itel A100 का बजट सेगमेंट में धमाल: 6799 रुपये में दमदार स्मार्टफोन, नेटवर्क न हो तब भी कॉल

नई दिल्ली: इंडिया की भरोसेमंद टेक्नोलॉजी ब्रांड itel ने आम उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए अपना नया स्मार्टफोन itel A100लॉन्च कर दिया है। किफायती कीमत, मजबूत बॉडी और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आया यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम बजट में लंबे समय तक चलने वाला भरोसेमंद फोन चाहते हैं। itel A100 को ₹6,799 की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है और यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन MIL-STD-810H के साथ आता है, जो इसे रोजमर्रा के झटकों और कठिन हालात में भी टिकाऊ बनाता है।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Ultralink फीचर है, जो नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कॉल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। कमजोर नेटवर्क या नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कॉल कनेक्ट करने में मदद करता है। गांव, दूरदराज या कम टावर वाले इलाकों में रहने वाले यूजर्स के लिए यह फोन ज़्यादा भरोसेमंद है, जहां आम स्मार्टफोन अक्सर कॉल पकड़ नहीं पाते। RAM और ROM की कीमतें दुनिया भर में महंगी होने के बावजूद, itel ने A100 को ₹8,000 से कम कीमत में लॉन्च किया है।

itel A100 दो वेरिएंट में उपलब्ध है—(3+5) GB RAM और (4+8) GB RAM, दोनों में 64GB स्टोरेज दी गई है। 1.3 लाख से अधिक रिटेल स्टोर्स और 1000+ सर्विस सेंटर्स के मजबूत नेटवर्क के साथ एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में पहचाना जाता है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 3GB वेरिएंट के लिए ₹6,799 और 4GB वेरिएंट के लिए ₹7,499 रखी है। इसके साथ ही itel 100 दिनों के भीतर Free Screen Replacement की सुविधा भी दे रहा है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाती है।

itel A100 में 6.6-inch का 90Hz HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसमें DTS-powered sound, Dynamic Bar, 8MP रियर कैमरा और IR blaster भी मौजूद है, जिससे टीवी और AC जैसे डिवाइस कंट्रोल किए जा सकते हैं। फोन Unisoc T7100 octa-core processor और Android 15 Go पर चलता है। सुरक्षा के लिए इसमें Face Unlock और Side-mounted Fingerprint Sensor दिया गया है। 5000mAh बैटरी और 10W चार्जर के साथ यह फोन पूरे दिन का साथ निभाने का दावा करता है। itel A100 Silk Green, Pure Black और Titanium Gold रंगों में उपलब्ध है।

11,999 रुपये में 7,000 mAh बैटरी संग 11-इंच FHD टैबलेट: itel Vista Tab 30 ने मचाया धमाल

नई दिल्ली: itel ने इंडियन टैबलेट मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए नया Vista Tab 30 लॉन्च कर दिया है। सिर्फ ₹11,999 की कीमत पर लॉन्च यह टैबलेट 11-इंच FHD डिस्प्ले, Cellular + WiFi डुअल कनेक्टिविटी, 128GB स्टोरेज, क्वाड स्पीकर्स और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। itel फिलहाल भारत का इकलौता ब्रांड है जो ₹12,000 से कम कीमत में Cellular + WiFi दोनों कनेक्टिविटी वाले टैबलेट की पेशकश कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी इस टैबलेट के साथ ₹1,999 की फ्री लेदरबैक कवर भी दे रही है, जो 15 हजार रुपये से कम के टैबलेट कैटेगरी में पहली बार देखने को मिल रहा है।

22 दिसंबर 2025 को नेशनल लेवल पर लॉन्च किया गया itel Vista Tab 30 खास तौर पर स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट यूज़र्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह टैबलेट Space Grey और Sky Blue कलर ऑप्शंस में देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

itel के पास आज 11 करोड़ से ज्यादा भरोसेमंद ग्राहक हैं। मौजूदा समय में टैबलेट्स का इस्तेमाल K-12 ऑनलाइन एजुकेशन, वीडियो स्ट्रीमिंग, नोट-टेकिंग और हाइब्रिड वर्किंग जैसे कामों में तेजी से बढ़ रहा है। itel Vista Tab 30 में Octa-core Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB RAM (4GB + 8GB वर्चुअल RAM) के साथ जोड़ा गया है, जिससे स्मूद मल्टीटास्किंग और लैग-फ्री अनुभव मिलता है। इसमें 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जो पढ़ाई, काम और एंटरटेनमेंट के लिए पर्याप्त है। टैबलेट में 11-इंच का FHD (1900×1200) डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है, जिससे विडियो देखना और ऑनलाइन क्लास अटेंड करना ज्यादा आरामदायक हो जाता है।

एंटरटेनमेंट को और बेहतर बनाने के लिए Vista Tab 30 में क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं, जबकि पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कैमरा सेक्शन में टैबलेट 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। itel Vista Tab 30 में कंपनी का इन-बिल्ट AI Voice Assistant दिया गया है। साथ ही Learning Center (K-12 कंटेंट), iPulse Kids Space और Screen Projection जैसे प्री-लोडेड ऐप्स भी मिलते हैं, जो इसे स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और फैमिली यूज़र्स के लिए एक ऑल-राउंडर टैबलेट बनाते हैं।

