Mini Cooper Convertible की बुकिंग शुरू, लॉन्चिंग दिसंबर में, चलती कार में भी खुलेगा रूफ

नई दिल्ली: Mini India ने अपनी नई Cooper Convertible की प्री-लॉन्च बुकिंग इंडिया में शुरू कर दी है। यह मॉडल दिसंबर 2025 में लॉन्च होने वाला है और ग्राहक इसे Mini की आधिकारिक वेबसाइट या देशभर में मौजूद 10 अधिकृत डीलरशिप के ज़रिए बुक कर सकते हैं। नई Mini Cooper Convertible का सबसे बड़ा आकर्षण इसका पूरी तरह इलेक्ट्रिक सॉफ्ट-टॉप रूफ है, जिसे केवल 18 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है। यह प्रक्रिया 30 किमी/घंटा की रफ्तार पर चलते हुए भी की जा सकती है, जो ओपन-एयर ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए बड़ा फीचर है।

नई Mini Cooper Convertible का डिज़ाइन काफी हद तक Cooper S हैचबैक जैसा ही है। इसका लुक वही क्लासिक Mini स्टाइल वाला है जिसे लोग सालों से पसंद करते आए हैं। इसमें Mini ब्रैंड की पहचान बन चुकी गोल LED हेडलाइट्स दी गई हैं। साथ में गोल DRLs (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) हैं, जो इसे सामने से एक प्यारा और प्रीमियम लुक देते हैं। गाड़ी के आगे आपको 8 कोनों वाला ग्रिल मिलता है। यह ग्रिल ब्लैक-आउट फिनिश में है, जो कार को ज़्यादा आक्रामक और आकर्षक बनाता है।

साइड में कार 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स पर चलती है। नई Mini Cooper Convertible के पीछे इस बार कुछ खास बदलाव किए गए हैं। पहले वाली त्रिकोणीय टेल-लाइट्स की जगह अब लंबी (oblong) LED टेल-लाइट्स दी गई हैं। इन लाइट्स में यूनियन जैक (UK Flag) की डिज़ाइन है, जो Mini ब्रांड की पहचान है और इसे एक स्टाइलिश, प्रीमियम लुक देती है। पीछे डुअल-टोन बंपर लगाया गया है। कार में बीच में एक 9.4-इंच की बड़ी गोल टचस्क्रीन लगी है, जो Android सिस्टम पर चलती है। यह स्क्रीन दो तरह का काम करती है। इसमें आप म्यूजिक, नेविगेशन, ब्लूटूथ, कार ऐप्स सब इस्तेमाल कर सकते हैं। यही स्क्रीन आपको स्पीड, बैटरी या फ्यूल लेवल, रेंज, नेविगेशन डायरेक्शन, और कार की बाकी अहम जानकारी भी दिखाती है।

कार का इंटीरियर अलग-अलग रंगों और लाइट थीम्स के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है। नई Cooper Convertible में वही 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो स्टैंडर्ड Cooper S में मिलता है। यह इंजन 204 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है, जो तेज़ और स्मूद गियर शिफ्ट सुनिश्चित करता है।

इंडिया में 14 अक्टूबर को MINI की स्टाइलिश रेसिंग SUV की एंट्री, बुकिंग 22 सितंबर से

नई दिल्ली: MINI India Countryman JCW को 14 अक्टूबर 2025 को लॉन्च कर रही है। ये पहली बार है, जब नई Countryman का पेट्रोल वर्ज़न भारत आएगा। अब तक ये SUV केवल इलेक्ट्रिक (EV) वर्ज़न में ही उपलब्ध थी, जो भारत में मिड-2024 में आई थी। ये नई JCW मॉडल लगभग उसी तरह दिखती है जैसे सीमित Countryman E JCW Pack थी। गाड़ी के सामने का हिस्सा दमदार दिखता है। बिग बंपर और बड़े एयर वेंट्स इसे स्पोर्टी फील देती हैं। गाड़ी में बड़े अलॉय व्हील्स हैं और छत का रंग बाकी बॉडी से अलग है। पीछे की तरफ ट्विन एग्जॉस्ट पाइप्स और स्पोर्टी बम्पर लगे हैं। इससे गाड़ी रेसिंग स्टाइल जैसी दिखाई देती है।

