MG Motor India की Buy Back गारंटी : EV खरीदिए, 5 साल बाद दोबारा बेचकर 40 से 60% रकम वापस लीजिए

नई दिल्ली: JSW MG Motor India ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) खरीदने वालों के लिए भारत में पहली बार Assured Buy Back Program लॉन्च किया है। इससे EV खरीदने वालों की गाड़ी की भविष्य की कीमत (री-सेल वैल्यू) की चिंता खत्म हो जाएगी। इस प्रोग्राम से कंपनी यह भरोसा दे रही है कि अगर ग्राहक अपनी MG इलेक्ट्रिक कार को चार या पांच साल बाद बेचना चाहे तो उन्हें गाड़ी की कुल कीमत की 40% से 60% तक की रकम गारंटी से हासिल होगी। स्कीम किसी लोन, EMI या फाइनेंस से जुड़ी नहीं है। ग्राहक बिना किसी शर्त के इस Assured Buy Back Program का फायदा उठा सकते हैं।

Assured Buy Back Program सिर्फ आम (निजी) EV खरीदारों तक सीमित नहीं है, बल्कि पहली बार कमर्शियल इस्तेमाल वाली MG ZS EV गाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया है। टैक्सी, फ्लीट या बिज़नेस में इस्तेमाल होने वाली MG EV के मालिक भी तय समय और तय माइलेज के अंदर गारंटीड री-सेल वैल्यू का फायदा उठा सकेंगे।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा का कहना है कि MG हमेशा से ग्राहकों को भरोसा दिलाने के लिए ऐसे समाधान लाती रही है जैसे बैटरी-एज-ए-सर्विस और EV बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी। MG Value Promise Program से कंपनी EV खरीदारों को यह भरोसा दे रही है कि उन्हें भविष्य में कार बेचने या बदलने को लेकर कोई तनाव नहीं होगा। ग्राहक खुद तय कर सकता है कि वह 3, 4 या 5 साल बाद अपनी कार बेचे या नई MG EV में अपग्रेड करे। ग्राहक को कार की कीमत घटने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। तय अवधि पूरी होने पर ग्राहक चाहें तो कार अपने पास रख सकेंगे या कंपनी को वापस कर सकेंगे या किसी नई MG कार से एक्सचेंज कर सकेंगे।

इस स्कीम को Lockton India Insurance ने पूरी तरह से डिजाइन किया है, जबकि Zuno General Insurance इसके इंश्योरेंस पार्टनर हैं। Zuno General Insurance की MD और CEO शनाई घोष ने कहा कि यह साझेदारी भारत में EV इंश्योरेंस को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है। Lockton India के CEO डॉ. संदीप दादिया ने कहा कि Assured Buy Back Program से EV मालिकों को यह पहले से ही पता होगा कि उनकी कार की भविष्य में कितनी कीमत मिलेगी।

0-100 km/h सिर्फ 3.2 सेकंड में, Cyberster का स्पोर्ट्स कार मार्केट में तहलका

नई दिल्ली/गुरुग्राम: SW MG Motor India अब इंडिया के लग्ज़री इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में नंबर 2 ब्रांड बन चुकी है। सिर्फ दो महीने पहले लॉन्च हुई MG Cyberster आज इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स कार बन गई। MG M9 Presidential Limousine के साथ मिलकर दोनों मॉडल्स ने मार्केट में जबरदस्त लहर पैदा कर दी है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 तक नंबर 1 ब्रांड बन जाए। MG Cyberster में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं और यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) है। ये 0 से 100 km/h सिर्फ 3.2 सेकंड में पहुंच जाती है। यह सुपरफास्ट स्पोर्ट्स कार के अनुभव के बराबर है।

