Huawei Mate 80 Pro ग्लोबल लॉन्च: 50MP कैमरा और 100W चार्जिंग संग नया पावर हाउस

नई दिल्ली: स्मार्टफोन मार्केट में Huawei ने अपना नया फ्लैगशिप Huawei Mate 80 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। मैड्रिड में आयोजित “Now is Your Run” इवेंट में पेश किए गए इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 50 मेगापिक्सल का दमदार ट्रिपल रियर कैमरा और 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग है। 5,750mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है। ग्लोबल वेरिएंट में यह फोन EMUI 15.0 पर चलता है, जबकि चीन में लॉन्च मॉडल HarmonyOS 6.0 पर काम करता है। कंपनी ने फिलहाल इसके ग्लोबल चिपसेट का खुलासा नहीं किया है, जबकि चीनी वेरिएंट में Kirin 9030 Pro प्रोसेसर दिया गया है।

Huawei Mate 80 Pro में 6.75 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2832×1280 पिक्सल और 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करती है, जिससे आउटडोर में भी साफ और चमकदार व्यू मिलता है।

कैमरा सेगमेंट में यह फोन काफी मजबूत नजर आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा है, जिसमें f/1.4 से f/4.0 तक वेरिएबल अपर्चर और OIS सपोर्ट है। साथ में 40MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP का मैक्रो टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 4x ऑप्टिकल और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 13MP का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है, जो ऑटोफोकस और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

फोन में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज का सिंगल वेरिएंट मिलेगा। यह 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C, NFC, ड्यूल-बैंड GPS और NavIC सपोर्ट शामिल है।

Huawei Mate 80 Pro ब्लैक, ग्रीन और गोल्ड कलर ऑप्शन में आएगा। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है और अलग-अलग देशों में उपलब्धता अलग हो सकती है। कुल मिलाकर, दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में सीधी टक्कर देने की तैयारी में है।

Renault Duster की इंडिया में हुई वापसी: नई पीढ़ी के साथ प्री-बुकिंग शुरू

चेन्नई/नई दिल्ली: आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! Renault India ने अपनी सबसे प्रतिष्ठित SUV, Duster के नए अवतार India-specific model को पेश कर दिया है। यह वही गाड़ी है जिसने भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की नींव रखी थी, और अब यह पूरी तरह से नए डिज़ाइन और ‘स्मार्ट’ अवतार में वापस आई है।

प्री-बुकिंग

बुकिंग राशि: ₹21,000
कीमतों की घोषणा: मार्च 2026
बुकिंग के फायदे: प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी (Priority Delivery), विशेष शुरुआती कीमतें, और Gang of Dusters मर्चेंडाइज।
विशेष अनुभव: कुछ लकी ग्राहकों को फैक्ट्री में अपनी Duster को बनते हुए देखने का मौका भी मिलेगा।

डिज़ाइन और एक्सटीरियर: पहले से कहीं ज़्यादा ‘मस्कुलर’

नई Duster अपने पुराने रफ-एंड-टफ लुक को बरकरार रखते हुए अधिक आधुनिक हो गई है:
हेडलाइट्स: रेक्टेंगुलर LED हेडलैंप्स और इंटीग्रेटेड LED DRLs।
सिग्नेचर स्टाइल: ग्रिल पर Duster लेटरिंग और पीछे C-shape की LED टेललाइट्स।
रंग विकल्प: 6 रंगों में उपलब्ध—Jade Mountain Green, Pearl White, Moonlight Silver, Stealth Black, River Blue और Sunset Red।

केबिन और टेक्नोलॉजी: प्रीमियम अनुभव

अंदर कदम रखते ही आपको एक ‘टेक-फॉरवर्ड’ माहौल मिलता है:
डिस्प्ले: डैशबोर्ड पर Dual Screen Setup और Arkamys म्यूजिक सिस्टम।
लक्ज़री: Panoramic Sunroof, Ambient Lighting, और फॉक्स कार्बन फाइबर फिनिश।
सुविधा: 360-degree Camera, Dual-zone Climate Control, और Powered Tailgate।
सुरक्षा: 6 Airbags और Level 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे आधुनिक फीचर्स।

पावरट्रेन: हर ज़रूरत के लिए एक इंजन

नई Duster तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ आ रही है:

इंजनपावर (Output)टॉर्क (Torque)गियरबॉक्स
1.8L E-Tech 160 (Hybrid)160bhp172NmAutomatic
1.3L Turbo TCe 160160bhp280Nm6-Speed Manual / DCT
1.0L TCe 100100bhp160Nm6-Speed Manual

EV मार्केट में क्रांति : MATTER 3 साल में 915 करोड़ का निवेश करेगी, 4 नई बाइक और एक स्कूटर लॉन्च करेगी

