Kia INDIA ने 29,112 कारें बेच निकाला विक्ट्री मार्च: 2026 में कुल 84000+ गाड़ियां बिकीं

नई दिल्ली: Kia India ने मार्च 2026 में 29,112 यूनिट्स की अब तक की सबसे बेहतरीन मासिक बिक्री दर्ज की। यह मार्च 2025 के 25,525 यूनिट्स के मुकाबले करीब 14.5% की दमदार साल-दर-साल वृद्धि को दर्शाती है। कंपनी ने न सिर्फ मासिक स्तर पर रिकॉर्ड बनाया, बल्कि पहली तिमाही में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 84,316 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि के 75,576 यूनिट्स के मुकाबले 11.6% की मजबूत बढ़त है।


कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि नई Kia Seltos ने बाजार में जबरदस्त पकड़ बनाई है, जिसे 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग का भी बड़ा सहारा मिला है। Kia Sonet और Kia Carens भी लगातार अच्छी बिक्री के साथ कंपनी के वॉल्यूम को मजबूत बनाए हुए हैं।

नई Seltos लॉन्च के होने बाद हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो रही है, जो ग्राहकों की बढ़ती पसंद और भरोसे को दर्शाती है। इसके शानदार डिजाइन, एडवांस ADAS फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग ने इसे प्रीमियम फैमिली SUV सेगमेंट में मजबूत स्थिति दिलाई है। Sonet अब पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में ₹10 लाख से कम कीमत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होकर ग्राहकों के लिए और भी आसान विकल्प बन गई है।

Carens लाइन-अप भी लगातार लोकप्रिय हो रही है। Clavis ICE और EV वेरिएंट्स GT-Line और X-Line ट्रिम्स के साथ ज्यादा प्रीमियम फील दे रहे हैं, जबकि 6-सीटर कैप्टन सीट्स, बेहतर कम्फर्ट और प्रैक्टिकल डिजाइन इसे फैमिली कार के रूप में मजबूत बनाते हैं।

Kia Corporation की इंडियन यूनिट ने कुछ ही वर्षों में एक नए ब्रांड से भरोसेमंद मोबिलिटी पार्टनर तक का सफर तय किया है। कंपनी का फोकस एडवांस सेफ्टी, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस पर रहा है, जिससे ग्राहकों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर किए गए सुधारों ने भी ब्रांड के प्रति दोबारा खरीदारी की इच्छा को बढ़ाया है। Kia India नए प्रोडक्ट्स और मार्केट एक्सपेंशन के जरिए इस ग्रोथ को और तेज करने की तैयारी में है। कंपनी का लक्ष्य भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस देना है, जिसमें ग्राहक-केंद्रित सोच सबसे अहम भूमिका निभाएगी।

देशभर में 390 शहरों में फैले 862 टचपॉइंट्स के मजबूत नेटवर्क के साथ कंपनी अपनी पहुंच लगातार बढ़ा रही है। इसके अलावा 124 सर्टिफाइड प्री-ओन्ड आउटलेट्स के जरिए एक्सचेंज, इंस्टेंट पेमेंट और आसान ओनरशिप अनुभव भी सुनिश्चित किया जा रहा है—जो Kia को इंडियन ऑटो बाजार में और मजबूती से स्थापित कर रहा है।

Kia का मास्टरस्ट्रोक: Carens Clavis EV के GT-Line और X-Line लॉन्च

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही Kia India ने बड़ा अपडेट देते हुए Kia Carens Clavis EV के नए GT-Line और X-Line वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। इनकी कीमत करीब ₹23 लाख से ₹25 लाख के बीच रखी गई है और ये सिर्फ बड़ी 51.4kWh बैटरी के साथ ही उपलब्ध होंगे। खास बात ये है कि अब यह कार 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन में मिल रही है, जिससे फैमिली ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