गाड़ी के इंजन की ताकत 510 PS पावर और 725 Nm टॉर्क है। गाड़ी स्टार्ट या ओवरटेकिंग के दौरान तुरंत रफ्तार पकड़ सकती है MG Cyberster के दरवाजे ऊपर की तरफ लग्ज़री स्टाइल में खुलते हैं। इसमें ऊपर से खुलने वाला रूफ। हवा के साथ आसानी से दौड़ती है, जिससे स्पीड बढ़ती है और कार स्टेबल रहती है। इसमें Brembo 4-piston ब्रेक्स सिस्टम, जो 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कार को 33 मीटर में रोक देता है। जब जरूरत हो तो कार तुरंत ब्रेक लगाकर सुरक्षित रुक सकती है। इसमें बड़े और मजबूत 20-inch alloy wheel लगे हैं। Pirelli P-Zero हाई-क्वालिटी टायर। सड़क पर पकड़ मजबूत, ड्राइविंग अनुभव सुपर स्मूथ और स्पोर्टी।

MG India ने देशभर में 14 MG SELECT Experience Centres भी खोले हैं, जहां ग्राहक Cyberster और M9 को करीब से देख और एक्सपीरियंस कर सकते हैं। MG SELECT के अंतरिम हेड Milind Shah ने बताया कि हमारे मॉडल्स को मिली शानदार रिस्पॉन्स ने हमें नंबर 2 बना दिया। Cyberster और M9 दोनों ही ग्राहकों को लग्ज़री और परफॉर्मेंस का अनोखा अनुभव देते हैं।”
JSW MG Motor इंडिया की ने भारत में कई तकनीक “पहली बार” पेश की हैं, जिसमें भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी MG Hector, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी MG ZS EV. ऑटोनॉमस (Level 1) प्रीमियम SUV MG Gloster, पर्सनल AI और ऑटोनॉमस (Level 2) SUV शामिल है।

MG Motor ने केरल का जीता दिल : ओणम पर फूलों से नहीं, 306 EV से बनाई सड़क पर रंगोली

कोच्चि: फूलों की खुशबू, त्योहार की रौनक और कारों की चमक। इस बार ओणम का जश्न केरल में बिल्कुल नए अंदाज में मनाया गया। JSW MG Motor India ने 306 इलेक्ट्रिक कारों से बना एशिया का सबसे बड़ा ‘CarKalam’ तैयार कर सबको दंग कर दिया। ग्रैंड हयात बोलगट्टी में आयोजित इस कार्यक्रम ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई और परंपरा व तकनीक के बेहतरीन संगम को सामने रखकर दिखाया कि जब जुनून और इनोवेशन मिलते हैं तो नतीजा वाकई ऐतिहासिक होता है।

केरल में आमतौर पर ओणम पर लोग फूलों से रंग-बिरंगे पुक्कलम (फूलों की रंगोली) बनाते हैं, वहीं इस बार MG Motor ने फूलों की जगह अपनी इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल किया। कारों को इस तरह सजाया और सजाया गया कि वो बिल्कुल फूलों की रंगोली जैसी दिखें। परंपरा और आधुनिक तकनीक का ऐसा शानदार संगम बना, जिसने लोगों को हैरान कर दिया और सबका दिल जीत लिया।
MG Motor की बिक्री में ओणम ऑफर्स की वजह से जोरदार उछाल आया। जिन ग्राहकों ने गाड़ियां खरीदीं, उन्हें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और आसान फाइनेंस स्कीम का फायदा मिला। कंपनी की कारों की बिक्री पिछले साल के ओणम सीज़न के मुकाबले 2 गुना ज़्यादा हुई। शोरूम में आने वाले संभावित ग्राहकों संख्या भी 20% बढ़ गई।

वहीं, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीनियर एडजुडिकेटर विवेक नायर ने कहा, 
“MG Motor India ने ओणम एशिया का सबसे बड़ा CarKalam बनाकर सांस्कृतिक धरोहर और ऑटोमोटिव इनोवेशन का बेहतरीन संगम पेश किया है। यह सामूहिकता और क्रिएटिविटी का शानदार उदाहरण है।” MG Motor का नेटवर्क भारत के 90% भौगोलिक क्षेत्र में फैला है, जिसमें 270 शहरों में 543 से ज्यादा सेल्स और आफ्टरसेल्स टचपॉइंट्स शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में कोच्चि में अपना MG SELECT Experience Centre भी लॉन्च किया है, जो ग्राहकों के लिए नए अनुभव लेकर आया है।

