इंडिया बनेगा NOTHING का एक्सपोर्ट हब, Made in India फोन 48 देशों मे बिकेंगे

नई दिल्ली: लंदन की स्मार्टफोन कंपनी Nothing अब इंडिया को अपना एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी में है। कंपनी ने भारत में बने अपने स्मार्टफोन्स की अमेरिका को एक्सपोर्ट शुरू भी कर दी है। कंपनी के सह-संस्थापक Akis Evangelidis के मुताबिक भारत से एक्सपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है और आगे चलकर यहां से 48 देशों में फोन भेजने की योजना है।

इंडिया से सबसे पहले Nothing Phone (2a) एक्सपोर्ट किया गया। इसके बाद Nothing Phone (3a) सीरीज और फ्लैगशिप Nothing Phone (3) भी विदेश भेजे जा रहे हैं। इन फोनों का निर्माण चेन्नई की फैक्ट्री में किया जाता है। इसके लिए Nothing ने चीन की कंपनी BYD के साथ साझेदारी की है। अभी भारत से सबसे ज्यादा स्मार्टफोन एक्सपोर्ट Apple और Samsung करते हैं। Nothing के सब-ब्रांड CMF by Nothing ने 2025 में भारतीय कंपनी Optiemus Electronics के साथ जॉइंट वेंचर बनाया है। इससे पहले Nothing, चीन की कंपनी Transsion की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट iSmartu के साथ काम करती थी। Nothing अब भारत में ज्यादा फोन और गैजेट बनाकर उन्हें दुनिया के कई देशों में भेजना चाहती है।

लंदन की स्मार्टफोन कंपनी Nothing अभी दुनिया के कुल स्मार्टफोन बाजार का लगभग 1.1% हिस्सा रखती है। लेकिन भारत में इसका हिस्सा करीब 3% तक पहुंच चुका है। विश्लेषकों के अनुसार, करीब 2 साल से Nothing भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रांड रहा है।

इंडियन गवर्नमेंट की Production Linked Incentive (PLI) Scheme ने देश में मोबाइल निर्माण को काफी बढ़ावा दिया। यह योजना 2020 में शुरू हुई थी। इसके तहत कंपनियों को भारत में उत्पादन बढ़ाने पर प्रोत्साहन (इंसेंटिव) मिलता है इसका असर यह हुआ कि अब भारत की करीब 99% मोबाइल मांग ‘मेड इन इंडिया’ फोन से पूरी हो रही है चीन और वियतनाम के मुकाबले भारत में मोबाइल बनाने की लागत अभी भी थोड़ी ज्यादा है। Nothing ने 2020 में अपना कारोबार शुरू किया था। उस समय एक स्मार्टफोन बनाने के लिए कम से कम 5 करोड़ डॉलर (करीब 400 करोड़ रुपये) का निवेश लगता है।

2025 की शुरुआत तक Nothing की कुल कमाई 1 अरब डॉलर (लगभग 8,000 करोड़ रुपये) से ज्यादा हो चुकी थी। हाल ही में कंपनी ने 200 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग जुटाई। कंपनी ऐसे AI आधारित नए हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पहला AI-नेटिव डिवाइस भारत में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा।

लंदन से टेक धमाका: Nothing लॉन्च करेगा Phone 4a और 4a ProEar (a) फ्री और Buds सस्ते

नई दिल्ली: टेक कंपनी Nothing Technology आज अपनी नई Phone (4a) सीरीज़ को दुनिया भर में लॉन्च करने जा रही है। यह बड़ा इवेंट लंदन के Central Saint Martins में आयोजित होगा। इस सीरीज़ के तहत कंपनी दो नए स्मार्टफोन Phone 4a और Phone 4a Pro पेश करेगी। लॉन्च इवेंट 5 मार्च 2026 को दोपहर 3:30 बजे (IST) आयोजित होगा इस इवेंट को पूरी दुनिया में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, ताकि लोग कहीं से भी नए स्मार्टफोन की झलक देख सकें। लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण Nothing के आधिकारिक YouTube चैनल और कंपनी की वेबसाइट nothing.tech पर देखा जा सकेगा।

