें 58.42 लाख मोटरसाइकिल और 6.26 लाख स्कूटर शामिल हैं। मार्च 2026 में कंपनी की 5,52,505 यूनिट्स भारत में ही बिकीं, जबकि 45,693 यूनिट्स का निर्यात किया गया। पूरे साल में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जहां 60.66 लाख यूनिट्स घरेलू बाजार में और 4.02 लाख यूनिट्स विदेशों में भेजी गईं।

Harley-Davidson और Hero MotoCorp का प्रीमियम विस्तार: Kochi और Bengaluru में खुली नई फुल-लाइन डीलरशिप

नई दिल्ली: वैश्विक मोटरसाइकिल दिग्गज Harley-Davidson और इंडिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी साझेदारी को और मजबूत करते हुए Kochi (केरल) और Bengaluru (कर्नाटक) में दो नई ‘फुल-लाइन’ डीलरशिप का उद्घाटन किया है। इस विस्तार के साथ, भारत में Harley-Davidson का नेटवर्क अब 22 फुल-लाइन डीलरशिप तक पहुंच गया है।

एक ही छत के नीचे ‘वर्ल्ड-क्लास’ अनुभव: 3S सुविधाएँ

ये नई डीलरशिप न केवल बाइक बेचेंगी बल्कि ग्राहकों को एक संपूर्ण ‘हार्ले लाइफस्टाइल’ का अनुभव देंगी। यहाँ की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
संपूर्ण पोर्टफोलियो: यहाँ अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आने वाले CBU (Completely Built Unit) मॉडल के साथ-साथ Hero MotoCorp द्वारा इंडिया में निर्मित Harley-Davidson X440 और Harley-Davidson X440 T भी उपलब्ध होंगे।
3S फैसिलिटी: ये आउटलेट Sales, Service और Spares की सुविधाओं से लैस हैं।
Merchandise और Accessories: राइडर्स यहाँ से Harley-Davidson Genuine Merchandise, राइडिंग गियर और कस्टमाइजेशन एक्सेसरीज खरीद सकते हैं।
H.O.G. चैप्टर्स: ये डीलरशिप स्थानीय स्तर पर Harley Owners Group (H.O.G) कम्युनिटी को मैनेज करेंगी। अब भारत में कुल 33 H.O.G चैप्टर्स सक्रिय हो गए हैं।

Inaugural Rides: विरासत का जश्न

ब्रांड की ‘आज़ादी की भावना’ का जश्न मनाने के लिए दोनों कंपनियों ने Inaugural Rides का आयोजन किया है:
Bengaluru: यहाँ 1 मार्च 2026 को यह राइड सफलतापूर्वक पूरी की गई।
Kochi: यहाँ 31 मार्च 2026 को भव्य राइड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के हार्ले मालिक एक साथ जुटेंगे।

मैनेजमेंट का नज़रिया

Hero MotoCorp की Harley-Davidson Business Unit के हेड रवि अवलूर ने कहा, “Harley-Davidson और Hero MotoCorp के सहयोग ने हमें इंडिया में अपनी उपस्थिति को और गहरा करने में मदद की है। Kochi और Bengaluru जैसे शहरों में वर्ल्ड-क्लास रिटेल अनुभव और आफ्टरसेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर देना हमारे विजन का हिस्सा है। हम एक फ्यूचर-रेडी प्रीमियम मोटरसाइकिलिंग इकोसिस्टम बना रहे हैं।

सफलता के पीछे का कारण: Harley-Davidson X440 का जलवा

इंडिया में Harley-Davidson के इस तेज़ी से बढ़ते नेटवर्क की सबसे बड़ी वजह Harley-Davidson X440 को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स है।
Availability: अब यह रेंज देश भर में 115 Hero Premia डीलरशिप और 22 Harley-Davidson डीलरशिप पर उपलब्ध है।
प्रीमियम सेगमेंट: हाल ही में लॉन्च हुए Softail 117 लाइनअप और CVO (Custom Vehicle Operations) मॉडल्स की वापसी ने प्रीमियम ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बना दिया है।

Hero और Valeo लाए ARAS, स्कूटर-बाइक राइडिंग में डिजिटल को-पायलट

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर Valeo के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर Advanced Rider Assistance Systems (ARAS) विकसित करने का समझौता किया है।