कंपनी ने GT-Line वेरिएंट में स्पोर्टी लुक देने पर जोर दिया है। इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, लाइम कलर के ब्रेक कैलिपर्स और मेटल पैडल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। वहीं X-Line वेरिएंट को ज्यादा रफ और बोल्ड लुक दिया गया है, जिसमें Dark Gun Metal और Aurora Black Pearl जैसे खास एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिलते हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में भी कार काफी एडवांस है। GTX+ और X-Line वेरिएंट में Digital Key और बैटरी हीटर जैसी नई सुविधाएं दी गई हैं, जो खासतौर पर ठंडे मौसम में काम आती हैं। वहीं अन्य वेरिएंट्स में भी नए 16-इंच Black High Gloss Aero अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

अब Carens Clavis EV में 6-सीटर ऑप्शन भी मिलेगा, जिसमें सेकंड रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। पहले यह कार सिर्फ 7-सीटर लेआउट में आती थी। इस EV रेंज की शुरुआत करीब ₹18 लाख से होती है (42kWh बैटरी) और टॉप वेरिएंट X-Line व GTX+ की कीमत ₹25 लाख तक जाती है। Kia ने इस अपडेट के जरिए अपनी इलेक्ट्रिक MPV को ज्यादा स्टाइलिश, टेक्नोलॉजी से भरपूर और फैमिली फ्रेंडली बना दिया है, जिससे यह भारतीय बाजार में और मजबूत दावेदारी पेश करती नजर आ रही है।

2019 से Kia Seltos की 6 लाख गाड़ियों की रिकॉर्ड सेल : बिक्री में तूफान, सड़क की शान

नई दिल्ली: जापान की लोकप्रिय SUV Kia Seltos ने इंडिया में लॉन्च के बाद से अब तक 6 लाख (600,000) यूनिट बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। 2019 में बाजार में उतरी Seltos लगातार मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन करती रही है। यह उपलब्धि दिखाती है कि ग्राहकों के बीच इस मॉडल की पकड़ लगातार बनी हुई है और हर वेरिएंट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

कंपनी का कहना है कि इस उपलब्धि के पीछे सभी वेरिएंट्स की लगातार मांग रही है. खास बात ये है कि कुल सेल में लगभग 29 प्रतिशत हिस्सा टॉप वेरिएंट्स का है. इससे साफ होता है कि ग्राहक अब बेहतर सेफ्टी, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स से लैस हाई-एंड ट्रिम्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि एंट्री और मिड वेरिएंट्स की मांग भी संतुलित बनी हुई है, जिससे इसका ग्राहक आधार व्यापक बना हुआ है।

साल 2019 में भारतीय बाजार में कदम रखने वाली सेल्टोस ने शुरुआत से ही अपने डिजाइन और फीचर्स के दम पर ध्यान खींचा. इसे पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन के साथ पेश किया गया, साथ ही अलग-अलग ट्रांसमिशन ऑप्शन भी उपलब्ध कराए गए। Kia Seltos ने अपने स्टाइलिश ग्लोबल डिजाइन, पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फीचर-लोडेड केबिन के दम पर बाजार में अलग पहचान बनाई। उस समय जब ज्यादातर SUV केवल मजबूती और स्पेस पर फोकस कर रही थीं, Seltos ने टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड कार फीचर्स, बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम इंटीरियर के जरिए ग्राहकों को नया अनुभव दिया। यही वजह है कि यह SUV परिवारों और युवा खरीदारों दोनों की पसंद बनी।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी ने इसकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। समय-समय पर अपडेट के साथ इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), बेहतर कनेक्टिविटी और ज्यादा सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए। खास बात यह है कि लगभग 29% बिक्री टॉप वेरिएंट्स की रही है, जिससे साफ है कि ग्राहक अब ज्यादा सेफ्टी, कम्फर्ट और एडवांस फीचर्स वाले मॉडल चुन रहे हैं। वहीं एंट्री और मिड वेरिएंट्स की भी लगातार मांग बनी हुई है, जो इसकी संतुलित कीमत और वैल्यू को दिखाता है।

