K-Pop स्टार YUNA बनी Infinix की पहली ग्लोबल ब्रैंड एंबेसडर, NOTE 60 SERIES का ग्रैंड डेब्यू

नई दिल्ली: Infinix ने K-pop गर्ल ग्रुप ITZY की चर्चित स्टार Yuna को अपना पहला ग्लोबल ब्रैंड एंबेसडर घोषित कर दिया है। इसी कड़ी में कंपनी की सालाना फ्लैगशिप सीरीज NOTE 60 SERIES का ग्रैंड डेब्यू किया गया। यह कंपनी की सालाना फ्लैगशिप सीरीज है, जिसे बेहतर डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है।

YUNA अपनी जबरदस्त ऊर्जा, आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज़ के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। ITZY की सबसे कम उम्र की सदस्य होने के बावजूद उन्होंने मेहनत, जुनून और अलग पहचान बनाने की चाह के दम पर दुनिया भर में अपने फैंस बनाए हैं। उनका स्टाइल सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं है, बल्कि वह युवाओं को यह संदेश देती हैं कि अपनी असली पहचान को बिना झिझक दुनिया के सामने पेश करें।

2 मार्च 2026 को इंडिया में इस साझेदारी की घोषणा की गई। कंपनी का मानना है कि YUNA की यही बेखौफ और जोशीली सोच उसके “Joy Tech, Beyond Limits” विज़न से पूरी तरह मेल खाती है। Infinix टेक्नोलॉजी को खुशी, आत्म-अभिव्यक्ति और नई सोच से जोड़ना चाहता है। YUNA की पर्सनैलिटी उसी आज़ादी और आत्मविश्वास का प्रतीक है। YUNA का ग्लोबल आकर्षण और NOTE 60 SERIES की फ्लैगशिप पहचान मिलकर ब्रांड को एक नई ऊंचाई देने का काम करेंगे।

Infinix ने पहली बार किसी इंटरनेशनल स्टार को ग्लोबल फेस बनाया है। YUNA अपनी एनर्जी, कॉन्फिडेंस और बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। म्यूजिक, परफॉर्मेंस और स्टाइल के जरिए वह युवाओं को खुद को खुलकर एक्सप्रेस करने की प्रेरणा देती हैं। इस साझेदारी के जरिए Infinix टेक्नोलॉजी को सिर्फ फीचर्स तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि उसे खुशी, क्रिएटिविटी और सेल्फ-एक्सप्रेशन से जोड़ना चाहता है। NOTE 60 SERIES को कंपनी ने अपने सालाना फ्लैगशिप लॉन्च के तौर पर पेश किया है। इस सीरीज के साथ ब्रांड प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है और ग्लोबल यूथ को टारगेट कर रहा है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।

YUNA ने कहा कि वह अपने फैंस से एक नए तरीके से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं। उनके मुताबिक, जिंदगी में खुशी और खुद की असली पहचान दिखाने का साहस बहुत जरूरी है और Infinix इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है।

स्लिम डिजाइन और 6500mAh बैटरी का कमाल: Infinix NOTE EDGE की सेल कल से शुरू

नई दिल्ली: स्मार्टफोन की दुनिया में धमाका करने के बाद Infinix NOTE EDGE 25 फरवरी 2026 से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में बेहद स्लिम हो, जिसकी स्क्रीन कर्व्ड हो और बैटरी कई दिनों तक चले, तो यह डील आपके लिए ही है।

Infinix NOTE EDGE: क्यों है यह इस सेगमेंट का ‘गेम चेंजर’

सबसे पतला डिजाइन: मात्र 7.2mm की मोटाई के साथ, यह अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है।
शानदार डिस्प्ले: इसमें 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED पैनल दिया गया है। 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण यह धूप में भी सुपर-ब्राइट दिखता है।
बैटरी का पावरहाउस: पतले डिजाइन के बावजूद इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 6 साल तक की क्षमता रखती है।
AI का जादू (XOS 16): यह Android 16 पर आधारित नए XOS 16 पर चलता है। इसमें एक समर्पित ‘One Tap AI’ बटन है जो 30 से अधिक ऐप्स को सपोर्ट करता है।

धमाकेदार लॉन्च ऑफर्स (मिस न करें!)

