poco M7 Plus 5G के नए 4GB RAM वेरिएंट की एंट्री, 22 सितंबर से शुरू होगी सेल

नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रैंड Poco ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए M7 Plus 5G का नया और किफायती 4GB RAM लिमिटेड एडिशन वेरिएंट इंडियन मार्केट के लिए अनाउंस कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि यह नया मॉडल Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी, जबकि poco M7 Plus 5G का नया 4GB RAM वेरिएंट 22 सितम्बर से बिक्री पर होगा।

फोन Poco M7 Plus 5G का 6GB और 8GB RAM कॉन्फ़िगरेशन में बिक रहा है। अब 4GB वेरिएंट की एंट्री से यह फोन और ज्यादा बजट-फ्रेंडली हो जाएगा। कंपनी ने बताया है कि 4GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹13,999 और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹14,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन तीन रंगों, Aqua Blue, Carbon Black और Chrome Silver में उपलब्ध होगा।
इसमें 7,000 एमएएच की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

इसमें Snapdragon 6s Gen 3 SoC चिपसेट है। यह Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि इस डिवाइस को दो बड़े एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। फोन में 6.9-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले (1,080×2,340 पिक्सल) दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50MP का AI-समर्थित डुअल रियर कैमरा यूनिट और 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को IP64 रेटिंग मिली है। यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। कुल मिलाकर, नए 4GB वेरिएंट की एंट्री के साथ Poco M7 Plus 5G उन यूज़र्स को भी आकर्षित करेगा जो बड़े बैटरी बैकअप और 5G कनेक्टिविटी के साथ एक किफायती स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं।

7000mAh की किंगसाइज बैटरी के साथ POCO M7 Plus 5G अब और सस्ता, 23 सितंबर से सेल शुरू

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन के फैंस को POCO ने सरप्राइज दे दिया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन POCO M7 Plus 5G का 4GB RAM लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। ये नया मॉडल 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस में मिलेगा और 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल में जाएगा। पहले से ही 6GB और 8GB वेरिएंट में धमाल मचा चुका ये फोन अब और किफायती दाम में लोगों तक पहुंचेगा। कंपनी कह रही है कि यह कदम यूज़र्स की डिमांड को देखते हुए उठाया गया है ताकि ज्यादा लोग परफॉर्मेंस वाला फोन अफोर्ड कर सकें।

इस फोन में 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, जो सेगमेंट की सबसे बड़ी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 1600 चार्ज साइकिल तक चल सकती है और 4 साल बाद भी 80% कैपेसिटी बनाए रखेगी। खास बात ये कि ये फोन 18W रिवर्स चार्जिंग भी करता है, यानी जरूरत पड़ने पर आपका फोन पावरबैंक भी बन जाएगा। POCO M7 Plus 5G में सेगमेंट का सबसे बड़ा AMOLED डिस्प्ले, जिसमें 144Hz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। गेमिंग हो या स्क्रॉलिंग – हर चीज सुपर स्मूद और मजेदार लगेगी। फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, जो डेली यूज से लेकर मल्टीटास्किंग और गेमिंग तक हर काम आसानी से संभाल लेता है।

M7 Plus 5G में 50MP का AI रियर कैमरा है, जो हर रोशनी में क्लियर फोटो क्लिक करता है। प्रीमियम ग्रिड डिजाइन, मैट फिनिश और IP64 रेटिंग से स्टाइल के साथ-साथ धूल और पानी से सुरक्षा भी मिलेगी। फोन के साथ कंपनी 2 OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स दे रही है। ये फोन लंबे समय तक अप-टू-डेट रहेगा। POCO M7 Plus 5G का नया 4GB एडिशन त्योहारों में जबरदस्त डील साबित हो सकता है। बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस अब पहले से ज्यादा किफायती दाम में मिलेगा।