अब कंपनी ने नई जनरेशन Seltos पेश करने की तैयारी कर ली है, जो पहले से ज्यादा बड़ी और बोल्ड होगी। नई Seltos की लंबाई 4,460mm, चौड़ाई 1,830mm और व्हीलबेस 2,690mm होगा, जिससे केबिन स्पेस और रोड प्रेजेंस दोनों बेहतर होंगे। इसमें बड़ा डिजिटल इंटरफेस, अपग्रेडेड ADAS सिस्टम, बेहतर सेफ्टी स्ट्रक्चर और ज्यादा आरामदायक इंटीरियर मिलेगा। इंजन और गियरबॉक्स के कई विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे।

Kia India के चीफ सेल्स ऑफिसर सनहैक पार्क के मुताबिक, 6 लाख बिक्री का आंकड़ा इस बात का सबूत है कि ग्राहक डिजाइन, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के संतुलन को पसंद कर रहे हैं। आने वाली नई Seltos कंपनी के अगले ग्रोथ फेज की अगुवाई करेगी और पुराने व नए दोनों ग्राहकों को आकर्षित करने की तैयारी में है।

मिड-SUV सेगमेंट का ‘सिकंदर’: Kia Seltos ने रचा इतिहास, इंडिया में 6 लाख बिक्री का आंकड़ा पार

नई दिल्ली: इंडियन सड़कों पर अपना दबदबा बनाए रखते हुए Kia Seltos ने एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। 2019 में अपने सफर की शुरुआत करने वाली इस SUV ने इंडिया में 6 लाख सेल्स का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। यह माइलस्टोन साबित करता है कि लॉन्च के सालों बाद भी ग्राहकों का भरोसा इस ‘बैडएस’ SUV पर कम नहीं हुआ है।

मुख्य बातें: सेल्टोस की सफलता के पीछे का सच

6 लाख का माइलस्टोन: 2019 से लेकर अब तक मिड-SUV सेगमेंट की सबसे कंसिस्टेंट परफॉर्मर।
प्रीमियम पसंद: कुल बिक्री में 29% हिस्सा टॉप वेरिएंट्स का है, जो दिखाता है कि भारतीय ग्राहक अब सेफ्टी और ADAS जैसे फीचर्स के लिए खर्च करने को तैयार हैं।
नई सेल्टोस: अब पहले से बड़ी (4,460mm लंबाई) और ज़्यादा चौड़ी होकर अगले ‘ग्रोथ चैप्टर’ के लिए तैयार है।
पावरट्रेन का बादशाह: पेट्रोल, डीज़ल और हर फ्यूल टाइप में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प।

क्यों बनी यह 6 लाख परिवारों की पहली पसंद

जब 2019 में सेल्टोस आई, तो इसने मिड-SUV सेगमेंट की परिभाषा बदल दी। जहाँ दूसरी कंपनियाँ सिर्फ यूटिलिटी पर ध्यान दे रही थीं, किआ ने ग्लोबल डिज़ाइन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (UVO/Kia Connect) और प्रीमियम इंटीरियर को प्राथमिकता दी।

Kia India के चीफ सेल्स ऑफिसर मिस्टर सनहैक पार्क ने कहा, “6 लाख सेल्स पार करना सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि उन ग्राहकों का भरोसा है जो डिज़ाइन, सेफ्टी और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं चाहते। टॉप ट्रिम्स की बढ़ती डिमांड हमारे एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम्स (ADAS) और टेक्नोलॉजी की जीत है।”