नई Countryman JCW पेट्रोल है, इसलिए इसे चलाने के लिए इंजन को ठंडी हवा चाहिए। इसलिए इसमें फंक्शनल ग्रिल लगाया गया है, जो सीधे इंजन तक एयर पहुंचाता है। ये ग्रिल सिर्फ लुक के लिए नहीं, बल्कि इंजन को सांस लेने और सही तापमान में चलाने के लिए है। Countryman E JCW Pack के विपरीत, इसमें फंक्शनल ग्रिल होगा जो इंजन तक एयर सप्लाई करेगा।

कार में लाल रंग के छोटे-छोटे डिजाइन एलिमेंट्स हैं, जो स्पोर्टी और रेसिंग वाला लुक देते हैं। स्टियरिंग व्हील JCW वर्ज़न के लिए खास है, हाथ में पकड़ने में स्पोर्टी फील देता है। ड्राइव करते समय आप अलग-अलग मोड चुन सकते हैं, जैसे स्पोर्टी, कम्फर्ट या इको, जो गाड़ी की परफॉर्मेंस बदलते हैं। स्क्रीन पर दिखने वाला डिज़ाइन और जानकारी भी JCW के लिए खास और स्पोर्टी लगेगा। एक्सिलरेटर और ब्रेक पेडल्स रेसिंग स्टाइल के जैसे लगते हैं।

इस SUV में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। ये इंजन ग्लोबल मार्केट में 308 bhp की पावर और 400 Nm टॉर्क देता है। ये गाड़ी तेज़ और दमदार चलेगी। पावर को सभी चार पहियों तक 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए भेजा जाएगा। स्टियरिंग के पीछे लगे पैडल से आप गाड़ी को मैनुअल मोड जैसा फील देकर तेज़ गियर बदल सकते हैं। ये SUV स्पोर्टी फील और दमदार परफॉर्मेंस दोनों देती है, चाहे शहर में चलाओ या हाईवे पर। इस कार की बुकिंग भारत में 22 सितंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी।

ऑल-व्हील ड्राइव वाली नई John Cooper Works Countryman ALL4 की प्री-बुकिंग शुरू, 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च

गुरुग्राम: MINI India ने अपनी नई परफॉर्मेंस SUV, MINI John Cooper Works Countryman ALL4 के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। यह रोमांचक SUV भारत में 14 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगी। इच्छुक ग्राहक 22 सितंबर 2025 की सुबह 12 बजे से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। मिनी की यह नई SUV हाई-परफॉर्मेंस इंजन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है, जो इसे चलाने में बेहद रोमांचक और ऑफ-रोडिंग के लिए भी सक्षम बनाती है।

क्यों है यह SUV खास

MINI John Cooper Works मॉडल हमेशा से अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। नई MINI John Cooper Works Countryman ALL4 में एक दमदार 2.0-लीटर चार-सिलेंडर ट्विनपावर टर्बो इंजन लगा है, जो इसे बेजोड़ ड्राइविंग अनुभव का प्रतीक बनाता है। यह विशाल ऑल-राउंडर ड्राइविंग, आराम और सुरक्षा का बेहतरीन संयोजन प्रदान करती है।

बुकिंग कैसे करें

ग्राहक इस नई SUV को दो तरीकों से प्री-बुक कर सकते हैं:
ऑनलाइन: आप www.MINI.in पर जाकर SUV के बाहरी और आंतरिक हिस्सों के विभिन्न पहलुओं को देख सकते हैं और अपनी जानकारी भरकर बुकिंग कर सकते हैं। इसके बाद, MINI का एक अधिकृत डीलर आगे की प्रक्रिया के लिए आपसे संपर्क करेगा।
डीलरशिप पर: आप इंडिया में स्थित किसी भी अधिकृत MINI डीलरशिप पर जाकर भी अपनी बुकिंग करवा सकते हैं।

29 मिनट में 80% चार्ज : इलेक्ट्रिक लग्जरी के नई चैंपियन, MINI Countryman E JCW Pack की भारत में दस्तक


नई दिल्ली : दमदार पावर, फुल ऑन रफ्तार और ड्राइविंग पर पूरे कंट्रोल के लिए MINI India ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Countryman E John Cooper Works (JCW) Pack लॉन्च की है। मात्र 20 यूनिट्स में लॉन्च हुई ये लिमिटेड एडिशन कार स्टाइल, एक्सक्लूसिविटी और टेक्नोलॉजी का कॉकटेल है। 204hp की पावर, 8.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार और 462 किमी की रेंज के साथ ये इलेक्ट्रिक कार सड़कों पर छा जाने को तैयार है। कार की डिलीवरी 10 जून 2025 से शुरू होगी।

अगर आप 130 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो MINI Countryman E JCW Pack को 10% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 29 मिनट का समय लगता है। वहीं 11 kW AC चार्जर से पूरी बैटरी को 0% से 100% चार्ज करने में लगभग 6 घंटे 45 मिनट लगते हैं। भारत में ये कार सिर्फ दो स्टाइलिश रंगों, Legend Grey और Midnight Black में मिलेगी। डिजाइन में MINI का खास John Cooper Works (JCW) ट्रिम है, जिसमें आपको स्पेशल डिज़ाइन किया गया फ्रंट ग्रिल, बंपर, साइड स्कर्ट्स, रियर स्पॉयलर और डोर सिल्स मिलते हैं।

कार के इंटीरियर में JCW स्पोर्ट सीट्स पर प्रीमियम Vescin/Cord Black अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल हुआ है। पूरा केबिन क्रोम-फ्री और लेदर-फ्री है, जिससे यह ज्यादा इको-फ्रेंडली और प्रीमियम लगता है। सेंटर में 240mm का सर्कुलर OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है। MINI Digital Key Plus फीचर से आपका स्मार्टफोन ही कार की चाबी बन जाता है।

नई MINI Countryman E JCW Pack के Go-Kart Mode में रेसिंग जैसी फुर्तीली ड्राइविंग मिलती है। Green Mode एनर्जी सेविंग के लिए बेहतरीन ऑप्शन और बैटरी रेंज को ऑप्टिमाइज़ करता है। Vivid Mode में हर ड्राइव को और भी ज्यादा मजेदार और एक्साइटिंग बनाया गया है। कार में सुरक्षा के कई फीचर्स हैं।भारत में इस लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक MINI की एक्स-शोरूम कीमत 62,00,000/- रखी गई है। सर्विस पैकेज की शुरुआत 4 साल / 2,00,000 किमी से होती है (पैकेज को 10 साल तक एक्सटेंड किया जा सकता है)।

MINI 3-Door Cooper S की खरीद में कोई टेंशन नहीं, 180 दिन तक कीमत घटने पर मिलेगा रिफंड

गुरुग्राम : MINI India ने MINI 3-Door Cooper S के उपभोक्ताओं के लिए नई योजना ‘प्राइस प्रोटेक्शन एश्योरेंस प्रोग्राम’ की घोषणा की है। अब जो लोग MINI 3-Door Cooper S कार खरीदेंगे, उन्हें अगले 180 दिनों तक कीमत घटने की चिंता नहीं करनी होगी। अगर इस दौरान कार की कीमत कम होती है, तो डीलरशिप कीमत में फर्क वापस कर देगी। यह पहल उन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है जो ड्यूटी कट्स जैसी संभावित कीमत में कटौती की स्थिति में भी बिना इंतज़ार किए अपनी पसंदीदा MINI अभी खरीदना चाहते हैं। प्राइस प्रोटेक्शन एश्योरेंस स्कीम सिर्फ 180 दिनों (करीब 6 महीने) तक वैध है। इसलिए ग्राहक जितना जल्दी निर्णय लेंगे, उतना बेहतर रहेगा।

BMW Group India के प्रेसिडेंट और सीईओ, विक्रम पावाह ने कहा, “MINI हमेशा नए आइडिया और दमदार स्टाइल के लिए जानी जाती है। यह नई योजना कंपनी की अपने ग्राहकों के प्रति भरोसे और ध्यान को दिखाती है।“

इस लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत यदि MINI 3-Door Cooper S की कीमत खरीद के 180 दिनों के भीतर घटती है, तो ग्राहक को नई एक्स-शोरूम कीमत और इनवॉइस की कीमत के बीच का अंतर संबंधित डीलर की ओर से रिफंड किया जाएगा। यह प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम केवल MINI 3-Door Cooper S पर लागू है, जिसे भारत में कंप्लीटली बिल्टअप यूनिट (CBU) के तौर पर यूके स्थित MINI प्लांट ऑक्सफोर्ड से आयात किया जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹44.90 लाख (GST समेत) से शुरू होती है। MINI फैमिली का दूसरा मॉडल — ऑल-इलेक्ट्रिक MINI Countryman इस ऑफर के तहत नहीं आता। यह मॉडल भी CBU के रूप में आता है और जर्मनी के बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट लाइपज़िग में तैयार होता है।