यदि आप 25 मार्च 2026 से पहले यह फोन खरीदते हैं, तो आपको मिलेंगे ये खास फायदे:
बैंक डिस्काउंट: SBI और ICICI बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 तक की तत्काल छूट।
EMI विकल्प: नो-कॉस्ट EMI सिर्फ ₹1,999 प्रति माह से शुरू।
एक्स्ट्रा सुरक्षा: 6 महीने का वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी बिल्कुल फ्री।
Jio का बम्पर ऑफर: ₹349+ के प्लान पर रिचार्ज करने वाले Jio यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro (Gemini 3) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा (वैल्यू में बहुत बड़ी डील है!)।

स्टाइलिश कलर्स

Infinix NOTE EDGE तीन क्लासी रंगों में उपलब्ध होगा:
Lunar Titanium (प्रीमियम लुक के लिए)
Stellar Blue (जो सबको पसंद आए)
Silk Green (एक फ्रेश अहसास के लिए)

कीमत और वेरिएंट

वेरिएंटअसली कीमतबैंक ऑफर्स के साथ (प्रभावी कीमत)
6GB + 128GB₹21,999₹19,999*
8GB + 128GB₹23,999₹21,999*
8GB + 256GB₹25,999₹23,999*

कहाँ उपलब्ध: Flipkart, Infinix वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स।

Snapdragon 7s Gen 4 और 6500mAh बैटरी के संग Infinix NOTE 60 Series का धमाका

नई दिल्ली: Infinix ने अपने सालाना फ्लैगशिप इवेंट में नई Infinix NOTE 60 Series को पेश किया है, जिसमें Infinix NOTE 60 Pro और Infinix NOTE 60 शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज परफॉर्मेंस, डिजाइन और एंटरटेनमेंट के मामले में नया स्तर तय करेगी। NOTE 60 Pro, Infinix का पहला स्मार्टफोन है जो Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आया है।

NOTE 60 Pro में दमदार परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो पहले के मॉडल के मुकाबले काफी तेज CPU और GPU परफॉर्मेंस देता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन 120FPS तक सपोर्ट करता है, जिससे गेम्स स्मूद चलते हैं। फोन में 3D IceCore Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम भी है, जो लंबे गेमिंग सेशन में फोन को ज्यादा गर्म नहीं होने देता।इस फोन की सबसे अनोखी खासियत इसका Active Matrix Display है, जो फोन के पीछे दिया गया है। जरूरत हो तभी यह LED डिस्प्ले जलता है और नोटिफिकेशन, एनिमेशन या छोटे गेम्स दिखाता है। यूजर इसे अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। स्क्रीन को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन मिला है। SOUND BY JBL स्टीरियो स्पीकर ऑडियो अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
NOTE 60 Pro में 50MP OIS Night Master कैमरा और 112 डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Ultra HDR सपोर्ट करता है। बैटरी 6500mAh की है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

वहीं, NOTE 60 मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें भी 50MP कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और मजबूत बैटरी मिलती है। पूरी सीरीज XOS 16 पर चलती है और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है। Infinix की NOTE 60 SERIES प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और नए इनोवेशन के साथ बाजार में बड़ा दांव खेलती नजर आ रही है।

Infinix का NOTE Edge स्मार्टफोन लॉन्च: ‘World Take NOTE’ से नई पारी शुरू, क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल बने चेहरा

नई दिल्ली: युवा जोश और दमदार परफॉर्मेंस को केंद्र में रखते हुए Infinix India ने अपने NOTE पोर्टफोलियो में नया स्मार्टफोन NOTE Edge लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसी के साथ कंपनी ने ‘World Take NOTE’ नाम से एक पावरफुल डिजिटल कैंपेन भी शुरू किया है, जिसमें उभरते इंडियन क्रिकेटर Yashasvi Jaiswal को NOTE सीरीज का ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। यह कैंपेन Havas Creative India ने तैयार किया है।

Infinix का मानना है कि जब परफॉर्मेंस दमदार हो, तो दुनिया खुद नोटिस लेती है।कंपनी का कहना है कि NOTE Edge को “ऑल राउंड पावर” को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 77 सेकंड की फिल्म में यशस्वी जायसवाल के संघर्ष और सफलता की कहानी को Infinix की सोच से जोड़ा गया है। फिल्म दिखाती है कि असली पहचान प्रचार से नहीं, मेहनत और प्रदर्शन से बनती है। हाल ही में जायसवाल 23 साल की उम्र से पहले एक कैलेंडर ईयर में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बने हैं। सिर्फ 40 पारियों में 2000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले संयुक्त रूप से सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