MG Motor India की रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री, जुलाई में 46% की ग्रोथ के साथ लॉन्च की दो शानदार लग्जरी गाड़ियां

गुरुग्राम: इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में JSW MG Motor India ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने जुलाई 2025 में 6,678 यूनिट्स की शानदार बिक्री दर्ज की है, जो 2025 में अब तक की सबसे ज़्यादा मासिक बिक्री है। यह पिछले साल जुलाई 2024 में बेची गई 4,575 इकाइयों के मुकाबले 46% की ज़बरदस्त सालाना वृद्धि को दर्शाता है। यह शानदार प्रदर्शन कंपनी में ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और इसके दमदार प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को दिखाता है।

‘MG SELECT’ के साथ लग्जरी सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री

बिक्री के आंकड़ों के साथ-साथ, MG ने अपने नए लक्ज़री सेल्स चैनल ‘MG SELECT’ को भी लॉन्च किया है। इस एक्सक्लूसिव चैनल के तहत कंपनी ने दो प्रीमियम गाड़ियां पेश की हैं, जो सीधे तौर पर भारत के लग्जरी कार बाजार को टक्कर देंगी।

  1. MG M9 – प्रेसिडेंशियल लिमोज़ीन

अगर आप शाही आराम और बेजोड़ स्पेस वाली गाड़ी चाहते हैं, तो MG M9 आपके लिए ही बनी है। इसे किसी राष्ट्रपति की सवारी जैसा अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कीमत: ₹69.90 लाख (एक्स-शोरूम)

  1. MG साइबरस्टर

यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि रफ्तार का एक तूफ़ान है। MG साइबरस्टर को “दुनिया की सबसे तेज़ MG” का खिताब दिया गया है। यह एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है जो अपने लुक और स्पीड से किसी का भी मन मोह सकती है।
कीमत: ₹74.99 लाख (एक्स-शोरूम)

एक नज़र में खास बातें:

जुलाई 2025 की बिक्री: 6,678 यूनिट्स
सालाना वृद्धि: 46%
नया लग्जरी चैनल: MG SELECT
नई गाड़ियां और कीमतें:
MG M9 प्रेसिडेंशियल लिमोज़ीन: ₹69.90 लाख
MG साइबरस्टर: ₹74.99 लाख
ये दोनों लग्जरी गाड़ियां विशेष रूप से ‘MG SELECT एक्सपीरियंस सेंटर्स’ पर उपलब्ध होंगी, जहाँ ग्राहकों को एक अनूठा और पर्सनलाइज्ड खरीद अनुभव प्रदान किया जाएगा।

MG M9 Electric MPV : बिजली से दौड़ते आलीशान महल की कीमत से उठेगा पर्दा

नई दिल्ली : MG अब जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। JSW MG Motor की अगली पेशकश M9 Electric MPV इंडिया में दस्तक देने को तैयार है। कीमत पर से परदा तो कल उठेगा लेकिन M9 ने पहले ही बाजार में ऐसा जलवा बिखेरा है कि मशहूर ब्रैंड्स की पेशानी पर पहले ही पसीना आ गया है। ये कोई मामूली MPV नहीं है। ये एक चलता-फिरता लग्ज़री सूट है, जिसमें बिजली दौड़ती है और क्लास छलकती है! बुकिंग्स भी शुरू हो चुकी हैं। 51,000 रुपये में आप इस शाही रथ को ऑनलाइन या किसी एमजी डीलरशिप से रिज़र्व कर सकते हैं।

