Maruti का बंपर धमाका: FY26 में 24.22 लाख गाड़ियां बिकीं, मार्च में 2.25 लाख कारों की सेल

नई दिल्ली: Maruti Suzuki India Limited ने मार्च 2026 और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बिक्री के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। कंपनी ने लगातार तीसरे साल 20 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जो उसकी मजबूत बाजार पकड़ को दर्शाता है। मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 2,25,251 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसमें घरेलू बाजार में 1,69,428 यूनिट्स, अन्य OEM को 8,783 यूनिट्स और 47,040 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।

वित्त वर्ष 2025-26 में Maruti Suzuki India Limited ने कुल 24,22,713 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री की। इसमें घरेलू बिक्री 18,61,704 यूनिट्स रही, जो अब तक की सबसे ज्यादा है, जबकि 4,47,774 यूनिट्स का निर्यात किया गया। कंपनी का मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट (Alto, S-Presso, Swift, WagonR, Baleno आदि) सबसे बड़ा योगदान देता रहा। मार्च में 83,530 यूनिट्स और पूरे साल में 9.20 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई।

यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट (Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara आदि) में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मार्च 2026 में इस सेगमेंट में 71,356 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पूरे साल में 7.60 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री दर्ज की गई। वैन सेगमेंट में Eeco ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए मार्च में 11,333 यूनिट्स और पूरे साल में 1.39 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री दर्ज की। वहीं लाइट कमर्शियल व्हीकल Super Carry की बिक्री में भी बढ़त देखने को मिली। घरेलू पैसेंजर व्हीकल और LCV मिलाकर मार्च में 1,69,428 यूनिट्स और पूरे साल में 18.61 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य OEM को सप्लाई और निर्यात को जोड़ने पर कंपनी की कुल बिक्री 24.22 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई।

निर्यात के मोर्चे पर भी कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मार्च 2026 में 47,040 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जबकि पूरे साल में यह आंकड़ा 4.47 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया, जो कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निर्यात आंकड़ा है। Maruti Suzuki India Limited ने FY 2025-26 में हर सेगमेंट में शानदार ग्रोथ दर्ज करते हुए न सिर्फ घरेलू बाजार में अपनी लीडरशिप मजबूत की है, बल्कि निर्यात के जरिए ग्लोबल लेवल पर भी अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया।

इंडिया में Budget EV की रेस तेज, 4.99 लाख में घर ले जाइए इलेक्ट्रिक कार

नई दिल्ली: इंडिया में सस्ती इलेक्ट्रिक कारों का दौर तेजी से शुरू हो चुका है। इस समय बजट EV सेगमेंट में MG Motor और Tata Motors का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। करीब 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ MG Comet EV देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनकर बाजार में हलचल मचा रही है, वहीं Tata Tiago.ev और Tata Punch.ev की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच Maruti Suzuki की आने वाली Maruti Suzuki WagonR EV को बड़ा गेम-चेंजर माना जा रहा है, जिससे बजट इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है।

इंडिया में 2026 में सस्ती इलेक्ट्रिक कारों (EV) का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पकड़ MG Motor और Tata Motors की है, जबकि Maruti Suzuki की आने वाली Maruti Suzuki WagonR EV को बड़ा गेम-चेंजर माना जा रहा है। भारत में इस समय सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

वहीं Tata Tiago.ev भी बजट EV सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। इसकी कीमत करीब 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह कार एक बार चार्ज होने पर लगभग 250 से 315 किलोमीटर तक चल सकती है। इसी सेगमेंट में MG Windsor EV भी तेजी से ध्यान खींच रही है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसका बड़ा 52.9 kWh बैटरी पैक करीब 449 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। कंपनी इसे ज्यादा आरामदायक “बिजनेस-क्लास” केबिन वाली फैमिली कार के तौर पर पेश कर रही है।

कॉम्पैक्ट SUV पसंद करने वालों के लिए Tata Punch.ev भी मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। इसकी रेंज लगभग 315 से 421 किलोमीटर तक बताई जाती है। Citroën eC3 की कीमत करीब 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं साल 2026 की दूसरी छमाही में आने वाली Maruti Suzuki WagonR EV को बाजार में बड़ा बदलाव लाने वाला मॉडल माना जा रहा है। इसकी संभावित कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है।अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक कारें आम भारतीय परिवारों के लिए और ज्यादा किफायती और लोकप्रिय विकल्प बन सकती हैं।

