नवंबर 2025 में ऑटो रिटेल ने पकड़ी रफ्तार, फेस्टिवल के बाद भी मांग बरकरार : FADA

नई दिल्ली: FADA ने नवंबर 2025 की वाहन रिटेल रिपोर्ट जारी की है, जो बताती है कि फेस्टिव सीज़न के बाद भी ऑटो रिटेल की रफ्तार कायम है। इस महीने कुल रिटेल बिक्री साल-दर-साल 2.14% बढ़ी। नवंबर 2024 में दिवाली के तुरंत बाद भारी रजिस्ट्रेशन हुए थे। इसके उलट इस बार अक्टूबर में ही दिवाली पड़ जाने की वजह से फेस्टिव डिलीवरी पिछले महीने हो चुकी थी। फिर भी नवंबर में मांग बनी रहना इंडस्ट्री के लिए पॉज़िटिव संकेत माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार दोपहिया वाहन बिक्री 3.1 फीसदी घट गई क्योंकि रिटेल का बड़ा हिस्सा अक्टूबर में शिफ्ट हो गया था। जीएसटी 2.0 के कट, लगातार मिल रहे ऑफर्स और ग्रामीण बाज़ार से आती पूछताछ ने इस सेगमेंट को सहारा दिया। पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट ने जबरदस्त 19.7% की बढ़ोतरी दर्ज की। बेहतर मॉडल उपलब्धता, कॉम्पैक्ट SUVs की मजबूत डिमांड और साल के अंत में मिलने वाले डिस्काउंट्स ने इस ग्रोथ को और तेज़ किया। कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट में भी 19.94% की तेज़ बढ़त देखी गई। तीन पहिया वाहनों की बिक्री 23.67% बढ़ी। ट्रैक्टरों की मांग 56.55% उछली। कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेगमेंट में 16.5% की गिरावट दर्ज की गई।

FADA ने निकट भविष्य को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए हैं। रबी की बुवाई 39.3 मिलियन हेक्टेयर को पार कर गई है, जो इस बार किसानों की आय और ग्रामीण खर्च में मजबूती का संकेत देती है। इसके साथ ही सामान्य से ज्यादा ठंडी सर्दियों का अनुमान लगाया गया है, जिससे लॉजिस्टिक्स और मौसमी मोबिलिटी में बढ़ोतरी की उम्मीद है। एफएमसीजी, ट्रैक्टर और दोपहिया सेगमेंट में ग्रामीण खपत की वापसी के शुरुआती संकेत दिखने लगे हैं। GST 2.0 सुधारों और लगातार जारी उपभोक्ता स्कीमों के कारण दिसंबर में भी मांग के टिके रहने की उम्मीद है।

अगले तीन महीनों को लेकर 74% डीलर्स ने ग्रोथ का अनुमान जताया है। उनका कहना है कि 2026 की नई लॉन्चिंग्स, शादी-ब्याह का सीज़न और फसलों से मिलने वाली नकदी बाज़ार में नई जान डालेंगे। हालांकि मॉडल-ईयर चेंज और फेस्टिव ट्रिगर्स के न होने से हल्की सुस्ती भी आ सकती है। ‘वन नेशन, वन टैक्स’ और ‘विकसित भारत 2047’ जैसे विज़न affordable mobility को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।

Mahindra & Mahindra Ltd. के लिए सुपर नवंबर, 2,232 ट्रक–बस बिके, 57% सालाना उछाल से मार्केट में हलचल

मुंबई: Mahindra & Mahindra Ltd. के ट्रक और बस कारोबार में नवंबर 2025 के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के मुताबिक 3.5 टन से ज्यादा भार क्षमता वाले कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में इस महीने कुल 2,232 गाड़ियों की बिक्री हुई, जो पिछले साल नवंबर के मुकाबले 57 प्रतिशत अधिक है। नवंबर 2024 में यही आंकड़ा 1,420 यूनिट था।