नई सेल्टोस: पहले से ज़्यादा बड़ी, बोल्ड और सुरक्षित

Kia अपनी इस लेगेसी को रुकने नहीं देना चाहती। नई जेनरेशन की सेल्टोस अब और भी ज़्यादा ‘प्रैक्टिकल’ और ‘फ्यूचरिस्टिक’ हो गई है:
बेजोड़ स्पेस: 4,460 mm की लंबाई और 2,690 mm के लंबे व्हीलबेस के साथ अब केबिन में और भी ज़्यादा जगह मिलती है।
स्मार्ट सेफ्टी: अपग्रेडेड ADAS सुइट और बेहतर सेफ्टी आर्किटेक्चर इसे एक सुरक्षित फैमिली SUV बनाता है।
डिजिटल इंटरफ़ेस: बड़े टचस्क्रीन और हाई-टेक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ एक प्रीमियम ‘इन-केबिन’ एक्सपीरियंस।

अगला सफर: Kia India का ‘ग्रोथ चैप्टर 2.0’

6 लाख की यह बिक्री किआ इंडिया के लिए एक नई शुरुआत है। कंपनी अब अपनी ‘मिड-SUV स्ट्रैटेजी’ के तहत नए ग्राहकों और बार-बार गाड़ी खरीदने वाले (Repeat Buyers) ग्राहकों को रिफ्रेश्ड डिज़ाइन और प्रोग्रेसिव टेक्नोलॉजी के साथ आकर्षित करने के लिए तैयार है।

12 फरवरी से 10 मार्च के बीच KIA कार खरीदो, अमेरिका में FIFA World Cup का टिकट जीतो

नई दिल्ली: Kia India ने FIFA World Cup 2026 के लिए खास कैंपेन शुरू किया है, जिसमें कार खरीदने पर बच्चों को अमेरिका में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ पिच पर उतरने और ग्राहकों को LIVE मैच देखने का मौका मिलेगा।

Kia India ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, जिसके तहत कार खरीदने पर उन्हें FIFA World Cup 2026™ से जुड़ा जिंदगी में एक बार मिलने वाला अनुभव मिल सकता है। कंपनी ने ‘Kia Walk with Champions’ और ‘Kia Drive to FIFA World Cup 2026™’ नाम से दो खास पहल शुरू की हैं। 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच Kia की चुनिंदा कार बुक करने वाले ग्राहकों के लिए अमेरिका में FIFA World Cup 2026™ का रोमांच पाने का सुनहरा मौका है।

पहली पहल ‘Kia Walk with Champions’ के तहत 10 से 14 साल के दो बच्चों को अमेरिका में होने वाले FIFA World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में Official Match Ball Carrier बनने का मौका मिलेगा। चुने गए बच्चे मैदान पर दुनिया के स्टार फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ पिच पर उतरेंगे। हर बच्चे के साथ एक अभिभावक भी जाएगा। इस ऑफर में हिस्सा लेने के लिए ग्राहकों को 12 फरवरी से 10 मार्च के बीच Carens Clavis (ICE या EV) बुक और खरीदनी होगी। एक विजेता Carens Clavis ICE से और एक Carens Clavis EV से चुना जाएगा। विजेताओं का चयन थर्ड-पार्टी ऑडिटेड लकी ड्रॉ के जरिए होगा।

अगर आप तय तारीख के अंदर Kia की बताई गई कारों में से कोई मॉडल खरीदते हैं, तो आपको अमेरिका में होने वाला FIFA World Cup 2026 का मैच LIVE स्टेडियम में देखने का मौका मिल सकता है। कंपनी पूरे भारत से कुल चार लोगों को चुनेगी। इन चार विजेताओं को अमेरिका की यात्रा बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी। फ्लाइट, ठहरने और मैच देखने की खास प्रीमियम व्यवस्था का खर्च कंपनी उठाएगी। हर विजेता अपने साथ एक दोस्त या परिवार के सदस्य को भी ले जा सकेगा।

