5800mAh बैटरी वाले Redmi Note 15 SE की 7 अप्रैल से सेल, 17999 रुपये से शुरुआत

नई दिल्ली: Xiaomi India ने इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन REDMI Note 15 Special Edition लॉन्च कर दिया है। इसमें 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चलती है। 45W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट से यह जल्दी चार्ज भी हो जाता है।

REDMI Note 15 Special Edition तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। 6GB+128GB की कीमत 19,999 रुपये है। ऑफर के बाद इसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। 8GB+128GB के दाम 21,999 रुपये है। ऑफर के बाद यह 19,999 रुपये में मिलेगा। 8GB+256GB लेने के लिए आपको 23,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ऑफर के बाद इसकी कीमत 21,999 होगी। यह स्मार्टफोन 7 अप्रैल 2026 से Flipkart और mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां ICICI बैंक के साथ नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

इस फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है, जिससे यूजर्स को तेज धूप में भी साफ और शानदार विजुअल्स मिलते हैं। साथ ही वाइड कलर गैमट सपोर्ट इसे और ज्यादा वाइब्रेंट बनाता है। इसका अल्ट्रा-स्लिम 3D कर्व्ड डिजाइन, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.35mm और वजन करीब 178 ग्राम है, इसे हाथ में पकड़ने में बेहद प्रीमियम फील देता है। TÜV सर्टिफिकेशन के साथ यह लंबे समय तक इस्तेमाल में भी आंखों के लिए आरामदायक है।

इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है और मल्टीटास्किंग से लेकर गेमिंग तक स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का AI डुअल रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। AI Erase, AI Sky, AI Bokeh, AI Beautify और AI Reflection Removal जैसे स्मार्ट फीचर्स फोटो एडिटिंग को बेहद आसान और शानदार बना देते हैं। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट और AI-बेस्ड नॉइज़ कैंसलेशन दिया गया है, जिससे कॉलिंग और एंटरटेनमेंट दोनों शानदार बनते हैं।

इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और AI फेस अनलॉक मिलता है। Titan Solid बिल्ड के साथ यह 1.7 मीटर तक गिरने पर भी सुरक्षित रहने के लिए डिजाइन किया गया है। REDMI Note 15 Special Edition प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है।

60 मिनट में फुल चार्ज, 7000mAh बैटरी : Vivo V70 FE की इंडिया में धांसू एंट्री

नई दिल्ली: Vivo ने 2 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च किया। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है। यह डिवाइस दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ आएगा। Vivo V70 FE को गुरुवार की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया। इस लॉन्च इवेंट को यूजर्स YouTube पर Vivo India के ऑफिशियल चैनल पर लाइव देखा।

यह स्मार्टफोन 6.83 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलेगा। हाई ब्राइटनेस मोड में 1,900 निट्स तक की ब्राइटनेस दी जाएगी, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें ड्यूल स्पीकर्स और “Gaming HyperSense Audio” फीचर मिलेगा।

Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ दिया जाएगा, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस होगा। सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का Eye AF ग्रुप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में AI Photography Suite दिया जाएगा, जिसमें AI Magic Weather, AI Magic Landscape और AI Four-Season Portrait जैसे फीचर्स शामिल होंगे। कंपनी का दावा है कि यह फोन अंडरवॉटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है, साथ ही 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Vivo V70 FE में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन 0 से 100 प्रतिशत तक सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो सकता है और पूरे दिन का बैकअप देगा। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा मिलेगी। यह स्मार्टफोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple जैसे कलर ऑप्शन्स में आएगा। इसके साथ “Darkness Glow” टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी, जिसमें फोन का बैक पैनल अंधेरे में हल्की रोशनी देता है। Vivo का Vivo V70 FE दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और एडवांस फीचर्स के साथ मिड-प्रिमियम सेगमेंट में बड़ा मुकाबला देने के लिए तैयार नजर आ रहा है।

Samsung Galaxy A57 और A37 5G लॉन्च : 5000 MP की बैटरी, 45W चार्जिंग

नई दिल्ली: Samsung ने इंडिया में अपने दो नए 5G स्मार्टफोन Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G लॉन्च कर दिए हैं। ये फोन खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, जिनमें शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी गई है। Galaxy A57 5G की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये और Galaxy A37 5G की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। इन फोन्स पर 3,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और अपग्रेड बोनस जैसे ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

