Kawasaki का जनवरी में धमाका ऑफर, Ninja बाइक्स पर 2.50 लाख तक की छूट

नई दिल्ली: स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों के लिए Kawasaki India ने साल की शुरुआत में ही बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर Ninja और Versys सीरीज़ की चुनिंदा बाइक्स पर ₹2.50 लाख तक की भारी छूट का ऐलान किया है। यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक मान्य है। कुछ मॉडलों पर कीमत में कटौती के साथ-साथ फ्री एक्सेसरीज़ भी दी जा रही हैं। यह उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो लंबे समय से Kawasaki बाइक खरीदने का सपना देख रहे थे।

Kawasaki की सुपरबाइक Ninja ZX-10R पर पूरे ₹2.50 लाख की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटकर ₹18.29 लाख रह गई है। रेसिंग और परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए यह डील किसी तोहफे से कम नहीं है। Ninja 1000SX बाइक की कीमत में ₹1.43 लाख की कटौती की गई है और अब यह ₹12.99 लाख में उपलब्ध है।

वहीं, Ninja ZX-6R को सीधे कैश डिस्काउंट नहीं मिला, लेकिन इसके साथ ₹83,000 कीमत का प्रीमियम Ohlins Steering Damper बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है, जो इसकी वैल्यू को काफी बढ़ा देता है। एडवेंचर टूरिंग पसंद करने वालों के लिए MY25 Versys 1000 पर ₹1 लाख की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹12.89 लाख हो गई है। वहीं, Versys-X 300 के साथ ₹46,000 तक की फ्री एक्सेसरीज़ दी जा रही हैं। Kawasaki ने मिड और एंट्री-लेवल बाइक्स को भी नहीं छोड़ा है।

Ninja 650 अब ₹27,000 सस्ती होकर ₹7.64 लाख में मिल रही है। Ninja 500 पर ₹17,000 की छूट, नई कीमत ₹5.49 लाख है। सबसे किफायती Ninja 300 पर ₹28,000 की कटौती, जिसके बाद यह ₹2.89 लाख में मिल रही है। ये सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और स्टॉक पर निर्भर करेंगे। अगर आप स्पोर्ट्स या टूरिंग बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो जनवरी 2026 का यह मौका हाथ से जाने देना समझदारी नहीं होगी। खरीदने से पहले अपने नजदीकी Kawasaki डीलरशिप से उपलब्धता ज़रूर चेक कर लें।

8.63 लाख में 2026 Kawasaki Versys 650 लॉन्च, 15 हजार रुपये कीमत बढ़ी

नई दिल्ली: Kawasaki India ने इंडिया में अपनी पॉपुलर एडवेंचर-टूरर बाइक 2026 Kawasaki Versys 650 को लॉन्च कर दिया है। इस नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.63 लाख रखी गई है। 2026 Versys 650 को इस बार ग्रे और ब्लैक कलर स्कीम में उतारा गया है, जिसमें Kawasaki की पहचान माने जाने वाले ग्रीन एक्सेंट्स दिए गए हैं। लुक पहले से ज्यादा सादा और प्रीमियम लगता है। डिजाइन और हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमत पहले के मुकाबले ₹15,000 ज्यादा है। Kawasaki ने इसके 650cc इंजन को अब E20 फ्यूल (20% एथेनॉल मिश्रण) के अनुकूल बना दिया है, जिससे यह भविष्य के फ्यूल नॉर्म्स के लिए तैयार हो गई है।

Versys 650 में भरोसेमंद 649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 67hp की पावर और 61Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक लंबी दूरी की हाइवे राइडिंग के लिए जानी जाती है। बाइक का मीटर पूरी तरह डिजिटल है। इसमें स्पीड, गियर, फ्यूल, ट्रिप, माइलेज जैसी सारी जानकारी साफ और रंगीन स्क्रीन पर दिखती है, जिसे धूप में भी आसानी से देखा जा सकता है। बाइक के आगे लगी स्क्रीन को आप अपनी हाइट और राइडिंग स्टाइल के हिसाब से चार अलग-अलग ऊंचाई पर सेट कर सकते हैं। हाइवे पर तेज रफ्तार में हवा सीधे चेहरे पर नहीं लगती, जिससे लंबी राइड में थकान कम होती है।