Maruti Suzuki का 200वां Nexa Studio हरियाणा में खुला, प्रीमियम बाजार पर नजर

नई दिल्ली: इंडिया की सबसे बड़ी कार प्रोड्यूसिंग कंपनी Maruti Suzuki India Limited ने अपने प्रीमियम रिटेल नेटवर्क को बड़ा विस्तार देते हुए 200वां Nexa Studio खोल दिया है। कंपनी मेट्रो शहरों के साथ-साथ छोटे और उभरते शहरों में भी प्रीमियम कार खरीद अनुभव को तेजी से पहुंचाना चाहती है। यह कदम कंपनी की “प्रीमियमाइजेशन” रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Maruti Suzuki का Nexa चैनल 2015 में शुरू किया गया था, ताकि ग्राहकों को सामान्य शोरूम से अलग, ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक माहौल में कार खरीदने का अनुभव मिल सके। आज Nexa नेटवर्क देश के 530 से ज्यादा शहरों में 740 से अधिक आउटलेट्स तक फैल चुका है। इन आउटलेट्स में दो तरह के फॉर्मेट हैं—बड़े Nexa शोरूम और कॉम्पैक्ट Nexa Studio। नया 200वां Nexa Studio हरियाणा में शुरू किया गया है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा कि अब छोटे और अर्ध-शहरी इलाकों में भी ऐसे ग्राहक तेजी से बढ़ रहे हैं जो प्रीमियम और पर्सनलाइज्ड कार खरीद अनुभव चाहते हैं। Nexa Studio खास तौर पर इन्हीं बाजारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। पारंपरिक छोटे सैटेलाइट शोरूम के उलट, Nexa Studio में एक ही छत के नीचे बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा मिलती है। ग्राहक को अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ता, पूरा अनुभव एक ही जगह मिलता है। कंपनी की योजना है कि वित्त वर्ष 2030-31 के अंत तक Nexa Studio की संख्या बढ़ाकर 600 तक पहुंचाई जाए। इससे साफ है कि Maruti Suzuki आने वाले वर्षों में प्रीमियम सेगमेंट पर और ज्यादा फोकस करने वाली है।

बिक्री के आंकड़े भी इस रणनीति की सफलता दिखाते हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में Nexa चैनल के जरिए 5.4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं, जो कंपनी की कुल घरेलू बिक्री का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा है। Nexa के तहत Baleno, Fronx, Grand Vitara, XL6, Ignis, Jimny, Invicto और हाल ही में लॉन्च हुई e Vitara जैसे मॉडल बेचे जाते हैं। 200वें Nexa Studio की शुरुआत यह दिखाती है कि भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में अब फोकस सिर्फ कार बेचने पर नहीं, बल्कि प्रीमियम अनुभव देने पर भी है—और Maruti Suzuki इस रेस में तेजी से आगे बढ़ रही है।

EV जंग तेज: Maruti के “India Goes Electric” कैंपेन पर Tata का पलटवार, कहा-देश पहले ही इलेक्ट्रिक

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक कारों की जंग अब खुलकर सामने आने लगी है। Tata Motors ने हाल ही में Maruti Suzuki के “India Goes Electric” कैंपेन पर हल्का-फुल्का तंज कसते हुए कहा कि “India has already gone electric”। यह बयान ऐसे समय आया है जब Tata ने अपनी नई Tata Punch EV को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि वह भारत के EV सेगमेंट में करीब 40% मार्केट शेयर के साथ नंबर-1 पर है।

Maruti ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti eVitara के साथ “India Goes Electric” स्लोगन पेश किया। लेकिन Tata का कहना है कि देश में इलेक्ट्रिक क्रांति पहले ही शुरू हो चुकी है और इसमें उनका बड़ा योगदान रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में भारत में करीब 1.77 लाख इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, जिनमें से 70 हजार से ज्यादा गाड़ियां सिर्फ Tata की थीं।