इस नए स्मार्टफोन को हाल ही में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित बड़े टेक इवेंट Mobile World Congress 2026 में भी टीज़र के रूप में दिखाया गया था, जहां इसे एक ग्लास बॉक्स में प्रदर्शित किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में Nothing Phone 4a की कीमत करीब 31,999 रुपये के आसपास हो सकती है, जबकि Phone 4a Pro की कीमत 40,000 रुपये से अधिक रहने की संभावना है। दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon चिपसेट मिलने की उम्मीद है। बेस मॉडल Phone 4a में नया Glyph Bar डिजाइन मिल सकता है, जबकि Phone 4a Pro में Glyph Matrix डिस्प्ले मिलने की चर्चा है, जो पहले के मॉडल की तुलना में ज्यादा एडवांस माना जा रहा है।

कंपनी के अनुसार दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसे फोन के पीछे बीच में हॉरिजॉन्टल डिजाइन में रखा जाएगा। Phone (4a) इस बार नए और आकर्षक रंगों के साथ बाजार में आएगा। पारंपरिक ब्लैक और व्हाइट के अलावा अब इसमें पिंक और ब्लू जैसे नए रंग भी जोड़े गए हैं।

लॉन्च के बाद कंपनी इंडिया में भी एक खास ऑफलाइन सेल इवेंट आयोजित करेगी। यह इवेंट 7 मार्च को शाम 6 बजे बेंगलुरु स्थित Nothing Store में होगा, जहां ग्राहकों को दुनिया में आधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही Phone (4a) खरीदने का मौका मिलेगा। इस खास सेल में पहले 100 ग्राहकों को विशेष ऑफर दिया जाएगा। उन्हें Phone (4a) का एक्सक्लूसिव engraved edition मिलेगा और साथ ही कंपनी के वायरलेस ईयरबड्स Ear (a) भी मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा ग्राहक CMF Buds 2 Plus को केवल ₹999 की विशेष लॉन्च कीमत पर खरीद सकेंगे।

Nothing Phone (4a) की 7 मार्च को एक्सक्लूसिव सेल, स्पेन के बार्सिलोना में दिखी थी पहली झलक

नई दिल्ली: Nothing अपने नए स्मार्टफोन Phone (4a) को 5 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। कंपनी ने बेंगलुरु में खास “एक्सक्लूसिव रिटेल ड्रॉप” का ऐलान कर दिया है। यह खास सेल 7 मार्च 2026 को शाम 6 बजे Nothing Store, इंदिरानगर, बेंगलुरु में आयोजित होगी।

यह पहली बार होगा जब आम ग्राहक पहली बार ग्लोबल सेल से पहले इस फोन को स्टोर से खरीद सकेंगे । पहले 100 ग्राहकों को खास एन्ग्रेव्ड एडिशन Phone (4a) मिलेगा और साथ में Nothing Ear (a) ईयरबड्स मुफ्त दिए जाएंगे। CMF Buds 2 Plus को सिर्फ 999 रुपये में खरीदने का मौका भी इन्हीं 100 ग्राहकों को मिलेगा।

फोन स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे Mobile World Congress (MWC) में पहली बार शोकेस किया गया, जहां इसके चारों रंग—White, Black, Pink और Blue—दिखाए गए। अब तक Nothing के फोन ज्यादातर ब्लैक और व्हाइट में आते थे, लेकिन इस बार कंपनी ने सबसे ज्यादा रंगों वाला लाइनअप पेश किया है।

Phone (4a) में पहली बार A-सीरीज में पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा। अब तक यह फीचर सिर्फ Pro या फ्लैगशिप मॉडल में मिलता था। जूम फोटो और पोर्ट्रेट शॉट्स पहले से बेहतर होंगे। फोन में Snapdragon चिपसेट होगा, जो संभवतः Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है। यह पिछले Phone (3a) के Snapdragon 7s Gen 3 से अपग्रेड माना जा रहा है। इसमें 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP+50MP+8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। बैटरी करीब 5,400mAh की हो सकती है, जो पिछले मॉडल से थोड़ी ज्यादा है।

Phone (4a) का बेस वेरिएंट (8GB+128GB) करीब 31,999 रुपये से शुरू हो सकता है, जो Phone (3a) के 24,999 रुपये से काफी ज्यादा है। वहीं Phone (4a) Pro की कीमत करीब 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है। Nothing Phone (4a) स्टाइलिश डिजाइन, नए कैमरा फीचर और अपग्रेडेड प्रोसेसर के साथ एक मजबूत मिड-रेंज विकल्प बनकर उभर रहा है। यह एक्सक्लूसिव सेल Nothing Store, 660/1, 100 फीट रोड, फर्स्ट स्टेज, इंदिरानगर, बेंगलुरु में आयोजित होगी। कंपनी का मकसद अपने फैंस और टेक प्रेमियों को एक खास अनुभव देना है, जहां वे नए फोन को सबसे पहले देख और खरीद सकें। Nothing Phone (4a) का यह रिटेल ड्रॉप सिर्फ एक सेल नहीं, बल्कि ब्रांड और ग्राहकों के बीच सीधा जुड़ाव बनाने का खास मौका है।