Mahindra का ट्रक–बस बिजनेस दो हिस्सों में चलता है—Mahindra Trucks & Buses डिवीजन और SML Mahindra Limited। दोनों ने इस बढ़त में अहम भूमिका निभाई है। नवंबर 2025 में कार्गो व्हीकल की बिक्री 1,284 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 868 थी। 48 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बस और दूसरे पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बिक्री 948 यूनिट तक पहुंच गई। इसमें 72 फीसदी की वृद्धि हुई। 2025-26 के नवंबर तक महिंद्रा ने कुल 18,854 ट्रक और बस बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 17,087 थी। अब तक सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की जा चुकी है। कार्गो सेगमेंट में सालाना बिक्री 8,039 से बढ़कर 9,423 यूनिट पर पहुंच गई। पैसेंजर व्हीकल 9,048 से बढ़कर 9,431 यूनिट हो गए ।

Mahindra Trucks & Buses डिवीजन (MTBD) ने नवंबर 2025 में 1,145 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल से 30 प्रतिशत ज्यादा है। MTBD के कार्गो व्हीकल 633 से बढ़कर 855 यूनिट हो गए, यानी 35 प्रतिशत की ग्रोथ हुई, जबकि पैसेंजर व्हीकल 248 से बढ़कर 290 यूनिट तक पहुंचे । चालू वित्त वर्ष में अब तक MTBD ने 8,563 गाड़ियां बेची हैं।

दूसरी ओर, SML Mahindra Limited (SML) की बिक्री नवंबर 2025 में 1,087 यूनिट पर पहुंच गई, यानी 102 प्रतिशत की वृद्धि हुई। SML के कार्गो वाहन 235 से बढ़कर 429 यूनिट हो गए, जो 83 प्रतिशत की बढ़त है, जबकि पैसेंजर सेगमेंट में बिक्री 304 से बढ़कर 658 यूनिट पर पहुंची। 116 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। चालू वित्त वर्ष में अब तक SML की कुल बिक्री 8,967 से बढ़कर 10,291 यूनिट हो गई है, जो 15 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाती है। SML के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और महिंद्रा के प्रेसिडेंट Vinod Sahay ने कहा कि नवंबर में कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है।

नवंबर 2025 में इंडिया में कारों की बिक्री : Maruti Suzuki नंबर वन, TATA MOTORS-MAHINDRA टॉप-3 में

नई दिल्ली: नवंबर 2025 इंडियन कार मार्केट के लिए बेहद शानदार रहा। बिक्री के आंकड़ों ने साफ कर दिया कि त्योहारी सीज़न के बाद भी ग्राहकों का भरोसा मजबूत है और मांग लगातार बढ़ रही है। इस महीने Maruti Suzuki ने रिकॉर्ड के साथ बाज़ी मारी, जबकि Tata Motors और Mahindra & Mahindra ने टॉप-3 में अपनी जगह पक्की कर ली।

Maruti Suzuki नंबर वन

Maruti Suzuki ने नवंबर 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री, 2,29,021 यूनिट दर्ज की। मारुति की घरेलू बिक्री 1,74,593 यूनिट, अन्य OEMs को सप्लाई 8,371 यूनिट और निर्यात 46,057 यूनिट रही। यह मजबूत घरेलू मांग और निर्यात दोनों के दम पर आई ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

नंबर-2 पर Tata Motors: दमदार 26% ग्रोथ

Tata Motors ने 59,199 यूनिट बेचीं—जो पिछले साल नवंबर के मुकाबले 26% ज्यादा हैं। इसकी घरेलू बिक्री 57,436 यूनिट रही। इसकी तुलना में नवंबर 2024 में 47,063 यूनिट की बिक्री हुई।

नंबर-3: Mahindra & Mahindra की रफ्तार

Mahindra & Mahindra ने 56,336 यूनिट के साथ 21.88% सालाना बढ़त दर्ज की। करीब 10,000 यूनिट का साल-दर-साल इजाफा दिखाता है कि कंपनी के नए-पुराने मॉडल दोनों को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