Punch EV फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि कंपनी ने BaaS (Battery as a Service) विकल्प भी दिया है, जिसमें शुरुआती कीमत घटकर 6.49 लाख रुपये तक आ जाती है। इस मॉडल के लॉन्च इवेंट में Tata ने 2023 और 2026 के EV मैप दिखाकर बताया कि देशभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पहुंच और इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।

हालांकि Maruti को कम आंकना भी आसान नहीं है। वह भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और अब EV सेगमेंट में लंबी रणनीति के साथ उतरी है। eVitara को 29 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है, जिनमें यूरोप भी शामिल है। इसके अलावा Maruti 2030 तक कई नए EV लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें इलेक्ट्रिक MPV (YMC), छोटी हैचबैक (eWX) और Fronx का इलेक्ट्रिक वर्जन शामिल है।

EV बाजार में JSW MG Motor और Mahindra भी मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, लेकिन फिलहाल बढ़त Tata के पास है। आने वाले सालों में Maruti की एंट्री से मुकाबला और तेज होने वाला है। साफ है कि भारत का EV बाजार अब नई रफ्तार पकड़ चुका है और कंपनियों के बीच यह मुकाबला ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

10.99 लाख में Maruti e-VITARA लॉन्च, 3.99 रुपये में चलेगी 1 किमी

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसयूवी e VITARA लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है, लेकिन यह कीमत एक खास Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के तहत है। लोगों को बैटरी के लिए अलग से पैसा देना होगा। ग्राहक गाड़ी की कीमत अलग देंगे और बैटरी इस्तेमाल के लिए प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। कंपनी का कहना है कि इससे इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना आम लोगों के लिए आसान हो जाएगा।

इस नए मॉडल में ग्राहक कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकाएगा। इसकी जगह गाड़ी की बेस कीमत (₹10.99 लाख) और बैटरी यूज फेयर ₹3.99 प्रति किलोमीटर देना होगा। आप जितना चलाएंगे, उतना भुगतान करेंगे। कंपनी का कहना है कि यह तरीका इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा किफायती और सुलभ बनाने के लिए अपनाया गया है। यह मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना चाहते हैं।

कंपनी ने बैटरी रेंटल स्कीम (BaaS) के साथ एंट्री वैरिएंट की कीमत ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) बताई थी। अब डीलर सूत्रों के अनुसार, बिना BaaS (फुल प्राइस) के साथ ई-विटारा (e Vitara) की कीमत ₹15.99 लाख से ₹20.01 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहेगी। इस मॉडल को दिसंबर 2025 में पहली बार पेश किया गया था। बुकिंग जनवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद थी।
मारुति ई-विटारा (e VITARA) तीन वैरिएंट डेल्टा (Delta), जेटा (Zeta), अल्फा (Alpha) में आएगी। इसमें 49 kWh (Delta वैरिएंट) और 61 kWh (Zeta और Alpha वैरिएंट) बैटरी विकल्प मिलेगा। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर अधिकतम 543 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है।

कंपनी ने 1,100 शहरों में 2,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स लगाए हैं। 13 प्रमुख चार्जिंग ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है। लॉन्च के दिन ही 2,000 चार्जर एक्टिव करने की योजना बनाई गई है। लक्ष्य है कि 2030 तक करीब 1 लाख चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं। e VITARA का अगस्त 2025 में उत्पादन शुरू होने के बाद कंपनी साल के अंत तक करीब 13,000 यूनिट्स 28 देशों में निर्यात कर चुकी है। यह मॉडल सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) और टोयोटा (Toyota) के ग्लोबल सहयोग के तहत विकसित किया गया है। कंपनी सब्सक्रिप्शन प्लान, अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम अलग-अलग ओनरशिप मॉडल भी ऑफर कर रही है।

Maruti की इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस गेम शुरू, Alpha वेरिएंट 24.79 लाख में

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV Maruti eVitara लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Nexa वेबसाइट और कुछ अधिकृत डीलर पोर्टल्स पर eVitara के Alpha वेरिएंट की कीमत 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) दिखाई दे रही है। कुछ डीलरशिप इस कीमत पर बुकिंग भी ले रहे हैं।