इस ड्रॉ में शामिल होने के लिए आपको Seltos, Sonet, Syros या Carens Clavis (पेट्रोल/डीजल यानी ICE या इलेक्ट्रिक यानी EV) में से कोई एक मॉडल तय समय के बीच बुक और खरीदना होगा। फिर लकी ड्रॉ के जरिए एक विजेता Seltos से, एक Sonet से, एक Syros से और एक Carens Clavis कैटेगरी से चुना जाएगा। कार खरीदने पर आपको वर्ल्ड कप का मैच स्टेडियम में देखने का सुनहरा मौका मिल सकता है।

सेफ्टी और सेल्स में Mahindra–Tata का जलवा, Hyundai–Kia को डबल झटका

नई दिल्ली: अब इंडियन कारें सिर्फ बिक्री में ही नहीं बल्कि सुरक्षा में भी कोरिया में बनी कारों से आगे निकल गई हैं। लोग महिंद्रा और टाटा की कारें खरीद रहे हैं। इन कारों ने बच्चों और वयस्कों की सुरक्षा दोनों में टॉप रेटिंग हासिल कर रही हैं। भारतीय ब्रैंड अब सिर्फ ज्यादा बिकने वाली कारें नहीं, बल्कि भरोसेमंद और सुरक्षित कारें भी बना रहे हैं।

Bharat NCAP (New Car Assessment Program) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार टाटा और महिंद्रा की कई कारें बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सबसे सुरक्षित साबित हुई हैं, जबकि Hyundai और Kia की तुलना में उनके पास पांच-सितारा मॉडल ज्यादा हैं। टाटा के 10 मॉडल्स और महिंद्रा के 5 मॉडल्स ने टॉप सुरक्षा रेटिंग पाई है। Kia का सिर्फ Syros मॉडल ही पांच-सितारा है, और Hyundai की वर्तमान कारें इस रेटिंग को पाने में सफल नहीं हुईं। महिंद्रा की Thar Roxx, XUV 3XO जैसी पारंपरिक इंजन वाली कारें और XUV400, BE6, XEV9e जैसी इलेक्ट्रिक कारें भी सुरक्षित साबित हुई हैं। टाटा के Altroz, Punch, Nexon, Curvv, Harrier, Safari और इनके इलेक्ट्रिक वर्ज़न भी फाइव स्टार सिक्युरिटी रेटिंग हासिल की हैं।

Hyundai और Kia ने अपनी ज्यादातर कारों में 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल स्टैंडर्ड रखा है। Hyundai तो इंडिया में पहली कंपनी थी जिसने सभी मॉडलों में छह एयरबैग देना शुरू किया। Maruti Suzuki के चार मॉडल—Dzire, Victoris, Invicto और e Vitara—पांच-सितारा सुरक्षा रेटिंग प्राप्त कर चुके हैं। Toyota की Innova Hycross और Skoda की Kylaq के पास एक-एक मॉडल ही शीर्ष रेटिंग रखते हैं।

अब सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि बिक्री में भी भारतीय कारें कोरिया की कारों से आगे हैं। महिंद्रा और टाटा ने मिलकर लगभग 28% बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जबकि Hyundai और Kia की हिस्सेदारी घटकर लगभग 19% रह गई। अप्रैल–दिसंबर FY26 में महिंद्रा ने 4,76,476 और टाटा ने 4,46,017 कारें बेचीं, जबकि Hyundai और Kia ने क्रमशः 4,18,328 और 2,04,710 कारें बेचीं। विशेषज्ञों का कहना है कि SUV की बढ़ती मांग और सुरक्षा पर जोर देने के कारण लोग अब भारतीय ब्रांडों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। भारतीय कारें अब सुरक्षित, भरोसेमंद और खरीदारों की पहली पसंद बन गई हैं। यह बदलाव बाजार में बिक्री और सुरक्षा दोनों में साफ दिखाई दे रहा है।