चौथे स्थान पर Hyundai: घरेलू स्थिर, एक्सपोर्ट तेज

Hyundai Motor India ने कुल 66,840 यूनिट बेचीं, जो 9% सालाना बढ़त है। घरेलू बाजार में 50,340 यूनिट की बिक्री हुई। निर्यात 16,500 यूनिट का रहा।

Toyota और Kia की मजबूत पकड़

Toyota Kirloskar Motor ने 28 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 33,752 यूनिट बेचीं वहीं Kia India ने 25,489 यूनिट के साथ 24% की वृद्धि दर्ज की

Renault India ने नवंबर 2025 में 3,662 यूनिट की बिक्री दर्ज की। Triber की बिक्री में 38.9% और Kiger की बिक्री में 47.75% ग्रोथ Kwid ने 447 यूनिट की बिक्री के साथ अहम योगदान दिया। Honda Cars India की कुल 7,188 यूनिट की बिक्री हुई। घरेलू बाजार में 5,204 कारों की बिक्री हुई। 1,984 कारे मनिर्यात की गईं। Skoda Auto India की नवंबर में 5,491 यूनिट की बिक्री हुई। सालाना बिक्री में 90% का उछाल दर्ज किया गया। स्कोडा कार के मॉडल Kylaq, Slavia, Kushaq, Kodiaq, Octavia RS — सभी ने मिलकर कंपनी की कारों की बिक्री को ऊंचाई दी। इंडियन कार मार्केट रफ्तार में है, टॉप-3 की जंग और तेज होगी ।

Honda की तूफानी रफ्तार : नवंबर में बिकीं 5.91 लाख स्कूटर-बाइक्स, देश भर में चलाई रोड सेफ्टी कैंपेन

गुरुग्राम: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने नवंबर 2025 में कुल 5,91,136 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 25% ज़्यादा है। इसमें 5,33,645 यूनिट्स घरेलू बिक्री और 57,491 यूनिट्स एक्सपोर्ट में शामिल हैं। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (अप्रैल–नवंबर) में HMSI ने कुल 42,32,748 यूनिट्स बेचीं, जिनमें से 38,12,096 यूनिट्स घरेलू और 4,20,652 यूनिट्स एक्सपोर्ट में हैं।

HMSI ने नागपुर, नासिक, खम्मम, द्वारका, बोकाड़ो, हल्द्वानी, करनाल, बहादुरगढ़, बीकानेर, कूच बिहार, शाजापुर, थेनी और बेलगाम में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किए। यह बच्चों और आम लोगों में सुरक्षित रोड व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया।

HMSI ने सभी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज़, 10 ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क (TTPs) और 6 सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर (SDECs) में Kids Carnival आयोजित किया, जिसकी थीम थी: “Safety Explorers: Journey Through Traffic Land”। इसका उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा सीखने में मज़ा देना और सुरक्षित आदतें विकसित करना था। कोयम्बटूर और वाराणसी में रोड सेफ्टी कॉन्वेंशन आयोजित किए गए, जिनमें प्रिंसिपल और टीचर्स को बच्चों में सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

HMSI की Honda India Foundation (HIF) ने Kaushal Vikas Kendra लॉन्च किया, जो विकलांग व्यक्तियों (PWDs) को संरचित प्रशिक्षण और करियर अवसर प्रदान करेगा। HIF ने Career Progression Program की शुरुआत की, जिससे Project Pragati के तहत प्रशिक्षित General Duty Assistants (GDAs) हेल्थकेयर में विशेषज्ञ तकनीकी भूमिकाओं में उन्नति कर सकेंगे। HIF ने Sports Talent Nurturing Program भी Manav Rachna Sports Academy (MRSA), Faridabad के साथ शुरू किया, ताकि टेबल टेनिस और बैडमिंटन में कम संसाधन वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सके। Honda Motorcycle & Scooter India ने नवंबर 2025 में न केवल बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की, बल्कि बच्चों और समाज के लिए रोड सेफ्टी, शिक्षा और खेल जैसी सामाजिक जिम्मेदारियों में भी कदम बढ़ाया।