माना जा रहा है कि 24.79 लाख रुपये की यह कीमत टॉप मॉडल Alpha वेरिएंट की है, जिसमें बड़ा 61 kWh बैटरी पैक मिलता है। छोटे 49 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है। कंपनी की ओर से अब तक इस लीक पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

eVitara का प्रोडक्शन गुजरात प्लांट में शुरू हो चुका है और इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में की गई थी। भारत में लॉन्च से पहले ही इस SUV का निर्यात ब्रिटेन, यूरोप और जापान जैसे बाजारों में शुरू हो चुका है। मीडिया ड्राइव भी पूरी हो चुकी है, लेकिन घरेलू कीमतों की औपचारिक घोषणा अब तक बाकी है।

eVitara नई HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर आधारित Maruti Suzuki की पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV है। इसे Bharat NCAP में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है और सभी वेरिएंट में 7 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें Level 2 ADAS, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, 18-इंच एयरो व्हील्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ और प्रीमियम Infinity by Harman ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

eVitara में 49 kWh बैटरी 144 PS की ताकत देती है, जबकि 61 kWh बैटरी 174 PS पावर और 193 Nm टॉर्क के साथ 543 किमी (MIDC) तक की रेंज का दावा करती है। फिलहाल दोनों वर्जन फ्रंट-व्हील ड्राइव में ही आएंगे। कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS), सब्सक्रिप्शन और बायबैक प्लान भी ला रही है। साथ ही 2030 तक 1 लाख से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स सपोर्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।

Maruti की इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस गेम शुरू, Alpha वेरिएंट 24.79 लाख में

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV Maruti eVitara लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Nexa वेबसाइट और कुछ अधिकृत डीलर पोर्टल्स पर eVitara के Alpha वेरिएंट की कीमत 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) दिखाई दे रही है। कुछ डीलरशिप इस कीमत पर बुकिंग भी ले रहे हैं।

माना जा रहा है कि 24.79 लाख रुपये की यह कीमत टॉप मॉडल Alpha वेरिएंट की है, जिसमें बड़ा 61 kWh बैटरी पैक मिलता है। छोटे 49 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है। कंपनी की ओर से अब तक इस लीक पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

eVitara का प्रोडक्शन गुजरात प्लांट में शुरू हो चुका है और इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में की गई थी। भारत में लॉन्च से पहले ही इस SUV का निर्यात ब्रिटेन, यूरोप और जापान जैसे बाजारों में शुरू हो चुका है। मीडिया ड्राइव भी पूरी हो चुकी है, लेकिन घरेलू कीमतों की औपचारिक घोषणा अब तक बाकी है।

eVitara नई HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर आधारित Maruti Suzuki की पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV है। इसे Bharat NCAP में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है और सभी वेरिएंट में 7 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें Level 2 ADAS, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, 18-इंच एयरो व्हील्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ और प्रीमियम Infinity by Harman ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

eVitara में 49 kWh बैटरी 144 PS की ताकत देती है, जबकि 61 kWh बैटरी 174 PS पावर और 193 Nm टॉर्क के साथ 543 किमी (MIDC) तक की रेंज का दावा करती है। फिलहाल दोनों वर्जन फ्रंट-व्हील ड्राइव में ही आएंगे। कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS), सब्सक्रिप्शन और बायबैक प्लान भी ला रही है। साथ ही 2030 तक 1 लाख से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स सपोर्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।

दिसंबर 2025 में Maruti की मिनी कारों ने पकड़ी रफ्तार, Alto और S-Presso की बिक्री दोगुनी

नई दिल्ली: जिस छोटे कार सेगमेंट को महंगाई और SUV ट्रेंड के दौर में लगभग हाशिए पर मान लिया गया था, उसी सेगमेंट ने 2025 के आखिर में ज़बरदस्त वापसी कर सबको चौंका दिया। Maruti Alto K10 और S-Presso जैसी एंट्री-लेवल कारों की बिक्री दिसंबर 2025 में 92 फीसदी उछल गई।