सिर्फ 7,299 रुपये में धमाका : itel A90 Limited Edition 128GB लॉन्च

नई दिल्ली: इंडिया की भरोसेमंद टेक कंपनी itel ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में धमाका किया है। कंपनी ने अपने A90 Limited Edition स्मार्टफोन का नया 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7299 रुपये रखी गई है। itel के A90 Limited Edition को पहले ही ग्राहकों ने काफी पसंद किया था। अब जब कंपनी ने इसका नया 128GB वेरिएंट लॉन्च किया है। इससे itel की 8000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स की कैटेगरी (sub-8K segment) में स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

itel A90 Limited Edition 128GB वेरिएंट को ऐसा स्मार्टफोन बनाया गया है जो सुंदर दिखने के साथ-साथ बेहद मजबूत भी है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) दिया गया है, यह फोन झटकों या गिरने पर भी आसानी से खराब नहीं होता। IP54 रेटिंग से यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। “itel का यह फोन स्टाइलिश होने के साथ मजबूत भी है। चाहे गिर जाए, पानी पड़े या धूल उड़े, फिर भी बेफिक्र होकर इस्तेमाल किया जा सकता है।”

itel A90 Limited Edition 128GB में सब कुछ है जो एक दमदार और स्टाइलिश स्मार्टफोन में होना चाहिए। इसमें बड़ा 6.6-इंच का HD+ 90Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो विडियो देखने या गेम खेलने के दौरान बहुत ही स्मूद और साफ़ विज़ुअल्स देता है। इसके साथ लगी DTS साउंड टेक्नोलॉजी आवाज़ को थिएटर जैसी गहराई देती है। म्यूज़िक या मूवी देखने का मज़ा डबल हो जाता है। फोन का Always-on Display और Dynamic Bar फीचर यूज़र को बिना स्क्रीन ऑन किए ही कॉल, नोटिफिकेशन और बैटरी की जानकारी दिखा देता है।

अगर आपको फोटो खींचना पसंद है, तो इसमें 13MP का शानदार रियर कैमरा है, जो एडवांस इमेज प्रोसेसिंग के साथ आता है। इसका नया स्लाइडिंग ज़ूम बटन आपको एक हाथ से फटाफट ज़ूम करके परफेक्ट फोटो लेने की सुविधा देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 12GB (4GB + 8GB एक्सपेंडेबल) RAM है, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग सब कुछ बिलकुल स्मूद चलता है। इसकी 5000mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन चलती है और 15W फास्ट चार्जिंग इसे जल्दी चार्ज कर देती है। itel 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट देती है। यह फोन Space Titanium, Starlit Black और Aurora Blue जैसे आकर्षक कलर्स में देशभर के रिटेल स्टोर्स पर 7,299 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

7,000 रुपये से कम में मिलिट्री ग्रेड की मजबूती वाला स्मार्टफोन– Itel A90 Limited Edition लॉन्च

नई दिल्ली: Itel ने इंडिया में अपना नया A90 Limited Edition स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन 7,000 रुपये से कम कीमत में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और जबर्दस्त फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन न सिर्फ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP54 रेटिंग के साथ मिलता है। यह धूल, पानी और गिरने से सुरक्षा देता है। इस प्राइस सेगमेंट में ऐसा फीचर पहली बार देखने को मिल रहा है।

इसमें Unisoc T7100 चिपसेट, 13MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी और 6.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले ‘Dynamic Bar’ फीचर के साथ मिलता है। यह बजट में मजबूती और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। मई 2025 में लॉन्च हुए स्टैंडर्ड Itel A90 में भी यही स्पेसिफिकेशंस थे, लेकिन उसमें मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन नहीं दिया गया था। फोन में 6.6 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट हैय़ स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहेगी। इसके साथ “Dynamic Bar” नाम का फीचर दिया गया है, जो नॉच को स्मार्ट तरीके से यूज़ करता है।, 3GB और 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सॉफ्टवेयर में Android 14 Go Edition आधारित Itel OS 14 है।

इसमें Aivana 2.0 AI असिस्टेंट दिया गया है, जो डॉक्यूमेंट ट्रांसलेट करने, गैलरी की तस्वीरें समझने, WhatsApp कॉल लगाने और यहां तक कि मैथ्स सॉल्व करने में भी मदद करता है। कैमरा सेटअप भी ठीक-ठाक है। पीछे 13MP का मेन कैमरा और आगे 8MP का सेल्फी कैमरा। बैटरी 5000mAh की है, जो 1 से 1.5 दिन आसानी से चल सकती है और इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट भी है। सिक्युरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और साउंड क्वालिटी के लिए DTS ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका 3GB+64GB वेरिएंट ₹6,399 और 4GB+64GB वेरिएंट ₹6,899 में उपलब्ध है। यह फोन Aurora Blue, Space Titanium और Starlit Black कलर में चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेगा। यह फोन उन लोगों के लिए है जो बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जो मजबूत भी हो, टिकाऊ भी हो और स्मार्ट फीचर्स से लैस भी हो।

itel लाया ‘ZENO 20’: ₹5,999 में मिल रहा है 5G, IP54 सुरक्षा और AI

नई दिल्ली: बजट स्मार्टफोन मार्केट में धमाल मचाने के लिए itel ने अपना नया और बेहद टिकाऊ स्मार्टफोन itel ZENO 20 लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन लोगों के लिए एक परफेक्ट साथी है जो कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और खास सुरक्षा चाहते हैं। सबसे बड़ी बात, यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है जो इसे धूल और पानी से बचाता है, जो इस सेगमेंट में एक दुर्लभ फीचर है।
यह स्मार्टफोन Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ ₹5,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। सेल 25 अगस्त से शुरू हो रही है।

