2026 Mercedes-Maybach S-Class: अंदर से महल, बाहर से शान की शाही सवारी

नई दिल्ली: Mercedes-Benz की लग्जरी कारों की दुनिया में कंपनी ने नई 2026 Mercedes-Maybach S-Class से पर्दा हटा दिया है। अब इस अल्ट्रा-लक्जरी सेडान में V12 इंजन को लगभग खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह दमदार V8 इंजन लाइनअप दिया गया है।

नई Maybach S-Class, फेसलिफ्टेड S-Class पर बेस्ड है। इसमें पहले से 20% बड़ा ग्रिल दिया गया है, जो अब पूरी तरह इल्यूमिनेटेड (लाइट वाला) है। आगे की तरफ चमकता हुआ Mercedes लोगो, बोनट पर क्रोम फिन और हेडलाइट्स में स्टार-शेप DRLs इसे और प्रीमियम बनाते हैं। कार की लंबाई करीब 5484mm है। इसमें 180mm ज्यादा स्पेस दिया गया है, जिससे पीछे बैठने वालों को जबरदस्त कम्फर्ट मिलता है। C-पिलर पर भी रोशनी वाला Maybach लोगो दिया गया है।

इस लग्जरी कार में 20-इंच क्रोम अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि 21-इंच गोल्ड फिनिश व्हील्स का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने नए Nautic Blue Metallic जैसे प्रीमियम कलर और ड्यूल-टोन पेंट के साथ शानदार कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी पेश किए हैं।
अंदर बैठते ही यह कार पूरी तरह लग्जरी का अहसास कराती है। इसमें नया Superscreen सेटअप दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.4-इंच बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच पैसेंजर स्क्रीन शामिल है। कार का MBUX सिस्टम अब ChatGPT, Bing और Gemini जैसे AI फीचर्स से लैस है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और स्मार्ट हो गया है।

पीछे की सीट्स में हमेशा की तरह रॉयल कम्फर्ट मिलता है—2-सीटर लेआउट, सेंटर कंसोल, शैंपेन ग्लास होल्डर, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक डोर क्लोजिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अब कंपनी पहली बार लेदर-फ्री इंटीरियर का ऑप्शन भी दे रही है। Maybach S-Class में V12 इंजन को लगभग हटाकर V8 इंजन पर फोकस किया गया है। S 680 और S 580 दोनों में 4.0-लीटर V8 इंजन मिलता है। यह कार सिर्फ 4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। वहीं, S 580 वर्जन भी V8 इंजन के साथ आता है, जबकि S 580e में V6 प्लग-इन हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जो करीब 100 किमी तक केवल इलेक्ट्रिक मोड में चल सकता है। पुराने मॉडल की कीमत ₹2.74 करोड़ (S 580) से लेकर ₹3.67 करोड़ (S 680) तक है, लेकिन नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत इससे ज्यादा रहने की उम्मीद है।

2028 में धमाकेदार वापसी: नई A-Class लेकर आ रही है Mercedes-Benz

नई दिल्ली: Mercedes-Benz अपनी पॉपुलर एंट्री-लेवल कार Mercedes-Benz A-Class को एक बार फिर नए अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2028 में इसका पूरी तरह नया यानी 5वीं जनरेशन मॉडल पेश करेगी, जिसमें पेट्रोल (ICE), हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक—तीनों ऑप्शन मिलेंगे। इतना बड़ा बदलाव होने के बावजूद यह कार अपनी पहचान यानी हैचबैक स्टाइल को बरकरार रखेगी।

शुरुआत में कंपनी का प्लान था कि A-Class को 2025 तक बंद कर दिया जाए और फोकस सिर्फ प्रीमियम और ज्यादा मुनाफा देने वाली गाड़ियों पर किया जाए। लेकिन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग उम्मीद से कम रहने के चलते कंपनी ने अपना फैसला बदल दिया और अब इसे 2028 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इसी के साथ पूरी तरह नया मॉडल भी तैयार किया जा रहा है।

