Lexus ES500e लॉन्च: कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक सेडान, लग्ज़री और टेक्नोलॉजी का नया लेवल

नई दिल्ली: Lexus India ने इंडिया में अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक सेडान Lexus ES500e लॉन्च कर दी है। यह मॉडल कंपनी की इलेक्ट्रिफिकेशन यात्रा में एक बड़ा कदम है, क्योंकि यह भारतीय बाज़ार के लिए Lexus की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है। इस नई सेडान को “Experience Elegance and Electrified Sedan” कॉन्सेप्ट के तहत विकसित किया गया है, जो लग्ज़री, आराम और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल पेश करती है।

Lexus के अनुसार, ES मॉडल लंबे समय से ब्रांड का एक प्रमुख हिस्सा रहा है और दुनिया के 80 से अधिक देशों में अपनी शानदार सवारी, शांति और स्पेस के लिए जाना जाता है। नई Lexus ES500e इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ती है। Lexus International के चीफ़ इंजीनियर Kohei Chiashi ने बताया कि यह कार बेहतरीन ड्राइविंग परफॉर्मेंस, आराम और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिसमें लो सेंटर ऑफ ग्रेविटी और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर बेहतर स्थिरता प्रदान करते हैं।

डिज़ाइन की बात करें तो नई Lexus ES500e ‘Clean Tech x Elegance’ थीम पर आधारित है, जिसमें एयरोडायनामिक एक्सटीरियर, ‘Spindle Body’ डिज़ाइन और खास ‘L-Signature’ लाइटिंग इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं। वहीं, इंटीरियर को मिनिमल और स्पेशियस रखा गया है, जिसमें 14-इंच का बड़ा डिस्प्ले, 12.3-इंच डिजिटल कॉकपिट, एम्बिएंट लाइटिंग और Mark Levinson साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक लग्ज़री लाउंज जैसा अनुभव देते हैं।

परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए यह सेडान नए TNGA GA-K प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो बेहतर स्थिरता, कम वाइब्रेशन और स्मूद राइड सुनिश्चित करता है। इसमें DIRECT4 ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है, जो अलग-अलग रोड कंडीशन्स में बेहतर कंट्रोल और ट्रैक्शन देती है। साथ ही, MacPherson strut फ्रंट सस्पेंशन और पहली बार दिए गए मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन से ड्राइविंग अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।

टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह कार काफी आगे है। इसमें नया मल्टीमीडिया सिस्टम, Responsive Hidden Switches और Lexus Safety System+ जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है। सेफ्टी फीचर्स में प्री-कोलिजन सिस्टम, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, डायनामिक रडार क्रूज़ कंट्रोल और 3D पैनोरमिक व्यू मॉनिटर शामिल हैं, जो ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं।

कनेक्टेड फीचर्स के जरिए ग्राहक Lexus India App से बैटरी स्टेटस, चार्जिंग, रेंज और केबिन क्लाइमेट को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही AC/DC फास्ट चार्जिंग, 11 kW होम चार्जर और 2.8 kW पोर्टेबल चार्जर की सुविधा भी दी गई है। कंपनी इस कार के साथ 8 साल या 2 लाख किमी की वारंटी और 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को पूरी तरह से भरोसा और सुविधा मिलती है।

Hikaru Ikeuchi के अनुसार, नई Lexus ES500e इंडिया में लग्ज़री मोबिलिटी के भविष्य को दर्शाती है और यह पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ प्रीमियम अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

लग्जरी कार बाजार में नया धमाका, 20 मार्च को INDIA में Lexus ES की एंट्री

नई दिल्ली: जापान की प्रीमियम कार निर्माता Lexus 20 मार्च 2026 को इंडिया में अपनी नई जनरेशन की लग्जरी सेडान Lexus ES लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल में पहले से ज्यादा आधुनिक डिजाइन, बड़ा साइज, हाई-टेक इंटीरियर और इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे। नई Lexus ES को कंपनी के अपडेटेड TNGA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस बार कार का लुक पहले से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। फ्रंट में नई Z-शेप लाइटिंग सिग्नेचर दी गई है, जिसमें डे-टाइम रनिंग लाइट और इंडिकेटर को साथ में जोड़ा गया है।

नई Lexus ES का डिजाइन पहले से ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक बनाया गया है। साइड से देखने पर कार की छत पीछे की तरफ थोड़ी झुकी हुई दिखाई देती है, जिससे इसका लुक ज्यादा स्टाइलिश लगता है। कार के साइड में मजबूत शोल्डर लाइन भी दी गई है। नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स कार को प्रीमियम लुक देते हैं। कार के पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई में LED लाइट बार दिया गया है। पीछे की लाइट एक से दूसरे सिरे तक फैली हुई है। इसके बीच में चमकता हुआ LEXUS का नाम लिखा होगा और साथ में L आकार के क्रोम डिजाइन एलिमेंट भी दिए गए हैं।