NOTE Edge में लेटेस्ट और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो फोन को तेज और स्मार्ट बनाते हैं। इसमें Android 16 पर आधारित XOS 16 सिस्टम है, जिससे फोन चलाने का अनुभव ज्यादा आसान हो जाता है। ऐप्स तेजी से खुलते हैं और एनिमेशन बिना अटके चलते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो खासकर गेमिंग और मल्टी टास्किंग के दौरान दमदार स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस देता है। अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग की वजह से बैटरी जल्दी चार्ज होती है। सिर्फ 7.2mm पतला डिजाइन इसे हल्का और स्टाइलिश बनाता है, जबकि One Tap AI Button से AI फीचर्स को एक क्लिक में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Infinix का कहना है कि यह स्मार्टफोन खासतौर पर छात्रों, गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और पहली बार बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं के लिए बनाया गया है, जो बिना समझौते के स्पीड और पावर चाहते हैं। NOTE Edge कल से Flipkart, आधिकारिक वेबसाइट और नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Flipkart Big Billion Days सेल में Infinix का धमाका: QLED Google TV लाइन-अप लॉन्च

नई दिल्ली: नए ज़माने का स्मार्ट टेक्नोलॉजी ब्रांड Infinix ने Flipkart की सबसे बड़ी सेल, बिग बिलियन डेज़, के लिए अपना नवीनतम Google TV पोर्टफोलियो इंडिया में बिक्री के लिए तैयार कर दिया है। इस नए लाइन-अप में चार QLED वेरिएंट शामिल हैं, जो Google TV 5.0 के साथ एक उन्नत, प्रीमियम सिनेमाई अनुभव प्रदान करते हैं। यह नई सीरीज़ मात्र ₹8,299 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी, साथ ही ग्राहकों को अतिरिक्त बैंक ऑफ़र का लाभ भी मिलेगा।

QLED और Google TV 5.0 की शक्ति

Infinix के 2025 लाइन-अप में सबसे बड़ा बदलाव Google TV 5.0 की ओर है। यह अपग्रेड एक अधिक व्यक्तिगत, कंटेंट-फर्स्ट इंटरफ़ेस, उन्नत पैरेंटल कंट्रोल और लाइव टीवी इंटीग्रेशन प्रदान करता है।
QLED डिस्प्ले: 32-इंच से लेकर 65-इंच तक के सभी मॉडलों में HDR10 सपोर्ट के साथ QLED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक एक अरब से ज़्यादा रंगों के साथ अल्ट्रा-रियलिस्टिक विज़ुअल्स प्रदान करती है।
उच्च ब्राइटनेस: यह लाइनअप 350 निट्स तक की अधिकतम चमक (65-इंच मॉडल पर Dolby Vision के साथ) प्रदान करता है, जो फिल्मों, गेमिंग और खेलों के लिए बेहतरीन स्पष्टता सुनिश्चित करता है।
बेज़ल-लेस डिज़ाइन: इन टीवी में बेज़ल-लेस फ़्रेमलेस डिज़ाइन है, जो घर की सजावट के साथ मेल खाता है और एक विस्तृत Edge-to-Edge देखने का अनुभव देता है।

सिनेमाई अनुभव के लिए डॉल्बी इंटीग्रेटेड ऑडियो

Infinix ने ऑडियो परफॉर्मेंस को विज़ुअल पावर के अनुरूप डिज़ाइन किया है, जिससे एक प्रभावशाली, कमरे में भर देने वाली ध्वनि सुनिश्चित होती है।

मॉडलस्पीकर आउटपुटडॉल्बी टेक्नोलॉजी
32GH3Q20WDolby Audio
43GU3Q40WDolby Surround Processing
55GU3Q & 65GU2Q48WDolby Atmos (बड़े लिविंग एरिया के लिए)

ये कॉन्फ़िगरेशन संवाद-प्रधान शो, सिनेमाई रिलीज़ और लाइव स्पोर्ट्स कमेंट्री के लिए थिएटर-स्तरीय ऑडियो स्पष्टता प्रदान करते हैं।

BBD सेल में विशेष कीमतें और वेरिएंट

Flipkart की बिग बिलियन डेज़ सेल के तहत Infinix Google TV QLED सीरीज़ पर विशेष कीमतें उपलब्ध हैं:
32GH3Q (32-इंच HD) ₹8,299 में
43GU3Q (43-इंच UHD) ₹16,199 में
55GU3Q (55-इंच UHD) ₹26,299 में
65GU3Q (65-इंच UHD) ₹34,199 में
इन कीमतों पर ग्राहकों को अतिरिक्त बैंक ऑफ़र का लाभ भी मिलेगा। यह लॉन्च प्रीमियम टेक्नोलॉजी को अधिक किफायती बनाकर Infinix को स्मार्ट होम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाता है।

