जनवरी 2026 में पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर—तीनों सेगमेंट में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री

नई दिल्ली: Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) ने बताया कि साल 2026 की शुरुआत ऑटो इंडस्ट्री के लिए बेहद दमदार रही। जनवरी 2026 में कुल 29,27,394 वाहनों का उत्पादन हुआ, जिसमें पैसेंजर व्हीकल, थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर और क्वाड्रिसाइकिल शामिल हैं। घरेलू बाजार में मांग इतनी मजबूत रही कि तीनों प्रमुख सेगमेंट ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की। जनवरी 2026 में 4,49,616 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल जनवरी के मुकाबले 12.6% ज्यादा है। करीब साढ़े चार लाख गाड़ियां सिर्फ एक महीने में बिकीं। यूटिलिटी व्हीकल (SUV) की मांग खासतौर पर तेज रही, जिससे कुल ग्रोथ को मजबूती मिली।

थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने तो गजब की छलांग लगाई। जनवरी 2026 में 75,725 थ्री-व्हीलर बिके, जो पिछले साल के मुकाबले 30.2% ज्यादा हैं। पैसेंजर कैरियर और गुड्स कैरियर दोनों कैटेगरी में अच्छी बढ़त देखने को मिली। हालांकि ई-रिक्शा सेगमेंट में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। टू-व्हीलर बाजार ने भी रफ्तार पकड़ी। जनवरी 2026 में 19,25,603 दोपहिया वाहन बिके, जो 26.2% की मजबूत ग्रोथ दिखाता है। स्कूटर की बिक्री में 36.9% की जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई, जबकि मोटरसाइकिल सेगमेंट 20.3% बढ़ा। मोपेड की बिक्री भी 16% से ज्यादा बढ़ी। इससे साफ है कि शहर से लेकर गांव तक दोपहिया की मांग मजबूत बनी हुई है।

SIAM के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि नए साल की शुरुआत सकारात्मक रही है और GST दरों में कटौती के बाद मांग लगातार बनी हुई है। साथ ही, यूनियन बजट 2026 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदम आने वाले समय में इंडस्ट्री को और फायदा पहुंचाएंगे। जनवरी 2026 ने ऑटो इंडस्ट्री को मजबूत शुरुआत दी है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले महीनों में भी बाजार नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि यह ग्रोथ सिर्फ फेस्टिव सीजन के असर का परिणाम नहीं, बल्कि लगातार तीसरे महीने बनी मजबूत मांग का संकेत है। उत्पादन और बिक्री के बीच का अंतर यह भी दर्शाता है कि कंपनियां आने वाले महीनों की संभावित डिमांड को देखते हुए इन्वेंट्री तैयार कर रही हैं। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि GST में राहत, बुनियादी ढांचे पर बढ़ता खर्च और मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन जैसे कदम आगे भी बाजार को सहारा देंगे। अगर यही रफ्तार बनी रही तो 2026 इंडियन ऑटो इंडस्ट्री के लिए रिकॉर्ड साल साबित हो सकता है।

जनवरी 2026 में बाइक से ट्रैक्टर तक बंपर बिक्री, ऑटो रिटेल में 17.61% की छलांग, इंडिया के गांव बने ऑटो इंडस्ट्री की रफ्तार के इंजन

नई दिल्ली: इंडिया के ऑटो-रिटेल सेक्टर के लिए जनवरी 2026 उत्साहजनक रहा। मजबूत ग्रामीण मांग, शादी-विवाह सीजन, फसल से आई नकदी और नीतिगत समर्थन के चलते कुल ऑटो रिटेल बिक्री 27,22,558 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में 17.61 प्रतिशत ज्यादा है। दोपहिया से लेकर पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल और ट्रैक्टर तक बढ़त देखने को मिली।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहन दोपहिया रहे। करीब 18.5 लाख स्कूटर-बाइक बिके। यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 21% ज्यादा है। इनमें से 56% बिक्री गांवों से आई । शहरों में भी 22% से ज्यादा ग्रोथ हुई। अब मांग सिर्फ त्योहारों तक सीमित नहीं रही, बल्कि रोज़मर्रा की जरूरत के लिए भी लोग वाहन खरीद रहे हैं। आसान लोन, कम डाउन पेमेंट और बेहतर फाइनेंस स्कीम की वजह से लोगों के लिए बाइक-स्कूटर खरीदना पहले से आसान हो गया है।