Hero MotoCorp नवंबर सेल्स रिपोर्ट : इंडिया में कंपनी के 6 लाख+ बाइक-स्कूटर बिके, 35 हजार विदेश रवाना

गुरुग्राम: Hero MotoCorp दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, ने नवंबर 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 604,490 बाइक और स्कूटरों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 31% ज्यादा हैं। इस बढ़ोतरी का कारण नए लॉन्च किए गए मॉडल्स की लोकप्रियता और त्योहारों के समय बिक्री का बढ़ना है।कंपनी ने अक्टूबर–नवंबर 2025 के लिए VAHAN रजिस्ट्रेशन में भी 26% की बढ़त दर्ज की। कुल रजिस्ट्रेशन 1,882,739 यूनिट्स तक पहुंच गया। Hero के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने इस दौरान 12,199 VAHAN रजिस्टर्ड कर 66% की जबरदस्त वृद्धि दिखाई। अब यह देश के तेजी से बढ़ते EV प्लेयर्स में से एक बन गया है, जिसका मार्केट शेयर 10.4% है।

Hero MotoCorp के Xtreme 125R, GlamourX 125, Destini 110 और Xoom 160 मॉडल्स ने ग्राहकों में खूब लोकप्रियता पाई। इनकी बिक्री ने रिटेल मार्केट में मजबूत रुझान कायम रखा। VIDA के Evooter VX2 ने भी बिक्री में अच्छा योगदान दिया, और कंपनी ने VX2 लाइन-अप में नया VX2 Go 3.4 kWh वेरिएंट लॉन्च किया।

नवंबर में Hero MotoCorp की घरेलू बिक्री 570,520 यूनिट्स रही, जबकि एक्सपोर्ट 33,970 यूनिट्स तक बढ़ी, जो पिछले साल के मुकाबले 70% अधिक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Hunk 125R, Hunk 160R और Eco Series ने लेटिन अमेरिका और अफ्रीका में मजबूत मांग बनाई, जबकि यूरोप में Euro5+ कम्प्लायंट मॉडल्स के साथ बाजार में कदम रखा गया।

कंपनी की मोटरसाइकिलों की बिक्री नवंबर में 539,128 यूनिट्स रही, जबकि स्कूटर 65,362 यूनिट्स तक पहुंचे। सालाना अप्रैल–नवंबर (FY26) तक कुल डिस्टपैच 4,298,070 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल के 4,193,736 यूनिट्स से अधिक है। Hero MotoCorp ने अपने सप्लाई चेन और उत्पाद पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर ग्लोबल और घरेलू बाजारों में अपनी पकड़ बढ़ाई है।

इंडिया में Škoda की सुनामी : 25 साल में बिकीं 5 लाख+ कारें, सेल्स में 90% की रेकॉर्ड छलांग

मुंबई: Škoda Auto India ने इंडिया में अपने सफर के 25 साल पूरे करते हुए इंडिया में 5 लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। 2025 Škoda के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन साल बनता नजर आ रहा है। नवंबर 2025 में Škoda India ने 5,491 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 90% सालाना ग्रोथ को दर्शाता है। 2025 के पहले दस महीनों में ही कंपनी अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज कर चुकी है। यह साल Škoda के इतिहास का सबसे सफल साल बनने की ओर बढ़ रहा है।

कंपनी की तेज़ ग्रोथ के पीछे तेज़ी से बढ़ता नेटवर्क, ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ओनरशिप पैकेज और हर सेगमेंट को कवर करने वाला मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है। इंडिया में Škoda की पहचान मजबूत सेडान विरासत से जुड़ी रही है। कंपनी की ग्लोबल विरासत 130 साल से ज्यादा पुरानी है। Škoda ने सबसे आइकॉनिक कार Octavia के हाई-परफॉर्मेंस वर्ज़न Octavia RS को भारत में दोबारा पेश किया। बुकिंग शुरू होते ही भारत को आवंटित सभी यूनिट्स सिर्फ 20 मिनट के अंदर बिक गईं। नई Slavia सेडान 1.0 TSI और 1.5 TSI इंजन के साथ सेडान सेगमेंट में कंपनी की पकड़ और मजबूत कर रही है।