Hero MotoCorp और Valeo की यह साझेदारी आपकी बाइक या स्कूटर को एक डिजिटल सहायक (को-पायलट) देगी।अब आप अकेले सड़क पर नहीं होंगे, बल्कि आपके वाहन के अंदर एक स्मार्ट सिस्टम हमेशा चौकस रहेगा। जैसे ही सड़क पर कोई अचानक खतरा या रुकावट आएगी, यह आपको तुरंत सिग्नल, अलर्ट या चेतावनी देगा।

अगर कोई वाहन बहुत पास आ रहा है या सामने टक्कर का खतरा है, तो ARAS तुरंत चेतावनी देगा। लेन बदलते समय, ब्लाइंड स्पॉट या पीछे से आने वाले वाहन का पता चल जाएगा। पैदल चलने वाले, सड़क पर खड़े वाहन या ट्रैफिक साइन तक को यह सिस्टम रियल-टाइम में पहचान सकेगा। यह तकनीक आपके लिए एक डिजिटल साथी की तरह काम करेगी, जो हर समय आपकी सुरक्षा का ध्यान रखेगा और आपको सड़क पर सुरक्षित रखने में मदद करेगी।

इस साझेदारी का मकसद राइडर्स की सुरक्षा बढ़ाना है। ARAS सिस्टम में लगे सेंसर, राडार और स्मार्ट कैमरा टेक्नोलॉजी के जरिए बाइक और स्कूटर में एक डिजिटल को-पायलट तैयार होगा। राइडिंग के समय ARAS आपकी सुरक्षा का ध्यान रखेगा, टक्कर और हादसों से बचाएगा, और राइडिंग अनुभव को पूरी तरह स्मार्ट और भरोसेमंद बनाएगा।

सोचिए आप शाम के ट्रैफिक में बाइक चला रहे हैं। चारों तरफ गाड़ियां, पैदल लोग, सिग्नल, और रोशनी कम है। ऐसे में बाइक में उच्च रिज़ॉल्यूशन कैमरा हर जगह नजर रखता है। पैदल चलने वाले, सड़क पर खड़े वाहन, लेन डिटेक्शन, ट्रैफिक साइन—सबको पहचानता है। रोशनी कम होने पर भी स्मार्ट इमेज प्रोसेसिंग से सड़क और रुकावटें साफ दिखाई देती हैं। रात या धुंध में भी आपकी सुरक्षा बनी रहती है।

इस टेक्नोलॉजी की झलक CES 2026, लास वेगास में दिखाई गई, जहां लोग सीधे अनुभव कर पाए कि कैसे ARAS डिजिटल को-पायलट की तरह बाइक को हर खतरे से बचाता है। Hero और Valeo की यह जोड़ी दोपहिया सुरक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के नए युग का बड़ा धमाका साबित हो रही है।

Hero–Harley 2025 शो स्टॉपर : X440 T संग CVO मॉडल की दो प्रीमियम बाइक्स इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: Hero MotoCorp और Harley-Davidson ने इंडिया में अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज को और मजबूत करते हुए H-D X440 T को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपने सबसे शानदार और महंगे फ्लैगशिप CVO मॉडल—Street Glide और Road Glide—लॉन्च कर दिए हैं। ये Harley की टूरिंग बाइक्स का टॉप लेवल हैं। लंबी दूरी की डीलक्स राइडिंग के लिए कंपनी की सबसे प्रीमियम बाइक्स हैं।

2023 में लॉन्च हुई X440 की सफलता ने इंडिया में Harley-Davidson के लिए दरवाज़े बड़े स्तर पर खोले थे। कंपनी ने अब X440 T को पेश कर ब्रैंड ने साफ कर दिया है कि अगला फेज टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट-ओरिएंटेड डिजाइन पर फोकस करेगा। इस नए मॉडल में Ride-by-Wire, Switchable Traction Control, Switchable ABS (rear) और दो राइड मोड—Road और Rain शामिल हैं। बाइक का रियर सब-फ्रेम और टेल सेक्शन पूरी तरह नया है, जिससे पिलियन कम्फर्ट भी बेहतर हुआ है। सेगमेंट का पहला Panic Braking Alert भी इसमें दिया गया है । इसकी बुकिंग 7 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।


नए दौर के राइडर्स से जुड़ाव बढ़ाने के लिए Harley-Davidson India ने अभिनेता अहान पांडे को अपना ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया है। ‘Saiyaara’ की सफलता के बाद उनकी युवा पहचान और स्वतंत्र छवि ब्रैंड के नए फेज से मेल खाती है। Harley Davidson X440T X440 T की कीमत 2,79,500 रुपये, X440 S की कीमत 2,54,900 और X440 Vivid की कीमत 2,34,500 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। CVO Road Glide की कीमत 67,36,720 रुपये है। CVO Street Glide की कीमत 63,03,142 रुपये रखी गई है।

