7999 रुपये में Lava Bold N2 Pro लॉन्च, 5000mAh की बड़ी बैटरी, 50 MP कैमरे संग मचाई हलचल

नई दिल्ली: इंडिया के बजट स्मार्टफोन बाजार में Lava International ने ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। 8,000 रुपये से कम कीमत में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स देकर इस सेगमेंट में वैल्यू-फॉर-मनी का नया बेंचमार्क सेट करने की कोशिश की है। यह फोन न सिर्फ एंट्री-लेवल यूजर्स बल्कि अपग्रेड की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए भी एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है। Lava Bold N2 Pro की कीमत सिर्फ 7,999 रुपये रखी गई है।

यह स्मार्टफोन 6.75 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो इस बजट में इसे काफी स्मूद एक्सपीरियंस देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन लेटेस्ट Android 15 पर रन करता है।

Lava Bold N2 Pro में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और IP54 रेटिंग के साथ यह डस्ट और पानी से भी सुरक्षित रहता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 10W Type-C चार्जिंग और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने एक OS अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट का भी वादा किया है।

Lava Bold N2 Pro 6 अप्रैल 2026 से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Eclipse Grey और Aurora Gold कलर ऑप्शन में आएगा। पिछले महीने लॉन्च हुए Lava Bold N2 में 90Hz डिस्प्ले और 13MP कैमरा मिलता है, जबकि Pro वर्जन ज्यादा पावरफुल फीचर्स के साथ आता है, जिससे यह बजट यूजर्स के लिए एक बेहतर अपग्रेड साबित हो सकता है।

7999 में Lava Bold N2 Pro लॉन्च, बजट किंग फोन में महंगे फीचर्स का प्रीमियम तड़का

नई दिल्ली: Lava ने इंडिया में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती
कीमत ₹7,999 रखी गई है। इस कीमत में फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले और IP54 डस्ट-वॉटर प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। यह फोन Flipkart पर 6 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो सस्ता लेकिन अच्छा परफॉर्मेंस और स्टाइल चाहते हैं।

फोन में 6.75 इंच का बड़ा HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा स्मूद रहेगा, जो आमतौर पर इस कीमत में कम देखने को मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे कॉल, सोशल मीडिया और हल्की मल्टीटास्किंग के लिए ठीक माना जाता है।

इसमें 4GB RAM दी गई है, साथ ही वर्चुअल RAM फीचर से इसे बढ़ाकर 8GB तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे फोन कम हैंग करेगा। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कैमरा के मामले में फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा AI फीचर्स के साथ आता है, जिससे फोटो क्वालिटी बेहतर हो सके। वहीं सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट भी दिया गया है। डिजाइन और मजबूती के लिहाज से भी कंपनी ने ध्यान दिया है, क्योंकि इसमें IP54 रेटिंग मिलती है, जिससे यह हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। सुरक्षा के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे फोन जल्दी अनलॉक हो जाता है।

इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन चल सकती है, और इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। Lava Bold N2 Pro के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹7,999 रखी गई है। यह फोन Eclipse Gray और Aurora Bold कलर में आएगा और 6 अप्रैल 2026 से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो कम बजट में बड़ा डिस्प्ले, स्मूद एक्सपीरियंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।

13,999 में Lava Bold 2 5G लॉन्च, 5000mAh बैटरी वाले बजट फोन की 19 मार्च से बिक्री

नई दिल्ली: इंडियन कंपनी Lava ने अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है और इसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 19 मार्च से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर में ग्राहकों को 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा।

Lava Bold 2 5G दरअसल पिछले साल आए Lava Bold 5G का नया और बेहतर मॉडल है। कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स के लिए बनाया है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला फोन चाहते हैं। फोन में 6.67 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। AMOLED स्क्रीन होने की वजह से रंग ज्यादा चमकदार और साफ दिखाई देते हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे फोन स्क्रोल करते समय, वीडियो देखते समय या गेम खेलते समय स्क्रीन ज्यादा स्मूद चलती है।

इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसकी अधिकतम स्पीड 2.6GHz तक है। फोन ने AnTuTu टेस्ट में 5 लाख से ज्यादा स्कोर किया है। इसमें 6GB LPDDR5 RAM दी गई है, जिससे कई ऐप एक साथ चलाने में दिक्कत नहीं होती। वहीं 128GB UFS 3.1 स्टोरेज होने से ऐप्स जल्दी खुलते हैं और डेटा भी तेजी से सेव होता है। फोन के पीछे ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें Sony सेंसर लगा है, जिससे फोटो ज्यादा साफ और डिटेल के साथ आती हैं। इसके साथ एक दूसरा कैमरा भी दिया गया है जो फोटो में अतिरिक्त मदद करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के सामने 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो स्क्रीन के बीच में छोटे से होल-पंच कटआउट में लगाया गया है। इससे सेल्फी और विडियो कॉल करना आसान रहता है।

इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज करने पर फोन आसानी से पूरे दिन चल सकता है। 33W फास्ट चार्जिंग से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है । सुरक्षा के लिए यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन काफी पतला है, इसकी मोटाई सिर्फ 7.55mm है। कंपनी ने इसे Feather White और Midnight Black दो रंगों में लॉन्च किया है।

5000mAh बैटरी संग 7,499 रुपये में Lava Yuva Star 3 बना नया बजट स्टार फोन

नई दिल्ली: इंडियन कंपनी Lava ने बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। यह 10,000 रुपये से कम का फोन है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 6.75 इंच की 90Hz डिस्प्ले और लेटेस्ट Android 15 Go एडिशन दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि 5,000mAh बैटरी से लगभग 30 घंटे तक टॉक टाइम, 615 मिनट तक YouTube प्लेबैक और 340 घंटे तक स्टैंडबाय मिल सकता है।इसमें Bluetooth 4.2, Wi-Fi, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो जैसे सभी बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स हैं, जो रोज़मर्रा के यूज़ के लिए जरूरी हैं। बजट फोन में अब पुराने माइक्रो USB की जगह आधुनिक USB Type-C दिया गया है, जिससे चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर अधिक सुविधाजनक होता है।5MP का फ्रंट कैमरा रोज़मर्रा की सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है, और फोन में 3.5mm ऑडियो जैक होने की वजह से पुराने हेडफोन भी काम करेंगे।

Yuva Star 3 में फ्लैट फ्रेम बॉडी और पीछे की तरफ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलता है। मॉड्यूल में डुअल कट-आउट डिजाइन दिखता है। असल में इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के अंदर सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। इस बजट में IP64 रेटिंग मिलना बड़ी बात है, जिससे यह फोन धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

इसमें 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यानी स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल स्मूद महसूस होगा। फोन में Unisoc 9863A प्रोसेसर दिया गया है, जो एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए बेसिक काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए ठीक माना जाता है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Android 15 Go एडिशन दिया गया है, जो खासतौर पर कम कीमत वाले फोन के लिए ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स को क्लीन और स्मूद अनुभव मिलेगा। Lava Yuva Star 3 उन ग्राहकों के लिए है जो कम बजट में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और भरोसेमंद ब्रांड का फोन चाहते हैं।

22,999 रुपये में Lava Agni 4 लॉन्च, 25 नवंबर से बिक्री शुरू

नई दिल्ली: Lava ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में जोरदार एंट्री करते हुए नया Lava Agni 4 लॉन्च कर दिया है। Agni 3 के बाद यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड मॉडल माना जा रहा है। Lava Agni 4 की भारत में कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। यह शुरुआती ऑफर प्राइस है, जिसे बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ और कम किया जा सकता है। फोन Phantom Black और Lunar Mist दो रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी सेल Amazon पर 25 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

