जनवरी 2026 में Kia India की शानदार उड़ान, 27,603 कारें बिकीं

नई दिल्ली: Kia India ने साल जनवरी 2026 में कुल 27,603 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की, जो जनवरी 2025 के मुकाबले 10.3 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल इसी महीने Kia India ने 25,025 यूनिट्स बेची थीं। यह बढ़त साफ दिखाती है कि भारतीय ग्राहक Kia India के डिजाइन, फीचर्स और भरोसे को लगातार पसंद कर रहे हैं।

जनवरी में Kia India की बिक्री को सबसे ज्यादा ताकत नई जनरेशन Kia Seltos से मिली। मिड-साइज SUV सेगमेंट में Seltos पहले से ही लोगों की पसंद रही है और नए मॉडल को बाजार से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसके साथ ही Kia Sonet की मांग बरकरार है। Kia Carens Clavis और Carens Clavis EV को भी ग्राहकों का अच्छा समर्थन मिला। Carens लाइन-अप ने फैमिली और मल्टी-यूज व्हीकल चाहने वाले ग्राहकों के बीच Kia India की पहचान मजबूत की है, वहीं Clavis EV इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग का संकेत देती है।

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि 2026 की यह मजबूत शुरुआत ग्राहकों के Kia India ब्रैंड पर भरोसे को दिखाती है। नई जनरेशन Seltos को मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स, Sonet की स्थिर मांग और Carens Clavis व Clavis EV की बढ़ती लोकप्रियता यह साबित करती है कि Kia India का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो संतुलित और भविष्य के लिए तैयार है।

Kia India की गाड़ियों की खास पहचान उनका आकर्षक डिजाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी और मजबूत सेफ्टी फीचर्स हैं। नई जनरेशन Seltos और Sonet में एडवांस कनेक्टेड फीचर्स और ड्राइवर-असिस्ट टेक्नोलॉजी मिलती है। वहीं, Carens Clavis 6 और 7-सीटर विकल्पों के साथ बड़े परिवारों के लिए सुविधाजनक है। Clavis EV, Kia India की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार है, जो सात सीटों के साथ आराम, सेफ्टी और रोजमर्रा की जरूरतों पर फोकस करती है।

Kia India का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी के देशभर में 376 शहरों में 841 टचपॉइंट्स हैं, जिससे ग्राहकों को बिक्री और सर्विस की सुविधा आसानी से मिलती है। इसके अलावा, 122 Certified Pre-Owned आउटलेट्स पुराने वाहन के आसान एक्सचेंज, तुरंत भुगतान और भरोसेमंद ओनरशिप ट्रांसफर का विकल्प देते हैं। कुल मिलाकर, Kia India आने वाले महीनों में भी इसी रफ्तार से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

नई Kia Seltos का प्रॉडक्शन इंडिया में शुरू, आंध्रप्रदेश के प्लांट में पहली यूनिट तैयार

नई दिल्ली: kia India ने अपनी ऑल-न्यू Kia Seltos का उत्पादन भारत में शुरू कर दिया है। इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में हो रहा है और इस खास मौके पर Gwanggu Lee, MD & CEO, Kia India समेत कंपनी के मैनेजमेंट टीम मौजूद रही। Kia ने पहले ही घोषणा कर दी है कि नई Seltos की कीमतें 2 जनवरी 2026 को घोषित की जाएंगी।

नई Seltos पहले से बड़ी और अधिक प्रीमियम लगती है। इसकी लंबाई अब 4,460 mm, चौड़ाई 1,830 mm और व्हीलबेस 2,690 mm हो गई है, जिससे केबिन में ज्यादा जगह मिलती है । Kia ने इसे अपने नए “Opposites United” डिज़ाइन फिलॉसफी के तहत तैयार किया है। फ्रंट ग्रिल में Digital Tiger Face, Ice Cube LED Projection Headlamps के साथ Dynamic Welcome Function, ऑटोमैटिक स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल्स और नए अलॉय व्हील्स के साथ Neon ब्रेक कैलीपर्स जैसे फीचर्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।

SUV में 75.18 सेंटीमीटर का 30-इंच ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, प्रीमियम Bose 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Kia Connect 2.0 और OTA अपडेट्स जैसे फीचर्स इसे हाईटेक और स्मार्ट बनाते हैं। Smart Key Proximity Unlock फीचर पहली बार किसी सेगमेंट में मिल रहा है और रोजमर्रा की ड्राइविंग को बेहद आसान बना देता है।
नई Seltos इंडिया की पहली ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है सुरक्षा के मामले में Kia ने नई Seltos में 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और Level 2 ADAS दिए गए हैं, जिसमें 21 ऑटोमेटिक फीचर्स शामिल हैं।