SUV सेगमेंट में भी Škoda ने आक्रामक रणनीति अपनाई है। 7.5 लाख रुपये से 45.9 लाख रुपये की रेंज में कंपनी ने इंडिया में SUV का पूरा पोर्टफोलियो पेश किया है। लक्ज़री 4×4 सेगमेंट में Kodiaq अपने नए अवतार में मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है। मेड-फॉर-इंडिया प्लेटफॉर्म MQB-A0-IN पर बनी Kushaq ने सेफ्टी के मामले में मिसाल कायम की है। यह Global NCAP में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग पाने वाली पहली कार बनी। Kylaq SUV को Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। Škoda Auto India देशभर में 180 शहरों में 320 से ज़्यादा टचपॉइंट्स के साथ मौजूद है।

नवंबर रहा Maruti Suzuki इंडिया के लिए गोल्डन मंथ, बिकीं 2.29 लाख कारें, 46 हजार कारें विदेश रवाना

नई दिल्ली: Maruti suzuki इंडिया ने नवंबर 2025 में इतिहास रच दिया है। कंपनी ने इस महीने कुल 2,29,021 गाड़ियों की बिक्री के साथ अब तक की सबसे ज़्यादा मासिक सेल दर्ज की। यह आंकड़ा इंडियन ऑटो बाजार में Maruti की मजबूत पकड़ को भी दर्शाता है। कुल बिक्री में घरेलू बाजार की हिस्सेदारी 1,74,593 यूनिट्स रही, जबकि अन्य OEM कंपनियों को 8,371 यूनिट्स की सप्लाई की गई। कंपनी ने 46,057 गाड़ियों का निर्यात किया, जो अब तक किसी भी महीने में बना सबसे ऊंचा मंथली रिकॉर्ड है।

Maruti के कॉम्पैक्ट कार पोर्टफोलियो ने नवंबर में असली रफ्तार दिखाई। Baleno, Swift, Dzire, WagonR, Celerio और Ignis जैसी कारों वाले कॉम्पैक्ट सेगमेंट में नवंबर में 72,926 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं Alto और S-Presso जैसी कारों की बिक्री 12,347 यूनिट्स रही। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Jimny और XL6 जैसी गाड़ियों की संयुक्त बिक्री 72,498 यूनिट्स रही, जो इस सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। Eeco वैन ने भी अपनी मजबूती कायम रखी और नवंबर में इसकी 13,200 यूनिट्स बिकीं। वहीं Super Carry LCV की बिक्री 3,622 यूनिट्स रही। पैसेंजर व्हीकल (PV) और LCV से घरेलू बिक्री 1,74,593 यूनिट्स तक पहुंची, जबकि अन्य OEM को सप्लाई जोड़ने पर कुल घरेलू बिक्री 1,82,964 यूनिट्स रही।

इस महीने Maruti suzuki ने एक्सपोर्ट फ्रंट पर नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 46,057 यूनिट्स विदेशों में भेजीं। अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच कंपनी की कुल बिक्री 15,28,650 यूनिट्स तक पहुंच चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में स्पष्ट बढ़ोतरी को दिखाती है। घरेलू बाज़ार में कुल बिक्री (PV + LCV + OEM) 12,43,830 यूनिट्स रही, जबकि एक्सपोर्ट 2,84,820 यूनिट्स तक पहुंच गया है। कॉम्पैक्ट कारों की मजबूत मांग, यूटिलिटी गाड़ियों का लगातार बढ़ता बाजार, ग्रामीण और शहरी इलाकों में संतुलित बिक्री, और एक्सपोर्ट नेटवर्क की मजबूती, नवंबर की रिकॉर्ड बिक्री के पीछे की असली वजह बने हैं। भारतीय कार बाज़ार में Maruti suzuki अभी भी नंबर-वन है।