फैमिली MPV Kia Carens Clavis HTE (EX) लॉन्च, 12.54 लाख से शुरू

नई दिल्ली: Kia India ने अपनी पॉपुलर MPV Carens Clavis का नया HTE (EX) वेरिएंट इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह नया ट्रिम उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो किफायती दाम में ज्यादा आराम और जरूरी फीचर्स चाहते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.54 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे एक मजबूत वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनाती है।

G1.5 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 12.54 लाख रुपये, G1.5 टर्बो-पेट्रोल की 13.41 लाख रुपये और D1.5 डीज़ल वेरिएंट की कीमत 14.52 लाख रुपये (सभी एक्स-शोरूम) तय की गई है। यह वेरिएंट सभी ICE पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है और सिर्फ 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में आएगा। Kia का कहना है कि यह नया वेरिएंट ग्राहकों की लगातार मिल रही फीडबैक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। G1.5 पेट्रोल इंजन के साथ पहली बार सनरूफ दी गई है, जो अब तक इस पावरट्रेन में उपलब्ध नहीं थी। इससे Carens Clavis और भी ज्यादा फैमिली-फ्रेंडली और प्रीमियम महसूस होती है।

Kia ने Carens Clavis का HTE (EX) वेरिएंट ऐसा बनाया है, जिसमें वो सारी सुविधाएं दे दी गई हैं, जो लोग पहले से मांग रहे थे। यह वेरिएंट पुराने HTE(O) से एक कदम ऊपर है। इसमें ज्यादा आराम और ज्यादा स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। स्काईलाइट इलेक्ट्रिक सनरूफ से गाड़ी के अंदर ज्यादा रोशनी और खुलापन महसूस होगा, लंबी फैमिली ट्रिप और भी मज़ेदार बनेंगी। इसमें फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल है। AC खुद-ब-खुद तापमान बनाए रखेगा। बार-बार सेट करने की जरूरत नहीं।

LED DRLs और पोजिशन लैम्प से गाड़ी बाहर से ज्यादा स्टाइलिश दिखेगी और दिन में विज़िबिलिटी भी बेहतर होगी। LED केबिन लाइट्स से रात के समय अंदर बैठना और सामान देखना आसान होगा। एक टच में शीशा खुलेगा और बंद होगा, ड्राइविंग में सहूलियत और सेफ्टी दोनों बढ़ेंगी। Kia ने कम कीमत वाले वेरिएंट में भी वो फीचर्स दे दिए हैं जो आमतौर पर महंगे मॉडल्स में मिलते हैं। ग्राहक को कम बजट में ज्यादा आराम, ज्यादा सुविधा और ज्यादा प्रीमियम फीलमिलता है।

Kia India के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) अतुल सूद ने कहा कि यह लॉन्चिंग सीधे तौर पर ग्राहकों की जरूरतों को समझने का नतीजा है। कंपनी का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बिना कीमत को बहुत ज्यादा बढ़ाए प्रीमियम फीचर्स पहुंचाना है। नया Kia Carens Clavis HTE (EX) उन परिवारों के लिए एक आकर्षक विकल्प है, जो भरोसेमंद इंजन, अच्छा स्पेस और जरूरी प्रीमियम फीचर्स के साथ एक संतुलित MPV तलाश रहे हैं।

Kia की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV EV2 सिंगल चार्ज में चलेगी 448 किमी

नई दिल्ली: Kia ने अपनी अब तक की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV EV2 से पर्दा उठा दिया है। ब्रसेल्स में हुए एक इवेंट में पेश की गई यह कार खास तौर पर यूरोपीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, लेकिन इसकी खूबियां इसे ग्लोबल मार्केट के लिए भी दमदार बनाती हैं। Kia की सबसे छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक SUV EV2 में दो बैटरी विकल्प, ADAS फीचर्स और तीन ट्रिम्स मिलते हैं।