इंजन में तीन विकल्प हैं। Smartstream G1.5 पेट्रोल इंजन 115 PS पावर और 144 Nm टॉर्क के साथ आता है, जबकि Smartstream G1.5 T-GDI पेट्रोल 160 PS और 253 Nm टॉर्क देता है। 1.5 CRDi VGT डीज़ल इंजन 116 PS पावर और 250 Nm टॉर्क के साथ उपलब्ध है। Kia ने HTE, HTK, HTX और GTX स्टैंडर्ड वेरिएंट्स के साथ HTE(O), HTK(O), HTX(A) और GTX(A) ऑप्शनल वेरिएंट्स की भी घोषणा की है। GTX और GTX(A) में X-Line Styling Pack मिलेगा। अनंतपुर प्लांट से उत्पादन शुरू होने के बाद Kia ने भरोसा दिलाया है कि डिलीवरी में लंबे इंतजार की जरूरत नहीं होगी।

kia Carens CNG इंडिया में लॉन्च, 11.77 लाख से शुरू

नई दिल्ली: Kia India ने अपने लोकप्रिय फैमिली MPV Carens का नया CNG वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 11.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। यह मॉडल Carens के Premium (O) पेट्रोल वेरिएंट पर आधारित है, जिसकी कीमत 10.99 लाख रुपये है। CNG ऑप्शन इसके मुकाबले लगभग ₹77,900 ज़्यादा महंगा है।

Kia Carens CNG को कंपनी डीलर-लेवल फिटमेंट के रूप में पेश कर रही है। यह फैक्ट्री इंस्टॉल्ड नहीं बल्कि अधिकृत Kia डीलरशिप पर फिट किया जाएगा। इसमें Lovato की गवर्नमेंट-अप्रूव्ड CNG किट लगी है, जो तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी के साथ आती है।

Carens CNG में वही 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। Kia ने इसे सिर्फ 7-सीटर लेआउट में पेश किया है, जिससे यह बड़ी फैमिली के लिए एक किफायती और प्रैक्टिकल ऑप्शन बनता है। कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। गाड़ी के बीच में टचस्क्रीन डिस्प्ले लगा है, जिससे आप म्यूज़िक, कॉल, नेविगेशन और अन्य फंक्शन आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

आप अपने iPhone या Android फ़ोन को गाड़ी के सिस्टम से जोड़ सकते हैं, ताकि कॉल, म्यूज़िक, मैप्स और ऐप्स सीधे स्क्रीन पर इस्तेमाल कर सकें। गाड़ी पीछे करते समय स्क्रीन पर पीछे का दृश्य दिखाता है, जिससे पार्किंग आसान और सुरक्षित होती है। 12.5-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर वह डिजिटल डिस्प्ले है, जो स्पीड, फ्यूल, गियर और अन्य जानकारी आधुनिक डिजिटल फॉर्मेट में दिखाता है। सीटों पर आंशिक रूप से लेदर का उपयोग किया गया है, जिससे इंटीरियर प्रीमियम दिखता है। छह एयरबैग यात्रियों की सुरक्षा के लिए है।

TPMS टायर का हवा प्रेशर मॉनिटर करता है ताकि ड्राइविंग सुरक्षित रहे। गाड़ी में पाँच USB Type-C पोर्ट्स दिए गए हैं ताकि सभी यात्री अपने मोबाइल या डिवाइस चार्ज कर सकें। कार में 15 इंच के मज़बूत स्टील व्हील्स हैं, जिन पर स्टाइलिश कवर लगे हैं — दिखने में अच्छे और मेंटेनेंस में आसान। Kia का कहना है कि Carens CNG वर्ज़न उनके ग्राहकों को कम रनिंग कॉस्ट, हाई माइलेज और बड़े स्पेस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देगा।