नई A-Class को Mercedes-Benz CLA के साथ साझा किए जाने वाले MMA (Mercedes Modular Architecture) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक ही लाइन पर पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह की कारें बनाई जा सकती हैं। कंपनी इस हैचबैक को “पुराने अंदाज में नया टच” देने वाली है। कार का हैचबैक लुक बना रहेगा, लेकिन इसमें मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े जाएंगे। EV वर्जन में बैटरी के कारण फ्लोर ऊंचा होगा, इसलिए ड्राइविंग पोजिशन भी थोड़ा ऊंचा रखा जाएगा ताकि विजिबिलिटी और कंफर्ट बेहतर हो सके।

नई A-Class का मुकाबला आने वाले Audi A2 से होगा, जिसे कंपनी अपने एंट्री-लेवल EV के रूप में तैयार कर रही है। हालांकि जहां Audi अपने नए मॉडल में MPV जैसा डिजाइन अपना सकती है, वहीं Mercedes पारंपरिक हैचबैक स्टाइल पर ही भरोसा जता रही है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह होगा। पीछे की सीट को स्लाइड या एडजस्ट करने का ऑप्शन भी मिल सकता है। कंपनी इस कार को युवा ग्राहकों के साथ-साथ उन लोगों को भी ध्यान में रखकर बना रही है, जो पहले Mercedes-Benz B-Class जैसी गाड़ियां पसंद करते थे।

792 किमी की रेंज : Mercedes-Benz CLA Electric लॉन्च, 6.7 सेकंड =100 किमी स्पीड

नई दिल्ली: जर्मन लग्ज़री कार निर्माता Mercedes-Benz ने इंडिया में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Mercedes-Benz CLA Electric को पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 792 किलोमीटर (WLTP) तक चल सकती है। बुकिंग 10 मार्च से शुरू होगी और लॉन्च अप्रैल में होगा। इसकी संभावित कीमत 55 लाख से 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। फास्ट चार्जिंग से करीब 20 मिनट में इतनी बैटरी मिल सकती है, जिससे लगभग 400 किमी तक चलाया जा सके। 0-100 किमी की रफ्तार सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ती है। लग्ज़री सेडान में स्पोर्ट्स कार वाला दम है।

Mercedes-Benz CLA Electric को कंपनी के बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म (MMA) पर बनाया गया है। यह पूरी तरह मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर आधारित कार है। कार का डिजाइन थोड़ा झुका हुआ और स्लिम है, जिससे यह ज्यादा स्टाइलिश और रेसिंग कार जैसी दिखती है। चलते समय हवा का रुकावट बहुत कम होती है। जितनी कम हवा टकराएगी, उतनी कम ऊर्जा खर्च होगी। इससे कार की रेंज (माइलेज) बढ़ती है और परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

इसमें एक स्टाइलिश पैनल है जिसमें मर्सिडीज के छोटे-छोटे स्टार डिजाइन रोशनी के साथ दिखते हैं। बड़े और स्पोर्टी पहिए कार को और आकर्षक बनाते हैं। ऊपर की छत पूरी कांच की है, जिससे अंदर बैठने वालों को खुलापन और प्रीमियम फील मिलता है। दरवाजों के हैंडल बाहर निकले हुए नहीं रहते, बल्कि बॉडी के साथ चिपके रहते हैं और जरूरत पड़ने पर बाहर आते हैं। यह 4,723mm लंबी है। इसमें 405 लीटर बूट स्पेस पीछे सामान रखने की अच्छी-खासी जगह है। 101 लीटर फ्रंक यानी सामने (बोनट के नीचे) भी अलग से स्टोरेज स्पेस मिलता है।

Mercedes-Benz CLA Electric अंदर से बिल्कुल नई पीढ़ी की, हाई-टेक और “स्मार्ट” कार है। MB.OS सिस्टम NVIDIA चिप पर चलता है। 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से ड्राइवर के सामने स्पीड, बैटरी, रेंज जैसी सारी जानकारी स्क्रीन पर दिखती है। 14 इंच टचस्क्रीन से म्यूजिक, नेविगेशन, सेटिंग्स और कई फीचर्स कंट्रोल किए जा सकते हैं।Google Maps बेस्ड EV नेविगेशन रास्ता बताते समय चार्जिंग स्टेशन, बैटरी रेंज और ट्रैफिक का भी ध्यान रखती है। 85.5kWh बैटरी और 800-वोल्ट सिस्टम बेहतर परफॉर्मेंस और तेज चार्जिंग देती है। 272hp की ताकत से यह कार बहुत दमदार है।