इस कार को अभी कंपनी ने यूरोप में पेश किया है। सिंगल चार्ज में Kia की ये कार 448 किमी की रेंज ऑफर करती है।
EV2 में Kia की मशहूर “Opposites United” डिजाइन लैंग्वेज साफ नजर आती है। छोटी कार होने के बावजूद EV2 मजबूत, ऊंची और SUV जैसी दिखती है। सामने की LED लाइट्स, सीधा बोनट और चौड़ा लुक इसे प्रीमियम फील देता है। GT-Line वर्जन थोड़ा ज्यादा स्टाइलिश और स्पोर्टी लगेगा।

बैटरी और रेंज EV2 की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, 42.2 kWh बैटरी, जिसकी रेंज करीब 317 किमी है। 61.0 kWh बैटरी, जो एक बार चार्ज में करीब 448 किमी तक चल सकती है दोनों वेरिएंट 400-वोल्ट सिस्टम पर काम करते हैं और DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे 10 से 80 फीसदी चार्ज सिर्फ करीब 30 मिनट में हो जाता है। इसके अलावा 11 kW और 22 kW AC चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलेगा।

केबिन के अंदर तीन स्क्रीन सेटअप दिया गया है—12.3-इंच की स्क्रीन (ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट) और एक 5.3-इंच की अलग स्क्रीन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए। साथ में 8-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम भी मिलेगा। OTA अपडेट्स, सब्सक्रिप्शन फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी इसे और स्मार्ट बनाते हैं। स्पेस के मामले में पीछे पैर फैलाने की अच्छी जगह है। डिक्की का बड़ा स्पेस है।

EV2 से आप लैपटॉप, मिक्सर, लाइट जैसे सामान चला सकते हैं। कार सिर्फ चलने के लिए नहीं, चलती-फिरती पावर बैंक भी है। EV2 का प्रोडक्शन फरवरी 2026 से शुरू होगा, जबकि लॉन्ग-रेंज और GT-Line वेरिएंट जून 2026 से आएंगे। यूरोप में इसकी कीमत 27–28 लाख के आसपास रहने का अनुमान है। Kia EV2 उन लोगों के लिए है जो पेट्रोल से छुटकारा चाहते हैं, कम खर्च में EV चाहते है। स्टाइल + सेफ्टी + टेक्नोलॉजी सब चाहते हैं।

Make in India का दम, Kia Sonet ने जीता इंडिया का दिल, बिकीं 5 लाख से ज्यादा कारें

नई दिल्ली: इंडियन सबकॉम्पैक्ट SUV बाजार में Kia ने एक बड़ा धमाका किया है। कंपनी की लोकप्रिय Kia Sonet ने इंडिया में 5 लाख यूनिट की बिक्री पार कर, खुद को देश की सबसे पसंदीदा छोटी SUV में से एक साबित कर दिया है। युवा परिवारों और पहली बार कार खरीदने वालों के बीच यह कार जबरदस्त लोकप्रिय साबित हुई है । “Make in India” नीति के तहत Kia ने इंडिया में फैक्ट्री लगाई और कार का उत्पादन किया।Kia Sonet के बोल्ड डिजाइन, फीचररिच केबिन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी ने इसे ग्राहकों के बीच सुपरहिट बनाया।

Kia Sonet को खास तौर पर आधुनिक भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। बोल्ड डिजाइन, फीचर से भरपूर केबिन, एडवांस टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आरामदायक ड्राइविंग अनुभव ने इसे युवाओं और परिवारों दोनों के बीच लोकप्रिय बना दिया। यह कार खासकर पहली बार कार खरीदने वालों और शहरों में रहने वाले युवा परिवारों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बन गई है।

Sonet को इंडिया में ही “Make in India, for the World” नीति के तहत बनाया जाता है। यह कार सिर्फ भारतीय बाजार के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में भी निर्यात की जाती है। अब तक 1 लाख से ज्यादा Kia Sonet कारें करीब 70 देशों में एक्सपोर्ट की जा चुकी हैं, जिनमें मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, सेंट्रल और साउथ अमेरिका, मैक्सिको और एशिया-पैसिफिक क्षेत्र शामिल हैं। इससे दुनिया भर में भारत में बनी Kia गाड़ियों पर भरोसा भी बढ़ा है।