Kia India ने बदले लीडर, नए CSO और CBO की नियुक्ति संग बिज़नेस को नई उड़ान

नई दिल्ली: Kia India ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव कर कंपनी की बिक्री और बिज़नेस की रणनीति को नई ताकत दी है। Sunhack Park कंपनी के Chief Sales Officer (CSO) बन गए हैं उनका काम Kia की बिक्री बढ़ाना, कामकाज को बेहतर बनाना और देश में ब्रैंड की पहुंच को और मजबूत बनाना होगा। Park के पास 28 साल का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने Kia के हेडक्वार्टर, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और भारत में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Joonsu Cho अब Chief Business Officer (CBO) होंगे। उनका कार्यक्षेत्र कंपनी के लिए लंबी अवधि की योजना बनाना, प्रॉडक्शन और एक्सपोर्ट को संभालना, टीमों का नेतृत्व करना और बिज़नेस के हर पहलू को सही तरीके से चलाना होगा। Cho के पास 32 साल का अनुभव है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूरोप में भी बड़े प्रोजेक्ट्स संभाले हैं। Park ने कहा कि उनका ध्यान बिक्री बढ़ाने और डीलर-नेटवर्क को मजबूत करने पर रहेगा। Cho ने कहा कि उनका लक्ष्य मजबूत बिज़नेस योजना बनाना और उसे लागू करना है।

Kia India ने अप्रैल 2017 में आंध्र प्रदेश में फैक्ट्री शुरू की थी और अगस्त 2019 से प्रोडक्शन चल रहा है। अब तक कंपनी ने 1.5 मिलियन कारें डिलीवर की हैं, जिसमें 1.2 मिलियन भारत में और 3.67 लाख विदेशों में गई हैं। भारत में Kia की 4.7 लाख से ज्यादा कनेक्टेड कारें चल रही हैं और 360 शहरों में 796 टचपॉइंट्स हैं। कंपनी ने अब तक नौ कारें लॉन्च की हैं – Seltos, Syros, Sonet, Carens, Carnival, EV6, EV9, Carens Clavis और नई Carens Clavis EV। Kia India ने अपने नेतृत्व और मजबूत नेटवर्क के साथ भारत में अपनी स्थिति को और पुख़्ता किया है और आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी कर रही है।

प्री फेस्टिव सीजन धमाका : 22 सितंबर से पहले KIA कारों पर 2.25 लाख रुपये तक की बंपर बचत

नई दिल्ली: त्योहारों के मौसम से ठीक पहले Kia India ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 22 सितंबर 2025 तक चुनिंदा मॉडलों पर Pre-GST सेविंग्स और फेस्टिव डिस्काउंट्स की पेशकश करेगी। इस लिमिटेड-पीरियड स्कीम के तहत खरीदारों को कुल मिलाकर 2.25 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा।

इस ऑफर में कंपनी की बेस्ट-सेलिंग SUV Kia Seltos, पॉपुलर फैमिली कार Carens और नई Clavis शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों और रीजन में डिस्काउंट की राशि थोड़ी अलग रखी गई है। नॉर्थ, ईस्ट और वेस्ट रीजन में Seltos पर ग्राहकों को 1.75 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में यह बचत 2 लाख रुपये तक जाती है, जबकि केरल में सबसे ज्यादा 2.25 लाख रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी बचत की राशि 2 लाख रुपये से ऊपर है। इन फायदों में 58,000 रुपये तक के Pre-GST बेनिफिट्स और 1.67 लाख रुपये तक के फेस्टिव डिस्काउंट्स शामिल हैं।

यह स्कीम ऐसे समय आई है जब केंद्र सरकार ने हाल ही में कारों पर GST दरों में कटौती का बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के मुताबिक छोटे वाहनों यानी पेट्रोल और हाइब्रिड मॉडल (1200cc तक, 4 मीटर लंबाई तक) और डीज़ल मॉडल (1500cc तक, 4 मीटर लंबाई तक) पर अब सिर्फ 18% टैक्स लगेगा, जबकि पहले यह दर 28% थी। लग्ज़री कारों, बड़ी SUVs (4 मीटर से ज्यादा लंबाई और बड़े इंजनों वाली) और 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों पर अब 40% GST लागू होगा। ऑटो पार्ट्स पर भी एक समान 18% टैक्स से इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिलेगी।

Kia India Sonet पर 1.64 लाख रुपये तक, Syros पर 1.86 लाख रुपये तक, Seltos पर 75,000 रुपये से ज्यादा, Carens पर करीब 48,500 रुपये, Carens Clavis पर 78,600 रुपये, और कंपनी की लग्ज़री MPV Carnival पर 4.48 लाख रुपये तक की कीमत घट गई है। एक तरफ केंद्र की GST कटौती से कारें पहले से सस्ती हो गई हैं, और दूसरी तरफ Kia India का फेस्टिव पैकेज अतिरिक्त बचत का मौका दे रहा है। यानी अगर कोई ग्राहक KIA कार खरीदने की सोच रहा है, तो 22 सितंबर से पहले का समय सबसे फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

