Smart Outfits 2.0 से Fusion 2 बदलेगा स्मार्टफोन के मायने, मुड़कर देखने को मजबूर होंगे लोग

नई दिल्ली: Nokia की पैरेंट कंपनी HMD Global HMD Fusion 2 नाम से नेक्सट पीढ़ी का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि इंटेलिजेंट कस्टमाइजेशन और डिजाइन के मामले में भी स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट कर सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, HMD Fusion 2 में नया Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 5G सपोर्ट के साथ तेज़ और कुशल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI टास्क्स के लिए ऑप्टिमाइज़्ड बताया जा रहा है। Adreno GPU फोन को बेहतरीन ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा। भारी गेम्स और विजुअल्स भी स्मूद चलेंगे। HMD Fusion 2 में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। स्क्रीन स्क्रॉल करते समय या विडियो प्लेबैक के दौरान एक्सपीरियंस बेहद फ्लूइड और स्मूद रहेगा। ब्राइटनेस और कलर रिप्रोडक्शन भी फ्लैगशिप लेवल का होने की उम्मीद है।

HMD Fusion 2 का सबसे यूनिक फीचर दूसरी पीढ़ी का Smart Outfits सिस्टम। यह एक मॉड्यूलर एक्सेसरी फीचर है, जिसके ज़रिए यूजर्स अपने फोन को फिजिकली और फंक्शनली कस्टमाइज कर सकते हैं। चाहें तो कैमरा ग्रिप जोड़ें, नया सेंसर लगाएं या गेमिंग कूलिंग पैड अटैच करें — फोन खुद को हर जरूरत के मुताबिक ढाल लेगा। कंपनी ने इस बार नए Smart Outfits के लिए बेहतर कनेक्शन पोर्ट, हल्के मॉड्यूल्स और AI-बेस्ड पहचान सिस्टम जोड़ा है, जो अपने आप यूज़र की जरूरत को पहचान कर मोड बदल सकता है।

फोन Android 15 पर चलेगा, और HMD के मुताबिक, इसमें तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। यानी लंबे समय तक यह फोन सुरक्षित और अप-टू-डेट रहेगा। HMD Fusion 2 में 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। कंपनी फुल चार्ज को लगभग 40 मिनट के अंदर पूरा करने का दावा कर सकती है। कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD Fusion 2 को नवंबर के अंत तक ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह फोन ₹27,000 से ₹30,000 के बीच पेश किया जा सकता है। HMD Fusion 2 को Smart Outfits 2.0, 120Hz OLED डिस्प्ले, और Snapdragon 6s Gen 4 जैसे फीचर्स टेक लवर्स के लिए “कस्टमाइज़ेबल पावर डिवाइस” बना देंगे।

India Mobile Congress 2025 में 6G और AI के दम पर दिखेगी Nokia की नेटवर्क क्रांति

नई दिल्ली: India Mobile Congress (IMC) 2025 ने इस बार Nokia ने टेक्नोलॉजी और नेटवर्क इनोवेशन की पूरी ताकत दिखाने की तैयारी कर ली है। “Innovate to Transform” थीम के तहत Nokia का स्टैंड (Hall 1, Booth B4) 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के Yashobhoomi में खुला रहेगा, जहां कंपनी Battlefield Communications, 6G, AI-पावर्ड नेटवर्क इंटेलिजेंस और नेक्स्ट-जेन कनेक्टिविटी के अत्याधुनिक डेमो पेश करेगी।

India Mobile Congress (IMC) इवेंट में Nokia Advanced Battlefield Communications दिखाएगा। एक ऐसा तकनीकी समाधान है जो युद्ध या गंभीर हालात में भरोसेमंद और सुरक्षित कम्युनिकेशन देता है। Nokia का 4G/5G Network-in-a-Box एक ऐसा पैकेज है, जिसमें पूरा नेटवर्क कॉम्पैक्ट तरीके से रखा गया है। इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है । Mobile Adhoc Network (MANET) टेक्नोलॉजी से नेटवर्क खुद-ब-खुद जुड़ और फैल सकता है। Nokia IMC 2025 में ऐसे पोर्टेबल नेटवर्क की झलक पेश करेगा, जो कठिन या खतरनाक जगहों पर भी भरोसेमंद तरीके से बातचीत और डेटा ट्रांसफर सुनिश्चित करता है।