Passenger Vehicle (PV) में कारों की बिक्री भी बढ़ी, लेकिन रफ्तार दोपहिया से थोड़ी कम रही। करीब 5.13 लाख कारें बिकीं और ग्रोथ 7.22% रही। अभी भी ज्यादातर कारें शहरों में बिक रही हैं (करीब 59%), लेकिन असली तेजी गांवों और छोटे शहरों से आई। ग्रामीण और नॉन-मेट्रो इलाकों में कार बिक्री 14.43% बढ़ी, जबकि बड़े शहरों में सिर्फ 2.75% की बढ़त रही। इस ग्रोथ के पीछे मुख्य कारण SUV और compact-SUV की बढ़ती पसंद, सस्ती एंट्री-लेवल कारों की वापसी, डीलरशिप पर गाड़ियों की बेहतर उपलब्धता, कंपनियों की तरफ से आकर्षक ऑफर और स्कीम्स रहे।

जनवरी 2026 में ट्रक और दूसरे कमर्शियल वाहनों की बिक्री भी अच्छी रही। 1.07 लाख यूनिट बिके और ग्रोथ 15% से ज्यादा रही। पुराने ट्रकों को बदलने की डिमांड भी आई। सड़क, हाइवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के चलते LCV (छोटे ट्रक) और HCV (बड़े ट्रक) दोनों की मांग बढ़ी। ऑटो और ई-रिक्शा जैसे थ्री-व्हीलर की बिक्री 18.8% बढ़कर 1.27 लाख यूनिट पहुंच गई। 1.14 लाख ट्रैक्टर बिके और ग्रोथ करीब 23% रही।

Construction Equipment (CE) सेगमेंट में 21% की गिरावट आई। पिछले साल बिक्री बहुत ज्यादा थी, जिसे हाई-बेस इफेक्ट कहते हैं। मांग पूरी तरह कमजोर नहीं है, बल्कि तुलना का आधार ऊंचा था। डीलर्स बता रहे हैं कि शोरूम में पूछताछ बढ़ी है। लोग महंगे और ज्यादा फीचर वाले मॉडल्स की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।

जनवरी में Hyundai की रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार, बिक्री 73 हज़ार गाड़ियों के पार

नई दिल्ली: देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (HMIL) ने जनवरी 2026 में बिक्री के मामले में नया कीर्तिमान बना लिया है। कंपनी ने इस महीने घरेलू बाजार में 59,107 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल जनवरी के मुकाबले 9.5 फीसदी ज्यादा है। जनवरी 2025 में Hyundai ने भारत में 54,003 गाड़ियां बेची थीं।

Hyundai की गाड़ियां इंडिया में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब बिक रही हैं। जनवरी 2026 में कंपनी ने घरेलू और निर्यात मिलाकर अब तक की सबसे ज्यादा 73,137 गाड़ियां बेचीं। यह पिछले साल से 11.5% ज्यादा है। हर 100 गाड़ियों के मुकाबले करीब 12 गाड़ियां ज्यादा बिकीं। भारतीय ग्राहक भी Hyundai पर भरोसा कर रहे हैं और विदेशी बाजारों में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी का ब्रांड, क्वालिटी और मॉडल रेंज दोनों जगह मजबूत साबित हो रही है।

इंडिया में बनी Hyundai गाड़ियां अब विदेशों में पहले से कहीं ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
जनवरी में कंपनी ने 14,030 गाड़ियां बाहर के देशों में बेचीं, जो पिछले साल से करीब 21% ज्यादा हैं। हर 100 गाड़ियों की जगह अब लगभग 121 गाड़ियां एक्सपोर्ट हो रही हैं। भारतीय फैक्ट्रियों में बनी Hyundai कारों की क्वालिटी, भरोसे और कीमत पर दुनिया के ग्राहक ज्यादा विश्वास कर रहे हैं, और भारत Hyundai के लिए एक मजबूत एक्सपोर्ट हब बनता जा रहा है।