Harley-Davidson की क्रूज़र और टूरिंग लाइन-अप में Nightster 14.53 लाख रुपये, Nightster Special 15.37 लाख रुपये, Sportster S 18.04 लाख रुपये, Street Bob 20.22 लाख रुपये और Heritage Classic 25.70 लाख रुपये में उपलब्ध है। एडवेंचर सेगमेंट की Pan America 1250 Special 27.15 लाख रुपये में आती है, जबकि आइकॉनिक Fat Boy 28.02 लाख रुपये और पावरफुल Breakout ₹34.35 लाख पर खरीदी जा सकती है। हाई-एंड टूरिंग सेगमेंट में Street Glide 42.49 लाख रुपये और Road Glide 45.74 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं।

Hero MotoCorp नवंबर सेल्स रिपोर्ट : इंडिया में कंपनी के 6 लाख+ बाइक-स्कूटर बिके, 35 हजार विदेश रवाना

गुरुग्राम: Hero MotoCorp दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, ने नवंबर 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 604,490 बाइक और स्कूटरों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 31% ज्यादा हैं। इस बढ़ोतरी का कारण नए लॉन्च किए गए मॉडल्स की लोकप्रियता और त्योहारों के समय बिक्री का बढ़ना है।कंपनी ने अक्टूबर–नवंबर 2025 के लिए VAHAN रजिस्ट्रेशन में भी 26% की बढ़त दर्ज की। कुल रजिस्ट्रेशन 1,882,739 यूनिट्स तक पहुंच गया। Hero के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने इस दौरान 12,199 VAHAN रजिस्टर्ड कर 66% की जबरदस्त वृद्धि दिखाई। अब यह देश के तेजी से बढ़ते EV प्लेयर्स में से एक बन गया है, जिसका मार्केट शेयर 10.4% है।

Hero MotoCorp के Xtreme 125R, GlamourX 125, Destini 110 और Xoom 160 मॉडल्स ने ग्राहकों में खूब लोकप्रियता पाई। इनकी बिक्री ने रिटेल मार्केट में मजबूत रुझान कायम रखा। VIDA के Evooter VX2 ने भी बिक्री में अच्छा योगदान दिया, और कंपनी ने VX2 लाइन-अप में नया VX2 Go 3.4 kWh वेरिएंट लॉन्च किया।

नवंबर में Hero MotoCorp की घरेलू बिक्री 570,520 यूनिट्स रही, जबकि एक्सपोर्ट 33,970 यूनिट्स तक बढ़ी, जो पिछले साल के मुकाबले 70% अधिक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Hunk 125R, Hunk 160R और Eco Series ने लेटिन अमेरिका और अफ्रीका में मजबूत मांग बनाई, जबकि यूरोप में Euro5+ कम्प्लायंट मॉडल्स के साथ बाजार में कदम रखा गया।

कंपनी की मोटरसाइकिलों की बिक्री नवंबर में 539,128 यूनिट्स रही, जबकि स्कूटर 65,362 यूनिट्स तक पहुंचे। सालाना अप्रैल–नवंबर (FY26) तक कुल डिस्टपैच 4,298,070 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल के 4,193,736 यूनिट्स से अधिक है। Hero MotoCorp ने अपने सप्लाई चेन और उत्पाद पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर ग्लोबल और घरेलू बाजारों में अपनी पकड़ बढ़ाई है।

इंडिया ही नहीं, यूरोप के 52 देशों में Hero ने बिखेरा जलवा, अक्टूबर में बिकी 10 लाख गाड़ियां

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero Motocorp ने फेस्टिव सीजन में बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। VAHAN डेटा के अनुसार कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 9.95 लाख यूनिट्स की शानदार रिटेल बिक्री दर्ज की, जबकि थोक बिक्री 6.35 लाख यूनिट्स रही। लगातार दूसरा महीना है जब हीरो ने 6 लाख से अधिक गाड़ियां डीलरों तक भेजीं।

Hero Motocorp ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने यूरोप के प्रमुख बाजारों, इटली, स्पेन, यूके और फ्रांस, में अपनी नए Euro5+ मानक वाले मोटरसाइकिल मॉडल्स (Hunk 440 और Xpulse 200) लॉन्च किए हैं। इससे कंपनी 52 देशों तक फैल गई है।