नई कार पुराने मॉडल से बड़ी हो गई है। यह लगभग 165 मिमी लंबी, 55 मिमी चौड़ी और 110 मिमी से ज्यादा ऊंची है। साथ ही इसका व्हीलबेस (यानि आगे और पीछे के पहियों के बीच की दूरी) भी 80 मिमी बढ़ाया गया है। इससे कार के अंदर बैठने वालों को ज्यादा जगह और आराम मिलेगा। कार के डैशबोर्ड के बीच में बड़ा 14-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। फीचर्स के मामले में भी यह कार काफी लग्जरी होगी। इसमें Mark Levinson का प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, पीछे की सीटों को पीछे झुकाने की सुविधा और ‘बॉस मोड’ मिलेगा, जिससे पीछे बैठने वाला व्यक्ति आगे की सीट को कंट्रोल कर सकता है।

Lexus ES कार दुनिया के अलग-अलग बाजारों में दो तरह की तकनीक के साथ उपलब्ध है—हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक। हाइब्रिड का मतलब होता है कि कार में पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है। भारत में कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन ही लॉन्च करेगी। भारत में मौजूदा Lexus ES की कीमत करीब 62.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Lexus की RX 350h Exquisite इंडिया में लॉन्च, शाही कार में लग्जरी होटल जैसा होगा अहसास

नई दिल्ली: लग्ज़री कार ब्रैंड Lexus India ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम SUV रेंज RX में नया Exquisite वेरिएंट जोड़ दिया है। कंपनी ने Lexus RX 350h Exquisite को इंडिया में 89.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

नए Exquisite वेरिएंट के साथ ग्राहक चाहें तो इसमें मशहूर Mark Levinson ऑडियो सिस्टम भी लगवा सकते हैं, जिसकी अतिरिक्त कीमत 2 लाख रखी गई है। कंपनी ने यह वेरिएंट स्टैंडर्ड Lexus साउंड सिस्टम के साथ और Mark Levinson पैकेज दो वेरिएंट में उतारा है। अगर Mark Levinson ऑडियो सिस्‍टम के साथ खरीदा जाएगा तो इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 92.2 लाख रुपये रखी गई है। यह कार सिर्फ 7.9 सेकंड में 100kph की रफ़्तार पकड़ सकती है। इस शाही कार के केबिन में सवारियों को लग्जरी होटल के कमरे जैसा अहसास होगा।

RX 350h Exquisite में 2.5-लीटर, चार-सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। यह सेटअप मिलकर 190bhp की पावर और 242Nm का टॉर्क जनरेट करता है। SUV को इस तरह बनाया गया है कि इसमें बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा आराम और शाही एहसास मिले। सीटें अपनी पसंद के हिसाब से कई तरीकों से एडजस्ट की जा सकती हैं, ठंड या गर्मी में सीटें खुद को मौसम के हिसाब से आरामदेह बना लेती हैं, और अंदर की लाइटिंग ऐसा माहौल बनाती है जैसे आप किसी लग्ज़री होटल या प्रीमियम लाउंज में हों।

RX सीरीज़ में सबसे महंगी कार RX 500h F-Sport+ है। इसे खास उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें तेज़ रफ्तार और स्पोर्टी ड्राइविंग पसंद है। इसमें दमदार इंजन, ऑटोमैटिक गियर, चारों पहियों की ड्राइव और बेहतर कंट्रोल देने वाली टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी कीमत 1.09 करोड़ रुपये रखी गई है। RX सीरीज़ की हर गाड़ी में बढ़िया म्यूज़िक सिस्टम, आसपास की गाड़ियों की चेतावनी देने वाले सेफ्टी फीचर्स और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी मिलती है। Lexus अपने ग्राहकों को लंबे समय तक बेफिक्र रखने के लिए 8 साल की वॉरंटी और 5 साल की रोडसाइड मदद भी देती है, ताकि गाड़ी में कोई दिक्कत हो तो तुरंत सहायता मिले।

Lexus India बनी लक्ज़री SUV सेगमेंट की सुपरस्टार, सितंबर में बिक्री में जबर्दस्त उछाल

बेंगलुरु: Lexus India के RX SUV ने इस साल की शुरुआत से ही धमाकेदार परफॉर्मेंस दिखाई है। जनवरी से सितंबर 2025 तक RX की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 18% की जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई, वहीं सिर्फ सितंबर महीने में ही 38% की ग्रोथ ने इसे ग्राहकों का पसंदीदा बना दिया। पिछले कुछ सालों में NX, RX और LX जैसी SUVs ने Lexus India की बिक्री में मुख्य भूमिका निभाई है। सितंबर 2025 में SUVs ने 58% की भारी बढ़त दिखाई। ब्रैंड की कुल बिक्री का लगभग 54% हिस्सा SUVs ने ही बनाया। RX अब सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि Lexus India की सफलता का नया आइकन बन गया है, जो लक्ज़री सेगमेंट में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत करता जा रहा है।