Hyundai की इस शानदार सफलता में उसकी दो लोकप्रिय कारों Venue और Aura की बड़ी भूमिका रही। Venue ने जनवरी 2026 में 12,413 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना अब तक का सबसे अच्छा मासिक रिकॉर्ड बनाया। वहीं, Aura भी पीछे नहीं रही और 7,978 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी अब तक की सबसे ऊंची मासिक बिक्री दर्ज की। इन दोनों मॉडलों की मजबूत डिमांड ने घरेलू बाजार में Hyundai की ग्रोथ को रफ्तार दी।

Hyundai Motor India के MD और CEO तरुण गर्ग ने कहा कि Hyundai को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोग पहले से ज्यादा भरोसेमंद ब्रांड मान रहे हैं। निर्यात में लगभग 21% की बढ़त इस बात का पक्का सबूत है कि विदेशी ग्राहक भी भारत में बनी Hyundai गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं और उन पर भरोसा जता रहे हैं। कंपनी आगे चलकर ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी और सही कीमत वाली गाड़ियां देती रहेगी। अपने डीलर्स, कर्मचारियों और बिज़नेस पार्टनर्स को मजबूत और सक्षम बनाएगी और भारत में भविष्य की मोबिलिटी (नई टेक्नोलॉजी, बेहतर और सुरक्षित गाड़ियां) पर लगातार काम करेगी।

Honda ने जनवरी 2026 में पकड़ा टॉप गियर, 5.74 लाख यूनिट्स की बिक्री से मचाया तहलका

गुरुग्राम: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5,74,411 दोपहिया वाहनों की बिक्री दर्ज की है। यह आंकड़ा पिछले साल जनवरी की तुलना में 29 प्रतिशत ज्यादा है। जनवरी 2026 में HMSI ने घरेलू बाजार में 5,19,579 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि 54,832 यूनिट्स का निर्यात किया गया। भारत के साथ-साथ विदेश में भी Honda के स्कूटर और मोटरसाइकिल की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से जनवरी तक की Honda Motorcycle & Scooter India ने कुल 52,53,205 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें 47,23,979 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 5,29,226 यूनिट्स एक्सपोर्ट में शामिल हैं। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी की बिक्री पूरे साल लगातार मजबूत बनी हुई है। जनवरी 2026 में HMSI की कुछ खास पहल भी चर्चा में रहीं। सड़क सुरक्षा को लेकर कंपनी ने अपने “Safety for Everyone” विजन के तहत देशभर में कई रोड सेफ्टी कैंपेन चलाए। अहमदनगर, अलीबाग, बल्लभगढ़, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कुरुक्षेत्र, सूरत सहित कई शहरों में लोगों को सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।

केरल के मलप्पुरम में Road Safety Convention का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूलों के प्रिंसिपल और टीचर्स शामिल हुए। इसका मकसद बच्चों में शुरू से ही सुरक्षित सड़क आदतें विकसित करना था। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मौके पर Jaipur Ideal Road Safety Project भी शुरू किया गया। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Honda Motorcycle & Scooter India ने अपने नेटवर्क का भी विस्तार किया है। एरोड, बिलासपुर, मुरादाबाद और उधमपुर में नई अधिकृत डीलरशिप खोली गई हैं, जहां प्रशिक्षित सेल्स और सर्विस स्टाफ ग्राहकों को बेहतर सेवा देगा।

कंपनी का कहना है कि Honda के लिए मोबिलिटी सिर्फ सफर नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और सशक्त बनाने का जरिया है। ABS, CBS और राइडर-असिस्ट फीचर्स जैसी तकनीकों के साथ HMSI सुरक्षित, भरोसेमंद और टिकाऊ मोबिलिटी की दिशा में लगातार काम कर रही है। जनवरी 2026 में Honda ने मजबूत बिक्री के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और ग्राहक भरोसे पर भी फोकस बनाए रखा है।

जनवरी 2026 में Suzuki की बंपर शुरुआत, 1.25 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री

गुरुग्राम: Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. (SMIPL) ने जनवरी 2026 में मजबूत बिक्री दर्ज करते हुए एक बार फिर बाजार में अपनी पकड़ साबित की है। कंपनी ने इस महीने कुल 1,25,786 दोपहिया वाहनों की बिक्री की, जो जनवरी 2025 की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 1,08,921 यूनिट्स बेची थीं।