Nothing Phone (4a) सीरीज की 5 मार्च को लॉन्चिंग, 35000 रुपये से कम हो सकती है कीमत

नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रांड Nothing अगले महीने अपनी नई Phone (4a) सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि 5 मार्च 2026 को इंडिया और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro पेश किए जाएंगे। लॉन्च इवेंट “Nothing Built Different” नाम से लंदन के Central Saint Martins से लाइव स्ट्रीम होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू होगा। कंपनी अपने पुराने ऑडियो प्रोडक्ट के किफायती विकल्प के तौर पर Nothing Headphone (a) भी पेश कर सकती है।

Phone (4a) की शुरुआती कीमत फ्रांस में 409 यूरो (8GB+256GB) हो सकती है, जबकि 12GB+256GB वेरिएंट 449 यूरो में आ सकता है। वहीं Phone (4a) Pro की कीमत 499 यूरो (8GB+128GB) से शुरू होकर 569 यूरो (12GB+256GB) तक जा सकती है। इंडियन कीमतों का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि स्टैंडर्ड मॉडल 35,000 रुपये से कम और Pro मॉडल 45,000 रुपये से कम में लॉन्च हो सकता है। Phone (4a) 12 मार्च से और Phone (4a) Pro 26 मार्च से इंडिया और यूरोप में उपलब्ध होंगे। भारत में ग्राहक इन्हें Flipkart पर खरीद सकेंगे, जहां इसके लिए माइक्रोसाइट पहले से लाइव है।

नई Phone (4a) सीरीज में पहले से बड़ा और ज्यादा बेहतर स्क्रीन मिल सकता है, जिससे वीडियो देखना, गेम खेलना और स्क्रॉल करना ज्यादा स्मूद और साफ दिखाई देगा। 1.5K रेजोल्यूशन की वजह से तस्वीरें ज्यादा शार्प होंगी। अगर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है तो स्क्रीन बहुत तेजी से रिफ्रेश होगी, जिससे गेमिंग और मूवमेंट बेहद स्मूद लगेगा। 50W फास्ट चार्जिंग से फोन कम समय में जल्दी चार्ज हो सकेगा।

Pro मॉडल में 50MP Sony मेन कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ मिल सकता है, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्थिर और साफ आएंगे। स्टैंडर्ड मॉडल में तीन 50MP कैमरे है। अलग-अलग एंगल से हाई-क्वालिटी फोटो लेने की सुविधा है। 32MP फ्रंट कैमरा से सेल्फी और वीडियो कॉल बेहतर क्वालिटी में होंगी। डिजाइन के मामले में फोन का पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) लुक बरकरार रहेगा, जो Nothing की खास पहचान है। नए Glyph Matrix सिस्टम और 63 मिनी-LED लाइट्स वाला Glyph Bar नोटिफिकेशन और अलर्ट को लाइट के जरिए दिखाएगा। हालांकि सभी फीचर्स और कीमत की आधिकारिक पुष्टि 5 मार्च के लॉन्च इवेंट में ही होगी।

35,000 रुपये में 5,100mAh बैटरी के साथ आएगा Nothing Phone (4a) Pro

नई दिल्ली: Nothing Phone (4a) Pro को Geekbench AI पर Snapdragon 7s Gen 4 और 12GB RAM के साथ देखा गया है। लॉन्च मार्च में होने की उम्मीद है। Nothing ने Nothing Phone (4a) Pro की लॉन्चिंग की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। माना जा रहा है कि यह मार्च में पेश किया जाएगा। अब यह फोन कथित तौर पर Geekbench AI बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट हुआ है। अगर Nothing Phone (4a) Pro इंडिया में करीब ₹35,000 की कीमत पर लॉन्च होता है, तो इस दाम में आपको बड़ी लगभग 5,100mAh बैटरी वाला फोन मिल सकता है।