Maruti Suzuki ने साल की आखिरी तिमाही में 22 फीसदी की दमदार ग्रोथ दर्ज की। यह उछाल ऐसे वक्त आया, जब 2025 के पहले नौ महीनों में कंपनी की बिक्री 3 फीसदी तक फिसल चुकी थी। इस अचानक बदले माहौल के पीछे सबसे बड़ा कारण बना सितंबर 2025 से लागू हुआ GST 2.0, जिसने छोटी कारों की कीमतें घटाईं और आम आदमी की पहुंच फिर से कार शोरूम तक पहुंचा दी। जहां मिनी सेगमेंट (Alto K10 और S-Presso) की हिस्सेदारी दिसंबर में बढ़कर 6.2 फीसदी हो गई, वहीं Maruti ने पूरे साल में 18.06 लाख यूनिट बेचकर भारत में अपना अब तक का सबसे बड़ा बिक्री रिकॉर्ड भी बना लिया।

दिसंबर 2025 में Maruti के मिनी सेगमेंट (Alto K10 और S-Presso) की बिक्री 14,225 यूनिट रही, जबकि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा सिर्फ 7,418 यूनिट था। जैसे ही कीमतें काबू में आईं, छोटे कार खरीदार बाजार में लौट आए। कंपनी के मुताबिक, इस सेगमेंट की डिमांड इतनी तेज है कि आज भी डेढ़ महीने से ज्यादा की वेटिंग बनी हुई है। सिर्फ मिनी कारें ही नहीं, बल्कि Baleno, Dzire, Wagon R और Swift जैसी कॉम्पैक्ट कारों ने भी बिक्री को रफ्तार दी। Dzire 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, जबकि दिसंबर में Baleno ने 22,108 यूनिट के साथ Maruti की बेस्टसेलर का ताज पहना।

Maruti Suzuki के सीनियर एग्जीक्यूटिव पार्थो बनर्जी ने कहा कि GST के बाद बाजार में साफ फर्क दिख रहा है। छोटे शहरों और कस्बों में पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। छोटे कार सेगमेंट में फर्स्ट-टाइम बायर्स की हिस्सेदारी करीब 5% बढ़ी है, जो इस रिकवरी को मजबूत आधार देती है। साल के अंत तक Maruti ने 18,06,514 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में अपना अब तक का सबसे बेहतरीन साल दर्ज किया, जो 2024 से 3% ज्यादा है। भले ही SUVs और MPVs अभी भी कुल बिक्री का बड़ा हिस्सा हैं, लेकिन 2025 के आखिरी महीनों ने यह साफ कर दिया कि 2025 ने यह साबित कर दिया कि छोटे कार सेगमेंट की मांग खत्म नहीं हुई थी, बस महंगाई ने थोड़ी देर के लिए उस पर ब्रेक लगाया था।

2025 में Maruti Suzuki बनी शहंशाह, इंडिया में 18.33 लाख कारों की रिकॉर्ड बिक्री

नई दिल्ली: इंडियन कार मार्केट ने 2025 में एक बार फिर रोमांचक मोड़ लिया। Maruti Suzuki ने कुल 18.33 लाख गाड़ियों की बिक्री के साथ नंबर-1 की अपनी पकड़ बरकरार रखी, जबकि Mahindra ने SUV की जबरदस्त डिमांड से कुल 6.07 लाख यूनिट बेचकर दूसरे स्थान पर अपनी मजबूती दिखाई।

इस बीच Tata Motors ने 5.91 लाख यूनिट और Hyundai Motors ने 5.75 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज कर टॉप-4 में शानदार प्रदर्शन किया। अक्टूबर के फेस्टिव सीजन में Maruti ने 2.50 लाख यूनिट, Tata ने 80,864 यूनिट, Mahindra ने 73,987 यूनिट और Hyundai ने 69,556 यूनिट्स की बिक्री की। तेलंगाना जैसे बड़े राज्य ने भी इस रफ्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जहां Maruti की बिक्री 48,960 यूनिट, Tata की 25,720 यूनिट, Mahindra की 18,453 यूनिट और Hyundai की 16,531 यूनिट रही।

Maruti आम आदमी की पहली पसंद बनी रही। Mahindra ने SUV सेगमेंट में बढ़त बनाई। Tata ने भरोसे और सेफ्टी के दम पर मजबूत वापसी की। Hyundai ने स्थिर प्रदर्शन के साथ टॉप-4 में अपनी मौजूदगी बनाए रखी। तेलंगाना को मिलाकर Maruti ने 18,33,748 कारें बेचीं। हर महीने औसतन डेढ़ लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकना यह दिखाता है कि आम आदमी की पहली पसंद अब भी Maruti ही है। अक्टूबर 2025 में Maruti की बिक्री 2.50 लाख के पार चली गई।