इंडिया में अप्रैल 2026 में आएगी Mercedes-Benz, लग्ज़री और इलेक्ट्रिक पावर का ज़ोरदार कॉम्बो

नई दिल्ली: Mercedes-Benz की नई all-electric Mercedes-Benz CLA EV इंडिया में अप्रैल 2026 में लॉन्च की जाएगी। CLA इस बार पेट्रोल-डीज़ल नहीं बल्कि पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में होगी।

ICE (इंजन वाली) CLA के बंद होने के बाद, यह कार इंडिया में A-Class Sedan की जगह ले सकती है। जर्मन निर्माता कंपनी ने 2026 की शुरुआत दमदार तरीके से की, जिसमें स्थानीय स्तर पर निर्मित मेबैक जीएलएस एसयूवी और ईक्यूएस सेलिब्रेशन एडिशन को पेश किया गया। आगामी सीएलए बीईवी कंपनी के अनुसार इस वर्ष का उसका सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद लॉन्च है।

इंटरनैशनल मार्केट में Mercedes-Benz CLA EV CLA 250+ और CLA 350 4MATIC दो वैरिएंट्स में आती है। दोनों में 85kWh की बड़ी lithium-ion बैटरी दी गई है। CLA 250+ में रियर-व्हील ड्राइव और सिंगल मोटर मिलती है, जो 268 bhp पावर और 335 Nm टॉर्क देती है। यह एक बार चार्ज करने पर करीब 792 km (WLTP) तक चल सकती है। CLA 350 4MATIC में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम है, जो 349 bhp और 515 Nm टॉर्क देता है, इसकी रेंज करीब 771 km बताई गई है।

चार्जिंग के मामले में भी यह 800-वोल्ट आर्किटेक्चर पर बनी CLA EV 320 kW DC fast charging सपोर्ट करती है, यानी कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में अच्छी-खासी रेंज मिल सकती है। नई CLA EV पहले से बड़ी है। इसकी लंबाई 4.7 मीटर से ज्यादा है। इसमें frameless doors, कूपे-स्टाइल रूफलाइन, कनेक्टेड LED लाइट्स, फ्लश डोर हैंडल और एयरो-फ्रेंडली अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं।

ड्राइवर के सामने पूरी तरह डिजिटल स्क्रीन होगी, जिसमें स्पीड, बैटरी और नेविगेशन जैसी सारी जानकारी एक नज़र में दिखेगी। तीन बड़ी स्क्रीन वाला सेट-अप भी मिलेगा, जिससे कार चलाते हुए म्यूज़िक, मैप और गाड़ी की सेटिंग्स आसानी से कंट्रोल की जा सकेंगी। सीटें बटन दबाते ही एडजस्ट हो जाएंगी। पैनोरमिक सनरूफ से केबिन में ज्यादा रोशनी और खुलापन मिलेगा। कनेक्टेड कार फीचर्स से मोबाइल ऐप के जरिए कार को ट्रैक किय़ा जा सकता है।

Level-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स यानी कार खुद ब्रेक लगाने, लेन में रखने और सामने से टक्कर के खतरे को कम करने में मदद करेगी। इसमें पहली बार frunk मिलेगा। यह इलेक्ट्रिक कार है। आगे इंजन नहीं होगा। बोनट के नीचे 101 लीटर का अलग स्टोरेज स्पेस मिलेगा, जहां छोटा बैग, चार्जिंग केबल या जरूरी सामान आराम से रखा जा सकेगा।

77वें गणतंत्र दिवस पर Mercedes-Benz की हर मेहनती ड्राइवर को सलामी

नई दिल्ली: लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz India ने इंडिया के 77 वें गणतंत्र दिवस पर सड़कों पर चलने वाले लोगों की हिम्मत और उनके सपनों को सलामी देते हुए एक खास संदेश दिया है। कंपनी ने कहा कि सड़कें सिर्फ गाड़ियां चलाने का रास्ता नहीं होतीं, बल्कि ये लोगों के सपनों, मेहनत और उम्मीदों की यात्रा का प्रतीक हैं।

Mercedes-Benz India ने अपने संदेश में उन ड्राइवर्स, प्रोफेशनल्स और आम लोगों की तारीफ की है, जो हर दिन कठिन रास्तों, ट्रैफिक और चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ते रहते हैं। कंपनी का कहना है कि हर ड्राइव एक कहानी होती है – यह किसी का सपना होती है, किसी का काम होता है, तो किसी की मंज़िल तक पहुंचने की कोशिश होती है।

