Nothing Phone 3a Lite नवंबर में इंडिया में मचाएगा धमाल

नई दिल्ली: Carl Pei की कंपनी Nothing एक बार फिर बाज़ार में हलचल मचाने को तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite को नवंबर की शुरुआत में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। फ्रेंच टेक पोर्टल Dealabs की रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone 3a Lite यूरोप में 4 नवंबर 2025 को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत EUR 249.99 (करीब 22,500 रुपये) बताई जा रही है। फोन को दो क्लासिक कलर ऑप्शन्स Black और White में लॉन्च किया जाएगा। यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में मिलेगा।

Geekbench लिस्टिंग से Nothing Phone 3a Lite की परफॉर्मेंस का अंदाज़ा लगाया गया है। MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिड-रेंज चिपसेट है, जो तेज़ स्पीड और पावर एफिशिएंसी दोनों देता है। फोन की बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी। Mali-G615 MC2 GPU ग्राफिक्स प्रोसेसर है जो फोन में गेमिंग, विडियो प्लेबैक और एनिमेशन जैसी विज़ुअल चीज़ों को बेहतर बनाता है। गेम खेलते वक्त या विडियो देखते वक्त लैग कम होगा और ग्राफिक्स क्लियर दिखेंगे।

Nothing Phone 3a Lite Android 15 पर चलेगा, जो लेटेस्ट और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने वाला है। Nothing अपने ग्लिफ़ लाइट्स और ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन के लिए मशहूर है। रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि Lite वेरिएंट में Glyph Interface होगा या नहीं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसका एक सरल और स्लीक लाइट एडिशन लेकर आएगी, ताकि कीमत को आकर्षक बनाए रखा जा सके। यह फोन दुनिया भर में (भारत समेत) नवंबर 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री 4 नवंबर से शुरू हो सकती है।

MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट फोन को स्मूद परफॉर्मेंस, बेहतर गेमिंग, और कम बैटरी खपत देता है। फोन में नवीनतम Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा, इसमें 8GB की RAM है जिससे मल्टीटास्किंग आसान होगी। 128GB स्टोरेज में फोटो, वीडियो और ऐप्स के लिए काफी जगह मिलेगी। इसकी कीमत 21,500 से 22,500 रुपये के बीच है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में रखा जाएगा, ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।

Nothing Phone 3a Lite कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता और सबसे बैलेंस्ड स्मार्टफोन हो सकता है। यह उन यूजर्स को टारगेट करेगा, जो Nothing ब्रांड की प्रीमियम स्टाइल और अनुभव चाहते हैं, लेकिन बजट में रहकर।

Nothing ने लॉन्च किया Essential, फोन बनेगा पर्सनल असिस्टेंट, ऐप्स बनाएगा AI

लंदन: टेक कंपनी Nothing ने अपने नए AI प्लेटफॉर्म Essential की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ टूल्स का सेट नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए एक AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम (Essential OS) की नींव है। इस विज़न की शुरुआत दो कोर हिस्सों से हो रही है – Essential Apps और Playground।

Essential Apps एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जहां यूज़र अपनी ज़रूरतें सिर्फ साधारण भाषा में बोलकर या लिखकर बता सकता है और AI तुरंत उसके लिए ऐप बना देगा। अब फोन आपकी ज़रूरतों के मुताबिक खुद को ढालेगा, न कि सबके लिए एक जैसा रहेगा।
कंपनी ने Playground नाम से एक नया कम्युनिटी-पावर्ड प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां कोई भी यूज़र अपनी बनाई ऐप्स, टूल्स और क्रिएशंस को शेयर, रीमिक्स और डाउनलोड कर सकता है। अब आपको ऐप डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर में खोजने की जरूरत नहीं। हर यूज़र का फोन उसके हिसाब से यूनिक बनेगा।

पर्सनल डेटा और टूल्स पर यूज़र का ज्यादा कंट्रोल रहेगा। कम्युनिटी-शेयरिंग से नए और इनोवेटिव ऐप्स का मौका मिलेगा।यह लॉन्च गूगल और एप्पल जैसे दिग्गजों के “बंद इकोसिस्टम” को चुनौती है। AI अब सिर्फ चैटबॉट नहीं रहा, बल्कि पूरा सॉफ्टवेयर बनाने का टूल बन गया है। डेवलपर्स के लिए नए बिज़नेस मॉडल्स का रास्ता खुलेगा – छोटे-छोटे ऐप्स के जरिए। आने वाले समय में Essential OS यूज़र के फोन को उसकी आदतों और ज़रूरतों के हिसाब से लगातार बदलेगा।