कंपनी का यह मजबूत प्रदर्शन त्योहार के जोश, बेहतर बाजार माहौल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित GST लाभ की वजह से और भी बढ़ा। इससे ग्राहकों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हीरो के मशहूर मॉडल्स — स्प्लेंडर, ग्लैमरX, एक्सपल्स 200, हंक 440 और डेस्टिनी, जूम, प्लेज़र जैसे स्कूटरों की मांग में जबरदस्त उछाल रहा।

कंपनी की इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने भी त्योहारी महीनों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। अक्टूबर 2025 में VIDA ने लगभग 16,000 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए, जो पिछले महीने से 24% ज्यादा और पिछले साल से 117% की बढ़ोतरी दर्शाता है। सबसे ज्यादा मांग VIDA VX2 EVOOTER मॉडल की रही, जिसने बाजार में कंपनी की पकड़ और मजबूत की। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 5.70 लाख मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 6.35 लाख था। अक्टूबर 2025 में 65,055 स्कूटरों की बिक्री हुई, जो पिछले साल के 43,304 यूनिट्स से लगभग 50% ज्यादा है। अक्टूबर 2025 में हीरो ने 6.35 लाख वाहनों की थोक बिक्री की।

Hero MotoCorp की नई छलांग, अब यूनाइटेड किंगडम में धमाकेदार एंट्री, 51 देशों तक पहुंचा ब्रैंड

लंदन/नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अब यूनाइटेड किंगडम में आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने यह कदम MotoGB Ltd. के साथ साझेदारी में उठाया है। अब नई Euro 5+ मोटरसाइकिल रेंज पेश की गई। इस लॉन्च के साथ ही Hero MotoCorp की मौजूदगी अब 51 देशों तक फैल गई है।

Hunk 440 बना लॉन्च का सितारा

ब्रिटिश मार्केट में कंपनी ने अपनी प्रमुख बाइक Hero Hunk 440 को लॉन्च किया है, जो खासतौर पर A2 परफॉर्मेंस कैटेगरी के लिए तैयार की गई है। यह बाइक 440cc इंजन के साथ आती है, जो 27 bhp पावर और 36 Nm टॉर्क देती है। हाई टेंसाइल स्टील ट्रेलिस फ्रेम और ड्यूल-चैनल ABS, USD कार्ट्रिज फोर्क (KYB) और डिजिटल TFT डिस्प्ले जैसी प्रीमियम खूबियों से लैस यह बाइक शहरों और हाइवे पर शानदार परफॉर्मेंस का वादा करती है। Hunk 440 को तीन रंगों, Twilight Blue, Phantom Black और Titanium Grey — में पेश किया गया है। £200 यानी दो सौ पाउंड (ऑन-रोड चार्जेज में आम तौर पर रजिस्ट्रेशन, टैक्स, इंश्योरेंस आदि शामिल होते हैं)। कुल कीमत £3,699 होगी। यानी लगभग ₹3.92 लाख रुपये (भारतीय मुद्रा में)।

MotoGB के साथ मजबूत साझेदारी

Hero MotoCorp ने यूके में अपने वितरण और सेवा नेटवर्क के लिए लैंकाशायर स्थित MotoGB Ltd. के साथ करार किया है। शुरुआती चरण में कंपनी की बाइक्स 25 से अधिक बिक्री और सर्विस आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगी, जिन्हें 2026 तक 35 से ज्यादा लोकेशंस तक बढ़ाने की योजना है। MotoGB के जनरल मैनेजर, Matt Kay ने कहा, “हम Hero MotoCorp के साथ साझेदारी कर गर्व महसूस कर रहे हैं। यूके के उपभोक्ताओं को अब तकनीक, भरोसे और वैल्यू का बेहतरीन मेल मिलेगा।”

यूके लॉन्च के साथ Hero MotoCorp ने अपनी ब्रांड फिलॉसफी “You Are Limitless” को भी पेश किया है — जो आज के राइडर्स की आज़ादी, जुनून और आत्मविश्वास की भावना को दर्शाता है। कंपनी के ग्लोबल मोटरस्पोर्ट्स सफर, खासकर Hero MotoSports Team Rally के डकार रैली में ऐतिहासिक प्रदर्शन, इसी जज़्बे की मिसाल हैं।