कंपनी ने खास डिजिटल कैंपेन तैयार किया है, जिसमें अलग-अलग लोगों की ड्राइविंग जर्नी और उनकी प्रेरणादायक कहानियों को दिखाया गया है। इसमें ट्रक ड्राइवर, टैक्सी चालक, डिलीवरी एजेंट, ऑफिस जाने वाले लोग और युवा सपने देखने वालों की झलक दिखाई गई है, जो रोज़ अपनी मेहनत से देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

Mercedes-Benz India का कहना है कि भारत में सड़कें सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं, बल्कि ये देश की तरक्की की धड़कन हैं। वह टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए ड्राइविंग को सुरक्षित, आरामदायक और स्मार्ट बनाने पर काम कर रही है। AI और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके कंपनी ग्राहकों को बेहतर कनेक्टेड फीचर्स, सेफ्टी सिस्टम और ड्राइविंग अनुभव देने की कोशिश कर रही है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ लग्जरी कारें बेचना नहीं है, बल्कि लोगों के सपनों की यात्रा का हिस्सा बनना है।

इस कैंपेन के जरिए Mercedes-Benz India उन लोगों को सम्मान दे रही है, जो हर दिन सड़कों पर मेहनत करते हैं और अपने परिवार व भविष्य के लिए आगे बढ़ते हैं। Mercedes-Benz India का यह संदेश तकनीक, इंसान और सपनों के बीच के रिश्ते को दिखाता है और यह बताता है कि हर सड़क एक कहानी और हर ड्राइव एक सपना लेकर चलती है।

FICCI और Mercedes-Benz India का नया इनोवेशन प्रोग्राम लॉन्च, स्टार्टअप के लिए 30 लाख तक की मदद

नई दिल्ली: FICCI और Mercedes-Benz India ने ‘Bharat Innovation & Business Ideas Challenge Programme’ लॉन्च किया। यह प्रोग्राम युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स के लिए है, जो अभी अपने आइडिया या बिज़नेस की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें उन्हें सही सलाह, मेंटरशिप और संसाधन मिलेंगे।

प्रोग्राम के मुख्य क्षेत्र मैन्युफैक्चरिंग, सस्टेनेबिलिटी, डी-कार्बोनाइजेशन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एजुकेशन हैं। चुने गए इनोवेटर्स को इंडस्ट्री एक्सपोज़र के साथ FICCI के मंच पर अपने आइडियाज़ पेश करने का मौका मिलेग। टॉप सात विजेताओं को 30 लाख रुपये तक तक का फंड और 1 साल तक मेंटरशिप भी दी जाएगी। यह प्रोग्राम भारत के नए आइडियाज़ को सही दिशा और मदद देगा, ताकि यहां सफल स्टार्टअप बन सकें।

FICCI और Mercedes-Benz India का नया ‘Bharat Innovation & Business Ideas Challenge Programme’ भारत के स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स के लिए एक बड़ा मौका है। यह प्रोग्राम विकसित भारत (Viksit Bharat) मिशन के अनुरूप है। भारत को इन्वोवेशन-आधारित, समावेशी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखता है। DPIIT के जॉइंट सेक्रेटरी संजीव सिंह ने कहा कि भारत का हर किसान एक तरह का स्टार्टअप है, जो नए आइडियाज़ अपनाता है और भविष्य पर दांव लगाता है। स्टार्टअप्स देश की आत्मनिर्भर और भविष्य-तैयार अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। कॉरपोरेट्स और स्टार्टअप्स का सहयोग जरूरी है – बड़े उद्योग अनुभव और स्केल लाते हैं, जबकि स्टार्टअप्स तेजी, फुर्ती और प्रयोग करने की हिम्मत।

Mercedes-Benz के MD और CEO संतोष अय्यर ने कहा कि कंपनी दीर्घकालिक रूप से भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि Mercedes-Benz खुद 140 साल पुराना स्टार्टअप है। हमने कार का आविष्कार किया और आज भी उसे लगातार नया रूप दे रहे हैं। इसी इनोवेशन की भावना को हम अब भारत के युवा उद्यमियों तक पहुंचाना चाहते हैं।”