इन दोनों स्मार्टफोन्स में प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बॉडी दी गई है। Galaxy A57 5G सिर्फ 6.9mm पतला है और इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है, जिससे यह काफी स्टाइलिश और हल्का लगता है। दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स ब्राइटनेस के साथ शानदार डिस्प्ले दी गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है, जिससे फोटो और विडियो काफी स्टेबल और क्लियर आते हैं। Galaxy A57 5G में 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा मिलता है, जबकि A37 5G में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। दोनों में 12MP फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बढ़िया है। इसमें AI बेस्ड फीचर्स जैसे Best Face और Object Eraser भी दिए गए हैं, जिससे फोटो एडिटिंग आसान हो जाती है।

Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर और Galaxy A37 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए सक्षम हैं। साथ ही LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के कारण ऐप्स तेजी से चलते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये फोन One UI 8.5 पर चलते हैं, जिसमें AI फीचर्स जैसे Bixby, Gemini और Perplexity शामिल हैं, जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाते हैं। सुरक्षा के लिए Samsung Knox Vault दिया गया है, जो डेटा को सुरक्षित रखता है। कंपनी इन फोन्स के साथ 6 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G उन यूजर्स के लिए अच्छे विकल्प हैं, जो प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाला भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

Lexus ES500e लॉन्च: कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक सेडान, लग्ज़री और टेक्नोलॉजी का नया लेवल

नई दिल्ली: Lexus India ने इंडिया में अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक सेडान Lexus ES500e लॉन्च कर दी है। यह मॉडल कंपनी की इलेक्ट्रिफिकेशन यात्रा में एक बड़ा कदम है, क्योंकि यह भारतीय बाज़ार के लिए Lexus की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है। इस नई सेडान को “Experience Elegance and Electrified Sedan” कॉन्सेप्ट के तहत विकसित किया गया है, जो लग्ज़री, आराम और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल पेश करती है।

Lexus के अनुसार, ES मॉडल लंबे समय से ब्रांड का एक प्रमुख हिस्सा रहा है और दुनिया के 80 से अधिक देशों में अपनी शानदार सवारी, शांति और स्पेस के लिए जाना जाता है। नई Lexus ES500e इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ती है। Lexus International के चीफ़ इंजीनियर Kohei Chiashi ने बताया कि यह कार बेहतरीन ड्राइविंग परफॉर्मेंस, आराम और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिसमें लो सेंटर ऑफ ग्रेविटी और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर बेहतर स्थिरता प्रदान करते हैं।

डिज़ाइन की बात करें तो नई Lexus ES500e ‘Clean Tech x Elegance’ थीम पर आधारित है, जिसमें एयरोडायनामिक एक्सटीरियर, ‘Spindle Body’ डिज़ाइन और खास ‘L-Signature’ लाइटिंग इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं। वहीं, इंटीरियर को मिनिमल और स्पेशियस रखा गया है, जिसमें 14-इंच का बड़ा डिस्प्ले, 12.3-इंच डिजिटल कॉकपिट, एम्बिएंट लाइटिंग और Mark Levinson साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक लग्ज़री लाउंज जैसा अनुभव देते हैं।

परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए यह सेडान नए TNGA GA-K प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो बेहतर स्थिरता, कम वाइब्रेशन और स्मूद राइड सुनिश्चित करता है। इसमें DIRECT4 ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है, जो अलग-अलग रोड कंडीशन्स में बेहतर कंट्रोल और ट्रैक्शन देती है। साथ ही, MacPherson strut फ्रंट सस्पेंशन और पहली बार दिए गए मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन से ड्राइविंग अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।

टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह कार काफी आगे है। इसमें नया मल्टीमीडिया सिस्टम, Responsive Hidden Switches और Lexus Safety System+ जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है। सेफ्टी फीचर्स में प्री-कोलिजन सिस्टम, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, डायनामिक रडार क्रूज़ कंट्रोल और 3D पैनोरमिक व्यू मॉनिटर शामिल हैं, जो ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं।

कनेक्टेड फीचर्स के जरिए ग्राहक Lexus India App से बैटरी स्टेटस, चार्जिंग, रेंज और केबिन क्लाइमेट को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही AC/DC फास्ट चार्जिंग, 11 kW होम चार्जर और 2.8 kW पोर्टेबल चार्जर की सुविधा भी दी गई है। कंपनी इस कार के साथ 8 साल या 2 लाख किमी की वारंटी और 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को पूरी तरह से भरोसा और सुविधा मिलती है।

