KTM 890 Rally : कीचड़ हो, पत्थर हो चाहे पहाड़, सब पर भारी इस बाइक की दहाड़

नई दिल्ली: KTM ने अपनी नई KTM 890 Adventure R Rally बाइक पेश कर दी है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसकी दुनिया भर में सिर्फ 700 यूनिट ही बनाई जाएंगी। यह बाइक खास तौर पर ऑफ-रोड और रैली राइडिंग के लिए तैयार की गई है और इसकी कीमत करीब ₹24.28 लाख रखी गई है। ऑस्ट्रिया की बाइक निर्माता KTM ने अपनी एडवेंचर रेंज को और दमदार बनाते हुए 890 Adventure R Rally का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। यह बाइक कंपनी की मशहूर Dakar Rally से मिली सफलता से प्रेरित है और खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाई गई है, जो कठिन ऊबड़-खाबड़ और ऊंचे नीचे रास्तों पर बाइक चलाना पसंद करते हैं।

KTM 890 Adventure R Rally बाइक सिर्फ पावर ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी और रेसिंग फील का भी जबरदस्त पैकेज है। इसमें रैली स्टाइल सीट दी गई है, जिसकी ऊंचाई 910mm रखी गई है। इसमें सिंगल-पीस रैली सीट दी गई है, जो लंबी ऑफ-रोड राइड्स के लिए बनी है और राइडर को बेहतर कंट्रोल देती है। 20 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा। लंबी दूरी तय करने वालों को बार-बार पेट्रोल भराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Factory Racing फुटपेग्स खास फुटरेस्ट होते हैं, जिन पर राइडर अपने पैर रखता है—लेकिन ये सामान्य बाइक वाले फुटपेग्स से काफी अलग और बेहतर होते हैं। ऑफ-रोडिंग में मजबूत पकड़ के लिए इन्हें खास डिजाइन दिया गया है,, जिससे फिसलने का खतरा कम होता है। Akrapovic एग्जॉस्ट सिस्टम बाइक को न सिर्फ हल्का बनाता है बल्कि जबरदस्त स्पोर्टी साउंड भी देता है। 5-इंच TFT स्मार्ट डिस्प्ले से नेविगेशन, कॉल, म्यूजिक और बाइक की पूरी जानकारी मिलती है।


बाइक में 889cc का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो 106 हॉर्सपावर और 100 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और Quickshifter+ मिलता है, जिससे गियर बदलना आसान और स्मूद हो जाता है। इसमें Rally मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें हल्का लेकिन मजबूत फ्रेम दिया गया है, जिससे इसका वजन करीब 200 किलो रखा गया है। बाइक में 21 इंच का फ्रंट और 18 इंच का रियर व्हील मिलता है, जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर पकड़ मिलती है। इसमें 303mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए काफी मददगार है

30 साल बाद KTM ने KISKA से तोड़ा रिश्ता, अपनी बाइक्स खुद डिजाइन करेगी कंपनी

नई दिल्ली: ऑस्ट्रिया की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी KTM ने अपनी दशकों पुरानी साझेदारी डिजाइन एजेंसी KISKA के साथ खत्म कर दी है। करीब 30 साल से ज्यादा समय तक साथ काम करने के बाद KTM ने KISKA में अपनी बची हुई हिस्सेदारी Loxone GmbH को बेच दी है।

यह फैसला कंपनी की नई रणनीति और अंदरूनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह बदलाव उस समय आया है जब Bajaj Auto ने Pierer Mobility में नियंत्रण हासिल किया है। बताया जा रहा है कि लागत में कटौती और डिजाइन व डेवलपमेंट पर ज्यादा सीधा नियंत्रण रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

KISKA ने 1990 के दशक की शुरुआत से KTM की पहचान गढ़ने में अहम भूमिका निभाई। सिर्फ बाइक डिजाइन ही नहीं, बल्कि ब्रांडिंग, कम्युनिकेशन, राइडिंग गियर और कस्टमर एक्सपीरियंस तक में KISKA का बड़ा योगदान रहा। KTM की जो तेज, एग्रेसिव और शार्प डिजाइन भाषा आज दुनिया भर में पसंद की जाती है, उसे आकार देने में KISKA की बड़ी भूमिका रही है। KTM, KISKA का सबसे बड़ा क्लाइंट और निवेशक भी था, और एक समय पर Pierer Mobility के पास KISKA के करीब आधे शेयर थे।

अब नई व्यवस्था के तहत Loxone GmbH के पास KISKA की 71% हिस्सेदारी होगी, जबकि 29% शेयर एजेंसी की मैनेजमेंट टीम के पास रहेंगे। वहीं KTM ने अब साल्ज़बर्ग में अपना अलग डिजाइन सेंटर बनाने का फैसला किया है, जो उसके मौजूदा Mattighofen डेवलपमेंट हब से अलग होगा। इससे कंपनी डिजाइन और इंजीनियरिंग के बीच बेहतर तालमेल बना सकेगी और भविष्य की बाइकों पर ज्यादा सीधा नियंत्रण रख पाएगी।

हालांकि, निकट भविष्य में KTM की बाइकों के लुक में अचानक बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मोटरसाइकिल डेवलपमेंट में कई साल लगते हैं और जो मॉडल पहले से पाइपलाइन में हैं, वे पुराने डिजाइन डीएनए के साथ ही आएंगे।