घरेलू बाजार में Suzuki Motorcycle India ने जनवरी 2026 में 1,00,296 यूनिट्स की बिक्री की। यह आंकड़ा पिछले साल जनवरी के 87,834 यूनिट्स के मुकाबले 14 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। वहीं एक्सपोर्ट के मोर्चे पर कंपनी ने और बेहतर प्रदर्शन किया। जनवरी 2026 में 25,490 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत ज्यादा है।

Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. के Sales & Marketing विभाग के Vice President Deepak Mutreja ने कहा कि जनवरी के नतीजे यह दिखाते हैं कि ग्राहकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। कंपनी का फोकस ग्राहकों से लगातार जुड़ाव, बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस और डीलर नेटवर्क के विस्तार पर है, ताकि ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के भरोसेमंद ओनरशिप अनुभव मिल सके। Suzuki Motorcycle India के स्पेयर पार्ट्स कारोबार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जनवरी 2026 में स्पेयर पार्ट्स से कंपनी को INR 895.6 मिलियन का रेवेन्यू मिला, जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है।

जनवरी 2026 में कंपनी ने इस महीने Suzuki Motorcycle India ने इंडिया में अपनी कुल 10 मिलियन यूनिट्स का उत्पादन पूरा कर लिया, जो भारतीय बाजार के प्रति कंपनी की लंबी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access भी बिक्री के लिए पेश किया, जिससे भविष्य की मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रोडक्ट लाइन-अप को और आकर्षक बनाने के लिए Suzuki GIXXER SF 250 और GIXXER 250 में नए कलर ऑप्शन भी पेश किए गए हैं। कंपनी ने ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए कई इवेंट्स आयोजित किए।

Suzuki Motorcycle India ने सिर्फ बाइक बेचने पर ही नहीं, बल्कि ग्राहकों से सीधे जुड़ने पर भी पूरा ध्यान दिया। हैदराबाद में हुए Suzuki Matsuri में 3,700 से ज्यादा राइडर्स का जुटना यह दिखाता है कि Suzuki के ग्राहकों और ब्रैंड के बीच मजबूत रिश्ता है। पटना में आयोजित Suzuki Access Mileage Contest के जरिए कंपनी ने ग्राहकों को माइलेज जैसे रोजमर्रा के अहम मुद्दे पर जागरूक किया और नए खरीदारों को भी जोड़ा। GIXXER Pit Stop जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अलग-अलग शहरों में बाइक राइडर्स और युवाओं से सीधे संवाद किया गया। Suzuki लोगों को सिर्फ शोरूम तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इवेंट्स और गतिविधियों के जरिए एक राइडर कम्युनिटी बना रही है, जिससे ग्राहकों का भरोसा और जुड़ाव लंबे समय तक बना रहे।

Mahindra Trucks & Buses की शानदार उड़ान, जनवरी 2026 में 3065 गाड़ियां बिकीं

मुंबई:
 Mahindra & Mahindra Limited (M&M) के ट्रक और बस कारोबार ने जनवरी 2026 में दमदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस महीने 3.5 टन से ज्यादा भार क्षमता वाले ट्रक और बस सेगमेंट में कुल 3065 वाहन बेचे। यह आंकड़ा पिछले साल जनवरी के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा है।

Mahindra के ट्रक और बस सड़कों पर तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। Mahindra का यह कारोबार दो हिस्सों में बंटा है—महिंद्रा ट्रक्स एंड बसेस डिविजन (MTBD) और एसएमएल महिंद्रा लिमिटेड (SML)। दोनों ने मिलकर बिक्री में मजबूत योगदान दिया है। माल ढोने वाले ट्रकों की बिक्री में जबरदस्त उछाल यह बताता है कि कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में काम तेज चल रहा है। वहीं बसों और अन्य पैसेंजर व्हीकल्स की बढ़ी हुई बिक्री से यह संकेत मिलता है कि यात्री परिवहन, स्कूल बस, स्टाफ ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म जैसी सेवाओं की मांग भी मजबूत बनी हुई है।

