India Mobile Congress 7-10 अक्टूबर 2026 तक, दिल्ली में लगेगा दुनिया का डिजिटल मेला

नई दिल्ली: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दूरसंचार उद्योग के कार्यक्रम इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का आयोजन इस वर्ष सात से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। इन तारीखों की घोषणा स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में की गई।

एशिया के सबसे बड़े डिजिटल और टेलीकॉम फोरम माने जाने वाले India Mobile Congress का 10वां संस्करण 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस बार के आयोजन में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों, 150,000 से अधिक प्रतिभागियों और 300 से ज्यादा एग्ज़िबिटर्स के शामिल होने की उम्मीद है। सिंधिया ने बताया कि देश में 1 अरब से ज्यादा लोग मोबाइल और इंटरनेट से जुड़े हैं।4G के बाद अब 5G तेजी से फैल रहा है, और भविष्य में 6G जैसी तकनीकों पर भी काम शुरू हो चुका है।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने बताया कि यह इवेंट केवल एक प्रदर्शनी नहीं है। यहां नई टेक्नोलॉजी लॉन्च होती है। स्टार्टअप अपने आइडिया निवेशकों और बड़ी कंपनियों के सामने पेश करते हैं। बड़ी कंपनियां, सरकार और टेक एक्सपर्ट मिलकर नए प्रोजेक्ट शुरू करते हैं। डिजिटल नीति, नेटवर्क, AI और नई टेक्नोलॉजी पर मिलकर फैसले लिए जाते हैं। India Mobile Congress भारत की डिजिटल ताकत दिखाने वाला एक बड़ा वैश्विक मंच बन चुका है, जहां से नई तकनीक, निवेश और साझेदारी की शुरुआत होती है।

यह मेगा टेक इवेंट Department of Telecommunications (DoT), Ministry of Communications, Government of India और Cellular Operators Association of India (COAI) द्वारा मिलकर आयोजित किया जाता है। इस साल कार्यक्रम को और वैश्विक बनाने के लिए GSMA के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सिंधिया ने कहा कि इंडिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार बन चुका है, जहां 1.2 अरब से ज्यादा लोग मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़े हैं। भारत उन चुनिंदा देशों में भी शामिल है जिन्होंने अपना स्वदेशी क्लाउड-नेटिव 4G स्टैक विकसित किया है। IMC 2026 में 5G और 6G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, डीप-टेक, क्लीन-टेक, स्मार्ट मोबिलिटी और इंडस्ट्री 4.0 जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। इवेंट का खास आकर्षण ASPIRE स्टार्टअप प्रोग्राम भी होगा, जिसमें 400 से ज्यादा स्टार्टअप, 300 से ज्यादा निवेशक और वेंचर कैपिटल फर्म भाग लेंगी। यहां 700 से अधिक वन-टू-वन निवेशक मीटिंग, लाइव पिच, मेंटरशिप और नेटवर्किंग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

India Mobile Congress 2025 में 6G और AI के दम पर दिखेगी Nokia की नेटवर्क क्रांति

नई दिल्ली: India Mobile Congress (IMC) 2025 ने इस बार Nokia ने टेक्नोलॉजी और नेटवर्क इनोवेशन की पूरी ताकत दिखाने की तैयारी कर ली है। “Innovate to Transform” थीम के तहत Nokia का स्टैंड (Hall 1, Booth B4) 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के Yashobhoomi में खुला रहेगा, जहां कंपनी Battlefield Communications, 6G, AI-पावर्ड नेटवर्क इंटेलिजेंस और नेक्स्ट-जेन कनेक्टिविटी के अत्याधुनिक डेमो पेश करेगी।

India Mobile Congress (IMC) इवेंट में Nokia Advanced Battlefield Communications दिखाएगा। एक ऐसा तकनीकी समाधान है जो युद्ध या गंभीर हालात में भरोसेमंद और सुरक्षित कम्युनिकेशन देता है। Nokia का 4G/5G Network-in-a-Box एक ऐसा पैकेज है, जिसमें पूरा नेटवर्क कॉम्पैक्ट तरीके से रखा गया है। इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है । Mobile Adhoc Network (MANET) टेक्नोलॉजी से नेटवर्क खुद-ब-खुद जुड़ और फैल सकता है। Nokia IMC 2025 में ऐसे पोर्टेबल नेटवर्क की झलक पेश करेगा, जो कठिन या खतरनाक जगहों पर भी भरोसेमंद तरीके से बातचीत और डेटा ट्रांसफर सुनिश्चित करता है।

आईएमसी के इवेंट में 6G रेडियो एक्सेस नेटवर्क की झलक पेश की जाएगी। यह (RAN) सेंसिंग और CCTV कैमरों को मिलाकर तैयार किया जाएगा। एयरपोर्ट, वेयरहाउस और इंडस्ट्रियल साइट्स में इसका प्रयोग होता है। AI-Driven Digital Site Twins से दूर बैठे इंजीनियर रिमोट साइट का सटीक 3D मॉडल देख सकते हैं। क्लाउड और नेटवर्क सर्विसेज (CNS) सेक्शन में यह नजर आएगा कि कि Nokia कैसे नेटवर्क और डेटा को AI की मदद से स्मार्ट बना रहा है। Data Suite प्लेटफॉर्म से सर्विस प्रोवाइडर अपने सब्सक्राइबर डेटा और नेटवर्क डेटा का इस्तेमाल करके AI के नए फायदे ले सकते हैं।

AI-enabled 5G Service Communication Proxy (SCP) नेटवर्क का भी नजारा इवेंट में दिखाई देगा। IMC 2025 में Nokia दिखा रहा है कि वो भविष्य के नेटवर्क, AI और 6G टेक्नोलॉजी में अग्रणी है। Battlefield Communications, स्मार्ट सिटी, इंडस्ट्रियल नेटवर्किंग जैसे हर डेमो से यह साबित हो जाएगा। हर टेक्नोलॉजी और डेमो को देखकर ऐसे लगेगा कि “वाह, यह सच में आगे की दुनिया है।”