कंपनी का मानना है कि AI सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को इतना आसान बना रहा है कि अब किसी भी यूज़र की एक छोटी-सी ज़रूरत भी एक नई ऐप का कारण बन सकती है। बड़े पैमाने पर लाखों लोगों के लिए बने सॉफ्टवेयर की बजाय अब छोटे-छोटे पर्सनल ऐप्स का युग शुरू होगा। अल्फा टेस्टिंग में Nothing कम्युनिटी पहले ही सैकड़ों Essential Apps बना चुकी है, जिसमें हेल्थ ट्रैकर्स, फैमिली ऑर्गनाइज़र्स और पर्सनल प्रोडक्टिविटी टूल्स शामिल हैं।

Essential का मकसद यूजर्स के साथ ऐसा रिश्ता बनाना है, जहां तकनीक यूज़र्स को डिस्ट्रैक्ट करने की बजाय उनकी ताकत बढ़ाए। कमजोरियों में मदद करे और उनका समय बचाए। अब फोन सिर्फ ऐप्स का ढेर नहीं होगा, बल्कि यूज़र की कल्पना की रफ्तार पर चलता पर्सनल असिस्टेंट बनेगा।

INDIA बनेगा Nothing और CMF का मैन्युफैक्चरिंग हब, $200M के निवेश से मिलेंगी 1,800 नई नौकरियां

नई दिल्ली: लंदन की टेक कंपनी Nothing ने फैसला किया है कि कंपनी का सब-ब्रैंड CMF अब एक अलग और स्वतंत्र कंपनी की तरह काम करेगा। इसका ग्लोबल हेडक्वार्टर इंडिया में होगा। इंडिया अब Nothing और CMF का मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा। CMF के रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), प्रोडक्शन और पूरी दुनिया के ऑपरेशन भारत से चलेंगे। ये भारत में नई पीढ़ी की टेक्नोलॉजी कंपनियों का ग्लोबल बेस बन सकता है।

Nothing और इंडिया की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी Optiemus Infracom Limited ने मिलकर एक जॉइंट वेंचर बनाई है।
 इसका मकसद इंडिया को Nothing और CMF प्रोडक्ट्स का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बनाना है। इस कदम से Make in India मिशन मजबूत होगा और अगले तीन सालों में 1,800 से ज्यादा नई नौकरियां भारत में पैदा होंगी। इस साझेदारी के पहले Nothing ने भारत में USD $200 मिलियन का निवेश किया है। Nothing के CEO Carl Pei ने कहा कि भारत अब दुनिया की स्मार्टफोन इंडस्ट्री का भविष्य तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। CMF को मार्केट से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।

Optiemus के Executive Chairman Ashok Gupta ने कहा कि Nothing के साथ यह साझेदारी उनकी वर्ल्ड-क्लास मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को और मजबूत करेगी। इससे न सिर्फ हाई-टेक प्रोडक्शन बढ़ेगा, बल्कि भारत में बने प्रोडक्ट्स को दुनिया भर में एक्सपोर्ट करने का रास्ता भी खोलेगी। उन्होंने इसे Make in India और आत्मनिर्भर भारत की ताकत का असली प्रतीक बताया।
भारत अब सिर्फ स्मार्टफोन बनाने वाला देश नहीं, बल्कि डिज़ाइन से लेकर ग्लोबल एक्सपोर्ट तक पूरी स्मार्टफोन वैल्यू-चेन का हब बनने जा रहा है। इस घोषणा से पहले CMF ने अपने ग्लोबल मार्केटिंग संचालन को भारत स्थानांतरित किया है। Nothing के USD $200 मिलियन Series C फंडिंग हासिल करने से कंपनी का इवैल्यूएशन $1.3 बिलियन हो गया।

शोर से मुक्ति: Nothing ने लॉन्च किए Ear (3) TWS ईयरबड्स, केस में सुपर माइक और मेटल डिज़ाइन के साथ मिलेगी क्रिस्टल-क्लियर कॉलिंग

