ओपन रूफ वाली MINI Convertible: इंडिया में लॉन्च होते ही 24 घंटे में SOLD OUT

नई दिल्ली: MINI Convertible ने इंडिया में लॉन्च होते ही तहलका मचा दिया है। 12 दिसंबर 2025 को लॉन्च हुई इस स्टाइलिश लग्ज़री कार की पहली खेप सिर्फ 24 घंटे में पूरी तरह बिक गई। करीब 58.50 लाख रुपये की कीमत होने के बावजूद MINI Convertible को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिसने साफ कर दिया कि देश में प्रीमियम और खुली छत वाली कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जो लोग पहली बार बुकिंग नहीं कर पाए, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। अब वे अगले चरण की बुकिंग कर सकते हैं, जिनकी डिलीवरी अगले साल के शुरू में होगी।

MINI Convertible अपने पुराने, आइकॉनिक MINI लुक को आधुनिक टच के साथ पेश करती है। LED हेडलैम्प्स के तीन अलग-अलग लाइट पैटर्न कार को अलग पहचान देते हैं। 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसकी स्पोर्टी अपील बढ़ाते हैं। इसका सॉफ्ट टॉप इतनी तेज़ी से खुलता-बंद होता है कि कुछ सेकंड में ही कार ओपन-रूफ का मज़ा देने लगती है, और चलते समय थोड़ा खोलने पर यह सनरूफ जैसा फील देता है।

MINI Convertible का इंटीरियर पुराने क्लासिक MINI अंदाज़ और नई जमाने की टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल है। कार के अंदर बैठते ही सबसे पहले इसका गोल आकार वाला हाई-रिज़ॉल्यूशन OLED टच स्क्रीन आपका ध्यान अपनी ओर खींचता है। यह गाड़ी का पूरा कंट्रोल सेंटर है। इसी एक स्क्रीन में ड्राइवर की जरूरी जानकारी और एंटरटेनमेंट दोनों मिल जाते हैं।“Hey MINI” बोलते ही कार आपकी आवाज़ सुनने लगती है और कई फीचर्स को बिना बटन दबाए कंट्रोल किया जा सकता है। Digital Key Plus की मदद से आपका स्मार्टफोन ही कार की चाबी बन जाता है।

Head-Up Display ड्राइव करते समय जरूरी जानकारी सीधे आंखों के सामने दिखाता है, जिससे ध्यान सड़क से नहीं हटता। वहीं Harman Kardon का प्रीमियम साउंड सिस्टम सफर को किसी लाइव कॉन्सर्ट जैसा अनुभव देता है। यह कार महज 6.9 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 240 km/h है। यह सिर्फ एक लग्ज़री कार नहीं, बल्कि स्टाइल, आज़ादी और ड्राइविंग के शौक का जश्न है।

58.5 लाख रुपये में MINI Convertible लॉन्च : 18 सेकंड में खुलती है रूफ, 6.9 सेकंड में 100 किमी की स्पीड

नई दिल्ली: BMW India ने इंडिया में ऑल-न्यू MINI Convertible को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 58.50 लाख रुपये है। कंपनी इसे फुली कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU- यानी पूरी तरह से बनी बनाई) के रूप में बेचेगी।

कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा तक जाती है । कार की बुकिंग BMW India की सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है। डिलिवरी तुरंत शुरू कर दी गई है। इसका इलेक्ट्रिक फैब्रिक रूफ 30kmph स्पीड पर 18 सेकंड में पूरी तरह खुल सकता है और 15 सेकंड में बंद हो सकता है। ओपन रूफ, स्टाइलिश डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का बेजोड़ मिक्सचर इसे भारत की सबसे किफायती कन्वर्टिबल कार बनाता है।

नई MINI Convertible में गोल LED हेडलैंप, नया फ्रंट ग्रिल और कॉम्पैक्ट बॉडी दी गई है। रूफ खुली होने पर इसकी डिक्की में 160 लीटर का स्पेस मिलता है। रूफ बंद होने पर सामान रखने के लिए 215 लीटर जगह मिलती है। कार चार शानदार रंगों, British Racing Green, Chili Red, Sunny Side Yellow और Ocean Wave Green में उपलब्ध है।

केबिन में MINI का क्लासिक लेकिन मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलता है। सबसे बड़ा आकर्षण है गोल OLED टचस्क्रीन, जिसे MINI Interaction Unit कहा जाता है। यही स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट दोनों का काम करती है। इसमें “Hey MINI” वॉयस कमांड, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto और कनेक्टेड-कार फीचर्स मिलते हैं। कार में हेड-अप डिस्प्ले, Harman Kardon साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल की, MINI Experience Modes और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाली स्पोर्ट्स सीट्स मिलती है।

नई MINI Convertible S में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 hp की पावर और300 Nm का टॉर्क पैदा करता है इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसमें कई एयरबैग, ADAS लेवल-1 फीचर्स, ABS और कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर मिलते हैं। नई MINI Convertible के साथ 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस मिलती है। इसमें 10 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस पैकेज का विकल्प मिलता है।