क्या है इसमें खास

  1. IP54 रेटिंग और टिकाऊ डिज़ाइन: यह फोन अपनी श्रेणी में सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स में से एक है। इसकी IP54 रेटिंग इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। इसके अलावा, यह ड्रॉप-रेसिस्टेंट केस के साथ आता है जो इसे गिरने पर भी बचाता है।
  2. Aivana 2.0: AI का स्मार्ट दोस्त: यह फोन Aivana 2.0 नामक एक इनबिल्ट AI वॉइस असिस्टेंट के साथ आता है, जो हिंदी भी समझता है। यह पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बहुत काम का है।
    यह सिर्फ वॉइस कमांड से ऐप्स खोल सकता है, व्हाट्सएप कॉल कर सकता है और फ़ोन सेटिंग्स बदल सकता है।
    यह गणित के सवालों को हल कर सकता है, गैलरी से तस्वीरों का वर्णन कर सकता है और सोशल मीडिया कैप्शन लिखने में मदद कर सकता है।
  3. परफॉर्मेंस और डिस्प्ले:
    डिस्प्ले: इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूथ बनाता है।
    बैटरी: फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देती है।
    ऑडियो: DTS साउंड तकनीक के साथ, यह एक प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।
    कैमरा: इसमें 13MP का HDR रियर कैमरा है जो अच्छी तस्वीरें लेता है।

itel India के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, “ZENO 20 हमारे ब्रांड के 3P वादे (धूल, पानी और गिरने से सुरक्षा) का प्रतीक है। Aivana 2.0 के साथ, हम AI को हर किसी के लिए सुलभ बना रहे हैं।”

यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है:
64GB ROM और 8GB रैम (3+5GB) 128GB ROM और 12GB रैम (4+8GB)

9,299 में AI का पावर : itel Zeno10 5G लॉन्च

नई दिल्ली : itel ने बाजार में अपना नया 5जी स्मार्टफोन itel Zeno 10 5G लॉन्च कर दिया है 10 हज़ार रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाला यह ऐसा स्मार्टफोन है, जो AI भी समझता है, 5G की स्पीड से भी दौड़ता है, स्टाइल में भी टॉप क्लास होने के साथ बेहद मजबूत है। इस फोन के साथ AI की पूरी आर्मी है। इसमें इनबिल्ट Aivana AI असिस्टेंट है। Ask AI जनरेटिव टूल है। चाहे टेक्स्ट लिखवाना हो, ट्रांसलेशन कराना हो या भाषा ठीक कराना हो — आपके कहने की जरूरत होगी, फोन खुद वह काम करेगा करेगा।

itel Zeno 10 में डुअल 5G सिम, मल्टीपल बैंड्स के साथ असली 5 जी फोन का मजा मिलता है। कंपनी का कहना है कि नेटवर्क, सिग्नल ड्रॉप, इंटरनेट स्लो या कॉल ड्रॉप की परेशानियां कम होंगी। itel Zeno 5G में Mediatek D6300 प्रोसेसर + 8GB रैम (4GB फिजिकल + 4GB वर्चुअल एक्सपेंडेबल रैम) + 128GB स्टोरेज का सेटअप दिया गया है। itel का दावा है कि इस हार्डवेयर कॉम्बो के साथ आपका फोन कम से कम 5 साल तक बिना रुके, बिना थके चलेगा।

डिजाइन के मामले में भी Zeno10 5G काफी आकर्षक है। इसका 6.67 इंच का पंच-होल HD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ शानदार तस्वीरें दिखती है। फोन सिर्फ 7.8 मिमी पतला है। IP54 डस्ट एंड वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखता है। स्क्रीन डैमेज होने की स्थिति में 100 दिन तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा दी जा रही है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सुपर HDR रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5000mAh की बैटरी पूरे दिन आराम से साथ देती है, जिसे 10W चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है। itel Zeno 5G में खासतौर पर Social Turbo नाम का फीचर भी जोड़ा गया है, जिसके यूजर्स व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्डिंग और स्टेटस सेविंग जैसे ऑप्शन्स का फायदा उठा सकते हैं। यह डिवाइस Calx Titanium, Shadow Black और Wave Green जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। कंपनी के CEO अरिजीत तलपत्रा ने कहा कि “Gen Z यूजर्स के लिए यह फोन स्टाइल से लेकर परफॉर्मेंस तक हर मामले में परफेक्ट है।”