10 दिसंबर को लॉन्चिंग से पहले टेस्टिंग मोड में दिखी नई Kia Seltos

नई दिल्ली: नई जनरेशन Kia Seltos को इंडिया में 10 दिसंबर 2025 को पेश किया जाएगा। कंपनी इसे साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

नई Kia Seltos को कोरिया में एमिशन टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। नई सेल्टोस पहले से ज्यादा बॉक्सी और ऊंची दिखाई दे रही है। सड़क पर इसकी मौजूदगी दमदार होगी और अंदर ज्यादा जगह होगी। मौजूदा मॉडल की तुलना में इसकी लंबाई और चौड़ाई बढ़ने की उम्मीद है, जिससे लेगरूम और शोल्डर-रूम में साफ इजाफा होगा। फ्रंट और रियर बंपर नए नजर आते हैं, लाइटिंग एलिमेंट्स रिफ्रेश किए गए हैं और नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं। मॉडल लगातार दिखाई दे रहा है।

कोरिया से आए नए स्पाई शॉट्स में Seltos के टेस्ट म्यूल को एमिशन टेस्टिंग सेटअप के साथ देखा गया। कार के एग्जॉस्ट पर एक बड़ा पाइप जुड़ा हुआ दिखा। बूट स्पेस में जांच उपकरण और सेंसर लगे हुए दिखाई दिए। भारत की तरह दक्षिण कोरिया में भी सख़्त रियल-टाइम ड्राइविंग एमिशन नॉर्म्स लागू होते हैं, जिसके चलते लॉन्च से पहले यह अनिवार्य टेस्टिंग की जा रही है। नई Kia Seltos को मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी बड़ा और ज्यादा स्पेशियस बताया जा रहा है। मौजूदा सेल्टॉस की लंबाई 4,365 mm, चौड़ाई 1,800 mm, ऊंचाई 1,645 mm और व्हीलबेस 2,610 mm है। नई Seltos में अधिक लेगरूम और शोल्डर रूम मिलने की संभावना है।

नई Kia Seltos में कई नए फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। इसमें सबसे बड़ा अपडेट होगा 30-इंच Trinity डिस्प्ले, जैसा कि नए Kia Syros में देखा गया है। इसमें 12.3-इंच + 12.3-इंच डुअल स्क्रीन के साथ 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल टचस्क्रीन भी मिल सकती है। कनेक्टिविटी सिस्टम में भी नए फीचर्स जुड़ सकते हैं और सुरक्षा में Level 2 ADAS को और बेहतर किया जा सकता है