Motorola Edge 70 Fusion की 6 मार्च को होगी एंट्री: 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरे संग आएगा तूफान

नई दिल्ली: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका होने जा रहा है। Motorola ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion इंडिया में 6 मार्च 2026 को लॉन्च होगा। यह लॉन्च MWC 2026 के बाद किया जा रहा है और फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर होगी। कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए लॉन्च डेट कन्फर्म की है।

Motorola Edge 70 Fusion को तीन स्टाइलिश Pantone कलर ऑप्शन—Silhouette, Blue Surf और Country Air—में पेश किया जाएगा। इन तीनों वेरिएंट्स के बैक पैनल पर लेदर-इंस्पायर्ड फिनिश दी गई है, जिससे फोन प्रीमियम लुक देगा। स्टोरेज के लिहाज से यह 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक मैक्रो लेंस भी होगा। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो 4K विडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। बैटरी इसकी बड़ी ताकत मानी जा रही है—7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यानी लंबे समय तक इस्तेमाल और तेज चार्जिंग दोनों का फायदा मिलेगा। डिस्प्ले भी हाई-एंड है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाली क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। HDR10+ सपोर्ट और 96.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion को पावरफुल बैटरी, दमदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में बड़ा दावेदार माना जा रहा है। अब सबकी नजर इसकी कीमत पर टिकी है, जो लॉन्च के दिन साफ होगी।

7000mAh बैटरी के साथ आ रहा है Motorola Edge 70 Fusion: डिजाइन और परफॉर्मेंस का दमदार संगम

नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 चिप, 144Hz कर्व्ड OLED डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मिलने की संभावना है। स्मार्टफोन बाजार में 2026 की शुरुआत के साथ ही मोटोरोला अपनी Edge सीरीज़ का पहला बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने अपकमिंग Motorola Edge 70 Fusion को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर टीज़ कर दिया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह हैंडसेट जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन टीज़र में 23 फरवरी को बड़े खुलासे की ओर इशारा किया गया है।

फ्लिपकार्ट पर सामने आए टीज़र से फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शंस की झलक भी मिलती है। Edge 70 Fusion को Pantone-क्यूरेटेड शेड्स—Blue Surf, Country Air और Silhouette—में पेश किया जा सकता है। डिवाइस में लेदर-इंस्पायर्ड फिनिश देखने को मिल सकती है, जो इसे प्रीमियम लुक और फील देगी। स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।

यह चिपसेट मिड-प्रीमियम सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। इसके साथ 8GB या 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। गेमिंग और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए यह कॉन्फिगरेशन आकर्षक साबित हो सकता है। डिस्प्ले भी इस फोन का बड़ा आकर्षण बन सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6.78-इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलने की बात कही जा रही है। हाई रिफ्रेश रेट और कर्व्ड डिजाइन का कॉम्बिनेशन इसे विजुअल एक्सपीरियंस के लिहाज से खास बना सकता है।

Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देगी। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की भी उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, Edge 70 Fusion मोटोरोला के लिए 2026 की शुरुआत में एक मजबूत पेशकश साबित हो सकता है।

FIFA World Cup 2026 में Motorola की एंट्री, “Football is Calling” से बढ़ेगा फैंस में जोश

नई दिल्ली: मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की ग्लोबल कंपनी Motorola ने FIFA World Cup 2026 के लिए अपना ग्लोबल कैंपेन “फुटबॉल इज़ कॉलिंग” लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की आधिकारिक स्मार्टफोन पार्टनर है। यह कैंपेन फुटबॉल के जुनून, ऊर्जा और संस्कृति का जश्न मनाता है और दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल फैंस को मोटोरोला स्मार्टफोन्स के ज़रिए अपने फीफा वर्ल्ड कप™ के खास पलों को कैद करने, उन्हें क्रिएट करने और साझा करने के लिए प्रेरित करता है। इस कैंपेन को सोशल, डिजिटल, रिटेल और प्रोडक्ट एक्सपीरियंस जैसे सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि वह कुछ हफ्तों के लिए पूरी दुनिया की ज़िंदगी की रफ्तार बदल देता है। लोग अपने रोज़मर्रा के काम, सोने-जागने का समय और दिनचर्या तक बदल लेते हैं ताकि मैच देख सकें। देर रात तक जागना, जीत पर जश्न मनाना और हार पर चर्चा करना आम हो जाता है। पिछले वर्ल्ड कप में सोशल मीडिया पर करोड़ों पोस्ट और अरबों ऑनलाइन रिएक्शन इस बात का सबूत हैं कि अलग-अलग देशों, भाषाओं और संस्कृति के लोग एक ही खेल को लेकर एक जैसी खुशी, दुख और उत्साह महसूस करते हैं। फुटबॉल दुनिया भर के लोगों को एक साथ जोड़ने वाली भावना और उत्सव बन जाता है।

इंडिया में फुटबॉल देखने का अनुभव अब पूरी तरह मोबाइल-केंद्रित हो गया है। फैंस मैच सिर्फ टीवी पर नहीं देखते, बल्कि दोस्तों के साथ वॉच पार्टी में, सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए और शॉर्ट वीडियो बनाकर हर पल को जीते हैं। “फुटबॉल इज़ कॉलिंग” कैंपेन से मोटोरोला का मकसद है कि फैन हर मैच, हर गोल और हर खुशी को बेहतर तरीके से कैद करे और उसे दूसरों के साथ साझा कर सके।

इस कैंपेन का मुख्य आकर्षण एक हाई-एनर्जी हीरो फिल्म है, जिसे क्रिएटिव एजेंसी Matter + Energy के साथ मिलकर तैयार किया गया है। फिल्म यह बताती है कि एक फैन के लिए वर्ल्ड कप सिर्फ मैच देखना नहीं होता, बल्कि टिकट मिलने की खुशी, दोस्तों के साथ जश्न मनाना और ऐतिहासिक पलों का हिस्सा बनना भी उतना ही खास होता है। जब फुटबॉल का जुनून दिल से बुलाता है, तो फैंस पीछे नहीं हटते और मोटोरोला उस जुनून को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ खड़ा रहता है।

29,999 रुपये में Motorola Edge 70 इंडिया में लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरे संग होगा धमाका

नई दिल्ली: Motorola ने इंडिया में नया Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है। यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में स्टाइलिश डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

इंडिया में Motorola Edge 70 की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। चुनिंदा बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Bronze Green, Gadget Grey और Lily Pad जैसे Pantone सर्टिफाइड कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है।

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिली है। इसमें एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है। फोन सिर्फ 5.99mm पतला है और वजन करीब 159 ग्राम है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 16 पर चलता है, जिस पर Motorola का Hello UI मिलता है। फोन में नए जमाने के Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें Next Move, Catch Me Up 2.0, Pay Attention 2.0, Remember This with Recall और Co-pilot शामिल हैं।

कैमरा सेक्शन में Motorola Edge 70 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक थ्री-इन-वन लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और विडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Motorola Edge 70 में 5000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 31 घंटे तक विडियो प्लेबैक दे सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

क्रिसमस से पहले इंडिया में धमाका करेगा Motorola Edge 70, 15 दिसंबर के आसपास हो सकती है एंट्री

नई दिल्ली: Motorola Edge 70 अब इंडियन मार्केट में धूम मचाने आ रहा है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, Motorola Edge 70 Motorola का फोन इसी महीने दिसंबर में क्रिसमस से पहले भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह इंडिया में 15 दिसंबर के आसपास लॉन्च होगा।

टिप्स्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) के मुताबिक, यह चीन में एक्सक्लूसिव मोटो X70 एयर की तरह ही 5.99 एमएम पतला होगा। हालांकि, भारतीय वेरिएंट के ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन टिप्स्टर का दावा है कि इसमें ग्लोबल मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी और एकदम फ्रेश डिजाइन होगा। भारतीय वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट, 50-मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Motorola Edge 70 इंडिया में अपने ग्लोबल मॉडल से काफी कम कीमत पर आएगा। Motorola Edge 70 की कीमत UK में GBP 700 (लगभग 80,000 रुपये) है। यह यूरोप और मिडिल ईस्ट में 799 यूरो (81,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन भारत में 35,000 रुपये से कम में बेचा जाएगा। इंडिया में Motorola Edge 60 की कीमत सिर्फ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 25,999 रुपये रखी गई है।

फोन डुअल सिम (नैनो सिम + ई-सिम) सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर चलता है और कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन जून 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा और डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 70 में 4800mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 29 घंटे तक लगातार विडियो प्लेबैक और 66 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है।

Motorola का Moto X70 Air लॉन्च : स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट संगम

नई दिल्ली: Motorola ने अपने नए Moto X70 Air स्मार्टफोन को पेश किया है। यह फोन बेहद पतला लगभग 6mm मोटा और 159 ग्राम वजन वाला है। फोन में 6.7 इंच की OLED स्क्रीन है। स्क्रीन बहुत स्मूद और तेज़ है क्योंकि इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। तस्वीरें और विडियो बेहद साफ और चमकदार दिखें। इसका रिज़ॉल्यूशन 1220p+ है और पिक ब्राइटनेस 4,500 nits तक है। स्क्रीन फ्लैट पैनल वाली है। 50MP का सेल्फी कैमरा स्क्रीन में पंच-होल डिज़ाइन में लगा है। स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जिससे फोन जल्दी और सुरक्षित तरीके से अनलॉक होता है।

Motorola ने इस फोन का मेटल फ्रेम मजबूत बनाया है ताकि यह फर्श पर गिरने पर भी सुरक्षित रहे। साथ ही फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी में भी सुरक्षित रहता है। Moto X70 Air में 4,800mAh की बड़ी बैटरी है, जो पूरे दिन चलती है। इसमें 68W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन के पीछे तीन रंग विकल्प उपलब्ध हैं, Gadget Gray, Lily Pad और Bronze Green। हर रंग में कैमरा मॉड्यूल और पावर बटन के चारों ओर अक्सेंट कलर भी है। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड 120° कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा शामिल है, जिससे तस्वीरें बहुत डिटेल और रंगीन आती हैं।

फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। 3D वेपर चेंबर कूलिंग है, जिससे फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी गर्म नहीं होता। इसमें 12GB RAM और 256/512GB स्टोरेज है, जो बड़े ऐप्स और डेटा के लिए पर्याप्त है। इसमें microSD कार्ड स्लॉट या 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है। कीमत अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन फोन Lenovo.com (चीन) पर लिस्टेड है। ग्लोबल वेरिएंट का नाम शायद Motorola Edge 70 होगा और इसका अंतरराष्ट्रीय लॉन्च जल्द ही होने की संभावना है। फोन तेज़, ठंडा रहने वाला और बड़ा स्टोरेज वाला है, लेकिन एक्सपेंडेबल स्टोरेज या हेडफोन जैक नहीं है। ग्लोबल मार्केट में इसे Motorola Edge 70 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

बजट सेगमेंट में बैटरी का पावरहाउस : Moto G06 Power7 ऑन द वे टु इंडिया

नई दिल्ली: Motorola ने हाल ही में Moto G06 सीरीज़ को इंडिया में लॉन्च करने का सिग्नल दे दिया है। ब्रैंड ने एक टीज़र जारी किया है, जिसमें “Power” शब्द ने साफ कर दिया है कि अगला धमाका Moto G06 Power होगा। Moto G06 Power की सबसे बड़ी ताकत है 7,000mAh की विशाल बैटरी है, जो इसे इस सेगमेंट में सबसे अलग बनाती है। कंपनी ने इसमें 18W फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी है। फोन में 6.88-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन को IP64 सर्टिफिकेशन मिला है। हल्की बारिश और धूल वाले माहौल में भी यह टिकाऊ रहेगा।

Moto G06 Power को MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर से पावर मिलती है, जो इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतर बनाती है। यूरोप में यह फोन 4GB और 8GB RAM तथा 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। कैमरा सेक्शन में Moto G06 Power सादा लेकिन असरदार है। इसमें पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। LED फ्लैश सपोर्ट के साथ यह बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन विकल्प देता है।
यह फोन Android 15 पर आधारित है और इसमें ड्यूल स्पीकर्स, माइक्रोSD कार्ड स्लॉट, 3.5mm ऑडियो जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएँ भी दी गई हैं।

इंडिया में 15-20 हज़ार रुपये की रेंज में बैटरी-किंग स्मार्टफोन्स बहुत सीमित हैं। ऐसे में Moto G06 Power एक तगड़ा ऑप्शन बनकर आ सकता है। खासकर उन यूज़र्स के लिए जो दिनभर कंटेंट स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।Moto G06 Power सिर्फ नाम में ही नहीं, बल्कि असली ताकत में भी पावरफुल है।

12,999 रुपये में 7040MAH की पावरफुल बैटरी के साथ Motorola moto pad 60 NEO टैबलेट लॉन्च

नई दिल्ली: Motorola ने इंडिया में अपना नया moto pad 60 NEO लॉन्च कर दिया है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी का दमदार कॉम्बिनेशन है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम और लाइटवेट 5G-रेडी टैबलेट है। 7040mAh बैटरी से पावरफुल बैकअप दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 12 घंटे तक स्ट्रीमिंग का बैकअप देती है।

इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत 11-इंच 2.5K डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। बॉक्स में ही moto pen दिया गया है, जिससे लिखना, स्केचिंग और गूगल का “Circle to Search” फीचर बेहद आसान हो जाता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। टैबलेट में 7040mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 12 घंटे तक स्ट्रीमिंग का बैकअप देती है। मनोरंजन और मजेदार बनाने के लिए इसमें Quad Speakers दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। Smart Connect फीचर की मदद से यूज़र इसे फोन और पीसी के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते है। फाइल शेयरिंग, स्क्रीन मिररिंग और ऐप कंट्रोल सब कुछ एक ही क्लिक में हो जाता है।

टैबलेट पहले से ही Android 15 के साथ आता ह। कंपनी ने 2 साल तक OS अपग्रेड (Android 17 तक) और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। लंबे समय तक यह टैबलेट अपडेटेड और सुरक्षित रहेगा। TurboSystem Multitasking में एक साथ 2 स्प्लिट स्क्रीन + 5 फ्लोटिंग विंडोज चलाने की सुविधा है। आप एक ही समय में क्लास लेक्चर देख सकते हैं, नोट्स लिख सकते हैं और इंटरनेट सर्फ भी कर सकते हैं। Pro Webcam Mode जरूरत पड़ने पर टैबलेट या फोन को हाई-क्वालिटी वेबकैम में बदला जा सकता है। moto pen की एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ इस पर नोट्स लिखना और स्केचिंग करना बिल्कुल पेन-ऑन-पेपर जैसा अनुभव देता है। 6.9mm की मोटाई और सिर्फ 490g वज़न के साथ, यह टैबलेट बैग में आसानी से फिट हो जाता है और एक हाथ से पकड़ना भी आसान है। moto pad 60 NEO सिर्फ स्टडी या एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि एक ऑल-राउंडर प्रोडक्टिविटी टैबलेट है

Motorola का Moto Buds BASS TWS ईयरबड्स की सेल शुरू

नई दिल्ली: मोबाइल तकनीक और इनोवेशन में एक ग्लोबल लीडर Motorola ने अपने नए ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स Moto Buds BASS की बिक्री 08 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। खास बात यह है कि ये धमाकेदार फीचर्स वाले ईयरबड्स सिर्फ ₹1,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किए गए हैं, जो बास प्रेमियों और संगीत के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन खबर है। पिछले हफ्ते लॉन्च हुए Moto Buds LOOP को भी इंडियन कस्टमर्स ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब BASS के साथ, Motorola ने ग्राहकों को दो अलग-अलग विकल्प दिए हैं – एक शानदार बास और नॉइज़ कैंसलेशन के लिए, और दूसरा ओपन-ईयर कम्फर्ट के लिए। यह कदम प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए Motorola की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बास लवर्स के लिए बनाया गया

Moto Buds BASS उन लोगों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो संगीत में गहरे बास और स्पष्टता पसंद करते हैं।
सुपर बास और हाई-रेज़ ऑडियो: इनमें 12.4mm के डायनेमिक ड्राइवर्स और सुपर बास ट्यूनिंग दी गई है जो हर बीट को जानदार बनाती है। Hi-Res LDAC और Spatial Audio के साथ ये स्टूडियो-क्वालिटी साउंड प्रदान करते हैं।
50dB ANC: यह इन ईयरबड्स का सबसे बड़ा USP है। इनमें सेगमेंट का सबसे बेहतरीन 50dB तक का एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) दिया गया है, जो आपको बाहरी शोर से पूरी तरह अलग कर देता है।
बैटरी और चार्जिंग: ये कुल 48 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं। क्विक चार्जिंग की मदद से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का प्लेबैक मिलता है।
मजबूत और स्टाइलिश: Moto Buds BASS IP54 रेटिंग के साथ वाटर-रेज़िस्टेंट हैं, और तीन आकर्षक Pantone-प्रेरित रंगों में उपलब्ध हैं: डार्क शैडो, ब्लू ज्वेल और पॉसी ग्रीन।

एक नहीं, दो शानदार विकल्प

अगर आप ओपन-ईयर डिज़ाइन पसंद करते हैं, तो Motorola ने आपके लिए Moto Buds LOOP भी पेश किए हैं। Sound by Bose के साथ ट्यून किए गए ये ईयरबड्स प्राकृतिक जागरूकता के साथ संतुलित और रिच ऑडियो अनुभव देते हैं। इनमें 39 घंटे तक का प्लेबैक और बोन-कंडक्शन माइक जैसे खास फीचर्स हैं। इस तरह Motorola ने अपने नए मोटो बड्स परिवार के साथ हर जीवनशैली और पसंद के अनुरूप ऑडियो समाधान पेश किए हैं।

कीमत, उपलब्धता और कलर्स

लॉन्च कीमत: ₹1,999
उपलब्धता: Moto Buds BASS आज, 8 सितंबर 2025 से Flipkart, Motorola.in और इंडिया के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
कलर्स: डार्क शैडो, ब्लू ज्वेल और पॉसी ग्रीन।

35 क्रिस्टल्स से चमचमाता फ्लिप फोन Motorola razr 60 बना फैशन शोस्टॉपर

नई दिल्ली: Motorola ने Swarovski के साथ मिलकर भारत में खास Brilliant Collection लॉन्च की है। इस एक्सक्लूसिव कलेक्शन में motorola razr 60 (Swarovski Edition) और moto buds LOOP (Swarovski Edition) शामिल हैं, जिसमें टेक्नोलॉजी और लग्ज़री ज्वैलरी का शानदार मेल है। motorola razr 60 (Swarovski Edition) की लॉन्चिंग प्राइस 54,999 रुपये रखी गई है। इसका नेट इफेक्टिव प्राइस 49,999 रुपये हैं। ये 5,000 रुपये के बैंक ऑफर सहित है।

moto buds LOOP (Swarovski Edition) की लॉन्च प्राइस 24,999 रुपये है। स्पेशल कॉम्बो ऑफ़र में razr 60 + moto buds LOOP मिल रहे हैं) इसकी लॉन्च प्राइस: 64,999 रुपये और इफेक्टिव कॉम्बो प्राइस 59,999 रुपये है। यह एक्सक्लूसिव कलेक्शन सीमित मात्रा में 11 सितंबर 2025, दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। Flipkart, Motorola.in और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री शुरू होगी।

Motorola का नया razr 60 Swarovski Edition सच में एक स्टाइल स्टेटमेंट है। इसमें आपको PANTONE® Ice Melt फिनिश और क्विल्टेड लेदर जैसी चमकदार डिज़ाइन मिलती है। फोन पर कुल 35 असली Swarovski® क्रिस्टल जड़े गए हैं – जिनमें सबसे खास हिंग पर लगा 26-फेसेट वाला बड़ा क्रिस्टल और साथ ही क्रिस्टल-स्टाइल वॉल्यूम बटन भी है। साथ में एक प्रीमियम क्रॉसबॉडी केस भी आता है, जिससे इसे फैशन एक्सेसरी की तरह कैरी किया जा सकता है। यह दुनिया का पहला फ्लिप फोन है जिसमें gesture-controlled विडियो रिकॉर्डिंग मिलती है। आप बिना स्क्रीन छुए, सिर्फ हाथ के इशारों से विडियो रिकॉर्डिंग शुरू, रोक और बंद कर सकते हैं।कैमरे में भी ये फोन कमाल है। इसमें Pantone-validated True Colour Camera है, जो तस्वीरों को असली रंगों में कैप्चर करता है। इसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी खासियत है। बाहर की तरफ 3.6 इंच का pOLED स्क्रीन दिया गया है । इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन भी है। अंदर आपको बड़ा 6.9 इंच का LTPO pOLED डिस्प्ले मिलता है। moto buds LOOP Swarovski Edition Swarovski® क्रिस्टल डिज़ाइन के साथ बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल ऑडियो वियरेबल है। यह Sound by Bose और moto AI से लैस है। इसमें 37 घंटे का प्लेबैक टाइम, 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का बैकअप मिलता है। CrystalTalk AI के साथ बेहतरीन कॉल क्वालिटी मिलती है।