लंदन: इनोवेटिव प्रौद्योगिकी कंपनी Nothing ने आज अपनी प्रमुख ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) श्रेणी की अगली पीढ़ी Ear (3) को लॉन्च किया है। यह उत्पाद सटीक ध्वनिकी, एक क्रांतिकारी Super Mic और एक नए डिज़ाइन का संयोजन है जो पहली बार मेटल घटकों को Nothing के विशिष्ट पारदर्शी सौंदर्यबोध में एकीकृत करता है। Nothing Ear (3) व्यक्तिगत ऑडियो के लिए एक नया मानक स्थापित करता है, जो नॉइज़ कैंसलेशन और कॉल क्वालिटी को एक अभूतपूर्व स्तर पर ले जाता है।

चार्जिंग केस में ‘सुपर माइक’ की अनूठी तकनीक

Ear (3) का सबसे बड़ा नवाचार इसका Super Mic है, जो चार्जिंग केस के भीतर स्थित है। यह परिवेश-फ़िल्टरिंग तकनीक द्वारा संचालित डुअल-माइक्रोफ़ोन सिस्टम है, जो आपकी आवाज़ पर ध्यान केंद्रित करता है और 95 dB तक के आसपास के शोर को कम करता है, जिससे कहीं भी क्रिस्टल-क्लियर कॉल सुनिश्चित होती हैं। केस पर दिए गए TALK बटन को दबाकर आप तुरंत Super Mic को सक्रिय कर सकते हैं। इसके अलावा, यह Nothing OS के साथ सिंक होकर वॉइस नोट्स को स्वचालित रूप से ट्रांसक्राइब भी कर सकता है।

बेजोड़ नॉइज़ कैंसलेशन और दमदार ऑडियो

कॉल की स्पष्टता को और बेहतर बनाने के लिए, प्रत्येक ईयरबड में तीन डायरेक्शनल माइक्रोफ़ोन और एक बोन-कंडक्शन वॉइस पिक-अप यूनिट (VPU) शामिल है। ये मिलकर 25dB से ज़्यादा हवा के शोर को कम करते हैं।
रियल-टाइम ANC: Ear (3) में 45 dB तक का रियल-टाइम अडैप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) है, जो हर 600 मिलीसेकंड में आपके परिवेश के अनुसार एडजस्ट होता है, जिससे लगातार आइसोलेशन बना रहता है।
बेहतरीन ध्वनि: 12 मिमी के उन्नत डायनामिक ड्राइवर के साथ, यह समृद्ध, प्राकृतिक ध्वनि प्रदान करता है। इसका पैटर्न वाला डायाफ्राम बास को 4-6 dB और ट्रेबल को 4 dB तक बढ़ा देता है, जिससे एक शानदार ऑडियो अनुभव मिलता है।

मेटल डिज़ाइन और शानदार परफॉर्मेंस

Ear (3) एक परिष्कृत डिज़ाइन प्रस्तुत करता है जिसमें पारदर्शी आवरण के साथ-साथ पॉलिश किए गए धातु के एक्सेंट भी हैं। इसका चार्जिंग केस 100% पुनर्चक्रित एल्यूमीनियम से बना है।
बैटरी लाइफ: प्रत्येक बड में 55 mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेबैक देती है। केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 38 घंटे तक बढ़ जाती है।
तेज़ चार्जिंग: केवल 10 मिनट का USB-C चार्ज 10 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करता है।
कनेक्टिविटी और टिकाऊपन: LDAC के साथ Bluetooth 5.4 विस्तृत ऑडियो सुनिश्चित करता है, जबकि IP54 रेटिंग इसे धूल, पसीने और हल्की बारिश से बचाती है।

इंडिया में जल्द होगा लॉन्च

Nothing Ear (3) को वैश्विक बाज़ारों में £179 / $179 / €179 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इंडिया में इसकी कीमत और उपलब्धता की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Flipcart की बिग बिलियन डेज़ में Nothing ने की खास ऑफर्स की घोषणा