इस फोन में 6.67-इंच का 120Hz Flat AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। धूप में भी स्क्रीन क्रिस्टल क्लियर दिखती है। इसके चारों ओर सिर्फ 1.7mm के अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स हैं। फोन की बॉडी aluminium alloy frame और पीछे Matte AG Glass से बनी है। Lava ने इसमें Super Anti-Drop Diamond Frame दिया है, जो गिरने पर बेहतर प्रोटेक्शन सुनिश्चित करता है। सबसे खास फीचर है इसका Wet Touch Control, यानी गीले या ऑयली हाथों से भी स्क्रीन आसानी से काम करती है।

फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जो LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ मिलकर बेहद स्मूद परफॉर्मेंस देता है। Lava का दावा है कि इसका AnTuTu v10 स्कोर 14 लाख+ है, जो इसे इस सेगमेंट में बेहद ताकतवर बनाता है। हाई-इंटेंसिटी गेमिंग के लिए इसमें बड़ा VC Liquid Cooling सिस्टम है, जिससे फोन ओवरहीट नहीं होता।

Lava Agni 4 में पीछे 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, दो कैमरे हैं। फ्रंट में भी 50MP सेल्फी कैमरा EIS के साथ है। दोनों कैमरे 4K 60fps तक विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन का सबसे चर्चित फीचर नया Vayu AI सिस्टम है। Lava Agni 4 में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।

Made in India का दम : 20 नवंबर को आग लगाने आ रहा है Lava Agni 4

नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रांड Lava का अग्नि सीरीज़ का नया फोन Lava Agni 4 इंडिया में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरी तरह भारत में ही डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया है। कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन फोन के सारे बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं।

Lava Agni 4 का डिजाइन प्रीमियम एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम और मैट AG ग्लास बैक के साथ आता है, जिसमें सिर्फ 1.7mm के अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल मिलते हैं। यह Phantom Black और Lunar Mist White दो रंगों में उपलब्ध होगा। फोन IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है और Gorilla Glass की सुरक्षा भी मिलती है। फोन के डायमंड स्ट्रक्चर फ्रेम से गिरने पर भी यह फोन सुरक्षित रखता है।

Lava ने इसमें MediaTek Dimensity 8350 5G प्रोसेसर दिया है, जो 4nm तकनीक पर बना है और 3.35GHz तक की स्पीड देता है। इसका AnTuTu स्कोर 14 लाख से ज्यादा है। इसमें 8GB RAM मिलती है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है, और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है। लंबे इस्तेमाल में गर्मी कम रखने के लिए इसमें 4300 mm² का बड़ा VC लिक्विड-कूलिंग सिस्टम भी है। गेमिंग के लिए Game Booster Mode भी जोड़ा गया है।

फोन में 6.67 इंच का 1.5K+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400nits ब्राइटनेस और 10-bit कलर सपोर्ट है। इसकी वजह से धूप में भी कंटेंट आसानी से दिखाई देता है फोन में पीछे की तरफ 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 50MP AI सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

दैनिक उपयोग को आसान बनाने के लिए इसमें एक Customizable Action Key दिया गया है, जिसमें आप 100+ शॉर्टकट सेट कर सकते हैं—जैसे कैमरा खोलना, फ्लैशलाइट ऑन करना या कोई ऐप लॉन्च करना। सुरक्षा और मजबूती के लिए Wet Touch Control भी है, जिससे फोन गीले हाथों से भी आसानी से चलता है। Lava अपने Agni Promise के तहत Doorstep Replacement Service, Zero Bloatware सॉफ्टवेयर, 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रहा है।

Made in INDIA का जलवा : 25 अगस्त को केवल 13,999 में घर ले जाइए Lava Play Ultra 5G

नई दिल्ली: इंडियन ब्रांड Lava ने ऐसा पत्ता फेंका है, जिससे चाइनीज़ दिग्गजों की नींद उड़ सकती है। Lava Play Ultra 5G फोन लॉन्च कर Lava ने यह ऐलान कर दिया है कि अब मिड-रेंज सेगमेंट में भी Made in India का दबदबा होगा।