Kia India की जुलाई बिक्री में 8% की शानदार बढ़ोतरी: Carens Clavis EV ने पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली: इंडिया की प्रमुख मास प्रीमियम कार निर्माता कंपनी Kia India ने जुलाई 2025 के लिए अपने बिक्री आँकड़े जारी कर दिए हैं, जो कंपनी के लिए एक मज़बूत प्रदर्शन को दर्शाते हैं। Kia India ने जुलाई 2025 में कुल 22,135 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो जुलाई 2024 में बेची गई 20,507 यूनिट्स की तुलना में 8% की वार्षिक बढ़ोतरी है।

कंपनी ने 2025 में भी अपनी मज़बूत विकास गति बनाए रखी है। इस साल अब तक (जनवरी से जुलाई) Kia India ने कुल 163,439 वाहनों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आँकड़ा 146,644 यूनिट्स था। यह 11.45% की प्रभावशाली बढ़ोतरी को दर्शाता है।

Carens Clavis और Carens Clavis EV ने निभाई अहम भूमिका

Kia India की हाल ही में लॉन्च हुई Carens Clavis और कंपनी की पहली भारत में निर्मित मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार Carens Clavis EV, ने इस समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दोनों ही मॉडल उन ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं जो आराम, नवीनता और सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं वाले वाहन चाहते हैं।
Carens Clavis EV: यह ख़ासकर मास-मार्केट इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक बेहद आशाजनक उत्पाद के रूप में उभरी है और इसे ग्राहकों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यह भारतीय उपभोक्ताओं के बीच इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते रुझान को भी दर्शाता है।

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ती पहचान

घरेलू बाज़ार में अपनी सफलता के अलावा Kia India ने जुलाई 2025 में 2,590 इकाइयों का निर्यात भी किया है। यह वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने और भारत से परे बाज़ार में अपनी पहुँच में विविधता लाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है।
Kia India के मुख्य बिक्री अधिकारी जूनसो चो ने कहा, “हमारी स्थिर बिक्री भारतीय ग्राहकों के किआ पर निरंतर विश्वास को दर्शाती है। यह निरंतरता ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने वाले उच्च-गुणवत्ता और फीचर-युक्त वाहन प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता से प्रेरित है। हमारी नवीनतम पेशकश, कैरेंस क्लैविस ईवी को इसके प्रदर्शन, रेंज और व्यावहारिकता के लिए पहले ही उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल चुकी है।”

इंडिया में इलेक्ट्रिक रिवोल्यूशन का नया अध्याय : Kia ने लॉन्च की अपनी पहली मेड इन इंडिया Carens Clavis EV

नई दिल्ली : क्या आप सोच रहे थे कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां सिर्फ़ विदेशी सपनों की सवारी हैं, तो ठहरिए! इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में वह अध्याय जुड़ गया, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का चेहरा हमेशा के लिए बदल देगा! Kia India ने अपनी पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक Recreational Vehicle (RV), Kia Carens Clavis EV लॉन्च कर दी है। अब चाहे आपका प्लान दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव हो, परिवार के साथ वीकेंड की छुट्टी या सिर्फ़ रोज़मर्रा का शहर में सफ़र Carens Clavis EV हर चुनौती के लिए तैयार है। ये किफ़ायती है, स्टाइलिश है, और जगह-जगह भरी है उन सुविधाओं से जो आपके हर पल को ख़ास बना देंगी! Kia ने साबित कर दिया है कि इलेक्ट्रिक भविष्य अब मुट्ठीभर लोगों के लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए है।

Kia India के प्रबंध निदेशक और सीईओ ग्वांगू ली ने इस ऐतिहासिक लॉन्च पर कहा, “हमारा मानना है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य यहीं है, और हम इसे भारत के लिए बना रहे हैं। Carens Clavis EV हमारी उस विशेषज्ञता का नतीजा है जो हमने विश्व स्तर पर हासिल की है, और अब उसे भारत की ज़रूरतों के हिसाब से ढाला है। ये हमारी वैश्विक EV तकनीक, एडवांस फ़ीचर्स और हमारे RV फ़िलॉसफ़ी का बेमिसाल संगम है। भारत से प्रेरित, भारत के लिए निर्मित Kia Carens Clavis EV देश के हर उस व्यक्ति के लिए है, जो महत्वाकांक्षा और एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है। ये सिर्फ़ एक कार नहीं, ये आगे बढ़ने का एक नया तरीका है।”

Carens Clavis EV: पावर का तूफ़ान, रेंज की बादशाहत, और हर मौसम की महारत

इस RV के हुड के नीचे एक ऐसी तकनीक है जो आपको रोज़मर्रा के सफ़र को एक रोमांचक अनुभव बना देगी:
दो बैटरी के धाकड़ विकल्प:
51.4 kWh बैटरी: एक सिंगल चार्ज में 490 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज! (MIDC फ़ुल) – दिल्ली से शिमला बिना रुके!