लगातार 24 वर्षों से दुनिया की नंबर-वन दोपहिया निर्माता बनी Hero MotoCorp अब एशिया, अफ्रीका, यूरोप और लेटिन अमेरिका के 51 देशों में सक्रिय है। Hero की VIDA Electric Mobility, Harley-Davidson और Zero Motorcycles जैसी साझेदारियां तथा Ather Energy और Euler Motors में निवेश इसे भविष्य की स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए तैयार कर रहे हैं।

All-New Destini 110 “हीरो का स्कूटर – स्कूटर का हीरो” लॉन्च, हर फैमिली का भरोसेमंद हमसफर

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली कंपनी HERO MotoCorp ने All-New Destini 110 लॉन्च किया है। यह स्कूटर खासतौर पर परिवार वालों और पहली बार स्कूटर लेने वालों के लिए बनाया गया है। इसकी टैगलाइन “Hero Ka Scooter – Scooter Ka Hero” है। यह दिखने में स्टाइलिश है। समय के साथ फैशन में भी फिट बैठता है।

All-New Destini 110 Neo Retro डिज़ाइन में लॉन्च किया गया है। स्कूटर का लुक पुराना + नया (रिट्रो + मॉडर्न) दोनों का मिश्रण है। स्कूटर के किनारे और कुछ हिस्सों पर चमकदार क्रोम फिनिश है, जिससे यह दिखने में प्रीमियम और शानदार लगता है। पावरफुल प्रोजेक्टर LED हेडलैंप से रात में या कम रोशनी में भी साफ़ और सुरक्षित राइडिंग होती है। पीछे की लाइट H-शेप में है, जो स्कूटर को अलग और पहचानने लायक बनाती है।

All-New Destini 110cc का इंजन छोटा लेकिन दमदार है। शहर में रोज़ाना के सफर, ट्रैफिक में राइड या लंबी दूरी, सब में आसानी से काम करता है। इसमें i3s Idle Stop-Start System और वन-वे क्लच है। i3s सिस्टम इंजन को तब ऑटोमैटिक बंद करता है, जब स्कूटर चल नहीं रहा हो। वन-वे क्लच राइड को स्मूथ बनाता है और स्टार्ट/स्टॉप में झटका नहीं लगता। स्कूटर एक लीटर पेट्रोल में लगभग 56 किलोमीटर चल सकता है।

All-New Destini 110 में तीन बड़े मेटल पैनल हैं। इसमें 785 mm लंबी सीट + इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट की सुविधा दी गई है। यह सेगमेंट में सबसे लंबी सीट है। Destini 110 दो वेरिएंट में उपलब्ध है – VX Cast Drum और ZX Cast Disc। VX Cast Drum वेरिएंट Eternal White, Matt Steel Grey और Nexus Blue में मिलता है। ZX Cast Disc वेरिएंट Aqua Grey, Nexus Blue और Groovy Red कलर में उपलब्ध है। VX Cast Drum वेरिएंट की दिल्ली में Ex-Showroom कीमत 72 हजार रुपये हैं। ZX Cast Disc वेरिएंट की दिल्ली में Ex-Showroom कीमत 79,000 रुपये में मिलेगी। यह स्कूटर अलग-अलग वेरिएंट में अलग कीमतों पर उपलब्ध है। ग्राहक इसे सीधे Hero MotoCorp के डीलरशिप्स से खरीद सकते हैं। हर जगह एक साथ बिक्री शुरू नहीं होगी। पहले कुछ शहरों या डीलरशिप्स में शुरू होगी और फिर धीरे-धीरे पूरे देश में उपलब्ध होगी।

Hero MotoCorp के टू व्हीलर्स खरीदना और भी सस्ता, कस्टमर्स को मिलेगा GST कटौती का पूरा लाभ

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अगली पीढ़ी के GST 2.0 सुधारों का पूरा लाभ सीधे ग्राहकों को देगी। यह फैसला 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा। कंपनी का मानना है कि इस कदम से भारत के लाखों लोगों के लिए आवागमन और भी सुलभ और किफायती हो जाएगा। यह कदम खास तौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जहाँ दोपहिया वाहन सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण साधन हैं।