बाइक खास तौर पर हाईवे और लंबी दूरी की राइड के लिए बनी है। उबड़-खाबड़ सड़क, स्पीड ब्रेकर या लंबे सफर में भी राइड आरामदायक बनी रहती है। इसमें 21 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है। बार-बार पेट्रोल भरवाने की झंझट कम हो जाता है। लंबी दूरी की यात्रा में यह बहुत काम आता है। बाइक का वजन फुल टैंक के साथ 220kg है।

बाइक थोड़ी भारी है, लेकिन यही वजन हाईवे पर तेज रफ्तार में उसे ज्यादा स्थिर बनाता है।सीट जमीन से थोड़ी ऊंची है, जिससे राइडर को आगे की सड़क साफ दिखती है। हालांकि, कम हाइट वाले राइडर्स को पैरों का पूरा सहारा लेने में थोड़ी आदत डालनी पड़ सकती है। ब्रेकिंग के लिए आगे डुअल 300mm डिस्क ब्रेक और पीछे 250mm सिंगल डिस्क दी गई है। नई Versys 650 की बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं, और जनवरी 2026 से डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।

8.13 लाख रुपये में Kawasaki Vulcan S इंडिया में लॉन्च, अब E20 फ्यूल के लिए तैयार

नई दिल्ली: जापान की दोपहिया निर्माता Kawasaki ने इंडिया में अपनी मिड-कैपेसिटी क्रूज़र बाइक 2026 Kawasaki Vulcan S को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस दमदार क्रूज़र की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.13 लाख रखी गई है। नए मॉडल ईयर के साथ कंपनी ने बाइक को जरूरी रेगुलेटरी अपडेट्स और हल्के विजुअल बदलावों के साथ पेश किया है, जबकि इसका भरोसेमंद इंजन, हार्डवेयर और राइडिंग एर्गोनॉमिक्स पहले जैसे ही रखे गए हैं।

2026 Vulcan S को इस बार नए Metallic Flat Spark Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह नया डार्क और सॉलिड फिनिश पहले मिलने वाले Pearl Matte Sage Green रंग की जगह लेता है। 2026 मॉडल का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है। अब Kawasaki Vulcan S E20 फ्यूल नॉर्म्स के अनुरूप हो गई है, जो भारत में बदलते ईंधन और उत्सर्जन मानकों के हिसाब से एक अहम अपडेट माना जा रहा है।

बाइक में 649cc लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो स्मूद पावर डिलीवरी और रोजमर्रा की राइडिंग पर फोकस करता है। यह इंजन अब 61 bhp की पावर 7,500 rpm पर और 61 Nm का टॉर्क 6,600 rpm पर जनरेट करता है। E20 अपडेट के कारण टॉर्क में हल्की कमी जरूर आई है, लेकिन परफॉर्मेंस को संतुलित रखा गया है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग आसान होती है और तेज डाउनशिफ्ट के दौरान बेहतर कंट्रोल मिलता है।

Kawasaki ने Vulcan S के हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। बाइक अब भी हाई-टेंसाइल स्टील से बने पेरिमीटर फ्रेम पर आधारित है, जिसे डिजाइन का हिस्सा बनाते हुए खुला रखा गया है। इसका स्लिम चेसिस और कॉम्पैक्ट इंजन लेआउट बाइक के मिड-सेक्शन को पतला बनाता है, जिससे कम स्पीड पर कंट्रोल और पैरों का जमीन तक पहुंचना आसान हो जाता है।

Vulcan S का सबसे बड़ा यूएसपी अब भी Kawasaki का ERGO-FIT सिस्टम है। यह सिस्टम अलग-अलग कद और शरीर बनावट वाले राइडर्स के लिए सीट, फुटपेग और हैंडलबार को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। Reduced Reach, Mid Reach और Extended Reach कॉन्फिगरेशन के जरिए कुल 18 अलग-अलग पोजीशन बनाई जा सकती हैं।

7.91 लाख रुपये में 2026 Kawasaki Ninja 650 लॉन्च, अब सड़कों पर आएगा स्पीड का स्टाइलिश तूफान