Kia Sonet कंपनी की इंडिया में बिक्री का बड़ा हिस्सा है। कुल घरेलू बिक्री में इसका करीब 35 प्रतिशत योगदान है, जिससे यह Kia के लिए सबसे अहम मॉडल बन गया है। पिछले दो सालों से Sonet की सालाना बिक्री 1 लाख यूनिट से ज्यादा रही है, जो इसकी लगातार बढ़ती मांग को दिखाता है।

इस कार की सफलता का एक बड़ा कारण इसके कई इंजन और गियरबॉक्स विकल्प, साथ ही फीचर-रिच वेरिएंट हैं। खासकर हाई-एंड वेरिएंट्स को ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि ग्राहक अब ज्यादा सुरक्षित और प्रीमियम फीचर्स वाली कारें चाहते हैं।
Kia इंडिया ने देशभर में अपना नेटवर्क बढ़ाकर 369 शहरों में 821 टचपॉइंट्स तक पहुंचा दिया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर सर्विस और सपोर्ट मिल रहा है।

Kia की प्रीमियम SUV रेंज में नई क्रांति, अब Sorento Hybrid “Made in India” SUV

नई दिल्ली: Kia India अपने प्रीमियम SUV सेगमेंट में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित Kia Sorento Hybrid को इंडिया में लॉन्च करेगी। Kia Sorento Hybrid पूरी तरह से इंडिया में तैयार की जाएगी।

इम्पोर्टेड CKD किट की जगह लोकल उत्पादन होने से लागत कम हो सकती है। पूरी प्रोडक्शन प्रक्रिया भारत में होने के कारण कंपनी सीधे गुणवत्ता पर निगरानी रख सकेगी। भारत में बने स्पेयर पार्ट्स और उत्पादन से स्थानीय उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। भारत में पूरी तरह से बनी Sorento को आने वाले समय में विदेशों में भी भेजा जा सकता है। Sorento Hybrid अब इंडिया में “Made in India” SUV होगी।

Kia Sorento Hybrid आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में बनेगी, जहाँ पहले से Seltos, Sonet और Carens तैयार होती हैं। Sorento के लिए वेल्डिंग, बॉडी साइज, स्टैम्पिंग और पेंटिंग प्रोसेस को अपडेट किया गया है। नई SUV की गुणवत्ता और फिट एंड फिनिश बेहतर होगी। यह लगभग 4.8 मीटर लंबी, 1.9 मीटर चौड़ी और 1.7 मीटर ऊँची होगी। इसमें 3-रो सीटिंग का विकल्प मिलेगा, यानी यह बड़े परिवार या यात्रियों के लिए परफेक्ट है। तीसरी पंक्ति फोल्ड करने पर बूट स्पेस 800 लीटर तक, और दूसरी पंक्ति फोल्ड करने पर 2,000 लीटर तक हो जाएगा। मतलब लंबी यात्राओं और सामान रखने के लिए काफी जगह। Kia सालाना 50,000 यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रख रही है, जिससे यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

Kia Sorento Hybrid इंडिया में एक प्रीमियम और स्टाइलिश SUV के तौर पर आएगी, जो बड़े परिवारों और लंबे सफर करने वालों के लिए उपयुक्त होगी। इसके डिज़ाइन में बोल्ड लुक और प्रीमियम फिनिश होगी। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल-बेस्ड हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा, और संभावना है कि यह AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। फिलहाल प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल की योजना नहीं है। यह लगभग ₹30–40 लाख के बीच हो सकती है, जो कि भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग के कारण संभव है। Kia Sorento Hybrid की लॉन्चिंग इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है।