Force Motors : नवंबर में घरेलू बाजार में बिक्री में 59% उछाल, Urbania और Trax ने बनाया दबदबा

चेन्नई/नई दिल्ली: Force Motors Limited ने नवंबर 2025 में घरेलू बाजार में जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने घरेलू बाजार में कुल 2,765 यूनिट्स की डोमेस्टिक होलसेल बिक्री की। नवंबर 2025 में घरेलू बिक्री 59% बढ़ी, हालांकि एक्सपोर्ट में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनी ने कुल मिलाकर 2,883 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो 53% की सालाना बढ़त को दर्शाता है।

Force Motors के नए और पॉपुलर मॉडल, Urbania और Trax ग्राहकों को खूब पसंद आए हैं। Trax ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में GST रियायत का फायदा उठाकर बिक्री बढ़ाई। Traveller मॉडल लगातार भरोसेमंद बना रहा और Monobus ने संस्थागत और सरकारी उपयोग में मजबूत पकड़ बनाई। इस सबका परिणाम यह हुआ कि अप्रैल–नवंबर 2025 में कंपनी ने पूरे साल की तुलना में बिक्री में 23% की बढ़त हासिल की। Force Motors के एमडी श्री प्रसन्न फिरोडिया ने बताया कि ग्रामीण परिवहन, स्टाफ कैरियर्स और माल ढुलाई जैसी जगहों पर कंपनी की मांग लगातार बढ़ रही है।

Force Motors बहुत से प्रॉडक्ट्स बनाती है। कंपनी हल्के वाणिज्यिक वाहन (Light Commercial Vehicles) और मल्टी-यूटीलीटी वाहन (Multi-Utility Vehicles) बनाती है। Force Motors के इंजन इतने भरोसेमंद हैं कि Mercedes-Benz और BMW जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां इन्हें अपनी कारों में इस्तेमाल करती हैं। भारत में बनी हर BMW और Mercedes कार में Force Motors का इंजन होता है। Force Motors और Rolls-Royce Power Systems की साझेदारी (Joint Venture) के तहत 10 और 12-सिलिंडर वाले बड़े इंजन बनते हैं, जिन्हें दुनिया भर में पावर जेनरेशन और रेलवे के लिए सप्लाई किया जाता है।
Force Motors की अलग-अलग गाड़ियां अपने-अपने काम में बेहतरीन हैं।

Traveller लोगों को ले जाने वाला, भरोसेमंद और ईंधन की बचत में टॉप पर है। Trax टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर चलने वाला मजबूत वाहन है। नई प्रीमियम शेयर्ड मोबिलिटी वाली वैन Urbania अब दुनिया भर में भी उपलब्ध है। मिड-साइज बस Monobus आराम, सुरक्षा और ईंधन बचाने की क्षमता के साथ लॉन्च की गई है। Force Gurkha ऑफ-रोड वाहन है। यह 3 और 5-डोर वेरिएंट में आता है। ऊंचे-नीचे और कच्चे-पक्के रास्तों पर यह शानदार प्रदर्शन करता है।

Royal Enfield की 125 वीं सालगिरह : Pure Motorcycling जश्न मनाया, नवंबर में 1 लाख से ज्यादा बाइक्स की बिक्री

चेन्नई: Royal Enfield ने नवंबर 2025 में इंडियन और इंटरनेशनल मार्केट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,00,670 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की। यह पिछले साल के 82,257 यूनिट्स की तुलना में 22% की सालाना वृद्धि को दर्शाता है। घरेलू बाजार में कंपनी ने 90,405 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के 72,236 यूनिट्स से 25% अधिक है, जबकि एक्सपोर्ट्स 10,265 यूनिट्स तक बढ़ी, पिछले साल के 10,021 यूनिट्स के मुकाबले 2% का उछाल दर्ज हुआ। जनवरी–नवंबर 2025 में कुल बिक्री 8,17,524 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 6,47,611 यूनिट्स के मुकाबले 26% अधिक है।