42 kWh बैटरी: 404 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज! (MIDC फ़ुल) – शहर के भीतर और आसपास के सफ़र के लिए एकदम सही!

बिजली की तेज़ रफ़्तार: 99Kw और 126Kw आउटपुट वाले मोटर 255Nm का ज़बरदस्त टॉर्क देते हैं। 7 यात्रियों के साथ भी, सिर्फ़ 8.4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ़्तार (51.4kWh बैटरी वाला मॉडल) – सीट बेल्ट बाँध लीजिए!



चुटकी में चार्ज: 100kW DC फ़ास्ट चार्जर के साथ, सिर्फ़ 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज – अब कॉफ़ी ब्रेक में भी आपकी कार तैयार!

इंडिया के लिए बनी, इंडिया की जानी: IP67-प्रमाणित बैटरी पैक धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित है। चाहे -20°C की बर्फ़ानी ठंड हो या भारत की चिलचिलाती गर्मी, इसका लिक्विड-कूल्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम बैटरी को हमेशा ऑप्टिमाइज़्ड रखेगा।
V2L (वाहन-से-लोड): अब आपकी कार सिर्फ़ आपको चलाएगी नहीं, बल्कि आपके गैजेट्स को भी पावर देगी! पिकनिक पर जाएं या अचानक बिजली चली जाए, आपकी Kia हमेशा तैयार!

अंदर से एक फर्स्ट-क्लास लाउंज: स्मार्टनेस और स्पेस का बेमिसाल संगम

Carens Clavis EV का इंटीरियर आपको एक प्रीमियम अनुभव देगा, जहाँ हर छोटी डिटेल का ध्यान रखा गया है:
सिनेमाई डिस्प्ले: 67.62 सेमी (26.62 इंच) का विशाल डुअल पैनोरैमिक डिस्प्ले जो इंफोटेनमेंट और ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों को एक साथ दिखाता है – एक स्क्रीन नहीं, एक अनुभव!
बॉस मोड में आराम: दूसरी पंक्ति की सीटों के लिए वन-टच इलेक्ट्रिक टम्बल और ख़ास बॉस मोड – जहाँ पीछे बैठे यात्री अपनी मर्ज़ी से सामने की सीट को आगे कर सकते हैं, लेगरूम अब आपकी मुट्ठी में!
सुर और रोशनी का जादू: 8-स्पीकर वाला बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम और केबिन के लिए 64-रंग की एम्बिएंट लाइटिंग (फुटवेल लैंप के साथ) – हर राइड एक पार्टी!
हवा में ताजगी: AQI डिस्प्ले के साथ स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर।
आराम का अड्डा: वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पावर्ड ड्राइवर सीट – लंबी यात्राओं के लिए भी परफेक्ट!

ड्राइविंग को बनाए जादूई: इंटेलिजेंट रीजेनरेशन और वन-पेडल मज़ा

Carens Clavis EV में इनोवेटिव पैडल शिफ्टर्स हैं, जो आपकी ड्राइविंग को एक नया आयाम देंगे:
4-लेवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग: अब आप पैडल शिफ्टर्स का उपयोग करके ऊर्जा रिकवरी और कार की गति को अपनी मर्ज़ी से एडजस्ट कर सकते हैं।
i-पेडल मोड (लेवल 4 रीजेनरेशन): शहर के ट्रैफ़िक के लिए ये एक गेम-चेंजर है! ये वन-पेडल ड्राइविंग को सक्षम बनाता है, जिससे आप सिर्फ़ एक्सीलरेटर पैडल का उपयोग करके कार को धीमा कर सकते हैं और पूरी तरह से रोक भी सकते हैं। अब ब्रेक्स पर निर्भरता कम, रेंज ज़्यादा!
ऑटो मोड: ये स्मार्ट सिस्टम ऑटोमेटिकली सबसे अच्छा रीजेनरेशन लेवल चुनता है, जिससे आपको सहज और आरामदायक ड्राइव मिलती है।

डिज़ाइन जो आँखें खींचे: भविष्य आज की सड़कों पर

Carens Clavis EV किआ के “ऑपोजिट्स यूनाइटेड” डिज़ाइन फ़िलॉसफ़ी से प्रेरित है:
डिजिटल टाइगर फ़ेस: किआ डिजिटल टाइगर फ़ेस और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल के साथ स्टार मैप LED कनेक्टेड DRLs.