MTBD और SML Mahindra Limited का अच्छा प्रदर्शन यह दिखाता है कि कंपनी की प्रोडक्ट रेंज अलग-अलग जरूरतों को पूरा कर रही है। चाहे लंबी दूरी का माल ढोना हो या शहर और गांवों में यात्रियों को ले जाना, Mahindra के ट्रक और बस हर जगह अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। जनवरी 2026 में कार्गो व्हीकल (माल ढोने वाले वाहन) की बिक्री 1642 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 49% ज्यादा है। पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) की बिक्री 1423 यूनिट रही, जिसमें 30% की बढ़त दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 में जनवरी तक की कुल बिक्री पर नजर डालें तो ट्रक और बस कारोबार ने 24,179 वाहन बेचे हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि से 16% ज्यादा है। इससे साफ है कि साल भर में भी मांग मजबूत बनी हुई है।

MTBD ने जनवरी 2026 में इस डिविजन ने कुल 1728 वाहन बेचे, जो साल-दर-साल 48% की बढ़त दिखाता है। इसमें कार्गो वाहनों की बिक्री 59% और पैसेंजर वाहनों की बिक्री 31% बढ़ी है। वहीं SML Mahindra ने जनवरी में 1337 वाहन बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 30% ज्यादा है। SML में खासतौर पर कार्गो सेगमेंट में 31% और पैसेंजर सेगमेंट में 30% की ग्रोथ देखने को मिली।

SML के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और महिंद्रा ग्रुप में ट्रक, बसेस और अन्य कारोबार देखने वाले विनोद सहाय ने कहा कि इंडियन कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में मांग बनी हुई है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकारी खर्च, पुराने वाहनों का बदला जाना, ग्रामीण इलाकों की मजबूत गतिविधियां और माल ढुलाई की स्थिर मांग इस ग्रोथ के बड़े कारण हैं। उनके मुताबिक FY26 का पूरा साल भी मजबूत रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, Mahindra का ट्रक और बस कारोबार मजबूत आधार, सरकारी निवेश और बाजार की अच्छी मांग के सहारे लगातार आगे बढ़ता दिख रहा है।

Royal Enfield ने 10 महीने में 10 लाख बाइक की बिक्री से बनाया रिकॉर्ड, जनवरी में 14% ग्रोथ

चेन्नई: Royal Enfield ने जनवरी 2026 में 1,04,322 मोटरसाइकिलें बेचकर साल की शुरुआत दमदार तरीके से की। वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) में 10 महीने के भीतर अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक कुल 10 लाख मोटरसाइकिलें बेचीं। जनवरी में कंपनी की बिक्री का 14 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। जनवरी 2025 में Royal Enfield ने 91,132 यूनिट्स बेची थीं। सालाना आधार पर 14% की बढ़ोतरी हुई ।

Royal Enfield ने घरेलू बाजार में 93,781 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 81,052 यूनिट्स के मुकाबले 16% अधिक है। एक्सपोर्ट में 10,541 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 10,080 यूनिट्स से 5% अधिक हैं। Royal Enfield ने 10,25,420 यूनिट्स की सालाना आधार पर बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की 8,18,209 यूनिट्स से 25% ज्यादा है।

जनवरी में Royal Enfield ने नई Goan Classic 350 2026 एडिशन लॉन्च किया। सिंगल सीट, शानदार डिज़ाइन, स्टाइलिश और सफर के लिए आरामदायक बाइक राइडर्स को एक फ्री, कूल और कस्टमाइज्ड लुक देती है। आसानी से गियर बदल सकते हैं। अचानक ब्रेक लगाने या तेज रफ्तार में गियर बदलते समय बाइक का कंट्रोल बेहतर रहता है। बाइक में USB-C पोर्ट दिया गया है, जिससे आप अपने मोबाइल या गैजेट्स को तेजी से चार्ज कर सकते हैं। यह बाइक 349cc सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 20.2 bhp और 27 Nm टॉर्क देती है। इसकी कीमत ₹2.19 लाख से ₹2.22 लाख (एक्स-शोरूम) है।

krafton India के साथ मिलकर Royal Enfield ने अपनी दो मशहूर बाइकें – Bullet 350 और Continental GT 650 – BGMI (Battlegrounds Mobile India) गेम में शामिल कीं। अब गेम में खिलाड़ी इन बाइक्स को चलाकर गेम खेल सकते हैं। गेम में Royal Enfield का स्पेशल थीम और इन-गेम रिवार्ड्स भी मिलेंगे। Royal Enfield ने सिर्फ असली दुनिया में ही नहीं, बल्कि डिजिटल/गेमिंग दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। अब गेम में भी खिलाड़ी Royal Enfield की बाइक चला सकते हैं और स्पेशल इनाम पा सकते हैं।