नई दिल्ली: इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर में बड़ी टेक्नोलॉजी क्रांति की शुरुआत हो गई है। अहमदाबाद की EV कंपनी MATTER Motor Works ने अपने Technology Day 3.0 इवेंट में देश का पहला AI-Defined Vehicle (AIDV) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में बाइक और स्कूटर सिर्फ इलेक्ट्रिक नहीं बल्कि इंटेलिजेंट मशीनें बनेंगी, जो खुद सीखेंगी और बेहतर होती जाएंगी। MATTER Motor Works ने अगले तीन वर्षों में करीब 100 मिलियन डॉलर (लगभग 915 करोड़ रुपये) निवेश करने का बड़ा ऐलान किया है।

कंपनी के फाउंडर और ग्रुप CEO Mohal Lalbhai ने बताया कि MATTER आने वाले वर्षों में चार नई इलेक्ट्रिक बाइक और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। अभी कंपनी की प्रमुख इलेक्ट्रिक बाइक AERA बाजार में मौजूद है। कंपनी 2026 में 150cc सेगमेंट की इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी, जबकि 2027 में 125cc कैटेगरी की बाइक आएगी। इसके बाद 2028 और 2029 में 150cc और 200cc सेगमेंट के अलग-अलग नए मॉडल पेश किए जाएंगे। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2029 के आसपास लॉन्च करने की योजना है।

MATTER का लक्ष्य 2029 तक सालाना 3 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री करने का है। कंपनी 2026 में करीब 20,000 से 25,000 वाहनों की बिक्री का अनुमान लगा रही है। इसके बाद तेजी से उत्पादन और बिक्री बढ़ाने की योजना है। अभी कंपनी 15 शहरों में 20 डीलरशिप के साथ काम कर रही है, जिसे 2028 तक करीब 500 डीलरशिप तक ले जाने की योजना है।

कंपनी 2027 से अफ्रीका, पूर्वी यूरोप और दक्षिण अमेरिका जैसे बाजारों में इलेक्ट्रिक बाइक का निर्यात शुरू करना चाहती है। MATTER ने दुर्लभ अर्थ मैग्नेट्स पर निर्भरता कम करने के लिए रेयर-अर्थ-फ्री मोटर टेक्नोलॉजी भी विकसित की है, ताकि चीन पर निर्भरता घटाई जा सके।

MATTER का AIDV प्लेटफॉर्म नई पीढ़ी की शुरुआत है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीधे बाइक के काम करने के तरीके को नियंत्रित करेगा। MATTER का दावा है कि कंपनी के पास 400 से ज्यादा टेक्नोलॉजी इनोवेशन और 97 पेटेंट हैं। कंपनी MATTER का AIDV प्लेटफॉर्म भारतीय टू-व्हीलर इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जहां भविष्य की बाइक सिर्फ बिजली से नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी चलेंगी।

जबर्दस्त बैटरी, स्मार्ट AI और 5G की रफ्तार के साथ iQOO Z10 Lite 18 जून को होगा लॉन्च

नई दिल्ली : भारत में 5G स्मार्टफोन्स अब केवल लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुके हैं। इसी रेस में iQOO ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Z10 Lite 5G लॉन्च करने का फैसला किया है। iQOO Z10 Lite 18 जून 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

दमदार बैटरी, स्मार्ट AI फीचर्स और बजट 5G परफॉर्मेंस के साथ iQOO Z10 Lite 5G मिड-रेंज मार्केट में बड़ी एंट्री के लिए तैयार है। iQOO Z10 Lite को MediaTek Dimensity 6300 SoC से पावर मिलेगी। यह 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है। फोन में जबरदस्त 6000mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है।

इस फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन में कुछ खास AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग टूल्स भी मिलेंगे। पुराने और धुंधले फोटो को साफ करने के लिए और फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स हटाने के लिए AI Eraseका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दो शानदार रंगों, जियोमैट्रिक पैटर्न के साथ Titanium Blue और स्मूथ टेक्सचर के साथ Cyber Green रंगों में मिलता है। iQOO Z10 Lite को IP64 सर्टिफिकेशन भी मिला है।

6000mAh बैटरी होने के बावजूद iQOO का डिजाइन काफी स्लिम है iQOO खासकर परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी के लिए जाना जाता है। यह फोन पहले से मौजूद Z10 और Z10x के बाद इस सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। जिन यृजर्स को लंबी बैटरी, सिंपल कैमरा एक्सपीरियंस और रोजमर्रा के लिए भरोसेमंद 5G फोन चाहिए, उनके लिए ये स्मार्टफोन काफी परफेक्ट रहेगा।