MG के विंग्स में बिजली का तूफान, हर तीन में से एक कार अब इलेक्ट्रिक, 1 लाख EV बेचकर रचा इतिहास

गुरुग्राम: JSW MG Motor India ने देश में 1 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री कर नया इतिहास रचा है। इस उपलब्धि के साथ कंपनी इंडिया की दूसरी 4-व्हीलर EV निर्माता कंपनी बन गई है, जिसने 1 लाख ईवी की बिक्री की है।

MG Motor India का EV मार्केट शेयर 2024 के 26% से बढ़कर 2025 में 35% तक पहुंच गया है। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों ने अब कुल मासिक बिक्री में 70% से अधिक योगदान देना शुरू कर दिया है। कंपनी के लोकप्रिय इलेक्ट्रिक मॉडल्स MG ZS EV, MG Comet, और हाल ही में लॉन्च MG Windsor (इंटेलिजेंट CUV) को ग्राहकों ने खासतौर से पसंद किया है। Comet को खासतौर पर “स्ट्रीट-स्मार्ट कार” के रूप में युवा वर्ग के बीच बड़ी लोकप्रियता मिली है।

JSW MG Motor India का ‘MG Charge’ प्रोजेक्ट देशभर में 1000 दिनों में 1000 चार्जिंग स्टेशन लगाने के मिशन पर काम कर रहा है। ‘Battery-as-a-Service’ मॉडल से EV खरीदने की लागत घटाई गई है। ‘Project Revive’ के तहत इस्तेमाल की गई बैटरियों को रीसायकल और री-यूज करने की योजना चल रही है। कंपनी ने साथ ही ‘eHub by MG’ ऐप लॉन्च किया है, जो यूज़र्स को नज़दीकी चार्जिंग स्टेशन ढूंढने, स्लॉट बुक करने और चार्जिंग हिस्ट्री ट्रैक करने की सुविधा देता है।

गुजरात के हालयोल प्लांट में MG की सालाना उत्पादन क्षमता 1 लाख वाहनों से अधिक है और यह 6,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है। कंपनी अब आने वाले समय में हाइब्रिड और नेक्स्ट-जेन बैटरी टेक्नोलॉजी पर भी फोकस कर रही है। ब्रिटेन में स्थापित Morris Garages (MG) आज सौ साल की विरासत के साथ एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। MG ने भारत की पहली इंटरनेट SUV – MG Hector, पहली ऑटोनॉमस (Level-1) प्रीमियम SUV – MG Gloster, पहली AI असिस्टेंट वाली SUV – MG Astor और पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV – MG ZS EV दी है।

Honda Motorcycle की जोरदार उड़ान, अक्टूबर में 6.5 लाख यूनिट्स बेचकर तोड़ा रिकॉर्ड

गुरुग्राम: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अक्टूबर 2025 में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6,50,596 यूनिट्स की बिक्री की। इसमें 5,98,952 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 51,644 यूनिट्स एक्सपोर्ट्स में शामिल रहीं। कंपनी की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 9% साल-दर-साल और सितंबर 2025 की तुलना में 15% महीने-दर-महीने की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वित्त वर्ष 2025–26 (अप्रैल से अक्टूबर) के दौरान HMSI की कुल बिक्री 36.41 लाख यूनिट्स रही, जिनमें से 32.78 लाख यूनिट्स घरेलू और 3.63 लाख यूनिट्स निर्यात किए गए। Honda ने देशभर में रोड सेफ्टी कैंपेन चलाए — जिनमें सीवान, मथुरा, अहमदाबाद, नवी मुंबई, कोलकाता, लखनऊ सहित कई शहर शामिल रहे। कंपनी ने करनाल में ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क की 8वीं वर्षगांठ और बेंगलुरु में सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर की 5वीं वर्षगांठ मनाई। जबलपुर में रोड सेफ्टी कन्वेंशन के जरिए स्कूल शिक्षकों को बच्चों में ट्रैफिक अनुशासन सिखाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

honda India Foundation (HIF) ने सड़क सुरक्षा और सामाजिक विकास के तहत बड़ा कदम उठाते हुए 200 Quick Response Team (QRT) वाहन चंडीगढ़, राजस्थान और कर्नाटक में पुलिस विभागों को सौंपे।‘Sadak Suraksha Express’ और Road Safety Ambassadors Program लॉन्च किए गए। गुजरात सरकार के CED के साथ स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने के लिए समझौता हुआ।