FICCI के डायरेक्टर जनरल ज्योति विज ने कहा कि भारत में इनोवेशन अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। स्टार्टअप्स अब टियर-2 और टियर-3 शहरों, कैंपस, रिसर्च लैब और इनक्यूबेटर्स से भी उभर रहे हैं। यह प्रोग्राम उन इनोवेटर्स को राष्ट्रीय स्तर का मंच देगा, जो अपने आइडियाज़ को वास्तविक दुनिया में बदलना चाहते हैं और भारत को 2047 तक विकसित बनाने में मदद करेंगे। Bharat Innovation & Business Ideas Challenge Programme’ एक ऐसा प्रोग्राम है जो स्टार्टअप्स, इंडस्ट्री और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाएगा। इसका उद्देश्य नए आइडियाज़ को लैब से मार्केट तक ले जाना, जिम्मेदार इनोवेशन को बढ़ावा देना है।

Mercedes-Benz की कारें होंगी महंगी, जनवरी 2026 से बढ़ेंगी कीमतें

नई दिल्ली: लग्ज़री कार सेगमेंट की दिग्गज कंपनी Mercedes-Benz India ने नए साल से पहले ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि जनवरी 2026 से उसकी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी अधिकतम 2 प्रतिशत तक हो सकती है। खास बात यह है कि Mercedes-Benz इस तरह का फैसला लेने वाली साल 2026 की पहली ऑटो कंपनी बन गई है और माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में दूसरी कार कंपनियां भी इसी तरह की घोषणा कर सकती हैं।

कंपनी के मुताबिक कीमतें बढ़ाने के पीछे कई बड़ी वजहें हैं। विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) में लगातार उतार-चढ़ाव, कच्चे माल की बढ़ती लागत, महंगाई का दबाव और लॉजिस्टिक्स खर्च में इजाफा—इन सभी ने मिलकर Mercedes-Benz के ऑपरेशन कॉस्ट को काफी बढ़ा दिया है। कंपनी ने साफ किया कि वह अब तक ग्राहकों को फॉरेक्स के पूरे असर से बचाने की कोशिश करती रही है और कीमतों में केवल सीमित बढ़ोतरी ही ग्राहकों पर डाली जा रही है।

Mercedes-Benz India ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में वह तिमाही आधार पर कीमतों में बदलाव करने पर विचार कर रही है, ताकि मौजूदा फॉरेक्स स्तरों के करीब पहुंचा जा सके। हर तीन महीने में कीमतों की समीक्षा की जा सकती है।

इस मौके पर Mercedes-Benz India के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर ने कहा कि इस साल यूरो लगातार ₹100 के स्तर से ऊपर बना रहा है। इसका असर न सिर्फ इंपोर्ट की जाने वाली कारों पड़ा है, बल्कि भारत में बनने वाली कारों के लिए आयात किए जाने वाले पार्ट्स की लागत भी बढ़ गई है। इनपुट कॉस्ट, ट्रांसपोर्ट खर्च और महंगाई ने कुल ऑपरेशनल खर्च को काफी ऊपर पहुंचा दिया है। RBI द्वारा लगातार रेपो रेट में कटौती से Mercedes-Benz Financial Services को फायदा मिला है, जिसका लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे कीमत बढ़ोतरी का असर काफी हद तक कम किया जा सका है।

Mercedes-Benz E-Class ने मनाया एक साल का जश्न, पेश हुआ नया ‘वर्डे सिल्वर’ कलर

नई दिल्ली: इंडिया की सबसे लोकप्रिय लग्ज़री कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने आज देश में अपनी सबसे ज़्यादा बिकने वाली लग्ज़री सेडान, नई लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) E-Class की पहली वर्षगांठ का जश्न मनाया। पिछले एक साल में इस कार ने लग्ज़री सेगमेंट में नए आयाम स्थापित किए हैं, 9 प्रभावशाली पुरस्कार जीते हैं और इंडियन कस्टमर्स के लिए पहली पसंद बन गई है।
इस खास मौके को चिह्नित करने के लिए Mercedes-Benz India ने नई LWB ई-क्लास के लिए एक नया और शानदार ‘वर्डे सिल्वर’ पेंट शेड पेश किया है, जो इसकी भव्यता और प्रीमियम अपील को और बढ़ाता है।