Hikaru Ikeuchi के अनुसार, नई Lexus ES500e इंडिया में लग्ज़री मोबिलिटी के भविष्य को दर्शाती है और यह पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ प्रीमियम अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

iQOO 15R लॉन्च: दुनिया का सबसे पतला 7600mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon 8 Gen 5 और ‘परफेक्ट फिट’ डिजाइन का जादू

नई दिल्ली: iQOO ने एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप iQOO 15R लॉन्च किया है, जो ‘पावर’ और ‘कंफर्ट’ का एक दुर्लभ मेल है। 7.90mm की अल्ट्रा-स्लिम बॉडी में 7600mAh की विशाल बैटरी देकर iQOO ने इंजीनियरिंग का एक नया नमूना पेश किया है।

कीमत और ऑफर्स

वेरिएंटअसली कीमतनेट प्रभावी कीमत (बैंक ऑफर के साथ)
8GB + 256GB₹44,999₹40,999
12GB + 256GB₹47,999₹43,999
12GB + 512GB₹52,999₹48,999

बैंक ऑफर: HDFC और Axis बैंक कार्ड पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट।
फ्री गिफ्ट: प्री-बुकिंग पर ₹1,899 की कीमत वाले iQOO TWS 1e बिल्कुल फ्री!

परफॉर्मेंस का ‘राक्षस’: Snapdragon 8 Gen 5

iQOO 15R के दिल में दुनिया का सबसे शक्तिशाली Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। 3nm प्रोसेस पर बने इस प्रोसेसर ने 3.5 मिलियन+ AnTuTu स्कोर हासिल किया है।
Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप: गेमर्स के लिए इसमें अलग से Q2 चिप दी गई है, जो 144 FPS पर सुपर-स्टेबल गेमिंग अनुभव देती है।
कूलिंग: इसमें 6.5K आइसकोर वीसी कूलिंग चैंबर है, जो भारी गेमिंग के दौरान तापमान को 15°C तक कम कर सकता है।

‘परफेक्ट फिट’ डिजाइन: एक हाथ का कमाल

आजकल के बड़े फोंस के दौर में iQOO ने 6.59-इंच की स्क्रीन के साथ ‘परफेक्ट फिट’ डिजाइन दिया है। यह उन युवाओं के लिए है जो एक हाथ से फोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
मोटाई: मात्र 7.90mm (भारत का सबसे पतला 7600mAh बैटरी वाला फोन)।
डिस्प्ले: 1.5K 144Hz AMOLED EyeCare डिस्प्ले, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5000 nits है।

बैटरी जो थकेगी नहीं

iQOO 15R में 7600mAh की सिलिकॉन एनोड बैटरी है।
चार्जिंग: 100W फ्लैशचार्ज तकनीक के साथ यह मात्र 33 मिनट में 50% और करीब एक घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
बायपास चार्जिंग: गेमिंग के दौरान फोन को सीधा पावर सप्लाई से चलाने की सुविधा, जिससे बैटरी गर्म नहीं होती।

कैमरा और सॉफ्टवेयर: स्मार्ट और शार्प

मेन कैमरा: 50MP Sony LYT-700V (OIS के साथ) जो रात के अंधेरे में भी क्लियर फोटो खींचता है।
सेल्फी: 32MP का फ्रंट कैमरा।
सॉफ्टवेयर: Android 16 पर आधारित OriginOS 6.0। कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।
AI फीचर्स: इसमें AI इरेज़र, AI समरी और ‘सर्किल टू सर्च’ जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

    कब और कहाँ से खरीदें

    प्री-बुकिंग: 24 फरवरी 2026 से शुरू।
    पहली सेल: 3 मार्च 2026।
    उपलब्धता: Amazon.in, iQOO ई-स्टोर और रिलायंस डिजिटल जैसे प्रमुख रिटेल स्टोर्स।

    iQOO के CEO निपुण मार्या का कहना है, “हमने iQOO 15R के साथ फ्लैगशिप परफॉर्मेंस को एक ऐसे फॉर्म फैक्टर में समेटा है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहद आरामदायक है।”

    TATA Punch.ev 6.99 लाख रुपये में लॉन्च, 468 किमी की रेंज…26 मिनट में 80%चार्ज

    मुंबई: Tata Motors की इलेक्ट्रिक शाखा TATA.ev ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Punch.ev का नया अवतार लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह कार अब आम परिवारों के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना आसान, सस्ता और भरोसेमंद बना देगी।

