Ola Electric का Hyperservice लॉन्च, देश भर में अब ऐप से बुक होगी EV सर्विस

बेंगलुरु: इंडिया की अग्रणी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ola Electric ने अपने Hyperservice ऐप के तहत देशभर में इन-ऐप सर्विस अपॉइंटमेंट फीचर लॉन्च कर दिया है। इस नई सुविधा से ग्राहक ऐप से इलेक्ट्रिक वाहनों की सर्विस सिर्फ कुछ टैप में बुक करा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इस पहल का मकसद ग्राहकों को ज्यादा पारदर्शी, सुविधाजनक और भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स अनुभव देना है।

नए इन-ऐप सिस्टम से यूजर अब अपनी पसंद का सर्विस स्लॉट चुन सकते हैं। अपने वाहन की सर्विस की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। सभी सर्विस से जुड़े काम सीधे Ola Electric ऐप पर ही मैनेज कर सकते हैं। इससे पारंपरिक तरीके से सर्विस बुक करने में लगने वाली भाग-दौड़, कॉल-वेटिंग और सेंटर विज़िट की झंझट काफी हद तक खत्म हो जाएगा। एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पूरी सर्विस उपलब्ध होने से ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) मॉडल पर काम करने वाली Ola Electric का कहना है कि इस फीचर से कंपनी और ग्राहक के बीच सीधे कनेक्शन को और मजबूत किया गया है। बिना किसी बिचौलिए के ग्राहक सीधे ब्रैंड से जुड़ते हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ती है और भरोसा भी मजबूत होता है। कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को केवल सौ फीसदी असली स्पेयर पार्ट्स, स्टैंडर्ड प्रोसेस और ब्रैंड-सर्टिफाइड सर्विस ही मिलेगी।

कंपनी ने Hyperservice को एक ओपन प्लेटफॉर्म के रूप में विस्तार देने का भी ऐलान किया है। इसके तहत Ola के जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स, डायग्नोस्टिक टूल्स और ट्रेनिंग मॉड्यूल अब स्वतंत्र गैराज, मैकेनिक और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए भी उपलब्ध होंगे। यह कदम भारत में EV सर्विसिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। Ola Electric के प्रवक्ता ने कहा, “Hyperservice के तहत हमारा विज़न अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय और भरोसेमंद सर्विस अनुभव देना है। देश भर में ऐप की लॉन्चिंग के साथ हम अपने ग्राहकों को ज्यादा कंट्रोल, बेहतर ट्रैकिंग और असली ब्रैंड-सपोर्ट की गारंटी दे रहे हैं।”

Ola Electric ने तोड़ी सर्विस की दीवारें: अब हर गैराज करेगा EV रिपेयर

बेंगलुरु: Ola Electric ने अपने Hyperservice नेटवर्क को ओपन प्लेटफ़ॉर्म में बदलते हुए EV सर्विसिंग की परिभाषा बदल दी है। पहले Ola Electric के स्पेयर पार्ट्स, गाड़ियों की खराबी पता करने वाले टेक्निकल उपकरण और टेक्नीशियन ट्रेनिंग प्रोग्राम्स सिर्फ़ Ola की अपनी सर्विस सेंटर्स या अधिकृत नेटवर्क तक सीमित थे लेकिन अब कंपनी ने यह सुविधा सबके लिए खोल दी है।
अब कोई भी स्वतंत्र गैराज, स्थानीय मैकेनिक, या फ़्लीट ऑपरेटर (जिनके पास कई वाहन हैं) भी सीधे Ola के पार्ट्स, टूल्स और ट्रेनिंग को इस्तेमाल कर सकते हैं।

छोटे गैराज अब Ola स्कूटर की सर्विस खुद कर सकेंगे। ग्राहकों को सिर्फ़ Ola सर्विस सेंटर पर जाने की मजबूरी नहीं होगी। Ola के असली पार्ट्स हर किसी के लिए उपलब्ध होंगे। मैकेनिक खुद को Ola-प्रमाणित (certified) बनाकर EV टेक्नोलॉजी में एक्सपर्ट हो सकेंगे। यह ‘सर्विस फ़्रीडम’ का नया युग है, जो एक मिलियन से ज़्यादा Ola ग्राहकों को अपने वाहन सर्विसिंग पर पूरी आज़ादी देता है।

Ola Electric के चेयरमैन और MD भाविश अग्रवाल ने कहा, “हमने अपनी सर्विस टेक्नोलॉजी को शुरुआत से तेज़, पारदर्शी और कुशल बनाया है। हर गैराज और ग्राहक को अब वही हाई-क्वालिटी पार्ट्स और टूल्स मिलेंगे जो Ola के अपने नेटवर्क में इस्तेमाल होते हैं। यह है असली सर्विस फ़्रीडम — जो सिर्फ़ D2C मॉडल से मुमकिन है।” Phase 1 में Ola ने प्रमुख स्पेयर पार्ट्स ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं, जबकि आने वाले क्वार्टर में कंपनी डायग्नोस्टिक टूल्स और टेक्नीशियन सर्टिफ़िकेशन प्रोग्राम भी शुरू करेगी। इससे Ola का हाई-मार्जिन पार्ट्स और एक्सेसरीज़ सेगमेंट और मजबूत होगा, जो कंपनी की यूनिट इकॉनॉमिक्स को बूस्ट करता है।

इसके साथ ही, Hyperservice देश के गैराज नेटवर्क के लिए भी बड़ा अवसर है कोई भी मैकेनिक अब Ola सर्टिफ़ाइड बनकर EV टेक्नोलॉजी में स्किल्ड टेक्नीशियन के रूप में नई आमदनी और संभावनाएं खोल सकता है। यह पहल Ola की ‘India Inside’ रणनीति का अहम हिस्सा है — जो बैटरी, सॉफ्टवेयर और सर्विस इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारत में बने, खुले और स्केलेबल प्लेटफ़ॉर्म बनाने पर केंद्रित है।