दमदार स्टांस: आइस क्यूब MFR LED हेडलैंप, स्टार मैप LED कनेक्टेड टेल लैंप, 43.18 सेमी (R17”) क्रिस्टल-कट डुअल-टोन एयरो अलॉय व्हील्स, और 200 मिमी का ज़बरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एक दमदार और आधुनिक लुक देते हैं।


स्मार्ट फ़िनिश: LED लाइट और चार्ज इंडिकेटर के साथ फ़्रंट चार्जिंग पोर्ट, 25-लीटर का फ़्रंक (हाँ, सामने भी स्टोरेज!), और एक नया मैट आइवरी सिल्वर रंग विकल्प।

सुरक्षा में कोई समझौता नहीं: ADAS लेवल 2 और उससे भी ज़्यादा

Carens Clavis EV सुरक्षा को नई परिभाषा देता है:
ADAS लेवल 2: 20 से ज़्यादा ऑटोनॉमस फ़ीचर्स जो आपके हर सफ़र को सुरक्षित बनाते हैं, जैसे स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, और फ्रंट कोलिजन-एवॉइडेंस असिस्ट।
360-डिग्री प्रोटेक्शन: ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, रियर क्रॉस ट्रैफ़िक कोलिजन-एवॉइडेंस असिस्ट, सुरक्षित निकास चेतावनी, और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग।


18 हाई-सेफ्टी फ़ीचर्स: छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC), डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल (DBC), रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक।

हमेशा कनेक्टेड, हमेशा आगे: 90 से ज़्यादा स्मार्ट फ़ीचर्स

Carens Clavis EV में 90 से ज़्यादा एडवांस्ड कनेक्टेड फ़ीचर्स हैं, जो आपकी ड्राइविंग को और भी स्मार्ट बनाते हैं:
चार्जिंग कंट्रोल: अपनी चार्ज सीमा निर्धारित करें, ऊर्जा खपत देखें, चार्जिंग शेड्यूल सेट करें।
रेंज और नेविगेशन: मैप पर अपनी गाड़ी की रेंज देखें, और Kia EV रूट प्लानर के साथ लाइव चार्जर उपलब्धता जानें।
V2L डिस्चार्जिंग सीमा: उपकरणों को पावर देने की सीमा निर्धारित करें।

आत्मविश्वास के साथ मालिकाना हक़: Kia का संपूर्ण EV इकोसिस्टम

Kia India ने यह सुनिश्चित किया है कि Carens Clavis EV का मालिक होना उतना ही आसान हो, जितना इसे चलाना:
K-Charge प्लेटफ़ॉर्म: MyKia ऐप पर देश भर में 11,000 से ज़्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुँच!
समर्पित सहायता: 250 से ज़्यादा EV-रेडी वर्कशॉप और DC फ़ास्ट चार्जर से लैस 100 से ज़्यादा डीलरशिप।


डिजिटल सुविधाएँ: लाइव वीडियो कंसल्टेशन, और AI-संचालित डिजिटल मालिक का मैनुअल।
My Convenience e-Plus प्रोग्राम: इसमें शेड्यूल्ड रखरखाव, एक्सटेंडेड वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है – मन की शांति के लिए।

वेरिएंट और रंग: अपनी पसंद का चुनें

Carens Clavis EV 4 धांसू वेरिएंट में उपलब्ध है – HTK Plus, HTX, ER HTX, और ER HTX Plus। और इसे 6 शानदार रंगों में चुन सकते हैं – ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, प्यूटर ऑलिव, इंपीरियल ब्लू और बिल्कुल नया आइवरी सिल्वर मैट!

कीमतें

Battery Pack

Variants Price (INR) – Ex-Showroom
42kWh

Carens Clavis EV HTK Plus (7-Seater)

17,99,000
42kWh

Carens Clavis EV HTX (7-Seater)

20,49,000

51.4kWh

Carens Clavis EV ER HTX (7-Seater)

22,49,000

51.4kWhCarens Clavis EV ER HTX Plus (7-Seater)

24,49,000