नई दिल्ली: लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी Nothing ने इंडिया में अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी दी है। कंपनी ने Flipcart की सबसे बड़ी सेल बिग बिलियन डेज़ के दौरान अपने सभी प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स पेश किए हैं। इन ऑफर्स में नए स्मार्टफोन से लेकर ऑडियो डिवाइस और वॉच तक शामिल हैं। ग्राहक अब इन ऑफर्स का फायदा उठाकर अपने गैजेट्स को अपग्रेड कर सकते हैं।

स्मार्टफोन पर बेजोड़ डील्स

Nothing फ़ोन (3): यह नथिंग का नया और सबसे प्रीमियम फोन है। अगर आप नथिंग फ़ोन (1) या नथिंग फ़ोन (2) के मौजूदा ग्राहक हैं, तो आप एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन को सिर्फ ₹34,999 में खरीद सकते हैं। यह एक तरह से ग्राहकों को वफादारी का इनाम देने जैसा है। इस फोन में प्रो-ग्रेड ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जिसमें 1/1.3″ का बड़ा सेंसर लगा है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें आती हैं। इसके अलावा, इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट है, जो बहुत तेज़ परफॉर्मेंस देता है।
Nothing फ़ोन (3a) और (3a) प्रो: ये दोनों ही फोन अपनी कीमत के हिसाब से शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.77-इंच FHD+ डिस्प्ले और 5000mAh की बड़ी बैटरी है जो 50W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फ़ोन (3a) प्रो में 60x ज़ूम वाला पेरिस्कोप लेंस है, जबकि फ़ोन (3a) में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
CMF फ़ोन 2 प्रो: नथिंग की सहायक कंपनी CMF का यह फोन भी बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस है। इसका पतला डिज़ाइन और 3000 निट्स की ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले इसे खास बनाता है।

ऑडियो और वियरेबल्स पर खास ऑफर्स

Nothing ईयर (ओपन): यह ईयरबड्स उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो पूरे दिन ईयरबड्स लगाकर रखना पसंद करते हैं। इनका डिज़ाइन ऐसा है कि आप संगीत सुनने के साथ-साथ अपने आसपास की आवाज़ें भी आसानी से सुन सकते हैं। ये बहुत हल्के हैं और 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। इनमें ChatGPT का भी इंटीग्रेशन दिया गया है, जिससे यह मल्टीटास्किंग के लिए बहुत उपयोगी हैं।

ये सभी ऑफर्स Flipcart की बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान उपलब्ध होंगे। सेल की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से अर्ली एक्सेस ग्राहकों के लिए होगी, जबकि बाकी सभी ग्राहक 23 सितंबर 2025 से इन ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे।

आजादी का जश्न Nothing के संग : 17 अगस्त तक स्मार्टफोन और गैजेट्स पर बंपर डिस्काउंट

नई दिल्ली: आज़ादी का जश्न अब सिर्फ तिरंगे और पटाखों तक ही सीमित नहीं है। टेक की दुनिया में भी मना रहे हैं! लंदन की टेक कंपनी Nothing ने 17 अगस्त तक Independence Day Sale की घोषणा की है। इस सेल में स्मार्टफोन और गैजेट्स पर ऐसे ऑफ़र मिलेंगे कि आपके दिल के साथ आपका बैंक बैलेंस भी मुस्कुराएगा। Flipkart, Myntra, Vijay Sales, Croma और रिटेल स्टोर्स पर छूट, बोनस और धमाकेदार डील्स का पूरा मेला लगेगा।

CMF Phone 2 Pro में दो 50MP कैमरे (एक टेलीफोटो) हैं। यह Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर और पतले और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आता है। पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। 45W फास्ट चार्ज मिलता है। धूप में भी 6.77-इंच डिस्प्ले साफ दिखता है। बैटरी दो दिन तक चलती है। इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। Nothing Phone (3a) Pro में 6.77-इंच स्क्रीन, बड़ी 5000mAh बैटरी, 50W फास्ट चार्ज, पेरिस्कोप कैमरे से 60x ज़ूम तक फोटो खींची जा सकती है। इसकी कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। Nothing Phone (3a) में 50MP ट्रिपल कैमरा (अल्ट्रा-वाइड और 2x टेलीफोटो समेत), यह 32MP का सेल्फी कैमरा 5000mAh बैटरी के साथ मिलता है। इसकी कीमत 21,999 रुपये है। कीमत में बैंक ऑफ़र्स और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।