नई दिल्ली: Kawasaki India ने 2026 Ninja 650 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस मिडल-वेट supersport बाइक की कीमत 7.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह नया मॉडल पिछले MY25 संस्करण के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। और इसमें इंजन और मेकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, यानी पावर और परफॉर्मेंस वही बनी हुई है।अब भारत की सड़कों पर जल्द ही रफ्तार का तूफान आएगा।

इंडिया में 2026 Ninja 650 केवल Lime Green + White & Blue ग्राफिक्स में पेश की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके अलावा Grey Matte और Black रंग विकल्प भी उपलब्ध हैं। वहीं, MY25 संस्करण अब भी Lime Green + Ebony और Pearl Blizzard White में मिलता है। बाइक की डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन यह अब Ninja ZX-10R और ZX-6R जैसी सुपरस्पोर्ट बाइक्स के साथ खड़ी होती है।

नई Ninja 650 में 4.3-इंच TFT स्क्रीन लगी है, जो स्मार्टफोन इंटीग्रेशन की सुविधा देती है। इसके अलावा बाइक में LED लाइटिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल (दो मोड), डुअल थ्रोटल वॉल्व्स और ABS ब्रेकिंग जैसी आधुनिक तकनीक शामिल है। बाइक का इंजन वही 649cc parallel-twin, liquid-cooled यूनिट है, जो 67 bhp @ 8,000 rpm की पावर और 64 Nm @ 6,700 rpm का टॉर्क देता है। पावर को 6-स्पीड ट्रांसमिशन और assist-and-slipper clutch के जरिए व्हील तक पहुंचाया जाता है।

बाइक का Trellis frame high-tensile स्टील से बना है। फ्रंट में 41 mm telescopic forks (125 mm wheel travel) और रियर में monoshock (130 mm wheel travel) हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300 mm dual discs और रियर में 220 mm single disc लगे हैं। बाइक 17-inch alloy व्हील्स पर चलती है। Wheelbase 1,410 mm है, जो स्थिर राइड देता है। Ground clearance 130 mm और सीट हाइट 790 mm है। फ्यूल टैंक की क्षमता 15 लीटर और बाइक का curb weight 196 kg है, जो हैंडलिंग और रोड प्रेजेंस का अच्छा संतुलन देता है।

2026 Kawasaki Ninja 650 इंडिया में मिडल-वेट सुपरस्पोर्ट सेगमेंट में स्टाइल, परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स का सही मिश्रण पेश करती है। यह बाइक MY25 मॉडल के साथ बिक्री में उपलब्ध है और भारत में supersport बाइक प्रेमियों के लिए एक शानदार विकल्प बनी हुई है।

Kawasaki Z1100 सुपरबाइक : रोड पर हीरो जैसी एंट्री, पावर की दहाड़ लगाएगी आग

नई दिल्ली: Kawasaki ने इंडिया में अपनी नई सुपरबाइक Z1100 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 12.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। इसका सीधा मुकाबला Honda CB1000 Hornet SP से है, जो इससे लगभग 50,000 रुपये महंगी है। Z1100 का इंडिया में आगमन सिर्फ कुछ हफ्तों पहले यूरोप में डेब्यू के बाद हो रहा है। यह बाइक उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो 1000cc जैसी बहुत पावरफुल बाइक चाहते हैं, लेकिन उन्हें बड़ी रेसिंग-स्टाइल सुपरबाइक पसंद नहीं है।

Kawasaki Z1100 में वही इंजन और मेन फ्रेम मिलता है जो Ninja 1100SX में आता है। इसमें पावर की कोई कमी नहीं। इसका 1,099cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-4 इंजन पूरे 136hp की ताकत 9,000rpm पर और 113Nm टॉर्क 7,600rpm पर निकालता है। सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स में Kawasaki Quick Shifter दिया गया है, जिसे इसे चलाने में काफी मजा आता है। इंडिया में आने वाली बड़ी बाइक्स में saree guard लगाना ज़रूरी होता है, जिससे उनका वजन बढ़ जाता है। Kawasaki ने Z1100 की डिजाइन ही ऐसी बनाई है कि साड़ी गार्ड जोड़ने पर भी वजन नहीं बढ़ा और यह इंटरनैशनल मॉडल जितनी ही 221kg बनी रहती है। कंपनी ने बाइक को इंडिया की शर्तों और नियमों को ध्यान में रखकर बनाया है।