KISKA के लिए यह बदलाव चुनौती और अवसर दोनों है। KTM के अलग होने के बाद अब एजेंसी अन्य ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम बढ़ाने की तैयारी में है। कुछ रिपोर्ट्स में स्टाफ कटौती की भी बात सामने आई है, लेकिन KISKA अब अपने पोर्टफोलियो को और विविध बनाने पर जोर दे रही है। कुल मिलाकर, यह कदम KTM के लिए डिजाइन की नई शुरुआत है—अब कंपनी अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह इन-हाउस क्रिएटिव टीम पर भरोसा करेगी।

KTM का नया रेसिंग तूफान: RC 160 इंडिया में 1.85 लाख रुपये में लॉन्च

नई दिल्ली: स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों के लिए KTM ने इंडिया में बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई KTM RC 160 को इंडियन मार्केट में ₹1.85 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह बाइक KTM की सुपरस्पोर्ट फैमिली में एंट्री-लेवल मॉडल है और सीधे तौर पर Yamaha R15 को चुनौती देती है। अब रेसिंग लुक और दमदार परफॉर्मेंस का मज़ा थोड़े कम बजट में लिया जा सकेगा।

KTM RC 160 को कंपनी ने RC 125 की जगह उतारा है, जिसे पहले ही बंद कर दिया गया था। ठीक उसी तरह जैसे 125 Duke की जगह 160 Duke आई थी, उसी प्लेटफॉर्म पर अब RC 160 पेश की गई है। यह बाइक RC 200 से नीचे पोजिशन की गई है, ताकि ज्यादा युवा राइडर्स इसे अफोर्ड कर सकें।

RC 160 देखने में बिल्कुल RC 200 जैसी लगती है। सामने LED हेडलैंप, DRLs, स्पोर्टी विंडस्क्रीन, शार्प फेयरिंग, स्प्लिट सीट और फ्यूल टैंक का एग्रेसिव डिजाइन इसे पूरी तरह रेसिंग बाइक का फील देता है। साइड फेयरिंग पर लगा RC 160 बैज और “Ready To Race” ग्राफिक्स इसे अलग पहचान देते हैं।

KTM RC 160 में वही 164cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 160 Duke में मिलता है। यह इंजन 19 hp की पावर (9,500 rpm पर) और 15.5 Nm का टॉर्क (7,500 rpm पर) पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि यह अपनी क्लास में सबसे ज्यादा पावर देने वाली बाइक है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और इसकी टॉप स्पीड करीब 118 kmph बताई जा रही है।

बाइक में ट्रेलिस फ्रेम, 37 mm USD फ्रंट फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 320 mm डिस्क और पीछे 230 mm डिस्क, साथ में ड्यूल-चैनल ABS मिलता है। 17-इंच अलॉय व्हील्स और चौड़े टायर्स इसे शानदार ग्रिप देते हैं। इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टिविटी, नेविगेशन, फुल LED लाइटिंग और असिस्ट व स्लिपर क्लच भी मिलता है।

इंडियन मार्केट में KTM RC 160 की सीधी टक्कर Yamaha R15 से होगी, जिसकी कीमत फिलहाल ₹1.66 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। RC 160 उन युवाओं के लिए है जो रेसिंग लुक, पावर और KTM ब्रांड का क्रेज कम बजट में चाहते हैं—और यही इसे गेमचेंजर बना सकता है

1.79 लाख रुपये में KTM 160 Duke का टॉप मॉडल इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: KTM ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक 160 Duke का नया टॉप वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें अब 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इस नए TFT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.79 लाख रखी गई है, जबकि स्टैंडर्ड LCD डिस्प्ले वाला वेरिएंट ₹1.71 लाख में आता है। नया वेरिएंट करीब ₹8,000 महंगा है।

KTM 160 Duke में दिया गया TFT डिस्प्ले वही यूनिट है, जो कंपनी अपनी 390 Duke में इस्तेमाल करती है। इसका 5-इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। यह डिस्प्ले केटीएम की प्रीमियम बाइक ‘Gen-3 390 Duke’ से लिया गया है। इस अपडेट के साथ अब बाइक चलाने का अनुभव पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा यह बॉन्डेड ग्लास तकनीक के साथ आता है, जो धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाने में मदद करता है।

यह डिस्प्ले Bluetooth सपोर्ट के साथ आता है और KTM ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी कनेक्टेड सुविधाएं देता है। इसके अलावा स्क्रीन पर स्पीड, फ्यूल लेवल, रेंज (DTE), ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, क्लॉक और ABS सुपरमोटो इंडिकेटर जैसी जरूरी जानकारियां साफ-साफ दिखाई देती हैं। बॉन्डेड ग्लास के साथ आने वाला यह TFT डिस्प्ले मजबूत है और तेज धूप में भी बेहतरीन विज़िबिलिटी देता है।

मेन्यू को ऑपरेट करने के लिए वही 4-वे स्विच दिया गया है, जो 390 Duke में देखने को मिलता है। TFT अपडेट के साथ KTM 160 Duke अब Yamaha MT-15 V2 को सीधी टक्कर देती है, हालांकि कीमत के मामले में MT-15 के TFT वेरिएंट सस्ते हैं, जो ₹1.66 लाख में उपलब्ध हैं। इसके बावजूद KTM 160 Duke यहां 5-इंच के बड़े TFT डिस्प्ले और ज्यादा पावर के साथ बढ़त बनाती है।

बाइक के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले जैसा ही 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 19 PS की पावर और 15.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। सेगमेंट में यह अब भी सबसे ज्यादा पावर देने वाली बाइक बनी हुई है। इसके अलावा KTM 160 Duke में WP USD फ्रंट फोर्क्स, WP Apex मोनोशॉक, ByBre ब्रेक्स, ऑफ-रोड ABS और सुपरमोटो ABS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो इसे युवाओं के लिए और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।