सफलता का एक साल: बेजोड़ परफॉरमेंस और 9 प्रतिष्ठित अवॉर्ड

अक्टूबर 2024 में लॉन्च होने के बाद से नई E-Class LWB ने इंडिया में लग्ज़री कार बाज़ार को पूरी तरह से बदल दिया है। इस मॉडल ने ICOTY 2024 सहित ‘लक्ज़री सेडान ऑफ़ द ईयर’ के लिए नौ प्रतिष्ठित भारतीय ऑटोमोटिव पुरस्कार जीते हैं। E-Class ने 1995 में अपने स्थानीय उत्पादन के बाद से इंडियन सड़कों पर 62,000 से ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इस ब्रांड में ग्राहकों के गहरे विश्वास को दर्शाता है।


Mercedes-Benz India के प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर ने इस सफलता पर कहा, “नई E-Class ने हज़ारों समझदार ग्राहकों का प्यार और विश्वास बरकरार रखते हुए, लग्ज़री, आराम, तकनीक और प्रदर्शन के नए मानक स्थापित किए हैं। इस सफलता का जश्न मनाने के लिए, हमें शानदार ‘वर्डे सिल्वर’ पेंट शेड पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है।”

तकनीक और आराम का अद्भुत संगम: E-Class की खासियतें

नई ई-क्लास LWB अपने ग्राहकों को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करती है, जिसकी कुछ प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
MBUX सुपरस्क्रीन और AI-पावर्ड रूटीन्स: डैशबोर्ड में एक बड़ी कांच की सतह वाला MBUX सुपरस्क्रीन दिया गया है, जिसमें एक यात्री स्क्रीन भी शामिल है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यह कार ग्राहकों की आदतों को समझकर कुछ कार्यों को स्वचालित कर सकती है, जिससे आराम और सुविधा और भी बढ़ जाती है।
सेल्फी और वीडियो कैमरा: डैशबोर्ड पर एक नया सेल्फी और वीडियो कैमरा भी दिया गया है। इसके जरिए आप गाड़ी चलते हुए भी वीडियो कॉल कर सकते हैं, जो काम और मनोरंजन दोनों के लिए एक नई सुविधा है।
इंडियन सड़कों के लिए खास सस्पेंशन: इस कार में एक विशेष एन्हांस्ड एजिलिटी कंट्रोल सस्पेंशन है, जिसे खासकर भारतीय सड़कों और पीछे बैठे यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए ट्यून किया गया है। यह छोटे और बड़े धक्कों पर डैम्पिंग को लगातार एडजस्ट करता है, जिससे एक बेहद आरामदायक राइड मिलती है।
बुद्धिमान यात्री स्क्रीन: आगे बैठा यात्री टीवी या वीडियो देख सकता है, जबकि एक खास तकनीक यह सुनिश्चित करती है कि ड्राइवर का ध्यान न भटके।

पर्यावरण-अनुकूल सामग्री और भविष्य की ओर कदम

Mercedes-Benz ने इस नई E-Class में पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी है। कार के कई घटक, जैसे कि सीटों के फोम, रीसाइकल्ड और नवीकरणीय कच्चे माल से बनाए गए हैं। यह Mercedes-Benz की टिकाऊ भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Mercedes-Benz India ने तोड़ा सेल्स रेकॉर्ड, हर बजट में स्टाइलिश लग्जरी कारें

नई दिल्ली : इंडिया की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा लग्ज़री कार ब्रांड Mercedes-Benz ने नए वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में बिक्री का नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 4238 यूनिट्स की रिटेल सेल्स दर्ज की है। बीते साल की तुलना में कंपनी ने 10% की ग्रोथ हासिल की है । इसी रफ्तार को और तेज़ करने के लिए कंपनी ने अपनी आइकॉनिक SUV GLS का नया और स्पोर्टी अवतार GLS AMG Line भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹1.4 करोड़ से शुरू होती है। नए स्टाइल, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार इलेक्ट्रिक ग्रोथ के साथ Mercedes-Benz इंडिया में लग्ज़री की नई परिभाषा गढ़ रही है।