टिप्स्टर के मुताबिक, यह डिवाइस मॉडल नंबर Nothing A069 के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट 1.8GHz बेस क्लॉक स्पीड के साथ आता है, जबकि सोर्स कोड में 2.40GHz और 2.71GHz की अतिरिक्त क्लॉक स्पीड का भी जिक्र है, जो परफॉर्मेंस और प्राइम कोर से जुड़ी हो सकती है। फोन में कम से कम 12GB RAM मिलने की बात भी सामने आई है। Nothing Phone (4a) Pro एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च हो सकता है। कंपनी हमेशा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर देने के लिए जानी जाती है। इसमें ‘volcano’ मदरबोर्ड का जिक्र भी मिला है, जो Snapdragon 7-सीरीज चिपसेट से जुड़ा माना जाता है।

पिछले मॉडल Nothing Phone (3a) Pro के मुकाबले इसमें हल्का सुधार ला सकता है, जिसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर था। हालांकि, बहुत बड़ा जंप देखने की उम्मीद नहीं है। इसी चिपसेट के साथ हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 Pro+ ने बेंचमार्क में थोड़ा बेहतर स्कोर दिखाया था।

Nothing के CEO Carl Pei पहले ही कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के कारण दाम बढ़ने की चेतावनी दे चुके हैं। अमेरिका में इसकी कीमत करीब 540 डॉलर (लगभग ₹49,000) तक जा सकती है। इंडिया में कीमत थोड़ी कम रहने की उम्मीद है और यह ₹35,000 के आसपास हो सकती है। फोन में 5,080mAh (संभवतः 5,100mAh) बैटरी, 50W वायर्ड चार्जिंग, UFS 3.1 स्टोरेज और नया डिजाइन मिल सकता है। इसे ब्लैक, व्हाइट, येलो, ब्लू और पिंक जैसे पांच रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।

लंदन के बाद अपना दूसरा फ्लैगशिप स्टोर इंडिया के बेंगलुरु में खोलेगी NOTHING

नई दिल्ली: ब्रिटेन की टेक कंपनी Nothing ने पुष्टि की है कि वह इंडिया में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर इंडिया में कर्नाटक के बेंगलुरु में खोलेगी। कंपनी का कहना है कि यह स्टोर ग्राहकों को प्रॉडक्ट्स हाथ में लेकर अनुभव करने का मौका देगा, जिससे ग्राहक स्मार्टफोन, TWS (ट्रू वायरलेस स्टिरियो) और अन्य गैजेट्स को इस्तेमाल करने से पहले देख और समझ सकेंगे।

Nothing ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका टीज़र जारी किया था, जिसमें कहा गया कि भारत में फ्लैगशिप स्टोर जल्द ही खुलने वाला है, लेकिन स्टोर के खुलने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। कंपनी का यह स्टोर दुनिया में उनका दूसरा फ्लैगशिप स्टोर होगा। पहला स्टोर लंदन के Soho में 4 Peter Street पर स्थित है।

कंपनी ने यह भी बताया कि स्टोर का मकसद सिर्फ बिक्री नहीं, बल्कि ग्राहकों को ब्रैंड के डिज़ाइन और प्रोडक्ट इकोसिस्टम को अनुभव करने का अवसर देना है। ग्राहक यहां जाकर यह तय कर सकते हैं कि कोई डिवाइस उनके लिए सही है या नहीं, इसे इस्तेमाल करते हुए महसूस कर सकते हैं और डिज़ाइन और आराम का आंकलन कर सकते हैं।

Nothing का सब-ब्रैंड CMF का इंडिया में हेडक्वॉर्टर है। दिसंबर 2025 में एक स्वतंत्र कानूनी इकाई बन गया। अब इसे आधिकारिक रूप से CMF India Private Limited कहा जाएगा। कंपनी ने अपने संचालन का केंद्र भारत में स्थानांतरित कर दिया है। यहां स्मार्टफोन और वेयरेबल्स की एंड-टू-एंड मैन्युफैक्चरिंग, ऑपरेशन और R&D पर फोकस करेगी। कंपनी ने भारत में अपने उत्पाद लॉन्च और डेडिकेटेड इवेंट्स के जरिए बढ़ती दिलचस्पी दिखाई है।