Nothing Buds, Neckbands, Ear (a), Ear और Watch Pro सीरीज़ 1,999 रुपये से लेकर 8,999 रुपये तक मिलेगा। चार्जर और केबल 599 रुपये से 4,999 रुपये तक है। ICICI, SBI और IDFC कार्ड पर 2000 रुपये का Instant Bank Discount मिलेगा। कुछ मॉडलों पर एक हजार रुपये का बोनस मिलेगा। Nothing Phone (3a) Pro की कीमत से ₹1,000 और घट गए हैं, यानी पहले से भी सस्ता मिल रहा है।Activation Scheme में Nothing Phone (3a) Pro (ऑफलाइन) पर 1,000 रुपये की बचत होगी।

Nothing के CMF Buds 2 और Buds 2 Plus की 25 जुलाई से बिक्री शुरू, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: ऑडियो लवर्स का इंतज़ार खत्म हुआ! लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी Nothing के सब-ब्रांड CMF ने घोषणा की है कि उसके बहुप्रतीक्षित ईयरबड्स, CMF बड्स 2 और CMF बड्स 2 प्लस 25 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे से इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ये दोनों ईयरबड्स अलग-अलग ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन डिजाइन का संतुलन पेश करते हैं।

CMF बड्स 2: रोज़मर्रा के लिए बेहतरीन साथी

अगर आप एक ऐसे ईयरबड की तलाश में हैं जो दिनभर के कामों के लिए शानदार साउंड और आराम दे, तो CMF बड्स 2 आपके लिए है।
साउंड क्वालिटी: इसमें 11 मिमी PMI ड्राइवर और Dirac Opteo™ तकनीक दी गई है, जो गहरे बेस और क्रिस्टल-क्लियर आवाज़ सुनिश्चित करती है।
नॉइज़ कैंसलेशन: बाहर के शोर को खत्म करने के लिए इसमें 48dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) दिया गया है।
बैटरी लाइफ: एक बार चार्ज करने पर ये बड्स 13.5 घंटे तक चलते हैं, और केस के साथ कुल 55 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है।
फास्ट चार्जिंग: मात्र 10 मिनट चार्ज करने पर 7.5 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है।
कीमत और रंग: इसकी कीमत ₹2,699 है और यह तीन रंगों – डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और ऑरेंज में उपलब्ध होगा।

CMF बड्स 2 प्लस: जिन्हें चाहिए कुछ एक्स्ट्रा

यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो ऑडियो क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहते और एक प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
हाई-फाई ऑडियो: इसमें 12 मिमी LCP ड्राइवर्स, LDAC तकनीक और हाई-रेज़ वायरलेस ऑडियो सर्टिफिकेशन है, जो संगीत को उसकी असली क्वालिटी में सुनने का मौका देता है।
पर्सनलाइज्ड साउंड: इसकी सबसे बड़ी खासियत AudioID™ तकनीक है, जो आपके कानों की सुनने की क्षमता के हिसाब से साउंड को ऑटोमैटिक रूप से एडजस्ट करती है, जिससे आपको एक पूरी तरह से कस्टमाइज्ड अनुभव मिलता है।
बेहतर नॉइज़ कैंसलेशन: इसमें 50dB हाइब्रिड ANC है, जो स्मार्ट अडैप्टिव मोड के साथ आता है और आपके आसपास के शोर के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है।
बैटरी लाइफ: यह एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे और केस के साथ 61.5 घंटे तक का प्लेबैक देता है।
फास्ट चार्जिंग: 10 मिनट चार्ज करने पर 8.5 घंटे का सुनने का समय मिलता है।
कीमत और रंग: इसकी कीमत ₹3,299 है और यह दो प्रीमियम रंगों – नीला और लाइट ग्रे में उपलब्ध होगा।

कीमत और उपलब्धता – कब और कहाँ से खरीदें?

