ASUS के लैपटॉप की डिमांड आसमान पर, Instamart पर बिक्री 167% उछली

नई दिल्ली: ASUS ने इंडिया में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart पर शानदार तेजी दर्ज की है। कंपनी के मुताबिक जनवरी से फरवरी 2026 के बीच उसकी बिक्री में 167% महीने-दर-महीने बढ़ोतरी हुई है। इससे साफ है कि अब लोग लैपटॉप जैसे बड़े प्रोडक्ट भी तेजी से डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म से खरीदना पसंद कर रहे हैं। यह ग्रोथ सिर्फ एक महीने तक सीमित नहीं रही, बल्कि 2026 की पहली तिमाही (Q1) में भी ASUS ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जिससे कंपनी की लगातार बढ़ती पकड़ साफ दिखती है।

इस ग्रोथ में दक्षिण और पश्चिम भारत के शहरों का बड़ा योगदान रहा है। बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहर आगे रहे, जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों का कुल मिलाकर 95% से ज्यादा हिस्सा रहा। लैपटॉप के साथ-साथ ASUS के एक्सेसरी प्रोडक्ट्स (जैसे कीबोर्ड, माउस आदि) की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने जयपुर, कोच्चि, गोवा और नोएडा जैसे शहरों में विस्तार किया है, जिससे उसे छोटे शहरों (T2 cities) से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

आजकल लोग तेज और आसान डिलीवरी चाहते हैं। ASUS इसी जरूरत को समझते हुए Instamart जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है, ताकि ग्राहक बिना झंझट जल्दी प्रोडक्ट खरीद सकें। ASUS के अधिकारी Arnold Su के अनुसार, शहरों में लोग अब सुविधा को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। Instamart पर मिल रही तेजी से डिलीवरी की वजह से ASUS प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी है। वहीं Instamart के अधिकारी Manender Kaushik ने कहा कि अब लोग सिर्फ रोजमर्रा का सामान ही नहीं, बल्कि टेक प्रोडक्ट्स भी क्विक कॉमर्स से खरीदना पसंद कर रहे हैं।

ASUS अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी छोटे शहरों और कस्बों (तालुका) तक पहुंच बना रही है। इसके लिए ASUS अपने प्रोडक्ट्स को अलग-अलग माध्यमों—जैसे एक्सक्लूसिव स्टोर्स, बड़े रिटेल स्टोर, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स—के जरिए ग्राहकों तक पहुंचा रही है। ASUS तेजी से बदलती खरीदारी की आदतों को समझकर आगे बढ़ रहा है। अब ग्राहक चाहते हैं कि लैपटॉप भी उतनी ही जल्दी मिले जितना किराना—और कंपनी इसी ट्रेंड का फायदा उठाकर तेजी से ग्रोथ कर रही है।

Instamart Quick India Movement Sale 2025 28 सितंबर तक : 50–90% तक छूट, 10 मिनट में डिलीवरी

नई दिल्ली: Instamart का Quick India Movement Sale अब Swiggy और Instamart ऐप्स पर 28 सितंबर तक चलेगी। इस धमाकेदार सेल में 50 हजार से ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर 50 से 90 प्रतिशत तक की भारी छूट मिल रही है, जिसमें 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट शामिल हैं। इस सेल में Apple, OnePlus, JBL, Marshall जैसी बड़ी ब्रैंड्स के गैजेट्स, होम इलेक्ट्रॉनिक्स और फेस्टिवल की जरूरतों की चीजें शामिल हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपका ऑर्डर सिर्फ 10 मिनट में डिलीवर हो जाएगा।

Instamart का Quick India Movement Sale में 10 दिनों तक 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 50–90% तक की छूट मिल रही है। हर चीज़ की डिलीवरी सिर्फ 10 मिनट में। OnePlus 13R 12GB+256GB वाला वेरिएंट 44,999 रुपये से घटकर 38,999 रुपये में मिल रहा है। Hammer AirFlow वायरलेस एयरबड्स की कीमत सिर्फ 349 रुपये है। Lenovo IdeaPad Slim 3 i5 लैपटॉप 48,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत पहले 70,790 रुपये थी।

Golden Hour डील्स का मज़ा कुछ अलग ही है – रोज़ शाम 5 से 7 बजे ग्राहक वोट से चुनी गई डील्स, जैसे OnePlus Nord CE4 Lite, Hammer AirFlow और और भी कई हॉट प्रोडक्ट्स, सब आपके लिए। पिछले साल Instamart ने Quick Sale में 100,000+ ऑर्डर्स 10 मिनट में डिलीवर किए थे, इस साल तो धमाका और बड़ा होने वाला है। तो इंतजार किस बात का? ऐप खोलिए, अपनी पसंदीदा डील चुनिए और 10 मिनट में अपने घर पर लाइव डिलीवरी का मज़ा लीजिए!