Nothing Phones और CMF के ऑडियो और वेयरेबल उत्पाद अब भारत में सीधे ग्राहक अनुभव और खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। Bengaluru में खुलने वाला Nothing का पहला भारतीय फ्लैगशिप स्टोर ग्राहकों को स्मार्टफोन और गैजेट्स का वास्तविक अनुभव देगा और भारत में ब्रेंड की मौजूदगी को और मजबूत करेगा।

17 से 26 जनवरी तक Republic Day Sale में Nothing का धमाल, Phone (3a) Lite सिर्फ 19,999 रुपये में

गुरुग्राम: लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी Nothing ने इंडिया में अपनी Republic Day Sale 2026 की घोषणा कर दी है, जिसमें कंपनी के स्मार्टफोन्स, ऑडियो प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज़ साल की सबसे आकर्षक कीमतों पर पेश किए गए हैं। इस सेल की अगुवाई कर रहा है नया Nothing Phone (3a) Lite, जो अब सिर्फ 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। यह सभी ऑफर्स Flipkart पर 17 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक चलेंगे, जबकि Flipkart Plus मेंबर्स को 16 जनवरी से अर्ली एक्सेस मिलेगा।

Nothing Phone (3a) Lite आम यूज़र्स और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है—तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। फोन में Dimensity 7300 Pro 5G प्रोसेसर है, जो रोज़मर्रा के कामों के साथ-साथ गेमिंग के लिए भी शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह फोन BGMI को 120 FPS पर सपोर्ट करता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा है, जिसमें बड़ा Samsung सेंसर (1/1.57 इंच) दिया गया है, जिससे फोटो ज्यादा क्लियर और ब्राइट आती हैं। बढ़ती मेमोरी चिप कीमतों के बावजूद Nothing ने बैंक ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।

Nothing Phone (3a) Pro भी Republic Day Sale में खास कीमत पर मिलेगा। यह फोन प्रीमियम डिजाइन, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और नए Nothing OS 3.1 के साथ आता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, ऑप्टिकल ज़ूम वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप और 50W फास्ट चार्जिंग दी गई है। सेल के दौरान इसकी कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। Nothing के सब-ब्रांड CMF का CMF Phone 2 Pro भी ऑफर में शामिल है। यह फोन 7.8mm स्लिम बॉडी, 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7300 Pro 5G चिपसेट और अपनी कैटेगरी के सबसे बड़े सेंसर वाले 50MP कैमरा के साथ आता है। सेल में इसकी कीमत 16,499 रुपये रखी गई है।

स्मार्टफोन्स के साथ-साथ CMF Buds, Nothing Ear, Headphone (1), Watch Pro 2, चार्जर्स और केबल्स पर भी भारी छूट दी जा रही है। Nothing की Republic Day Sale उन ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका है, जो कम कीमत में स्टाइलिश, दमदार और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं।

19,999 रुपये में Nothing Phone (3a) Lite इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: Nothing ने अपने नवीनतम स्मार्टफोन Phone (3a) Lite को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार अपने सिग्नेचर डिजाइन को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए शानदार ग्लास बिल्ड, IP54 डस्ट-वॉटर रेजिस्टेंस और नया Blue कलर वेरिएंट दिया है, जो Black और White के साथ उपलब्ध रहेगा।

फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका सेगमेंट का सबसे बड़ा 50MP मेन कैमरा है, जो TrueLens Engine 4.0, Ultra XDR फोटो, Night Mode, Motion Capture, और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसी सेगमेंट में पहली बार Glyph Light भी शामिल की गई है, जो कस्टमाइज्ड अलर्ट, Essential Notifications, Flip to Glyph और Camera Countdown फीचर देती है। 8GB + 128GB के फोन की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है।
ICICI और OneCard ऑफर के साथ ₹19,999 में मिलेगा। 8GB + 256GB की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। ICICI और OneCard ऑफर के साथ 21,999 रुपये मिलेगा।

Nothing OS 3.5 (Android 15) पर चलता है और इसमें Smart Drawer, Private Space, और App Locker जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने बताया है कि इसे 2026 की शुरुआत में Nothing OS 4.0 का बड़ा अपडेट भी मिलेगा। डिस्प्ले भी 6.77 इंच AMOLED पैनल, 3000 nits HDR पीक ब्राइटनेस के साथ काफी दमदार है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट, 16GB तक RAM (8GB + 8GB RAM Boost) और 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

19,999 रुपये में Nothing का नया धमाका: Phone (3a) Lite इंडिया में लॉन्च, 5 दिसंबर से खरीद सकते हैं