Infinix HOT 60 Pro+ की गिनीज बुक में एंट्री, दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड फोन बना

नई दिल्ली: स्मार्टफोन की दुनिया में नया इतिहास लिखते हुए Infinix ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो पहले किसी ब्रांड ने नहीं किया। कंपनी का लेटेस्ट Infinix HOT 60 Pro+ अब आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन बन गया है। इस रिकॉर्ड को Guinness World Records ने भी मान्यता दी है।

इसकी भव्य सर्टिफिकेशन सेरेमनी इंडोनेशिया के मशहूर Borobudur Temple में आयोजित हुई, जहां XFans, ब्रांड एंबेसडर्स और गिनीज़ टीम सब मौजूद थे । इस स्मार्टफोन ने तले डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस के कॉम्बिनेशन से नया मानक सेट कर दिया है। HOT 60 Pro+ ने दिखा दिया है कि स्मार्टफोन सिर्फ तेज़ चलने के लिए नहीं, बल्कि स्टाइल और रिकॉर्ड बनाने के लिए भी होते हैं।
टेस्ट बड़े ही सटीक तरीके से हुआ। ILAC-मान्यता प्राप्त लैब में लेज़र डिवाइस से फोन को 10 अलग-अलग जगहों पर मापा गया।

फोन का सबसे पतला हिस्सा 5.95mm का निकला। सबसे मोटा हिस्सा 6.09mm का निकला। स्लिम डिज़ाइन होने के बावजूद इसमें पावर की कमी नहीं है AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले से ये देखने में प्रीमियम और हाथ में पकड़ने पर जबर्दस्त लगता है। MediaTek Helio G200 चिपसेट से रोज़मर्रा के काम से लेकर घंटौं तक इस मोबाइल पर गेम्स खेले जा सकते हैं। 45W फास्ट चार्जिंग बैटरी से पतला फोन होने के बावजूद बैटरी टिकाऊ और जल्दी चार्ज। फोन सिर्फ दुनिया का सबसे स्लिम फोन नहीं है. बल्कि परफॉर्मेंस और पावर दोनों में भी पूरा दम रखता है।

Guinness World Records के VP काओरु इशिकावा ने कहा – “यह रिकॉर्ड सिर्फ Infinix की इनोवेशन को नहीं दिखाता, बल्कि इंडोनेशिया को भी टेक्नोलॉजी सेलिब्रेशन का सेंटर बनाता है।” Infinix HOT 60 Pro+ ने दिखा दिया है कि आज का यूथ सिर्फ तेज़ फोन नहीं चाहता, बल्कि ऐसा स्मार्टफोन चाहता है जो हाथ में पकड़ने में स्टाइलिश लगे और यूज़ करने में मज़ेदार भी हो।

30,990 रुपये में Infinix XBOOK B15 लैपटॉप

नई दिल्ली: कभी आपने सोचा था कि 30,000 रुपये में ऐसा लैपटॉप मिलेगा जो स्टाइलिश और प्रीमियम दिखने के साथ मजबूत होगा और साथ में AI के पावर बटन से लैस होगा। Infinix ने आपके इस सपने को नए XBOOK B15 में हकीकत में बदल दिया है। यह 21 अगस्त से Flipkart पर तहलका मचाने आ रहा है। इस लैपटॉप में एक बटन दबाते ही AI आपके नोट्स की समरी बना देगा। ईमेल लिख देगा। डेटा समझा देगा।

इस लैपटॉप में आपको AMD का तेज और भरोसोमंद Ryzen 7 या Ryzen 5 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ है AMD Radeon ग्राफिक्स से रोज़मर्रा का काम जैसे Word-Excel चलाना, इंटरनेट पर कई टैब खोलना, मूवी देखना या हल्के-फुल्के डिज़ाइन/फोटो एडिट करना – सब आसानी से होगा। इसमें 512GB SSD स्टोरेज (जहाँ आप फाइलें, फोटो, वीडियो रख सकते हैं और सिस्टम बहुत तेज़ी से चलता है) और 16GB RAM, जिसे चाहें तो बाद में 64GB तक बढ़ा सकते हैं।

