Zelio Eb-Mobility का साउथ इंडिया में विस्तार: Coimbatore में लगेगी चौथी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

कोयंबटूर: इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में अपनी रफ्तार को हर साल दोगुना कर रही कंपनी Zelio Eb-Mobility अब साउथ इंडिया में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तैयार है। कंपनी ने तमिलनाडु के Coimbatore में अपनी चौथी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की घोषणा की है। लगभग 39,000 sq. ft. में फैली यह नई यूनिट मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की असेंबली, स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स का जिम्मा संभालेगी। इस प्लांट का सेटअप कार्य April 2026 में शुरू होगा और उम्मीद है कि July 2026 तक यहाँ से कमर्शियल ऑपरेशन पूरी तरह शुरू हो जाएंगे।

Zelio Eb-Mobility के मैनेजिंग डायरेक्टर Kunal Arya ने इस विस्तार को एक रणनीतिक कदम बताते हुए कहा कि दक्षिण भारत कंपनी के लिए एक “ग्रोथ कॉरिडोर” की तरह है। उन्होंने विश्वास जताया कि Coimbatore फैसिलिटी न केवल सप्लाई चेन को आसान बनाएगी, बल्कि डीलर नेटवर्क को बेहतर सपोर्ट देकर ग्राहकों तक उत्पादों की पहुंच को और तेज करेगी। कंपनी के पास पहले से ही हरियाणा के Ladwa (2,63,450 sq. ft.) और Patan (2,52,301 sq. ft.) के साथ-साथ ओडिशा के Cuttack (30,500 sq. ft.) में विशाल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स मौजूद हैं।

वित्तीय मोर्चे पर भी कंपनी का प्रदर्शन काफी उत्साहजनक रहा है। October 2025 में आए अपने SME IPO के जरिए कंपनी ने ₹78.34 करोड़ जुटाए थे, जिसकी लिस्टिंग 13.9% के प्रीमियम के साथ ₹154.90 पर हुई थी। लिस्टिंग के बाद से ही शेयर लगातार बढ़त पर हैं। H1 FY26 के परिणामों में BSE-listed इस कंपनी ने ₹134.78 करोड़ का रेवेन्यू और ₹11.87 करोड़ का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया है, जो इसके मजबूत बिजनेस मॉडल को दर्शाता है।

उत्पादों की बात करें तो Zelio Eb-Mobility के पास इस सेगमेंट का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है। कंपनी Zelio ब्रांड के तहत X Men, X Men 2.0, Gracy i, Gracy+, Gracy Pro, Little Gracy, Eeva, Eeva ZX+, Legender जैसे लो-स्पीड मॉडल्स और Logix कार्गो स्कूटर बनाती है। साथ ही, इसका हाई-स्पीड मॉडल Mystery भी काफी लोकप्रिय है। थ्री-व्हीलर कैटेगरी में कंपनी Tanga ब्रांड के तहत Tanga Butterfly और Tanga Fine जैसे ई-रिक्शा बनाती है। 20 से अधिक राज्यों में 350+ आउटलेट्स के नेटवर्क के साथ, Zelio अब शहरी और उभरते बाजारों में अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Kinetic का EV के लिए हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग शुरू

पुणे: Kinetic Group की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकाई Kinetic Watts and Volts का महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में हाइटेक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू हो गया है जो 87,000 वर्गफुट से ज्यादा क्षेत्र में फैली है और यह प्लांट कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल विज़न को आकार देने की दिशा में बड़ा कदम है।

यह फैक्ट्री पूरी तरह से भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यहां नई तकनीक से काम और भी स्मार्ट और तेज होता है। यहां मशीनें ऑटोमेटेड मोड में अपने आप काम करती हैं, जिससे गलती की संभावना कम होती है और काम जल्दी होता है। फैक्ट्री में असेंबली लाइन बनाई गई है, जहां हर हिस्सा बड़े सटीक ढंग से जोड़ा जाता है। जरूरत के मुताबिक यहां उत्पादन बढ़ाया या घटाया जा सकता है। फैक्ट्री में डिजिटल तकनीक से हर प्रक्रिया की निगरानी होती रहती है। इस फैक्ट्री में बिजली, पानी और अन्य संसाधनों का उपयोग सोच-समझकर किया जाता है ताकि प्रदूषण कम हो और स्वच्छ उत्पादन हो सके। प्लांट में आधुनिक रोबोटिक्स तकनीक लगी है। मशीनें अपने आप सही तरीके से, बिना गलती किए, गाड़ियां बनाती हैं।

Kinetic Group के वाइस चेयरमैन, अजिंक्य फिरोदिया ने कहा, “ये नई फैक्ट्री भारत में बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सोच और गुणवत्ता को दुनिया के सामने दिखाने का एक बड़ा कदम है। उनका मकसद नई तकनीक, नए विचार और पर्यावरण की देखभाल के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की इंडस्ट्री में एक नया मानक स्थापित करना है। Kinetic Group ने पहले भी भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में क्रांति का बिगुल फूंका था। तब “Kinetic Luna” और “Kinetic DX” जैसी गाड़ियां खूब मशहूर हुई थीं। अब वही Kinetic अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में भी कदम रख चुका है । बड़ी कंपनियों के फ्लीट ऑपरेशन को भी ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।

Kinetic का सपना सिर्फ भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाना नहीं है, बल्कि पूरे विश्व में ‘मेक इन इंडिया’ ब्रांड को चमकाना है। इसी वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ियों के एक्सपोर्ट की भी तैयारी की जा रही है।