आईएमसी के इवेंट में 6G रेडियो एक्सेस नेटवर्क की झलक पेश की जाएगी। यह (RAN) सेंसिंग और CCTV कैमरों को मिलाकर तैयार किया जाएगा। एयरपोर्ट, वेयरहाउस और इंडस्ट्रियल साइट्स में इसका प्रयोग होता है। AI-Driven Digital Site Twins से दूर बैठे इंजीनियर रिमोट साइट का सटीक 3D मॉडल देख सकते हैं। क्लाउड और नेटवर्क सर्विसेज (CNS) सेक्शन में यह नजर आएगा कि कि Nokia कैसे नेटवर्क और डेटा को AI की मदद से स्मार्ट बना रहा है। Data Suite प्लेटफॉर्म से सर्विस प्रोवाइडर अपने सब्सक्राइबर डेटा और नेटवर्क डेटा का इस्तेमाल करके AI के नए फायदे ले सकते हैं।

AI-enabled 5G Service Communication Proxy (SCP) नेटवर्क का भी नजारा इवेंट में दिखाई देगा। IMC 2025 में Nokia दिखा रहा है कि वो भविष्य के नेटवर्क, AI और 6G टेक्नोलॉजी में अग्रणी है। Battlefield Communications, स्मार्ट सिटी, इंडस्ट्रियल नेटवर्किंग जैसे हर डेमो से यह साबित हो जाएगा। हर टेक्नोलॉजी और डेमो को देखकर ऐसे लगेगा कि “वाह, यह सच में आगे की दुनिया है।”

Nokia की धमाकेदार वापसी: 300MP मेन कैमरा वाले Transparent 5G फोन से टेक वर्ल्ड में आया तूफान

नई दिल्ली: क्या आपको वह दौर याद है जब Nokia का नाम ही भरोसे की पहचान था? वही Nokia अब एक बार फिर लौट आया है। अब 2025 में Nokia ने ऐसा धमाका किया है कि पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री हिल गई है। कंपनी ने अपना नया और सबसे चर्चित Nokia Transparent 5G Phone पेश किया है। यह एक ऐसा फोन, जिसका डिज़ाइन और फीचर्स दोनों ही किसी साइंटिफिक फिक्शन फिल्म से कम नहीं लगते।

Nokia Transparent 5G Phone कोई 100 या 200MP नहीं, बल्कि सीधा 300MP का मेन कैमरा दिया गया है। 300MP का कैमरा एडवांस्ड AI एल्गोरिद्म के साथ तस्वीरें खींचेगा, तो उसमें जिंदगी के असली रंग दिखेंगे। 20MP पेरिस्कोप लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 10X ऑप्टिकल ज़ूम – मतलब आप चाहे चांद को कैद करें या भीड़ के बीच किसी एक चेहरे को, हर डिटेल इतनी साफ़ होगी कि यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। और सेल्फी लवर्स के लिए 64MP का फ्रंट कैमरा 8X रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ दिया है। इसमें 7000mAh की टैंक साइज बैटरी, जो 150W सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ कुछ ही मिनटों में फुल एनर्जी से लैस हो जाएगी। मतलब बैटरी की टेंशन अब पूरी तरह खत्म।

दिल की धड़कन बढ़ाने वाला इसका दिमाग Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जिसके साथ 18GB RAM और 1TB स्टोरेज। चाहे हैवी गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग या हाई-एंड एप्लिकेशन – यह फोन उतनी ही तेजी से चलेगा जितनी तेजी से आपकी धड़कनें दौड़ेंगी।डिस्प्ले भी कमाल का है। इसमें 7-इंच AMOLED पैनल, 4K रेज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ। ऊपर से ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन – यकीन मानिए, ये फोन जेब से निकालते ही लोगों की नजरें खींच लेगा।

Nokia इस फोन को “फ्लैगशिप शोस्टॉपर” की तरह पेश कर रहा है। Limited Edition जैसी फीलिंग देने के लिए प्राइसिंग को प्रीमियम रखा गया है, ताकि यह एक स्टेटस सिम्बल भी बने। ये फोन सिर्फ यूज़र्स के लिए नहीं बल्कि टेक लवर्स और कलेक्टर्स के लिए भी है, जो कुछ यूनिक और फ्यूचरिस्टिक चाहते हैं। इसलिए इसकी कीमत ₹1,09,999 रखी गई है। यह फोन Transparent Black और Transparent Silver कलर में मिलेगा।।