इसमें 15.6 इंच का Full HD स्क्रीन लगाया गया है, जो साफ़ पिक्चर दिखाता है। 178° एंगल तक साफ़ नजर आता है। बगल से भी स्क्रीन देखेंगे तो अच्छा दिखेगा। लैपटॉप का वज़न सिर्फ़ 1.5 किलो है और ऊपर से एल्युमिनियम-एलॉय का ढक्कन है, जिससे यह दिखने में प्रीमियम लगता है। साथ ही, इसने मिलिट्री-ग्रेड टेस्ट पास किए हैं – मतलब झटके, हल्का गिरना या तापमान में बदलाव जैसे हालात झेल सकता है। इसकी बैटरी 9 घंटे तक चल सकती है। 65W चार्जर से चार्जिंग भी फास्ट होती है। पोर्ट्स की बात करें तो इसमें वो सबकुछ है जो एक यूज़र चाहेगा – LAN पोर्ट (RJ-45), HDMI, USB 3.2, USB-C, microSD कार्ड स्लॉट, हेडफोन जैक और सिक्योरिटी लॉक। आप इससे पेनड्राइव, प्रोजेक्टर, इंटरनेट केबल सब कनेक्ट कर पाएंगे।

ऑनलाइन क्लास या मीटिंग के लिए इसमें 1080p वेबकैम है। इसके साथ प्राइवेसी शटर भी है, जो काम खत्म होने पर कैमरा ढक सकते हैं। साउंड के लिए हैं DTS स्पीकर्स कॉल्स और म्यूजिक दोनों में क्लियर आवाज़ देते हैं। Copilot Key एक अलग बटन है, जिसे दबाते ही Microsoft 365 में AI आपकी मदद करने लगेगा। यह लैपटॉप समाज के सभी वर्गों के लिए बेहतरीन है।

Infinix HOT 60i 5G की बिक्री 21 अगस्त से: ₹8,999 में मिल रहा है 5G, 6000mAh बैटरी और AI का कॉम्बो

नई दिल्ली: स्मार्टफोन की दुनिया में धमाका करते हुए Infinix ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन HOT 60i 5G की बिक्री शुरू करने का ऐलान किया है। यह स्मार्टफोन 21 अगस्त से Flipkart और सभी बड़े रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

यह स्मार्टफोन सिर्फ ₹8,999 की कीमत में True 5G कनेक्टिविटी, एक विशाल 6000mAh की बैटरी और फ्लैगशिप-लेवल के AI फीचर्स का एक शानदार पैकेज पेश कर रहा है। यह डिवाइस उन सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम कीमत में एक दमदार और भविष्य के लिए तैयार फोन चाहते हैं।

क्या बनाता है इसे खास

  1. ट्रू 5G और दमदार परफॉर्मेंस HOT 60i 5G, MediaTek Dimensity 6400 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसका AnTuTu स्कोर 470K+ है। यह स्कोर दर्शाता है कि यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कामों को आसानी से संभाल सकता है। इसके अलावा, इसमें 8GB तक की रैम (4GB इंटरनल + 4GB वर्चुअल) और 2TB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी गई है, जिससे आपको ऐप्स और फाइल्स के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।
  2. 6000mAh की विशाल ‘नो-स्टॉप’ बैटरी फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे 128 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 41.2 घंटे तक कॉलिंग टाइम दे सकती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो लगातार अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही, फोन में 18W का फास्ट चार्जर भी बॉक्स में दिया गया है।
  3. फ्लैगशिप-लेवल के AI फीचर्स इस कीमत में AI फीचर्स मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। Infinix HOT 60i 5G में कई एडवांस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:
    AI कॉल ट्रांसलेशन
    AI राइटिंग असिस्टेंट
    AI इरेज़र (जो फोटो से अवांछित ऑब्जेक्ट हटा देता है)
    AI वॉलपेपर जेनरेटर
    ये फीचर्स आपके स्मार्टफोन के अनुभव को बिल्कुल बदल देंगे।
  4. बेहतरीन डिस्प्ले और कैमरा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को स्मूथ बनाता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का अल्ट्रा-क्लियर रियर कैमरा दिया गया है, जो 10 से ज्यादा AI मोड्स के साथ आता है, जिससे आप हर तरह की रोशनी में शानदार तस्वीरें ले सकते हैं।
  5. शानदार डिज़ाइन और टिकाऊपन यह फोन IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है और इसे 5-वर्ष के लैग-फ्री अनुभव के लिए TÜV-सर्टिफाइड किया गया है। इसका मैट डुअल-टोन फिनिश और बोल्ड कैमरा मॉड्यूल इसे एक प्रीमियम लुक देता है, जो चार रंगों में उपलब्ध है: शैडो ब्लू, मानसून ग्रीन, प्लम रेड और स्लीक ब्लैक।