Kawasaki Z1100 असल में उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जो सड़क पर पावर, प्रेजेंस और परफॉर्मेंस—सब कुछ एक साथ चाहते हैं। कंपनी ने इसमें ऐसा चेसिस सेटअप दिया है जो सीधा स्पोर्ट्स बाइक्स को टक्कर देता है। फ्रंट में 41mm का पूरी तरह एडजस्टेबल Showa इनवर्टेड फोर्क और पीछे Showa का एडजस्टेबल गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक मिलता है। फ्रंट में 310mm के बड़े-बड़े डुअल डिस्क और Tokico के 4-पिस्टन रेडियल कैलिपर्स, जिससे हाई-स्पीड पर भी ब्रेक दबाते ही बाइक तुरंत कंट्रोल में आ जाती है।

5-इंच TFT स्क्रीन, Bluetooth, नेविगेशन, म्यूजिक-कॉल अलर्ट, Cornering ABS, 3-लेवल TC, Full और Low पावर मोड, Cruise Control, Kawasaki के K-ACT और KIBS जैसे एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम के रूप में फुल इलेक्ट्रॉनिक पैकेज दिया गया है। भारत में Ebony + Metallic Carbon Grayकलर में इसे लॉन्च किया गया है। kawasaki Z1100 एक ऐसी बाइक है, जिसमें पावर, फीचर्स और स्टाइल का परफेक्ट मेल है। इसे कोई भी पलटकर देखे बिना नही रह सकता। यह कंप्लीट पावरहाउस स्ट्रीट पर उतरते ही शो-स्टॉपर बन जाती है।

9.99 लाख रुपये में Kawasaki Z900 2026 इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: Kawasaki ने अपनी लोकप्रिय 4-सिलिंडर बाइक Z900 के 2026 मॉडल को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। नई बाइक की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत 2025 मॉडल की तुलना में थोड़ा कम है, जो GST बढ़ोतरी के बाद 10.18 लाख रुपये में उपलब्ध थी। Z900 अपनी स्पोर्टी लुक और प्रतिस्पर्धी प्राइसिंग के कारण भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 4-सिलिंडर बाइक्स में शामिल है। Kawasaki ने अपनी Z900 बाइक के 2026 मॉडल के लिए दो नए रंग विकल्प पेश किए हैं।

Candy Lime Green / Metallic Carbon Gray वेरिएंट में Kawasaki की मशहूर Lime Green रंग फ्रंट काउल, फ्यूल टैंक और रियर सेक्शन पर है। इंजन, फ्रेम और USD फोर्क्स लगभग पूरी तरह ब्लैक हैं। यह कॉम्बिनेशन बाइक को स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक देता है। Metallic Matte Graphenesteel Gray / Metallic Flat Spark Black इस वेरिएंट में बाइक का ऑल-ब्लैक लुक है। फ्रेम पर हल्का गोल्डन फिनिश दिया गया है।

यह बाइक अब 125 PS पावर और 98.6 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन के साथ 6-स्पीड रिटर्न शिफ्ट ट्रांसमिशन और Assist & Slipper क्लच दिया गया है। इससे गियर बदलना आसान और स्मूद हो जाता है। Slipper क्लच से ब्रेकिंग के दौरान बैक व्हील स्लिप कम होता है और राइड सुरक्षित रहती है।

MY26 Z900 में IMU + Kawasaki Cornering Management Function बाइक की लेंसिंग और टर्निंग को बेहतर बनाता है। Electronic Cruise Control लंबी दूरी की राइड को आसान बनाता है। 3-Mode Kawasaki Traction Control (KTRC) टायर की ग्रिप और स्लिप को कंट्रोल करता है। Kawasaki Quick Shifter + Electronic Throttle Valves में ज्यादा पावर और टॉर्क दिया गया है। बाइक में 5-इंच TFT कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी और IPS LCD टेक्नोलॉजी शामिल है। Rideology ऐप के जरिए राइडर कॉल, ईमेल, वाहन जानकारी, राइडिंग लॉग और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन देख सकता है।