Honda का लोकप्रिय स्कूटर Activa अब तक 3.5 करोड़ (35 मिलियन) यूनिट्स की बिक्री पार कर चुका है, जो इसे भारत का सबसे पसंदीदा स्कूटर ब्रैंड बनाता है। अक्टूबर में MotoGP रेस मलेशिया, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुईं। Honda India Talent Cup और Asia Road Racing Championship में कंपनी के राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। Honda ने 2050 तक ‘Collision-Free Society’ यानी बिना सड़क हादसों वाला समाज बनाने का लक्ष्य तय किया है।

फेस्टिव सीजन में Renault की बिक्री में 21% की छलांग, Triber-Kiger की जोड़ी से कंपनी बनी मार्केट स्टार

नई दिल्ली: फ्रांस की मशहूर ऑटो कंपनी Renault India ने फेस्टिव सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपनी पकड़ और मजबूत की है। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 4,672 यूनिट्स की थोक बिक्री दर्ज की, जो अक्टूबर 2024 के 3,861 यूनिट्स के मुकाबले 21% की शानदार साल-दर-साल बढ़त है। यह उछाल मुख्य रूप से नई Triber और Kiger मॉडलों की सफलता और सरकार की GST 2.0 सुधार नीति के सकारात्मक असर की वजह से देखने को मिला। Renault India का प्रदर्शन इंडस्ट्री की औसत 17.3% ग्रोथ से कहीं बेहतर रहा।

सितंबर 2025 के मुकाबले भी Renault India की बिक्री में 9.54% की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में कंपनी ने 4,265 यूनिट्स बेची थीं, जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा 4,672 तक पहुंच गया। त्योहारों के मौसम में डीलरशिप्स पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। VAHAN पोर्टल के अनुसार, Renault India की रिटेल बिक्री (Retail Sales) अक्टूबर में 5,041 यूनिट्स रही।

अक्टूबर 2025 में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 2.3% तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में करीब 1.9% था। Renault ने बाजार में अपनी पकड़ को कॉम्पैक्ट SUV और MPV सेगमेंट में धीरे-धीरे मजबूत किया है। Triber (7-सीटर) को हाल ही में फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया गया है, जिसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर माइलेज और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे सुधार शामिल हैं। Kiger सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में आती है, अब टर्बो इंजन और डुअल-टोन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च की गई है, जिससे यह युवा ग्राहकों के बीच हिट रही।

इंडिया में Renault India की गाड़ियां चेन्नई के (Oragadam) स्थित 4.8 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष क्षमता वाले प्लांट में बनती हैं। भारत में 350+ सेल्स आउटलेट्स और 450+ सर्विस टचप्वाइंट्स हैं। इनमें से 250+ ‘Workshop on Wheels’ लोकेशन शामिल हैं, जो दूरदराज़ इलाकों में भी सर्विस सुविधा पहुंचाते हैं।

इंडिया ही नहीं, यूरोप के 52 देशों में Hero ने बिखेरा जलवा, अक्टूबर में बिकी 10 लाख गाड़ियां

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero Motocorp ने फेस्टिव सीजन में बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। VAHAN डेटा के अनुसार कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 9.95 लाख यूनिट्स की शानदार रिटेल बिक्री दर्ज की, जबकि थोक बिक्री 6.35 लाख यूनिट्स रही। लगातार दूसरा महीना है जब हीरो ने 6 लाख से अधिक गाड़ियां डीलरों तक भेजीं।

Hero Motocorp ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने यूरोप के प्रमुख बाजारों, इटली, स्पेन, यूके और फ्रांस, में अपनी नए Euro5+ मानक वाले मोटरसाइकिल मॉडल्स (Hunk 440 और Xpulse 200) लॉन्च किए हैं। इससे कंपनी 52 देशों तक फैल गई है।

कंपनी का यह मजबूत प्रदर्शन त्योहार के जोश, बेहतर बाजार माहौल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित GST लाभ की वजह से और भी बढ़ा। इससे ग्राहकों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हीरो के मशहूर मॉडल्स — स्प्लेंडर, ग्लैमरX, एक्सपल्स 200, हंक 440 और डेस्टिनी, जूम, प्लेज़र जैसे स्कूटरों की मांग में जबरदस्त उछाल रहा।

कंपनी की इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने भी त्योहारी महीनों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। अक्टूबर 2025 में VIDA ने लगभग 16,000 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए, जो पिछले महीने से 24% ज्यादा और पिछले साल से 117% की बढ़ोतरी दर्शाता है। सबसे ज्यादा मांग VIDA VX2 EVOOTER मॉडल की रही, जिसने बाजार में कंपनी की पकड़ और मजबूत की। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 5.70 लाख मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 6.35 लाख था। अक्टूबर 2025 में 65,055 स्कूटरों की बिक्री हुई, जो पिछले साल के 43,304 यूनिट्स से लगभग 50% ज्यादा है। अक्टूबर 2025 में हीरो ने 6.35 लाख वाहनों की थोक बिक्री की।