गुड़गांव: Nothing ने इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Phone (3a) Lite लॉन्च कर दिया है। 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। आप बैंक ऑफर (जैसे ICICI या OneCard या एक्सचेंज ऑफर) से 19,999 में खरीद सकते हैं। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। ऑफर के साथ इसका नेट प्राइस 21,999 रुपये हो जाता है। यह फोन 5 दिसंबर 2025 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे ऑनलाइन Flipkart और iQOO के ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसे ऑफलाइन Vijay Sales, Croma और बाकी प्रमुख रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

Nothing Phone (3a) Lite का डिज़ाइन ट्रांसपेरेंट और स्टाइलिश है। इसे व्हाइट और ब्लैक, ब्लू में खरीदा जा सकता है। फोन धूल, हल्की बारिश या पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।एल्युमिनियम बैटरी फ्रेम फोन के अंदर की बैटरी और हार्डवेयर को मजबूती देता है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा है। यह कैमरा TrueLens Engine 4.0 के साथ आता है, जो AI और इमेज प्रोसेसिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है। 16MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल क्लियर आते हैं। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और स्लो-मोशन में 1080p@120FPS रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।

फोन में 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन बड़ी, पतली और बेहद रंगीन है। 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस से HDR विडियो या फोटो देखते समय स्क्रीन बहुत ज्यादा चमकीली हो जाती है। 1300 निट्स आउटडोर ब्राइटनेस से तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर है, जो रोजमर्रा के काम, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी दमदार है। जरूरत पड़ने पर 8GB RAM + 8GB वर्चुअल RAM = 16GB स्टोरेज का हिस्सा RAM की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ऐप जल्दी खुलेंगे। फोन में 5000mAh की बैटरी लगभग 2 दिन तक चल सकती है। 33W फास्ट चार्जिंग से फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा। 5W रिवर्स चार्जिंग से आप अपने फोन से दूसरे डिवाइस (जैसे ईयरबड्स) भी चार्ज कर सकते हैं।

27 नवंबर को आ रहा है Budget का बाप Nothing Phone 3a Lite : 20 हज़ार रुपये में लाइट नहीं, तूफान है ये

नई दिल्ली: Nothing Phone 3a Lite 27 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। Nothing ने इसे ऐसे समय पर पेश करने का फैसला किया है, जब बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन्स की भीड़ है, लेकिन कोई भी फोन ऐसा नहीं है जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर का इतना संतुलित कॉम्बिनेशन ऑफर करता हो।

Nothing का 3a Lite फोन उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में प्रीमियम डिज़ाइन, स्मूद OS और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। Nothing Phone 3a Lite की कीमत लगभग 20,000 रुपये रहने की उम्मीद है, जिससे यह कंपनी का अब तक का सबसे किफायती फोन बनने वाला है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यूरोप में इस फोन की कीमत 249 यूरो यानी करीब ₹25,000 रखी गई है। भारत में लॉन्च के दौरान बैंक ऑफर्स, फर्स्ट-सेल डील्स और लॉन्च-डे डिस्काउंट्स भी मिलने की संभावना है।

फोन का ट्रांसपेरेंट बैक Nothing की पहचान बन चुका है, और 3a Lite भी उसी DNA को जारी रखता है। हालांकि इस बार पूरा Glyph सिस्टम नहीं दिया गया, लेकिन एक सिंपल और मिनिमल Glyph Light फोन को यूनिक एक्सपीरियंस देता है। असिमिट्रिकल बैक डिजाइन इसे फ्लैगशिप जैसा लुक देता है और फोन Black और White दोनों रंगों में काफी प्रीमियम फील कराता है। सामने की तरफ 6.77 इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की सुपर ब्राइटनेस जैसा फीचर इस बजट में बेहद खास बना देता है। Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ डिस्प्ले टिकाऊ भी हो जाती है।

3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग में भी बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 2TB तक microSD सपोर्ट मिलना इसे स्टोरेज की चिंता से मुक्त कर देता है। फोन Nothing OS 3.5 Android 15 पर आधारित है। फोन की 5000mAh बैटरी आसानी से एक दिन का बैकअप देती है। 33W फास्ट चार्जिंग से यह बहुत जल्दी चार्ज होता है। 5W रिवर्स चार्जिंग एक प्लस पॉइंट है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो शामिल हैं। फ्रंट में 16MP कैमरा मिलता है।