    नई Punch.ev की कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) से शुरू होती है। इसे Smart, Adventure और Empowered जैसे तीन पर्सोना में उतारा गया है। BaaS (Battery-as-a-Service) विकल्प के तहत ग्राहक इसे 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत और 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर बैटरी EMI पर भी ले सकेंगे। एक बार फुल चार्ज करने पर गाड़ी सामान्य ड्राइविंग कंडीशन में करीब 468 किलोमीटर तक चल सकती है। गाड़ी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे कम समय में बैटरी काफी हद तक चार्ज हो जाती है।

    नई Punch.ev में 40 kWh का बड़ा LFP बैटरी पैक दिया गया है, जो लगभग 355 किमी की रियल वर्ल्ड रेंज देता है। ARAI सर्टिफाइड रेंज 468 किमी तक है। फास्ट चार्जर से बैटरी 20% से 80% तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में करीब 135 किमी की रेंज मिल जाती है। सबसे बड़ा भरोसा कंपनी की लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी है, जो पहले मालिक के लिए 15 साल तक अनलिमिटेड किलोमीटर कवर देती है (40 kWh वेरिएंट पर लागू)। घर पर चार्जिंग के लिए भी यह कार 3.3 kW और 7.2 kW वॉल बॉक्स सपोर्ट करती है।

    TATA.ev का नेटवर्क देशभर के 1,500 शहरों में 2.3 लाख से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक फैला है। 30,000 से ज्यादा पब्लिक चार्जर और 450+ सुपरफास्ट चार्जिंग पॉइंट्स 80 हाईवे पर मौजूद हैं। अब Punch.ev सिर्फ किफायती इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि 6 एयरबैग्स और 360° कैमरा जैसी खूबियों के साथ पूरी तरह फीचर-पैक्ड स्मार्ट SUV बन चुकी है।

    TATA.ev की नई Punch.ev में तीन ड्राइव मोड्स—इको, सिटी और स्पोर्ट—में चलाया जा सकता है। पैडल शिफ्टर्स के जरिए चार रीजनरेटिव मोड्स कंट्रोल किए जा सकते हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान बैटरी रीचार्जिंग भी बेहतर तरीके से होती है। इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), एबीडी के साथ ईबीडी, आई-टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। पार्किंग सेंसर्स और 360-डिग्री कैमरा भी स्टैंडर्ड फीचर हैं, जिससे तंग जगहों पर पार्किंग आसान हो जाती है।

    Volkswagen ने लॉन्च की अपनी वर्सेटाइल लग्जरी SUV ‘Tayron R-Line’; ₹46.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ मचाया धमाल

    मुंबई: जर्मन कार निर्माता कंपनी Volkswagen India ने इंडियन मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप SUV Volkswagen Tayron R-Line को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ₹46.99 लाख (एक्स-शोरूम) की आकर्षक शुरुआती कीमत पर पेश की गई यह SUV लग्जरी, हाई-परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक का एक बेहतरीन मेल है। इसे उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपनी लाइफस्टाइल में प्रीमियम अनुभव और ग्लोबल डिजाइन सेंसिबिलिटी को महत्व देते हैं।

    Volkswagen Tayron R-Line की मुख्य विशेषताएं

    दमदार परफॉर्मेंस
    इंजन: इसमें 2.0-लीटर का शक्तिशाली TSI EA888 evo4 पेट्रोल इंजन दिया गया है।
    पावर: यह इंजन 204 PS की अधिकतम पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
    ट्रांसमिशन: स्मूद ड्राइविंग के लिए इसमें 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स है।
    4MOTION AWD: यह SUV ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आती है, जो हर तरह के रास्तों पर शानदार पकड़ सुनिश्चित करती है।

    सुरक्षा के कड़े मानक

    फॉक्सवैगन ने इसमें सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया है:
    Level 2 ADAS: इसमें 14 अलग-अलग लेवल-2 ADAS फंक्शन्स दिए गए हैं।
    एयरबैग्स: सुरक्षा के लिए कुल 9 एयरबैग्स दिए गए हैं।
    अन्य फीचर्स: इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे बेहद सुरक्षित बनाते हैं।

    प्रीमियम डिजाइन और इंटीरियर

    एक्सटीरियर: इसमें IQ.Light HD Matrix LED हेडलैंप्स, इल्युमिनेटेड फ्रंट और रियर लोगो और 19-इंच के कोवेंट्री एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
    डिस्प्ले: डैशबोर्ड पर 38.1 cm की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 26.03 cm का डिजिटल कॉकपिट दिया गया है।
    सीटिंग कंफर्ट: फ्रंट सीट्स 12-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल हैं, जिनमें मसाज फंक्शन, हीटिंग और वेंटिलेशन की सुविधा है।
    एम्बिएंट लाइटिंग: केबिन के अंदर 30 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ इसे बेहद खास बनाते हैं।