Infinix HOT 60i 5G : अब केवल 8,999 रुपये में, शाही अंदाज और बैटरी के बाजीगर को अपना बनाइए

नई दिल्ली: Infinix ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में नया दांव खेलते हुए HOT 60i 5G स्मार्टफोन केवल 8,999 रुपये में पेश किया है। इसमें शानदार डिजाइन, दमदार बैटरी, पावरफुल AI और सॉलिड परफॉर्मेंस, सब एक ही पैकेज में मिलती है। कंपनी ने इसमें ट्रू 5G सपोर्ट, 6000mAh की सबसे बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप-स्टाइल डिजाइन और एडवांस्ड AI फीचर्स दिए हैं। इसमें 128 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 41.2 घंटे तक लगातार कॉलिंग क्षमता है। इसकी सेल 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट व रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Infinix HOT 60i 5G का मैट फिनिश बैक, डुअल-टोन डिजाइन और बड़ा कैमरा मॉड्यूल इसे प्रीमियम फोन का लुक देता है। चार शानदार रंगों, शैडो ब्लू, मानसून ग्रीन, प्लम रेड और स्लीक ब्लैक – में मिलने वाला फोन कनेक्टिविटी में यह असली बाज़ीगर है। इसमें Ultra Link टेक्नोलॉजी का “No Network Call” फीचर भी मिलता है। नेटवर्क गायब हो तब भी यह फोन वॉकी-टॉकी की तरह काम करेगा।HOT 60i 5G में दी गई 6000mAh की बैटरी 4 साल से भी ज्यादा वक्त तक दमदार परफॉर्मेंस देगी। बॉक्स में ही 18W टाइप-C चार्जर मिलेगा। फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे यह आसानी से पावरबैंक में बदल जाता है और दूसरे गैजेट्स को चार्ज कर सकता है।

Infinix HOT 60i 5G फोन XOS 15 (Android 15) पर चलता है। इसमें AI से जुड़े तमाम फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM (8GB इफेक्टिव) का कॉम्बिनेशन मिलता है और 128GB की स्टोरेज मिलती है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले है। धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है। 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। HOT 60i 5G में 50MP AI रियर कैमरा 10+ मोड्स के साथ आता है। यह फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है। डिस्प्ले पर Panda Glass Protection दी गई है, जो इसे स्क्रैच और डैमेज से बचाता है।

18K से कम में गेमिंग का बादशाह: Infinix GT 30 5G+ की सेल 14 अगस्त से शुरू

नयी दिल्ली: गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में नई चुनौती पेश करते हुए Infinix ने अपना नया Infinix GT 30 5G+ लॉन्च किया है, जिसकी बिक्री 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। लॉन्चिंग डे ऑफर के तहत यह फोन 17,999 (8GB+128GB) और ₹19,499 (8GB+256GB) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। ऑफर समाप्त होने के बाद कीमत क्रमशः 19,499 रुपये और 20,999 रुपये होगी। ICICI बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड या एक्सचेंज ऑफर पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

Infinix GT 30 5G+ का Cyber Mecha 2.0 डिजाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है, जो Cyber Green, Pulse Blue और Blade White कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। रियर पैनल पर प्रोग्रामेबल व्हाइट LED लाइटिंग दी गई है, जो चार्जिंग, म्यूजिक और नोटिफिकेशन पर रेस्पॉन्स करती है। फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मौजूद है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसका AnTuTu स्कोर 779K+ है। गेमर्स के लिए इसमें सेगमेंट-फर्स्ट GT Shoulder Gaming Triggers दिए गए हैं।

Infinix GT 30 5G+ में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग के दौरान हीट कम होती है। साथ ही इसमें वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है, जिससे यह अन्य डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है।

कैमरा सेटअप में 64MP Sony प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 13MP फ्रंट कैमरा शामिल हैं, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करते हैं। सॉफ्टवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित XOS 15 पर चलता है, जिसमें AI Note, Writing Assistant, Folax Voice AI जैसे फीचर्स हैं। शानदार डिजाइन, हाई-रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, उन्नत गेमिंग फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ Infinix GT 30 5G+ ₹20,000 से कम में एक प्रीमियम गेमिंग स्मार्टफोन अनुभव देने का दावा करता है।