कंपनी की इस कामयाबी के पीछे एक ओर Core और Top-End Luxury कारों की मांग रही। Mercedes-Benz की कुल बिक्री में अब BEVs की हिस्सेदारी 8% तक पहुंच गई है। GLS AMG Line SUV सिर्फ दिखने में ही नहीं, परफॉर्मेंस में भी जबरदस्त है। AMG स्टाइल से यह गाड़ी और भी बोल्ड और यूनिक बन गई है। BEV (Battery Electric Vehicles) सेगमेंट में 157% की ग्रोथ दिखाती है कि Mercedes-Benz सिर्फ पेट्रोल-डीज़ल तक सीमित नहीं है — वह भविष्य की तैयारी में सबसे आगे है। EQS Maybach, AMG G 63, GLS जैसी गाड़ियों पर लंबी वेटिंग और हाई डिमांड दिखाती है कि लोग अब कस्टमाइज्ड, पर्सनलाइज्ड और अलग तरह की लग्ज़री चाहते हैं — और Mercedes-Benz वो दे रहा है।

H -Class, E-Class LWB, GLC और GLE जैसे मॉडल आज भी कंपनी की बिक्री की रीढ़ बने हुए हैं। Mercedes-Benz India की कुल सेल्स का करीब 60% हिस्सा इन्हीं Core Models से आया। नई E 450 LWB ने परफॉर्मेंस, प्रीमियम फीचर्स और ड्राइविंग लग्ज़री – तीनों मोर्चों सेगमेंट में अपना दबदबा और भी मज़बूत कर लिया है। Mercedes-Benz का फोकस अब भी “हाई-वैल्यू, फीचर-पैक्ड” ऑफर पर है। कंपनी का मानना है कि यह सेगमेंट ऐसे कस्टमर्स को आकर्षित करता है जो पहली बार लग्ज़री एक्सपीरियंस की ओर कदम रख रहे हैं

रेस ट्रैक का तूफान अब सड़कों पर : Mercedes AMG GT 63 और GT 63 PRO लॉन्च

नई दिल्ली : Mercedes-Benz India ने रफ्तार, टेक्नोलॉजी और ट्रैक-लेवल परफॉर्मेंस विजन को और आगे बढ़ाते हुए अपनी मशहूर GT फैमिली की दो नई हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कारें Mercedes-AMG GT 63 4MATIC+ और GT 63 PRO 4MATIC+। लॉन्च की है। T 63 PRO को खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है, जिनका दिल रेसट्रैक पर धड़कता है। GT 63 उन परफॉर्मेंस प्रेमियों के लिए है जो हर दिन की ड्राइव में भी AMG की रेसिंग स्पिरिट को महसूस करना चाहते हैं।

Mercedes-AMG GT 63 4MATIC+ में दमदार 4.0-लीटर V8 बिटर्बो इंजन है, जो 585 hp की ताक़त और 800 Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये स्पोर्ट्सकार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 315 km/h है। GT 63 PRO 4MATIC+ में पावर बढ़ाकर 612 hp और टॉर्क 850 Nm कर दिया गया है। यह कार सिर्फ 3.1 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ती है,और टॉप स्पीड 317 km/h तक जाती है।

Mercedes-AMG का असली जलवा इन कारों की रेसिंग DNA में देखने को मिलता है। दोनों मॉडल्स में AMG Active Ride Control सस्पेंशन दिया गया है। MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम में “AMG Track Pace” और “AMG Performance” जैसे एक्सक्लूसिव डेटा मोड्स शामिल हैं। Head-Up Display, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, और Apple CarPlay/Android Auto कनेक्टिविटी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसमें AMG DYNAMIC SELECT के 6 अलग-अलग ड्राइव मोड्स, Slippery, Comfort, Sport, Sport+, Individual, और Race दिए गए हैं।

GT 63 PRO Patagonia Red Bright, Opalith White Bright, और Alpine Grey Solid जैसे तीन शानदार रंगों में मिलेगी। जो ग्राहक और भी एक्सक्लूसिव लुक चाहते हैं, उनके लिए Spectral Blue Magno, Hyper Blue Magno, और Green Hell Magno जैसे कलर हैं।

Mercedes-AMG GT 63 4MATIC+ की भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹3 करोड़ रखी गई है। इसकी डिलीवरी 2025 की चौथी तिमाही, साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। GT 63 PRO 4MATIC+ आपको ₹3.65 करोड़ की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलेगी। इसकी डिलिवरी 2026 की पहली तिमाही से शुरू होने की योजना है।