MG M9 पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। इसकी बॉडी में स्टाइल और नसों में करंट है। इसमें दमदार 90 kWh बैटरी पैक, जो 256 बीएचपी की ताकत और 350 Nm का टॉर्क के साथ परफॉर्मेंस का पावरहाउस है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में सब कुछ है, जो किसी लग्ज़री होटल के प्रीमियम सुइट में मिलता है। पैनोरमिक सनरूफ के साथ 64 कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग के साथ 12-स्पीकर वाला धमाकेदार साउंड सिस्टमहै। सेकंड रो इतनी आरामदायक बनाई गई है कि अब गाड़ी चलाने का मन नहीं करता – बस पीछे बैठिए और मस्ती में डूब जाइए।

MG M9 का साफ संदेश है – “ड्राइवर बनकर क्या करना, जब पीछे बैठकर राजा जैसी फील ली जा सकती है।” MG M9 कोई आम MPV नहीं, ये एक चलता-फिरता महल है। यह इतना बड़ी और इतनी फैली हुई है कि सके सामने सामने SUV भी छोटी लगती है। इसकी लंबाई 5,270 mm, व्हीलबेस 3,200 mm, चौड़ाई 2,000 mm और ऊंचाई 1,840 mm है। यह बाहर से बुलंद और अंदर से खुले आसमान जैसी महसूस होती है।

MG M9 दिखती तो लग्ज़री MPV जैसी है, लेकिन इसका दिल पूरा इलेक्ट्रिक है। इसमें कोई टेलपाइप नहीं, कोई धुआं नहीं निकलता। बस पावर और साइलेंस का रॉयल कॉम्बो। MG M9 तीन खास शेड्स Cardiff Black, Luminous White और Mystic Grey में लॉन्च है। यह तो तय है कि इन तीनों रंगों की गाड़ी जब सड़क के सीने पर दौड़ेगी तो सबकी नजरें एक बारगी तो उठ जाएगी।

MG Windsor EV PRO : 24 घंटे में 8000 यूनिट्स की बंपर बुकिंग

इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार MG Windsor EV PRO वर्जन ने तो जैसे बुकिंग का तूफान ही ला दिया। इस कार की सिर्फ 24 घंटों में रिकॉर्ड 8,000 लोगों ने बुक किया। मेट्रो ही नहीं, छोटे शहरों में भी इसका जलवा रहा। MG Windsor की बिक्री का लगभग 48% हिस्सा छोटे शहरों से आया है। लॉन्चिंग के महज 8 महीनों में 27,000 यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा पार कर लिया है। अब ये EV 30 हजार क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

JSW MG Motor India ने यह आंकड़ा शेयर करते हुए बताया कि Windsor ने लॉन्चFXI के बाद से EV सेगमेंट में अपनी बादशाहत लगातार साबित की है। बड़े शहरों से निकलकर अब यह कार देश के छोटे-बड़े कस्बों में भी EV क्रांति लेकर आ रही है।
MG Windsor को अब तक 30 से ज्यादा प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 2025 के iCOTY Green Car Award ने इसे इंडस्ट्री में और भी खास बना दिया।

MG Windsor को भारत की पहला इंटेलिजेंट CUV कहा जाता है। यह कम्फर्ट, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। इसमें 100 kW (136 PS) पावर, 200 Nm टॉर्क, शानदार ‘AeroGlide’ डिजाइन, लग्जरी लेवल के ‘Aero Lounge’ सीट्स (135 डिग्री तक झुकने वाली) और 15.6 इंच का GRANDVIEW टच डिस्प्ले है।

ग्राहक को गाड़ी खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकानी पड़ती। गाड़ी की कीमत बैटरी के बिना कम हो जाती है। बैटरी के लिए अलग से हर किलोमीटर के हिसाब से चार्ज देना होता है। गाड़ी की बेसिक कीमत 9.99 लाख रुपये है। आप महीने में जितना चलाएंगे, उसी के मुताबिक आपको 3.9 रुपये प्रति km के हिसाब से बैटरी चार्जिंग का पेमेंट करना होगा। इससे उन लोगों के लिए गाड़ी अफॉर्डेबल हो जाती है, जो शुरुआत में पूरा पैसा नहीं देना चाहते।