    एडवांस्ड टेक्नोलॉजी

    Sound System: 700 वॉट आउटपुट वाला Harman Kardon का 11-स्पीकर साउंड सिस्टम।
    AR HUD: इसमें ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है।
    Gesture Control: बिना हाथ लगाए टेलगेट (डिग्गी) खोलने और बंद करने की सुविधा।

    कलर ऑप्शंस

    Tayron R-Line सात शानदार रंगों में उपलब्ध है:
    डॉल्फिन ग्रे मेटैलिक
    ऑयस्टर सिल्वर मेटैलिक
    अल्ट्रावॉयलेट मेटैलिक
    सिप्रेसिनो-ग्रीन मेटैलिक
    नाइटशेड ब्लू मेटैलिक
    ग्रेनाडिला ब्लैक मेटैलिक
    ओरिक्स व्हाइट

    नेतृत्व का बयान

    Volkswagen Passenger Cars India के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा, “Tayron R-Line हमारे प्रीमियम विजन को दर्शाती है। इसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लग्जरी और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं। यह भारत में हमारे ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करेगी।”

    10.99 लाख में Maruti e-VITARA लॉन्च, 3.99 रुपये में चलेगी 1 किमी

    नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसयूवी e VITARA लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है, लेकिन यह कीमत एक खास Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के तहत है। लोगों को बैटरी के लिए अलग से पैसा देना होगा। ग्राहक गाड़ी की कीमत अलग देंगे और बैटरी इस्तेमाल के लिए प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। कंपनी का कहना है कि इससे इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना आम लोगों के लिए आसान हो जाएगा।

    इस नए मॉडल में ग्राहक कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकाएगा। इसकी जगह गाड़ी की बेस कीमत (₹10.99 लाख) और बैटरी यूज फेयर ₹3.99 प्रति किलोमीटर देना होगा। आप जितना चलाएंगे, उतना भुगतान करेंगे। कंपनी का कहना है कि यह तरीका इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा किफायती और सुलभ बनाने के लिए अपनाया गया है। यह मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना चाहते हैं।

    कंपनी ने बैटरी रेंटल स्कीम (BaaS) के साथ एंट्री वैरिएंट की कीमत ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) बताई थी। अब डीलर सूत्रों के अनुसार, बिना BaaS (फुल प्राइस) के साथ ई-विटारा (e Vitara) की कीमत ₹15.99 लाख से ₹20.01 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहेगी। इस मॉडल को दिसंबर 2025 में पहली बार पेश किया गया था। बुकिंग जनवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद थी।
    मारुति ई-विटारा (e VITARA) तीन वैरिएंट डेल्टा (Delta), जेटा (Zeta), अल्फा (Alpha) में आएगी। इसमें 49 kWh (Delta वैरिएंट) और 61 kWh (Zeta और Alpha वैरिएंट) बैटरी विकल्प मिलेगा। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर अधिकतम 543 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है।

    कंपनी ने 1,100 शहरों में 2,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स लगाए हैं। 13 प्रमुख चार्जिंग ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है। लॉन्च के दिन ही 2,000 चार्जर एक्टिव करने की योजना बनाई गई है। लक्ष्य है कि 2030 तक करीब 1 लाख चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं। e VITARA का अगस्त 2025 में उत्पादन शुरू होने के बाद कंपनी साल के अंत तक करीब 13,000 यूनिट्स 28 देशों में निर्यात कर चुकी है। यह मॉडल सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) और टोयोटा (Toyota) के ग्लोबल सहयोग के तहत विकसित किया गया है। कंपनी सब्सक्रिप्शन प्लान, अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम अलग-अलग ओनरशिप मॉडल भी ऑफर कर रही है।

    iQOO 15 :7000mAh बैटरी के साथ 72,999 रुपये में पावर के नए बादशाह की दस्तक

    नई दिल्ली: हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की असली कीमत 72,999 रुपये है, लेकिन ऑफर्स के बाद यह आपको 64,999 रुपये में मिलेगा। 16GB रैम + 512GB स्टोरेज
के स्मार्टफोन की कीमत 79,999 है। ऑफर्स के बाद यह यह फोन आपको 71,999 रुपये में मिलेगा।