Toyota ने फेस्टिव सीजन में उड़ाया गर्दा, अक्टूबर में 42,892 गाड़ियां बिकीं

बेंगलुरु: इंडिया में त्योहारों का मौसम Toyota Kirloskar Motor (TKM) के लिए ‘गोल्डन सेल्स सीज़न’ साबित हुआ। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में कुल 42,892 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 के 30,845 यूनिट्स की तुलना में 39% की शानदार साल-दर-साल बढ़ोतरी दिखाता है। सितंबर 2025 की तुलना में भी कंपनी ने 38% की महीने दर महीने की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह साफ संकेत है कि Toyota के नए मॉडल्स ने ग्राहकों के दिलों पर सीधा कब्ज़ा कर लिया है।

फेस्टिव सीज़न में Toyota की परफॉर्मेंस शानदार रही। कुल 42,892 गाड़ियों की बिक्री हुई। घरेलू लेवल पर 40,257 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की गई। 2,635 यूनिट्स का निर्यात किया गया। साल-दर साल 39फीसदी और महीने दर महीने 38 फीसदी से ज्यादा बिक्री हुई। Urban Cruiser Hyryder Aero Edition और Fortuner Leader Edition ने मार्केट में खूब धमाल मचाया।

Urban Cruiser Hyryder Aero Edition स्पोर्टी और प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च हुई। इसके एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग पैकेज ने SUV सेगमेंट में नई ऊर्जा भर दी है। 2025 Fortuner Leader Edition ने अपडेटेड डिज़ाइन और फीचर्स के साथ ब्रैंड की विरासत को और मजबूत किया है। Toyota ने जापान के मशहूर Drum Tao के साथ मिलकर इस फेस्टिव सीज़न को और रोमांचक बना दिया। इस अनोखी साझेदारी ने ग्राहकों के बीच ‘जश्न और जुड़ाव’ का नया माहौल तैयार किया — जिससे ब्रैंड के इवेंट्स और शोरूम्स में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

TATA Motors का फेस्टिव सीज़न में धमाल : अक्टूबर में बिकीं 61,295 गाड़ियां

मुंबई: Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. ने अक्टूबर 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 61,295 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह पिछले साल अक्टूबर 2024 में बेची गई 48,423 गाड़ियों के मुकाबले 26.6% की शानदार वृद्धि है। फेस्टिव सीज़न ने बिक्री और बुकिंग, दोनों में नया कीर्तिमान बना दिया। SUVs और EVs ने Tata Motors का टॉर्क बढ़ाया। बिक्री में 26.6% की छलांग लगाई।

Electric Nexon ने Tata Motors को नई रफ्तार दी। Harrier.ev और Adventure X एडिशन Tata की सफलता के नए हीरो बने। SUVs ने महीने की सेल्स में 77 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ Tata Motors की किस्मत पलट दी। 77% हिस्सेदारी के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। 61,295 यूनिट्स का आंकड़ा पार करते हुए Tata Motors ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे थोक (wholesale) सेल्स का रिकॉर्ड कायम किया। कंपनी की लहातार दूसरे महीने रेकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई। 47,000 से अधिक SUVs की बिक्री हुई।

Tata की इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने 9,286 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की — जो पिछले साल की तुलना में 73% की जबरदस्त ग्रोथ है। अक्टूबर में Nexon की बिक्री में 50% की साल-दर-साल वृद्धि हुई। इसके मल्टी-पावरट्रेन वर्ज़न (पेट्रोल, डीज़ल, EV) ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। Harrier और Safari ने मचाया धमाल: दोनों मॉडलों ने मिलकर 7,000 यूनिट्स की बिक्री की। नए Adventure X एडिशन और Harrier.ev को लेकर ग्राहकों का उत्साह चरम पर रहा। फेस्टिव सीज़न में Tata Motors ने नवरात्र से दिवाली के बीच 1 लाख से ज़्यादा वाहन डिलीवर किए गए, जो पिछले साल की तुलना में 33% की बढ़ोतरी है।

Maruti Suzuki की रफ्तार बेमिसाल : अक्टूबर में बिकीं 2.20 लाख से ज्यादा कारें

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited ने अक्टूबर 2025 में अपनी अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने कुल 2,20,894 यूनिट्स बेचीं, जो इसके इतिहास में अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। Maruti Suzuki की घरेलू बिक्री (Domestic Sales) भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जहां कंपनी ने 1,80,675 यूनिट्स की बिक्री की। इसके अलावा, अन्य OEM कंपनियों को 8,915 यूनिट्स की सप्लाई की गई। 31,304 यूनिट्स का निर्यात (Export) किया गया। कुल 2.20 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री Maruti Suzuki की मजबूत प्रोडक्ट रेंज और लगातार बढ़ते ग्राहक विश्वास का नतीजा है।