Mahindra (M&M) के लिए 2025 एक “SUV वाला साल” रहा। Scorpio, Thar, XUV और Bolero जैसी गाड़ियों की जबरदस्त मांग रही। तेलंगाना के साथ Mahindra की कुल बिक्री 6,07,447 यूनिट रही। अक्टूबर में Mahindra ने 73,987 गाड़ियां बेचीं। Tata Motors ने भी 2025 में दमदार प्रदर्शन किया। पूरे साल में (तेलंगाना सहित) Tata की कुल बिक्री 5,91,702 यूनिट रही। अक्टूबर में Tata ने 80,864 गाड़ियां बेचकर सबको चौंका दिया। Nexon, Punch और Tiago जैसी गाड़ियों ने Tata को आम परिवारों के बीच मजबूत बनाए रखा।

Hyundai ने 2025 में संतुलित और स्थिर प्रदर्शन किया। तेलंगाना को जोड़कर कंपनी ने सालभर में 5,75,570 यूनिट की बिक्री दर्ज की। Creta, Venue और i20 जैसी गाड़ियों की वजह से Hyundai लगातार टॉप-4 में बनी रही। 2025 भारतीय कार बाजार के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का साल रहा। आने वाले समय में मुकाबला और भी जोरदार होने वाला है।

Maruti के चेयरमैन आर. सी. भार्गव को ICSI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

नई दिल्ली: Maruti Suzuki India Limited के चेयरमैन आर. सी. भार्गव को ICSI के 25वें नेशनल अवॉर्ड्स फॉर एक्सिलेंस पुरस्कार समारोह में कंपनी के संचालन में उत्कृष्टता को वास्तविकता में बदलने के लिए Institute of Company Secretaries of India (ICSI) ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया है।

यह पुरस्कार इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली जूरी ने दिया है। भार्गव ने कहा कि मारुति सुजुकी प्रबंधन और कर्मचारियों की भागीदारी के बिना यह सम्मान संभव नहीं होता। चार दशकों से अधिक समय से, उन्होंने नैतिकता और ईमानदारी के जिन उच्च मानकों को बनाए रखा है। उसी की बदौलत यह पुरस्कार मुझे मिल पाया है।

इस समारोह में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, राज्यसभा सांसद और भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पद्मश्री पी. टी. उषा, और सेबी चेयरमैन श्री तुहिन कांत पांडे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया संसदीय अधिनियम के तहत स्थापित एक प्रमुख पेशेवर संस्था है, जो कंपनी सेक्रेटरीज के पेशे को बढ़ावा देकर भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में योगदान देती है।

आरसी भार्गव ने कहा, “अच्छा कॉरपोरेट गवर्नेंस वही है जहाँ टॉप मैनेजमेंट सही और गलत में स्पष्ट अंतर समझे, अपने हर कदम में इसे लागू करे, कंपनी की संपत्ति का ट्रस्टी बने, टीम को मजबूत करे और सभी स्टेकहोल्डर्स के वैध हितों का ध्यान रखे।” आर. सी. भार्गव को 2016 में भारत सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित किया। 2015 में Forbes India ने उन्हें Leadership Award for Lifetime Achievement दिया। 2011 में जापान के सम्राट ने उन्हें Order of the Rising Sun Gold & Silver Star से नवाजा। 2010 में The Economic Times ने उन्हें Lifetime Award for Management से सम्मानित किया। उनकी दीर्घकालिक सेवा और नेतृत्व क्षमता के लिए 2025 में उन्हें Global Leadership Award मिला। 2023 में All India Management Association ने उन्हें Lifetime Contribution Award दिया।

यह लिस्ट सिर्फ पुरस्कारों की नहीं, बल्कि यह उनके अद्भुत नेतृत्व, नैतिकता और भरोसेमंद कार्यशैली का प्रमाण है। इस मौके पर कॉरपोरेट जगत ने यह देखा कि असली लीडर वही है जो केवल नियमों का पालन नहीं करता, बल्कि अपने हर फैसले और काम से भरोसा पैदा करता है, नैतिकता की मिसाल पेश करता है और जिम्मेदारी निभाता है।