CMF बड्स 2: ₹2,699
CMF बड्स 2 प्लस: ₹3,299
दोनों प्रोडक्ट्स की बिक्री कल (25 जुलाई) दोपहर 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, विजय सेल्स, क्रोमा और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

12 जुलाई को दुनिया में सबसे पहले बेंगलुरु में दिखेगी Nothing Phone (3) की झलक

बेंगलुरु : टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मचाने वाला ब्रैंड Nothing ने घोषणा की है कि दुनिया में सबसे पहले Nothing Phone (3) खरीदने का मौका इंडिया के लोगों को बेंगलुरु में मिलेगा। 12 जुलाई को बेंगलुरु में एक धमाकेदार Exclusive Drop Event का आयोजन किया गया है।, जहां जो लोग सबसे पहले पहुंचेंगे, उन्हें ऑफिशियल ओपन सेल से पहले Phone (3) का एक्सेस खरीदने का मौका मिलेगा। पहले 100 ग्राहक को Nothing Headphone (1) बिल्कुल फ्री मिलेगा। इस इवेंट में तेज़ बीट्स वाला म्यूजिक, चमचमाती लाइट्स, फन गेम्स और ढेर सारे टेक-गुडीज़ जीतने का मौका मिलेगा।

इस खास मौके पर जो पहले 100 ग्राहक Nothing Phone (3) खरीदेंगे, उन्हें फ्री में मिलेगा Nothing Headphone (1), जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। स्टाइल में सेलिब्रेशन के लिए इवेंट में म्यूजिक, लाइट्स, और हाई-एनर्जी वाइब्स के साथ फुल फेस्टिव माहौल भी होगा। Nothing Phone (3) एकदम नया और एकदम पावरफुल है।
इस स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon® 8s Gen 4 चिपसेट और साथ में Nothing का नया OS 3.5, जो Android 15 पर बेस्ड है।
इसमें 5500 mAh बैटरी, 65W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस है।

इवेंट में भाग लेने वालों को मिलेगा Nothing Phone (3) और Headphone (1) का एक्सक्लूसिव हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस। साथ ही, एक स्पेशल चैलेंज रखा गया है जहां कुछ लकी विनर्स को फिर से मौका मिलेगा फ्री Headphone (1) जीतने का। फ्री रिफ्रेशमेंट्स मिलेंगे, बारिस्टा-स्टाइल कॉफी भी होगी – वो भी लिमिटेड एडिशन कलेक्टिबल मग्स में! पूरा सेटअप इतना कूल रहेगा कि इंस्टा स्टोरीज़ खुद-ब-खुद बनती जाएंगी। Nothing Phone (3) खरीदने का ये मौका दुनिया में सबसे पहले भारत को मिल रहा है। अगर आप भी टेक्नोलॉजी के दीवाने हैं, तो ये ड्रॉप नाइट मिस नहीं करनी चाहिए।

Nothing Phone (3) : हर फोटो लगेगी फिल्मी, स्मार्टफोन की पूरी बॉडी बनी स्क्रीन

लंदन : Nothing Phone (3) भीड़ से अलग दिखने और अलग अंदाज में सोचने वाला स्मार्ट फोन है। इसकी बिक्री 15 जुलाई 2025 से शुरू होगी। यह Flipkart, Croma, Vijay Sales और सभी बड़े स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा। फोन के पीछे की Glyph लाइट्स नोटिफिकेशन, कॉल और टाइम मैनेजमेंट का नया तरीका है। कैमरा प्रो लेवल का है, जिसमें हर फोटो फिल्म जैसी लगेगी। Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से गेमिंग, AI और मल्टीटास्किंग में दे सुपरफास्ट परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी है। डिजाइन ऐसा है कि जेब से निकालते ही सबकी नज़रें आप पर ठहर जाए। यह फोन आपकी क्रिएटिविटी को आवाज़ देता है और पर्सनलिटी को नए अंदाज में पेश करता है।

फोन को पलटते ही स्मार्ट नोटिफिकेशन का नया अंदाज़ मिलेगा। कॉल, मैसेज, चार्जिंग स्टेटस, अलार्म, यहां तक कि रियल टाइम प्रोग्रेस इंडिकेटर भी मिलेगा। Flip to Record वाला फीचर तो और भी कमाल है – फोन को उल्टा रखते ही बातचीत ऑटोमैटिक रिकॉर्ड होकर टेक्स्ट में बदल जाती है। Essential Space नाम की एक AI-powered जगह भी है – जहां आपके आइडिया, नोट्स, सब कुछ स्मार्ट तरीके से ऑर्गनाइज़ होता है। Nothing में पीछे 1/1.3” का बड़ा मेन सेंसर लगा है, जो कम रोशनी में भी शानदार फोटो खींचता है। सभी लेंस 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। हर एंगल से शार्प और स्मूद वीडियो मिलता है। Lossless zoom से क्लियर ज़ूम इन कर सकते हैं। OIS स्टेबिलाइजेशन से चलते हुए भी वीडियो नहीं हिलेगा।

