Odysse HyFy और Racer Neo ई-स्कूटर्स बने हीरो : जुलाई में कंपनी की बिक्री में 84% का बंपर उछाल

मुंबई: इंडिया में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की हवा अब तेज हो गई है। इसमें Odysse Electric Vehicles का बहुत बड़ा योगदान है। शामिल है। जुलाई 2025 में कंपनी ने 375 यूनिट्स की बिक्री के साथ 84% की जबरदस्त सालाना ग्रोथ दर्ज की, जो पिछले साल जुलाई में महज़ 204 यूनिट्स थी। Odysse HyFy और Racer Neo ई-स्कूटर कंपनी की जुलाई की सेल्स में हीरो बनकर उभरे हैं। Odysse Electric Vehicles की जुलाई 2025 में 84% की भारी बिक्री पूरे इंडिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की बढ़ती लोकप्रियता को भी दिखाता है।

इस धमाकेदार ग्रोथ के पीछे Odysse HyFy और Racer Neo है। Odysse HyFy स्कूटर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम बजट में एक अच्छा, भरोसेमंद और रोज़मर्रा के काम आने वाला लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। ये भारत के सबसे सस्ते EV स्कूटर्स में से एक है। इसलिए आम आदमी के लिए बड़ा आकर्षण है।

Odysse Racer Neo एक स्पोर्टी और स्टाइलिश स्कूटर है, जो पहले से मौजूद “Racer” स्कूटर का अपग्रेड वर्जन है। इसकी स्पोर्टी लुक और तेज़ परफॉर्मेंस ने खासतौर पर युवाओं को बहुत पसंद आया है। यूथ सेगमेंट में इसका क्रेज बढ़ गया है। इन दोनों स्कूटर्स की कम कीमत, स्टाइलिश डिज़ाइन और डेली यूज़ के लिए परफेक्ट परफॉर्मेंस ही वो फैक्टर हैं, जिनकी वजह से Odysse की बिक्री में इतना तेज उछाल आया है।

Odysse Electric के फाउंडर और CEO नेमिन वोरा ने कहा, “जुलाई में 80% से ज़्यादा ग्रोथ हमारे लिए सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है बल्कि यह दिखाता है कि भारत अब तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है। हम भविष्य में भी सभी श्रेणी के ग्राहकों को नए-नए फीचर्स से लैस ईवी मुहैया कराते रहेंगे।

Odysse HyFy की रफ्तार ने मचाई धूम, जून में 344 यूनिट्स की सेल

मुंबई : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से उभरते ब्रांड Odysse Electric Vehicles ने जून 2025 में 344 यूनिट्स बेचकर 54% महीने-दर-महीने ग्रोथ दर्ज की है। आंकड़ों के अनुसार अब शहरी और अर्ध-शहरी उपभोक्ता पेट्रोल की झंझट से निकलकर स्मार्ट और ईको-फ्रेंडली विकल्पों को तेजी से अपना रहे हैं। odysse Electric की जून सेल्स ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा नाम है – Odysse HyFy। ये एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रोजमर्रा के सफर में एक सस्ता, टिकाऊ और भरोसेमंद विकल्प चाहते हैं।

HyFy खास तौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले डेली कम्यूटर्स, और पहली बार EV खरीदने वालों के लिए आदर्श चॉइस बन गया है। इसका स्टाइलिश डिज़ाइन, कम मेंटेनेंस, और आसान चार्जिंग जैसे फीचर्स यूथ को बहुत आकर्षित कर रहे हैं। इसमें खर्चा कम रहेगा। सफर सुहाना रहेगा और और पेट्रोल के झंझट से छुटकारा मिलेगा। HyFy की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ये स्कूटर अब एक स्मार्ट, सस्टेनेबल और बजट-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन बनकर उभर रहा है।

Odysse Electric के CEO नेमिन वोरा ने कंपनी की ग्रोथ पर खुशी जताते हुए कहा –
“हम हर महीने लोगों का भरोसा जीत रहे हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना किसी झंझट और ज्यादा खर्च के EV की ओर शिफ्ट कर सकें।” Odysse Electric अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। कंपनी की पहुंच छोटे शहरों और कस्बों में में भी तेज़ी से बढ़ाई है। Odysse Electric की लगातार बढ़ती बिक्री यही दिखाती है कि अब भारत में EV सिर्फ अमीरों का या बड़े शहरों में रहने वाले लोगों का शौक नहीं रहा, यह आम लोगों की जरूरत और पसंद दोनों बनता जा रहा है।
और Odysse जैसे ब्रांड इस ज़रूरत को स्टाइल, सादगी और विश्वसनीयता के साथ पूरा कर रहे हैं।