इसके अलावा, Royal Enfield ने पहली बार Bengaluru में Gymkhana शुरू किया। इसमें राइडर्स को उनके राइडिंग स्किल्स के लिए प्रमाण पत्र दिया जाता है। अनुभवी ट्रेनर्स राइडर्स को सुरक्षित और बेहतर तरीके से बाइक चलाना सिखाते हैं। अलग-अलग ट्रैक्स और स्थितियों पर राइडिंग के अभ्यास और मुकाबले कराए जाते हैं।

Toyota Kirloskar Motor का जनवरी 2026 में पावर पंच, बिक्री में 15% का उछाल

बेंगलुरु: Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने साल 2026 की शुरुआत शानदार बिक्री के साथ की है। कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 33,880 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 29,371 यूनिट्स का था। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। यह प्रदर्शन साफ तौर पर दिखाता है कि भारतीय ग्राहकों का भरोसा Toyota Kirloskar Motor के उत्पादों पर लगातार बना हुआ है।

जनवरी 2026 की कुल बिक्री में से 30,630 यूनिट्स घरेलू बाजार में बेची गईं, जो पिछले साल की 26,178 यूनिट्स के मुकाबले 17 फीसदी ज्यादा हैं। वहीं, 3,250 यूनिट्स का निर्यात किया गया, जो जनवरी 2025 के 3,193 यूनिट्स से लगभग 2 फीसदी अधिक है। घरेलू और निर्यात—दोनों मोर्चों पर स्थिर प्रदर्शन ने Toyota Kirloskar Motor की मजबूत रणनीति को साबित किया है।

कंपनी के लिए जनवरी महीने की सबसे बड़ी खासियत रही All-Electric Urban Cruiser EBELLA का लॉन्च। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV Toyota Kirloskar Motor के भविष्य की मोबिलिटी विज़न को दर्शाती है। इस नए इलेक्ट्रिक मॉडल के जरिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह आने वाले समय में पर्यावरण के अनुकूल, टिकाऊ और आधुनिक तकनीक से लैस गाड़ियों पर जोर दे रही है।

बिक्री प्रदर्शन पर बात करते हुए Sabari Manohar, Executive Vice President (Sales-Service-Used Car Business), Toyota Kirloskar Motor, ने कहा कि 2026 की शुरुआत सकारात्मक और उत्साहजनक रही है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों का भरोसा कंपनी की क्वालिटी, सेफ्टी और सस्टेनेबिलिटी पर लगातार मजबूत हो रहा है। Urban Cruiser EBELLA का लॉन्च भारत को कार्बन न्यूट्रल और हरित मोबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Toyota Kirloskar Motor की गाड़ियां लंबे समय से अपनी मजबूती, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि बदलते बाजार और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद कंपनी लगातार अच्छी ग्रोथ दर्ज कर रही है। कुल मिलाकर, जनवरी 2026 का प्रदर्शन यह साफ करता है कि Toyota Kirloskar Motor आने वाले महीनों में भी मजबूत बिक्री, नए प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर फोकस के दम पर अपनी रफ्तार बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

2026 में TVS Motor Company का पावरफुल आगाज़, 5.11 लाख यूनिट्स बिकीं

बेंगलुरु: TVS Motor Company (TVSM) ने साल 2026 की शुरुआत जबरदस्त बिक्री के साथ की है। कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 5,11,766 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो जनवरी 2025 में बेची गई 3,97,623 यूनिट्स के मुकाबले 29 फीसदी ज्यादा है। यह बढ़त दिखाती है कि देश और विदेश—दोनों बाजारों में TVS के दोपहिया और तिपहिया वाहनों की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है।