Nothing Phone (3) में पावरफुल प्रोसेसर है। Phone (3) में 5500mAh की बड़ी silicon-carbon बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर आराम से दिनभर चलती है। यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 54 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन दी 1.5K रेजोल्यूशन, 4500 निट्स ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फोन मिलता है। Phone (3) में नया Nothing OS 3.5 है, जिसमें Monochrome थीम, क्लीन UI है। 12GB + 256GB वाला वेरिएंट 62,999 रुपये में मिलेगा। 16GB + 512GB वाला वेरिएंट मिलेगा 72,999 रुपये में मिलेगा। प्री-बुकिंग करने वालों को 14,999 रुपये वाला Nothing Ear फ्री मिलेगा। 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी और 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है।

चार ज़ोन, चार विजेता: Nothing के कम्युनिटी प्रोजेक्ट को मिले क्रिएटिव चैंपियन

लंदन : लंदन स्थित मशहूर टेक्नोलॉजी कंपनी Nothing ने अपने Community Edition Project के दूसरे संस्करण के चार श्रेणियों के विजेताओं का ऐलान किया है। Nothing कंपनी ने अपने फोन Phone (3a) के लिए चार खास टास्क या डिजाइन संबंधी चुनौतियां दीं थी, जिनमें लोग अपनी रचनात्मक और नए तरीके के आइडियाज भेज सकते थे। Nothing के कम्युनिटी प्रोजेक्ट के लिए चार जोन में अलग-अलग विजेता घोषित किए गए हैं।

लंदन के इंडस्ट्रियल डिजाइनर इम्रे कायगनाची को हार्डवेयर डिजाइन का विजेता घोषित किया। हार्डवेयर की श्रेणी में उनका विजेता डिज़ाइन “Translucent Memories” 1980 और 1990 के दशक के बोल्ड और मज़ेदार गैजेट्स से प्रेरित है। इस डिजाइन से Phone (3a) को एक खास, पारदर्शी और यादगार रंग दिया गया है। जैड ज़ॉक लेबनान के एक ब्रांडिंग और टाइप डिज़ाइनर हैं, जिन्हें सॉफ्टवेयर के डिजाइन में जीत हासिल हुई है। वह अक्षरों के डिजाइन से आइडिया और पहचान को दर्शाते हैं। उन्होंने खास तरह की घड़ी (क्लॉक फेस) बनाई है, जिसमें टाइम को दिखाने का अंदाज़ बदलता रहता है। इससे टाइम याद रखने में आसानी होती है और घड़ी का लुक भी नया और अनोखा लगता है।

इटली के लुईस एमोनॉड और अंब्रोज़ियो टैकोनी ने “Dice (x6)” नाम से एक एक्सेसरी डिज़ाइन बनाई। उन्हें एक्सेसरीज डिजाइन की श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। लंदन में रहने वाले सुश्रुत सरकार ग्राफिक डिज़ाइनर हैं। उन्हें मार्केटिंग कैंपेन की श्रेणी में विजेता घोषित किया। उन्होंने Made Together नाम का एक बहुत ही खास आइडिया पेश किया। इन चारों श्रेणियों के विजेताओं को लंदन बुलाया जाएगा, जहां वे नथिंग की टीम के साथ मिलकर डिजाइनों को और बेहतर बनाएंगे। इन डिजाइनों का फाइनल रूप Phone (3a) Community Edition के लॉन्चिंग पर इस साल के अंत में दिखाया जाएगा।

Nothing के एक और ब्रांड CMF ने Prusa Research के साथ मिलकर एक नया डिज़ाइन कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इसमें लोगों को CMF Phone 2 Pro के लिए कोई ऐसा बैक कवर, ऐड-ऑन या एक्सेसरी डिजाइन करनी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 जून 2025 है।