Kodak MotionX Series स्मार्ट टीवी लॉन्च, प्रीमियम QLED से घर बनेगा सिनेमाहॉल

नई दिल्ली: टीवी अब सिर्फ चैनल देखने के लिए नहीं, बल्कि वेब-सीरीज़ देखने, ऑनलाइन पढ़ाई करने और गेम खेलने के लिए सबसे ज़रूरी डिवाइस बन गया है। Kodak TV ने अपनी नई MotionX Series इंडिया में लॉन्च की है। इस सीरीज़ में तीन बड़े आकार, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के टीवी मिलते हैं। इनकी शुरुआत सिर्फ 31,999 रुपये से होती है। Kodak के ये कम दाम के बड़े साइज वाले नए स्मार्ट टीवी घर में ही थिएटर जैसा मज़ा देंगे।

नए MotionX टीवी में QLED 4K स्क्रीन, 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+, Dolby Vision और 550 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। रंग ज़्यादा चमकदार और रियल दिखेंगे। पिक्चर ज्यादा साफ होगी।सीन ऐसे लगेंगे जैसे थिएटर में देख रहे हों। Kodak ने MotionX सीरीज़ में परफॉर्मेंस का खास ध्यान रखा है। इसमें 120Hz MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर से गेमिंग बिना रुकावट चलती है। साउंड में भी Kodak ने टीवी को काफी दमदार बनाया है। इसमें 70W के Dolby Audio स्टेरियो बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos और Dolby Digital सपोर्ट के साथ कमरे में थिएटर जैसा धांसू साउंड देते हैं। MotionX टीवी पिक्चर को सुपर स्मूद और साउंड को सुपर पावरफुल बनाकर घर में ही मिनी थिएटर जैसा मज़ा दे देता है।

यह टीवी नए Google TV 5.0 पर चलता है, जिसमें आपको 10,000+ ऐप्स, 5 लाख से ज्यादा शो, Chromecast, AirPlay और बहुत तेज़, स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। रिमोट पर Netflix, Prime Video और YouTube के सीधे शॉर्टकट बटन दिए गए हैं, जिससे आपका पसंदीदा कंटेंट एक क्लिक में खुल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और कई HDMI/USB पोर्ट हैं। चाहे गेमिंग कंसोल लगाना हो, साउंडबार कनेक्ट करना हो या कोई दूसरा डिवाइस, सब बिना झंझट तुरंत कनेक्ट हो जाता है। इसका AirSlim बेज़ल-लेस डिज़ाइन और मजबूत एलॉय स्टैंड टीवी को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं। 55 इंच मॉडल 31,999 रुपये, 65 इंच 43,999 रुपये और 75 इंच 64,999 रुपये में Flipkart पर मिल रहा है।

Kodak का नया QLED TV –बिग स्क्रीन, कम दाम : 4K का मज़ा अब सिर्फ 16,999 रुपये में

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। घर में बिग स्क्रीन का टीवी लाने का अब सबसे सही समय है। Kodak ने इंडिया में अपनी नई Matrix Series QLED Google TV लॉन्च कर दी है। ये टीवी 43”, 50”, 55” और 65” इंच के साइज में मिलेंगे। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 16,999 रुपये रखी गई है। 32 इंच से बड़े टीवी पर GST घटकर 28% से 18% हो गया है।

इसकी कीमतों में 7,000 रुपये तक की कमी हुई। Flipkart की Big Billion Days Sale 22 सितंबर से Plus और Black मेंबर्स के लिए शुरू हो जाएगी। 23 सितंबर से सभी के लिए यह सेल ओपन होगी। Amazon की Great Indian Festival Sale (23 सितंबर से) में इन टीवी पर और भी बड़े डिस्काउंट मिलेंगे। स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत यहां सिर्फ 5,799 रुपये से शुरू होगी।

Kodak के नए Matrix Series QLED Google TV में प्रीमियम डिस्प्ले और धमाकेदार साउंड मिलता है। QLED 4K डिस्प्ले 1 अरब रंगों के साथ आते हैं, ताकि हर फोटो और वीडियो ज़िंदगी जैसा लगे। HDR10+ और WCG से रंग और कंट्रास्ट दोनों बेमिसाल है। Dolby Atmos, Dolby Digital Plus और DTS TruSurround के साथ धमाकेदार साउंड मिलेगा। 43” और 50” मॉडल में 50W, 55” और 65” मॉडल में 60W स्पीकर मिलेगा। Google TV और Voice Assistant से अब रिमोट का झंझट नहीं होगा। आप जो बोलेंगे, आपका टीवी वही काम करेगा। इस टीवी पर 10,000+ ऐप्स और 5 लाख से ज्यादा शो है। HDMI, USB, ऑप्टिकल आउटपुट, Dual-band Wi-Fi और Bluetooth 5.0 से कोई भी डिवाइस जोड़ो, आसानी से काम करेगा।

ये टीवी 43”, 50”, 55” और 65” में आता है। छोटे कमरे हो या बड़ा लिविंग रूम, ये टीवी फिट बैठ जाएगा। इसके 55 इंच के मॉडल की कीमत 27,649 रुपये और 65 इंच के मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है (बैंक ऑफर और डिस्काउंट के बाद और भी कम)। फेस्टिवल बोनस और स्पेशल ऑफर में स्पेशल एडिशन के लिए 3 महीने का Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। Axis, ICICI और SBI बैंक कार्ड्स पर 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिलती है।