15 हजार रुपये से कम वाले Lava Play Ultra 5G में वो सब कुछ है जो आमतौर पर आपको 20-25 हज़ार रुपए वाले फोन में मिलता है। 6GB + 128GB की कीमत 14,999 रुपये होगी। 8GB + 128GB की कीमत 16,499 होगी। लॉन्चिंग ऑफर में ICICI, SBI और HDFC कार्ड से ₹1,000 की छूट मिलेगी। इससे फोन की कीमत घटकर 13,999 रुपये और 15,499 रुपये हो जाएगी। यब फोन बैटरी का बादशाह है। 45 घंटे का टॉक टाइम देता है। इसकी बिक्री 25 अगस्त 2025 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

फोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले है। 120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग इतनी स्मूद होगी कि आंखें चकमा खा जाएंगी। ऊपर से 1000 निट्स की ब्राइटनेस से धूप में भी स्क्रीन साफ-साफ दिखेगी। इसमें लगा है MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट। ये 4nm पर बना प्रोसेसर है। गेमिंग बिना लैग के चलेगी। मल्टीटास्किंग फटाफट होगी, बैटरी ज्यादा देर टिकेगी। रियर साइड पर 64MP का Sony सेंसर है। इसके साथ ही 5MP मैक्रो, यानी छोटे-छोटे ऑब्जेक्ट की नज़दीकी फोटो। फ्रंट कैमरा 13MP है का है, जो विडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए बेस्ट है। इसके कैमरा मोड्स में नाइट मोड, HDR, पोर्ट्रेट, प्रो मोड और AR स्टिकर भी हैं।

फोन में है 5,000mAh बैटरी है। दिनभर कॉल, गेम और इंटरनेट चलाने के बाद भी बैटरी बची रहेगी। 33W फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 83 मिनट में फुल चार्ज होता है। कंपनी कहती है कि ये 45 घंटे टॉकटाइम देता है। फोन को IP64 रेटिंग मिली। धूल और हल्की-फुल्की पानी की छींटों से ये सुरक्षित रहेगा। अचानक बारिश हो जाए, तो भी घबराने की ज़रूरत नहीं।

Lava Agni4 : सॉफ्ट लव स्टाइल में भड़केंगे आग के दमदार शोले

नई दिल्ली : आग फिर सुलग रही है। जब आग फिर से सुलगे तो लपटों में सिर्फ गर्मी नहीं होती, एक नई शुरुआत की रोशनी और प्यार की गर्मी भी होती है। Lava एक बार फिर अपने फायरब्रांड Agni सीरीज़ की लौ को और तेज़ करने जा रहा है। इस बार नाम है Agni4

ये सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, एक स्टेटमेंट है कि भारतीय टेक्नोलॉजी अब आत्मविश्वास से भरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार MediaTek Dimensity 8350 का पावरहाउस प्रोसेसर इसे गेमिंग, परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग में Agni 3 से कहीं आगे ले जाएगा। Agni 3 ने पीठ पर मिनी AMOLED डिस्प्ले और एक्शन बटन से लोगों को चौंकाया था, लेकिन Agni 4 सीधे दिल में उतरने की तैयारी में है।

Lava Agni4 सिर्फ एक फोन नहीं, इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री की अगली लहर साबित हो सकता है। ये फोन 25,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। Lava अब मिड-रेंज से सीधे प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट कर रहा है।Agni 3 के बेस मॉडल से इसकी कीमत करीब 4,000 रुपय़े ज्यादा है। Agni 3 को भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Lava की ओर से लॉन्च डेट सामने नहीं आई हैं, लेकिन बाजार की हलचलें बता रही हैं कि आग का शोला फिर भड़कने के लिए तैयार है। इसकी लपट पहले से ज्यादा तेज़ और दमदार हो सकती है। स्मार्टफोन उन यूज़र्स को खासतौर पर पसंद आ सकता है, जो मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन प्रेफर करते हैं।