दो-पहिया सेगमेंट की कुल बिक्री में 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में जहां 3,87,671 दोपहिया बिके थे, वहीं जनवरी 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 4,94,195 यूनिट्स हो गया। घरेलू बाजार में TVS ने और भी बेहतर प्रदर्शन किया। देश में दोपहिया वाहनों की बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 2,93,860 यूनिट्स से 3,83,262 यूनिट्स तक पहुंच गई। मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी अच्छी रफ्तार देखने को मिली। जनवरी 2026 में TVS ने 2,19,188 मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या 1,74,388 थी। इसमें 26 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई। स्कूटर सेगमेंट ने और ज्यादा तेजी दिखाई। स्कूटरों की बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 1,71,111 यूनिट्स से 2,22,926 यूनिट्स हो गई।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट TVS के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला क्षेत्र रहा। जनवरी 2026 में कंपनी ने 37,756 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 25,195 यूनिट्स था। इस तरह EV बिक्री में 50 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज की गई, जो साफ तौर पर दिखाती है कि ग्राहक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भी TVS Motor Company ने मजबूत प्रदर्शन किया। कुल निर्यात 21 फीसदी बढ़कर 1,01,055 यूनिट्स से 1,22,343 यूनिट्स तक पहुंच गया। इसमें दोपहिया निर्यात 18 फीसदी की ग्रोथ के साथ 93,811 यूनिट्स से बढ़कर 1,10,933 यूनिट्स हो गया।

तीन-पहिया सेगमेंट में तो TVS ने रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दर्ज की है। जनवरी 2026 में 17,571 तिपहिया वाहन बिके, जबकि जनवरी 2025 में यह संख्या 9,952 थी। इस सेगमेंट में 77 फीसदी की जबरदस्त छलांग लगी है। कुल मिलाकर, जनवरी 2026 का प्रदर्शन यह साबित करता है कि TVS Motor Company अपने मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, भरोसेमंद क्वालिटी और बदलती ग्राहकों की जरूरतों को समझने की रणनीति के दम पर 2026 में भी तेजी से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

VECV ने पकड़ी हाई-स्पीड, बिक्री में 25% की जबरदस्त छलांग

नई दिल्ली/बेंगलुरु: VE Commercial Vehicles Ltd. (VECV) ने 2026 की शुरुआत मजबूत बिक्री से की है। कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 10,601 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री दर्ज की, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 8,489 यूनिट्स का था। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी ने 24.9 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है। यह प्रदर्शन साफ दिखाता है कि बाजार में Eicher और Volvo ब्रांड्स पर ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

जनवरी 2026 की कुल बिक्री में से 10,430 यूनिट्स Eicher ब्रांड की रहीं, जबकि 171 यूनिट्स Volvo ब्रांड की बिकीं। पिछले साल जनवरी में Eicher ब्रांड की बिक्री 8,322 यूनिट्स थी। इसमें 25.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह बढ़त इस बात का संकेत है कि ट्रक और बस सेगमेंट में Eicher वाहनों की मांग मजबूत बनी हुई है।

घरेलू बाजार में Eicher branded trucks और buses की बिक्री जनवरी 2026 में 9,729 यूनिट्स रही। जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 7,872 यूनिट्स था। इस तरह घरेलू कमर्शियल व्हीकल मार्केट में 23.6 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। बेहतर माइलेज, मजबूत परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस लागत के चलते Eicher वाहनों को ग्राहकों की पहली पसंद बना रही है।

निर्यात के मोर्चे पर VE Commercial Vehicles ने शानदार प्रदर्शन किया है। जनवरी 2026 में कंपनी ने 701 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया, जबकि जनवरी 2025 में यह संख्या 450 यूनिट्स थी। यानी निर्यात में 55.8 फीसदी की तेज बढ़त दर्ज की गई। यह दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी VECV के उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। Volvo Trucks और Volvo Buses की बिक्री जनवरी 2026 में 171 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की 167 यूनिट्स के मुकाबले 2.4 फीसदी ज्यादा है। प्रीमियम सेगमेंट में स्थिर ग्रोथ यह बताती है कि भारी और आधुनिक कमर्शियल व्हीकल्स की जरूरत लगातार बनी हुई है।

जनवरी 2026 का प्रदर्शन यह साफ करता है कि VE Commercial Vehicles अपने मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, भरोसेमंद तकनीक और ग्राहकों की जरूरतों को समझने की रणनीति के दम पर आने वाले महीनों में भी अच्छी रफ्तार बनाए रखने की स्थिति में है।