Lexus RX SUV इंडिया में लक्ज़री SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान और लोकप्रियता बनाए हुए है। RX ने लगातार बिक्री में बढ़त दिखाई है और प्रतिस्पर्धी लक्ज़री कार मार्केट में भी अपने लिए जगह बनाई है। यह SUV हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है और Lexus की प्रीमियम क्राफ्ट्समैनशिप और एडवांस्ड फीचर्स का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। Lexus India के अध्यक्ष Hikaru Ikeuchi के अनुसार, RX ने जनवरी–सितंबर 2025 में 18% की ग्रोथ के साथ यह साबित किया कि ग्राहक इसे पसंद करते हैं और इसके साथ गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं।

RX 350h में 2.5-लीटर का इंजन और इनलाइन 4-सिलिंडर है। हाई आउटपुट मोटर के साथ हाइब्रिड सिस्टम से SUV पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर दोनों का संतुलित उपयोग करके बढ़िया परफॉर्मेंस और कम ईंधन खपत देती है। RX 500h F-Sport में 2.4L का टर्बोचार्ज्ड इंजन और मोटर है। यह वेरिएंट पावरफुल ड्राइविंग का मज़ा देता है। Lexus India ने Smart Ownership Plan लॉन्च किया है। इसमें Assured Buy Back और Flexible Payment Options मिलती हैं। ग्राहक बिना लंबे फाइनेंशियल कॉन्ट्रैक्ट के ES, NX और RX SUVs का आनंद ले सकते हैं। लक्ज़री कार खरीदना अब आसान और कम रिस्की हो गया है।

इंडिया में Lexus LX 500d की डिलीवरी शुरू, चलता-फिरता पांच सितारा महल है ये SUV

Lexus LX 500d ने इंडिया में दस्तक दे दी है। इंडिया में इस लक्ज़री SUV की डिलीवरी शुरू हो चुकी है। ये सिर्फ SUV नहीं, चलता-फिरता फाइव स्टार महल है। दमदार परफॉर्मेंस, राजसी कंफर्ट और एडवांस टेक्नोलॉजी के दम पर चाहे शहरों का भीड़भाड़ वाला ट्रैफिक हो या पहाड़ी घुमावदार रास्ते, हर जगह यह शान से चलती है। इसमें दमदार ट्विन-टर्बो V6 डीज़ल इंजन और लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स है।

LX 500d सिर्फ दिखने में ही शानदार नहीं है, हर परफॉर्मेंस में लक्ज़री और पावर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। शहर की चिकनी सड़कें हों या पहाड़ों की टेढ़ी-मेढ़ी पगडंडियां, ये SUV हर जगह रोब से चलती है। इसका कंट्रोल और आराम दोनों कमाल के हैं। LX 500d हर तरह के लोगों के लिए बनी है, चाहे आप शहर की सड़कों पर गाड़ी चलाने के शौकीन हो या एडवेंचर के दीवाने, यह कार आपको हर सफर का राजसी अंदाज में मजा दिलाने के लिए बनाई गई है। शहर की चिकनी सड़कों पर आपको रॉयल फील चाहिए तो आपको अर्बन वेरिएंट चुनना चाहिए। ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर शानदार सवारी के लिए ओवरट्रेल वैरिएंट चुना जा सकता है

Lexus LX 500d के नए Safety System+ 3.0 से हर सफर और सेफ और भरोसेमंद बनता है। Lexus Connect टेक्नोलॉजी से कार हर वक्त स्मार्ट तरीके से आपसे जुड़ी रहती है। एयर ब्लैडर बेस्ड रिफ्रेश सीट्स — लंबी ड्राइव पर थकान दूर करती हैं

जब आप Lexus LX 500d खरीदते हैं, तो आप पहले से पूरा सर्विस प्लान खरीद सकते हैं। इसमें कार की सर्विसिंग, मेंटेनेंस वगैरह का खर्च शामिल होता है। इसमें आपको तीन ऑप्शन दिए गए हैं। पहला प्लान 3 साल तक या 60,000 किलोमीटर तक सर्विसिंग को कवर करता है। दूसरे प्लान में 5 साल तक या 1 लाख किलोमीटर तक सर्विस पैकेज मिलता है। तीसरे प्लान में 8 साल तक या 1.6 लाख किलोमीटर तक सर्विसिंग का खर्च कवर होता है। 1989 से दुनिया में मौजूद यह कार 90 से ज्यादा देशों में बिक रही है।