    अगर आपने पहले से फोन प्री-बुक किया है तो आप 27 नवंबर (दोपहर 12 बजे) से 28 नवंबर तक अपना फोन कन्फर्म कर सकते हैं उसी समय आप पेमेंट फाइनल करके फोन लेने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अगर आपने प्री-बुक नहीं भी किया है, तो आम लोगों के लिए फोन की बिक्री 1 दिसंबर से शुरू होगी। आप इसे Amazon, iQOO की वेबसाइट और नजदीकी मोबाइल स्टोर से खरीद पाएंगे। जो लोग जल्दी खरीदेंगे, उन्हें ये फायदे मिलेंगे, उन्हें 7,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। 24 महीने की No-Cost EMI पर आप यह फोन खरीद सकते हैं। 1000 रुपये का अतिरिक्त कूपन मिलेगा। मेड इन इंडिया के तहत इस फोन का निर्माण भारत की नोएडा स्थित फैक्ट्री में किया गया है। पूरे भारत में 700 से ज्यादा सर्विस सेंटर है।

    iQOO 15 में 7000mAh की सिलिकॉन-एनोड बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज में पूरा दिन आराम से चलेगा। फोन बहुत तेज़ी से चार्ज होगा। 10–15 मिनट में घंटों का बैकअप मिलेगा। पहली बार 40W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। फोन में Schott Xensation α ग्लास के साथ मजबूत स्क्रीन मिलती है। गिरने पर स्क्रीन जल्दी नहीं टूटेगी।

    iQOO 15 में Samsung 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले मिलेगा। धूप में भी स्क्रीन बिल्कुल साफ दिखेगी। विडियो, फोटो और गेम धुंधले नहीं लगेंगे। स्क्रीन पर टेक्स्ट और फोटो बेहद शार्प दिखेंगे। आंखों पर कम जोर पड़ेगा। विडियो क्वालिटी प्रीमियम टीवी जैसी लगेगी। Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर फोन नहीं, पॉकेट का सुपर कंप्यूटर है। SuperComputing Chip Q3 गेमिंग और AI का एक्सेलरेटर है। यह फोन का अपना “सुपर ब्रेन” है। बैटरी कम खर्च होगी। हार्डकोर गेमर्स के लिए यह ड्रीम फोन है। फोन का कैमरा प्रोफेशनल स्टूडियो जेब में रखने जैसा है।

    पावर का शहंशाह : 7300mAh बैटरी और 120W चार्जिंग के साथ OnePlus 15 लॉन्च

    बेंगलुरु: OnePlus ने अपने अब तक के सबसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन इंडिया का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला डिवाइस है। OnePlus 15 में 7300mAh सिलिकॉन नैनोस्टैक बैटरी दी गई है, जो 120W SUPERVOOC और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ट्रिपल-चिप आर्किटेक्चर है। इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, टच रिस्पॉन्स चिप (3200Hz सैंपलिंग रेट) और एक इंडिपेंडेंट Wi-Fi चिप, जो हर स्थिति में स्थिर और तेज़ कनेक्टिविटी देता है। OxygenOS 16 (Android 16 बेस्ड) अब Google Gemini और Mind Space के साथ मिलकर AI का नया अनुभव देता है। फोन खुद समझेगा, सोचेगा और आपकी जरूरतों के हिसाब से काम करेगा।

    गेमर्स के लिए OnePlus 15 किसी सपने से कम नहीं। कंपनी ने पहली बार अपने OP Gaming Core टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसमें 20,000 से ज्यादा कोड लाइन्स और 254 गेमिंग पेटेंट्स शामिल हैं। इससे 120fps का स्थिर गेमप्ले, जीरो फ्रेम ड्रॉप, और 4000 DPS जायरॉस्कोप मिलता है, हर मूवमेंट को सटीक बनाता है। फोन का नया 360° Cryo-Velocity Cooling सिस्टम इसे लंबे गेमिंग सेशन में भी ठंडा रखता है।

    फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें नया DetailMax Engine है, जो 50MP कैमरा सेटअप के साथ मिलकर 26MP अल्ट्रा-क्लियर मोड देता है। हर फोटो में ज़ूम करने पर भी डिटेल बरकरार रहती है। Clear Burst और Clear Night Engine इसे हर रोशनी में परफेक्ट क्लिकिंग मशीन बनाते हैं। IP69K से यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसमें Infinite Black और Ultra Violet जैसी प्रीमियम फिनिश दी गई है।