मिनी सेगमेंट (Alto, S-Presso) में कंपनी ने 9,067 गाड़ियों की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 10,687 यूनिट्स था। हालांकि कॉम्पेक्ट सेगमेंट (Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, WagonR) में कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और बिक्री 65,948 यूनिट्स से बढ़कर 76,143 यूनिट्स पर पहुंच गई। यूवी (Utility Vehicles) जैसे Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny और XL6 की डिमांड भी लगातार मजबूत बनी रही। इस सेगमेंट में कंपनी ने 77,571 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल अक्टूबर की 70,644 यूनिट्स के मुकाबले 10% की बढ़ोतरी दिखाती है।

वहीं Eeco वैन की बिक्री भी बढ़कर 13,537 यूनिट्स तक पहुंची, जो पिछले साल की 11,653 यूनिट्स से ज्यादा है। Light Commercial Vehicle (Super Carry) की बिक्री भी बढ़कर 4,357 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल यह 3,539 यूनिट्स थी।
घरेलू स्तर पर कंपनी ने 1,80,675 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री की — जो पिछले साल के 1,63,130 यूनिट्स के मुकाबले करीब 11% की शानदार बढ़त है। निर्यात (Exports) में हल्की गिरावट देखने को मिली — अक्टूबर 2024 के 33,168 यूनिट्स से घटकर इस बार 31,304 यूनिट्स रही। इसके बावजूद कुल मिलाकर कंपनी की बिक्री पिछले साल के 2,06,434 यूनिट्स से बढ़कर 2,20,894 यूनिट्स तक पहुंच गई।

Royal Enfield ने रचा इतिहास, फेस्टिव सीजन में 2.49 लाख मोटरसाइकिलों की रिकॉर्ड बिक्री

चेन्नई: देश की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी Royal Enfield ने इस फेस्टिव सीजन में कमाल कर दिया। कंपनी ने सितंबर और अक्टूबर 2025 के दो महीनों में कुल 2,49,279 मोटरसाइकिलें बेचकर अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। यह पिछले साल के मुकाबले 26% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। सिर्फ अक्टूबर 2025 में ही Royal Enfield ने 1,24,951 मोटरसाइकिलों की बिक्री की, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 13% अधिक रही। इनमें से 1,16,844 यूनिट्स घरेलू बाजार में बेचे गए, जबकि 8,107 मोटरसाइकिलों का निर्यात किया गया।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ बी. गोविंदराजन ने कहा कि यह फेस्टिव सीजन Royal Enfield के लिए बेहद खास रहा। Hunter 350, Meteor 350 जैसी रिफ्रेश्ड बाइक्स और Bullet व Classic जैसे आइकॉनिक मॉडल्स की जबरदस्त डिमांड ने हमें नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। अब हम EICMA में नई बाइक्स पेश करने और Motoverse में अपने राइडर्स के साथ इस जश्न को मनाने की तैयारी कर रहे हैं।” Royal Enfield के अक्टूबर में घरेलू बिक्री में 15% की ग्रोथ दर्ज हुई है। इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत से अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक Royal Enfield ने कुल 7,16,854 मोटरसाइकिलें बेची हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के 5,65,354 यूनिट्स की तुलना में 27% की शानदार बढ़त है।

Royal Enfield ने हाल ही में अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “Journeying Across the Himalayas” के दूसरे संस्करण की भी घोषणा की है, जो 4 से 10 दिसंबर 2025 तक Travancore Palace, नई दिल्ली में आयोजित होगा। कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने के लिए Amazon के साथ साझेदारी की है। अब ग्राहक Royal Enfield की बाइक्स को ऑनलाइन खरीद सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली और पुणे में शुरू की गई है। Amazon पर कंपनी की पूरी 350cc रेंज — Classic 350, Bullet 350, Hunter 350, Goan Classic 350 और Meteor 350 — उपलब्ध कराई गई है।

TVS Motor Company की 5.43 लाख गाड़ियों की बिक्री, अक्टूबर 2025 में बना ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड

बेंगलुरु: इंडिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company ने अक्टूबर 2025 में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने इस महीने कुल 5,43,557 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 में बेची गई 4,89,015 गाड़ियों की तुलना में 11% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री अक्टूबर 2025 में 5,25,150 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 4,78,159 यूनिट्स के मुकाबले 10% की वृद्धि है। घरेलू बाजार में दोपहिया बिक्री 8% बढ़कर 3,90,489 यूनिट्स से बढ़कर 4,21,631 यूनिट्स तक पहुंची।

मोटरसाइकिल की बिक्री 16% बढ़कर 2,30,822 यूनिट्स से 2,66,715 यूनिट्स हो गई, जबकि स्कूटर की बिक्री 7% बढ़कर 1,93,439 यूनिट्स से 2,05,919 यूनिट्स तक पहुंची। इन आंकड़ों से साफ है कि ग्राहकों के बीच TVS के मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों की मांग लगातार बढ़ रही है। TVS Electric Vehicles ने EV सेगमेंट ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। EV की बिक्री 11% बढ़कर 29,308 यूनिट्स से 32,387 यूनिट्स तक पहुंची। कंपनी ने कहा कि रिटेल डिमांड मजबूत बनी हुई है, हालांकि मैगनेट सप्लाई की सीमाएं अल्प और मध्यम अवधि में चुनौतियां पेश कर सकती हैं। इसके बावजूद कंपनी अपने EV सेगमेंट के विस्तार को लेकर आश्वस्त है।

विदेशी बाजारों में भी TVS Motor ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस की बिक्री 21% बढ़कर 95,708 यूनिट्स से 1,15,806 यूनिट्स तक पहुंची। इसमें दोपहिया वाहनों की बिक्री 18% बढ़कर 87,670 यूनिट्स से 1,03,519 यूनिट्स हो गई। TVS के थ्री वीलर सेगमेंट ने अक्टूबर 2025 में 70% की बेमिसाल वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने 10,856 यूनिट्स से बढ़कर 18,407 यूनिट्स की बिक्री की। यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। TVS Group के तहत आने वाली ब्रिटेन की Norton Motorcycles और स्विट्ज़रलैंड स्थित TVS Ebike Company AG अपनी-अपनी श्रेणियों में अग्रणी हैं। कंपनी 80 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

Ashok Leyland की अक्टूबर में शानदार रफ्तार, कुल बिक्री में 16% की बढ़ोतरी

चेन्नई: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता Ashok Leyland ने अक्टूबर 2025 के लिए अपने बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने इस महीने कुल 17,820 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 में बेचे गए 15,310 वाहनों की तुलना में 16% की बढ़ोतरी को दिखाता है। यह बढ़ोतरी कंपनी के मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो, लगातार बढ़ती बाजार मांग और ग्राहकों के भरोसे का नतीजा है। घरेलू बाजार में Ashok Leyland ने अक्टूबर 2025 में 16,314 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 14,067 यूनिट्स था।

अक्टूबर में घरेलू स्तर पर 16% की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई।
M&HCV Trucks की बिक्री 7,972 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 11% अधिक है। M&HCV Bus सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,639 यूनिट्स बेचीं, जो 33% की वृद्धि को दर्शाता है। कुल M&HCV बिक्री 9,611 यूनिट्स रही। 14% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, LCV (Light Commercial Vehicles) की बिक्री 6,703 यूनिट्स रही, जो 19% की वृद्धि दिखाती है।

निर्यात के मोर्चे पर भी कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अक्टूबर 2025 में M&HCV Bus की कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात) 2,608 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,953 यूनिट्स था। इसमें 34% की तेज वृद्धि। कुल मिलाकर (Domestic + Exports) M&HCV वाहनों की बिक्री 15% बढ़कर 10,865 यूनिट्स तक पहुंची। कुल वाहनों की बिक्री (Domestic + Exports) अक्टूबर 2025 में 17,820 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 15,310 यूनिट्स की तुलना में 16% अधिक है।

अक्टूबर 2025 की अवधि को देखें, तो Ashok Leyland ने 1,11,174 वाहनों की बिक्री दर्ज की है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,04,827 यूनिट्स था — यानी 6% की वृद्धि।
इस दौरान M&HCV Trucks 51,252 यूनिट्स बिके। 2% की बढ़ोतरी हुई। M&HCV Buses में18,402 यूनिट्स की बिक्री हुई 21% बढ़त दर्ज की गई। LCV में 41,520 यूनिट्स की बिक्री हुई। 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। Ashok Leyland का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बढ़ती गतिविधियों, नए प्रोजेक्ट्स और मजबूत मांग के चलते बिक्री में लगातार तेजी बनी हुई है। बेहतर उत्पाद, तकनीकी सुधार और ग्राहक-केंद्रित नीतियों ने भी इस वृद्धि को सहारा दिया है।