घर बनेगा सिनेमाहॉल, अब केवल 6,399 रुपये में Kodak का QLED TV

नई दिल्ली : अब वो दिन गए जब QLED टीवी सिर्फ महंगे ब्रांड्स की चीज़ मानी जाती थी। अब Kodak ने QLED को ऐसा बजट फ्रेंडली बना दिया है कि आप भी सोचेंगे कि इतनी कम कीमत में इतनी तगड़ी पिक्चर क्वालिटी कैसे। Flipkart की GOAT Sale में 11 जुलाई से VIP और Plus मेंबर्स के लिए और 12 जुलाई से सभी के लिए Flipkart पर Kodak का नया QLED Special Edition सीरीज लॉन्च हो रहा है।

जो टेक्नोलॉजी अब तक सिर्फ प्रीमियम ब्रांड्स की शान थी, अब वही शानदार तकनीक से लबरेज सिनेमाहॉल जैसा शानदार अहसास आपको केवल 6,399 रुपये में मिलेगा। Kodak ने 24 इंच QLED टीवी की लॉन्चिंग में न सिर्फ बजट को ध्यान में रखा है, बल्कि क्वॉलिटी और अफॉर्डेबिलिटी को तराजू के एक ही पलड़े में रखा गया है।

QLED अब सिर्फ सपना नहीं Kodak की वजह से हकीकत बन चुका है। Kodak ने इस बार टीवी की दुनिया में सीधा मास्टरस्ट्रोक खेला है। अब आपको ज्यादा खर्च किए बिना ज़बरदस्त पिक्चर क्वालिटी वाला QLED डिस्प्ले मिलेगा। टीवी का बेज़ल-लेस डिजाइन ऐसा है कि दीवार पर लगते ही यह ऐसा लगेगा मानो कोई स्टाइलिश पेंटिंग टांगी गई हो। साउंड की बात करें तो 36W के स्पीकर से ऐसी शानदार आवाज आएगी कि आपको कोई गेम देखते हुए घर में बैठे-बैठे ही स्टेडियम वाली फील आगी। फिल्म देखते समय ऐसा लगेगा जैसे आप किसी पिक्चरहॉल में बैठे हो। JioCinema, YouTube, Prime Video, Zee5, Sony Liv जैसी सभी ऐप्स टीवी पर पहले ही मौजूद हैं। रिमोट में YouTube का सीधा बटन है। एक क्लिक में आप मनपसंद विडियो या म्यूजिक शुरू कर सकते हैं।

32 इंच वाला QLED TV 8,499 रुपये में मिल रहा है। 40 इंच वाला Full HD QLED 13,499 रुपये में मिलेगा 43, 50 और 65 इंच तक के Matrix QLED मॉडल्स पर भी भारी छूट है। अब तो यही लग रहा है — अगर अभी नहीं लिया, तो कब? कंपनी का साफ कहना है कि उनका मकसद क्वॉलिटी से सोई समझौता किए बिना हर घर तक प्रीमियम एंटरटेनमेंट पहुंचाना है। इस टीवी पर डील्स को देखकर लग रहा है कि Kodak वाकई इस मिशन में पूरे नंबरों से पास हो गया है!

Kodak का धमाका : इंडिया का पहला JioTele OS QLED TV लॉन्च

नई दिल्ली : kodak ने इंडिया में अपना पहला JioTele OS वाला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। ये हर इंडियन फैमिली के लिए एकदम परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज है। 43-इंच के QLED 4K स्मार्ट टीवी में आपको लोकल लैंग्वेज में कंटेंट, 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स, 300+ JioGames, AI की सलाह से मिलने वाली मूवी और शो की सजेशन और स्पोर्ट्स के लिए अलग सेक्शन – यानी क्रिकेट से लेकर कबड्डी और फुटबॉल तक हर स्कोर अब आपके टीवी पर लाइव होगा। 

इसमें दमदार QLED 4K डिस्प्ले, HDR सपोर्ट और 1.1 बिलियन कलर्स हैं, जिससे हर फ्रेम में असली जैसा अहसास देता है। 40W के Dolby Digital Plus स्टीरियो स्पीकर्स के साथ ऐसा लगता है कि जैसे आप किसी सिनेमाहॉल में बैठे हों।  JioTele OS के साथ इंटरफेस एकदम फास्ट, सिंपल और पर्सनलाइज्ड है।  बेज़ल-लेस, AirSlim फ्रेम डिजाइन लुक्स और परफॉर्मेंस में अव्वल है।  Netflix, JioCinema और YouTube जैसे ऐप्स के लिए रिमोट पर अलग से बटन दिए गए हैं, ताकि सबकुछ बस एक क्लिक पर हो। गेमिंग, म्यूजिक, मूवी या न्यूज – जो भी देखना हो, बस बोलो और चला लो।

इतने सारे फीचर्स के बावजूद इस टीवी की कीमत Amazon एक्सक्लूसिव लॉन्च पर सिर्फ 18,999 रुपये रखी गई है। अगर आप घर में एक ऐसा स्मार्ट टीवी चाहते हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, काम में स्मार्ट हो और जेब पर भी भारी न पड़े तो Kodak का ये 43-इंच वाला JioTele OS TV एक दमदार ऑप्शन है।