ग्रामीण भारत के लिए ‘सबसे बड़ा’ फायदा

Hero MotoCorp के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम कस्बेकर ने इस ऐतिहासिक सुधार पर कहा, “हम सरकार के अगली पीढ़ी के GST 2.0 सुधारों का स्वागत करते हैं, जो उपभोग को बढ़ावा देंगे और भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा को गति देंगे। त्योहारों के मौसम से ठीक पहले यह फैसला दोपहिया वाहनों को भारत के सबसे बड़े उपभोक्ता आधार के लिए अधिक किफायती और सुलभ बनाएगा, साथ ही माँग को भी मजबूत बढ़ावा मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा कि ग्राहकों को GST का पूरा लाभ देकर, Hero MotoCorp गतिशीलता को सक्षम बनाने और परिवारों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

जानें किस मॉडल पर मिलेगा कितना लाभ

ModelMax GST benefit (Ex. Showroom Delhi)
Destini 125Up to ₹  7,197
Glamour XUp to ₹ 7,813
HF DeluxeUp to ₹ 5,805
Karizma 210Up to ₹ 15,743
Passion+Up to ₹ 6,500
Pleasure+Up to ₹ 6,417
Splendor+Up to ₹ 6,820
Super Splendor XTECUp to ₹ 7,254
Xoom 110Up to ₹ 6,597
Xoom 125Up to ₹ 7,291
Xoom 160Up to ₹ 11,602
Xpulse 210Up to ₹ 14,516
XTREME 125RUp to ₹ 8,010
Xtreme 160R 4VUp to ₹ 10,985
Xtreme 250RUp to ₹ 14,055

Hero MotoCorp ने शुरू की ‘सुपर स्कूटर’ Xoom 160 की बिक्री

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने इंडियन मार्केट में अपने बहुप्रतीक्षित स्कूटर Xoom 160 की बिक्री शुरू होने की घोषणा की है। इस साल की शुरुआत में इंडिया मोबिलिटी शो में पहली बार प्रदर्शित किया गया यह स्कूटर अपने दमदार डिज़ाइन और अनोखी क्षमताओं के कारण ‘सुपर स्कूटर’ के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।

शक्ति, सटीकता और एक मज़बूत डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया Xoom 160 रोज़मर्रा की सवारी को एक नया रोमांच देने के लिए बनाया गया है। यह पारंपरिक स्कूटरों से कहीं बेहतर प्रदर्शन और नियंत्रण के साथ, शहर की सड़कों पर राज करने और रोजमर्रा की यात्रा को रोमांच में बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

क्यों है यह ‘सुपर स्कूटर’

Xoom 160 ‘सुपर-स्कूटर’ की श्रेणी में एक नया मानक स्थापित करता है। यह अभिनव डिजाइन, उन्नत तकनीक और असाधारण प्रदर्शन का एक बेहतरीन संगम है।
पावरफुल इंजन: यह स्कूटर 156cc लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस है, जो 8,000 आरपीएम पर 10.9 kW की शक्ति और 6,250 आरपीएम पर 14 Nm का टॉर्क प्रदान करता है।
उन्नत तकनीक: इसमें बेहतरीन ईंधन दक्षता और तेज़ गति के लिए i3s साइलेंट स्टार्ट और 4-वाल्व तकनीक का उपयोग किया गया है।
एडवेंचर-रेडी डिजाइन: Xoom 160 का बोल्ड डिजाइन, उठा हुआ स्टांस, और ब्लॉक-पैटर्न वाले टायरों के साथ 14 इंच के बड़े पहिये इसे शहरी और बाहरी रास्तों दोनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

बेमिसाल तकनीक और आधुनिक सुविधाएँ

Xoom 160 सिर्फ पावरफुल ही नहीं, बल्कि कई प्रीमियम फीचर्स से भी लैस है जो इसे और भी ख़ास बनाते हैं।
स्मार्ट की: इसमें रिमोट सीट एक्सेस के साथ स्मार्ट की की सुविधा दी गई है।
LED लाइटिंग: बेहतर रोशनी और स्टाइल के लिए डुअल-चेंबर LED हेडलैंप और LED टेललैंप दिए गए हैं।
सेफ्टी: इसमें ABS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक है, जो सुरक्षा को एक नए स्तर पर ले जाता है।
कनेक्टिविटी: Bluetooth-सक्षम डिजिटल स्पीडोमीटर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है, जिससे यात्रा आसान हो जाती है।

Hero MotoCorp की इंडिया बिज़नेस यूनिट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी आशुतोष वर्मा ने कहा कि Xoom 160 शहरी गतिशीलता को नई परिभाषा देगा और भारत में ‘सुपर स्कूटर’ के लिए एक नया मानक स्थापित करेगा। Xoom 160 जल्द ही इंडिया में सभी Hero Premia डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट के जरिए भी स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं।