नई दिल्ली: स्ट्रीट बाइक की बात हो और दिल की धड़कनें तेज़ न हों – ऐसा हो ही नहीं सकता। अब Yamaha ने एक बार फिर वही धड़कनें बढ़ा दी हैं! कंपनी ने अपनी आइकॉनिक स्ट्रीटफाइटर MT-15 को नए अवतार में लॉन्च किया है। 2025 Yamaha MT-15 Version 2.0 अब पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश हो चुकी है। इसकी कीमत 1,69,550 (STD वेरिएंट) से लेकर 1,80,500 रुपये (DLX वेरिएंट) तक है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की है। बुकिंग्स देशभर में चालू हैं और डिलीवरी जल्द शुरू होने वाली है। Yamaha MT-15 Version 2.0 ने दिखा दिया है कि जब स्टाइल का रोब, परफॉर्मेंस की धार और टेक्नोलॉजी की समझ एक साथ चलें — तब बाइक महज़ सवारी नहीं, एक अहसास बन जाती है।
नए वर्जन में Yamaha ने स्ट्रीट बाइक को नया लुक दिया है। ये शानदार अपडेट्स, इसे सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि राइडर्स के लिए एक स्टेटमेंट बना देते हैं। अब आपकी राइड किसी टेकोमीटर की सुई तक सीमित नहीं, बल्कि कलरफुल TFT स्क्रीन पर बोलेगी। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और Turn-by-Turn नेविगेशन से रास्ता तलाश करने में मुश्किल नहीं आएगी। अब सफर और स्मार्ट हो गया है।
Y-Connect App से आपको पता चलेगा कि फ्यूल कितना बचा है? बाइक पार्क कहां की थी? अगला सर्विस कब है? इन सवालों के जवाब Yamaha आपके मोबाइल स्क्रीन पर मिलेंगे। Yamaha MT-15 को 2025 में और भी स्मार्ट और बोल्ड अंदाज़ में पेश किया गया है।
नए DLX वेरिएंट के कलर ऑप्शन्स अब महज रंग नहीं हैं, ये राइडर के एटीट्यूड और अंदाज़ के बारे में बताते हैं। Vivid Violet Metallic उस बाइकर्स के लिए है जो भीड़ में अलग दिखना चाहता है – थोड़ा शरारती, थोड़ा शहरी, और पूरी तरह अग्रेसिव। Ice Storm एक कंट्रास्ट पेश करता है – नाम में ठंडक, लेकिन लुक में बर्फ़ीला तूफ़ान! Metallic Silver Cyan टेक्नो स्टाइल पसंद करने वालों को भाएगा, और Metallic Black, Yamaha का क्लासिक रंग जो हर दौर में ट्रेंडी रहा है। Yamaha ने अपने भरोसेमंद 155cc इंजन को इस नए अवतार में भी बरकरार रखा है। 18.1 bhp की पावर, 14.1 Nm टॉर्क, और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये बाइक अब भी उतनी ही दमदार है, लेकिन नई टेक्नोलॉजी के साथ अब और जबर्दस्त हो गई है