Royal Enfield ने नवंबर में 125 वीं सालगरिह के “Pure Motorcycling” के जश्न को और भी खास बनाया। कंपनी ने EICMA 2025 में नए मोटरसाइकिल मॉडल्स की झलक दिखाई, जिसमें Classic 650 125th Anniversary Special Edition, नया Bullet 650, Himalayan Mana Black Edition, Flying Flea FF.S6 और Shotgun 650 x Rough Crafts जैसी लिमिटेड एडिशन बाइक्स शामिल थीं।

Motoverse 2025 के समापन ने कंपनी की समुदाय-केंद्रित संस्कृति को जीवंत किया। गोवा में आयोजित इस उत्सव में दुनिया भर से राइडर्स, क्रिएटर्स, म्यूजिशियन और कलाकार शामिल हुए। इस आयोजन में Bullet 650, Flying Flea S6, Himalayan Mana Black Edition और Meteor 350 Sundowner Orange जैसी नई बाइक्स का इंडिया डेब्यू हुआ। इसके अलावा, रेसिंग इवेंट्स, वर्कशॉप्स और म्यूजिक परफॉर्मेंस ने Motoverse को उत्साह और रोमांच से भरपूर बना दिया।

Himalayan Mana Black Edition को विशेष रूप से Mana Pass की प्रेरणा से तैयार किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत INR 3,37,000 रखी गई है। Royal Enfield ने Continental GT Cup 2025 का पांचवां सीज़न भी पूरा किया। कोयम्बटूर के Kari Motor Speedway में हुए ग्रिड में 24 रेसर्स ने भाग लिया। प्रोफेशनल कैटेगरी में Anish D Shetty विजेता रहे, जबकि Amateur कैटेगरी में Bryan Nicholas शीर्ष पर रहे। Twin Power Trophy की विजेता जोड़ी Anish D Shetty और Saran Kumar रही।

Renault India : नवंबर में 3,662 गाड़ियां बिकी, Triber, Kiger और Kwid की तिकड़ी ने मचाया धमाल

नई दिल्ली: Renault India ने नवंबर 2025 में ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी ताकत का परचम लहराया। कंपनी ने इस महीने कुल 3,662 यूनिट्स की थोक में बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 2,811 यूनिट्स की तुलना में 30.27% की जबरदस्त सालाना बढ़त को दर्शाता है।

इस सफलता की कहानी Renault के पॉपुलर मॉडल्स Triber और Kiger के शानदार प्रदर्शन से जुड़ी है। नई Triber ने 2,064 यूनिट्स की बिक्री के साथ 38.9% की बढ़त दर्ज की, जबकि Kiger ने 1,151 यूनिट्स के साथ पिछले साल के 779 यूनिट्स से 47.75% की छलांग लगाई। Kwid की 447 यूनिट्स की डिलीवरी ने कुल बिक्री को और मजबूती दी।

फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Renault इंडियन मार्केट में तेजी से अपनी पकड़ बना रही है और ग्राहक ब्रैंड पर लगातार भरोसा कर रहे हैं। Renault India के इस प्रदर्शन को ग्राहकों के ब्रैंड पर भरोसे का संकेत माना जा रहा है। कंपनी की यह सफलता न केवल शहरी बाजारों में बल्कि ग्रामीण इलाक़ों में भी संतुलित रूप से देखी गई है। कंपनी ने आने वाले साल 2026 के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। Renault जल्द ही अपने आइकॉनिक मॉडल Duster के नेक्स्ट-जनरेशन वर्ज़न को लॉन्च करने वाली है। विशेषज्ञों का मानना है कि Triber और Kiger की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और नए मॉडल की तैयारी Renault India की बिक्री को अगले साल और ऊंचाइयों तक ले जाएगी।