मुंबई: Odysse Electric ने ईवी सेक्टर में एक और बड़ी छलांग लगाई है। Odysse Electric Vehicles ने इस अक्टूबर में कमाल कर दिखाया। कंपनी ने 148% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है। अक्टूबर 2024 में जहां 453 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं इस बार अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 1125 यूनिट्स तक पहुंच गया! ये सफलता सिर्फ नंबरों की नहीं, बल्कि भारत में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रिवॉल्यूशन की कहानी है। Odysse Electric का डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। यह देशभर में करीब 300 पिन कोड्स को कवर करता है। स्मार्ट और परफॉर्मेंस-ड्रिवन स्कूटर पोर्टफोलियो ने युवाओं से लेकर परिवारों तक सबका दिल जीत लिया है।
odysse Electric के हाल ही में लॉन्च किए गए मॉडल्स — Racer Neo, Snap, HyFy और हाई-स्पीड Odysse SUN — भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं। ये सभी स्कूटर्स स्मार्ट कनेक्टिविटी, लंबी बैटरी रेंज (100-150 किमी तक) और कम चार्जिंग टाइम (सिर्फ 4 घंटे) जैसी खूबियों के साथ आते हैं। Odysse SUN मॉडल 80 किमी/घंटे की टॉप स्पीड देती है। कंपनी की Navratri सेल पर Flipkart ने भी कमाल किया — आकर्षक कैश डिस्काउंट्स, एक्सचेंज बोनस और जीरो-कॉस्ट EMI जैसी स्कीम्स के चलते ऑनलाइन बिक्री में भारी उछाल आया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन ऑर्डर वॉल्यूम में 60% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। डीलरशिप नेटवर्क में भी तेजी से विस्तार हो रहा है अब तक 100+ एक्सक्लूसिव शोरूम्स और 50 से अधिक सर्विस पॉइंट्स भारत के अलग-अलग राज्यों में खोले जा चुके हैं। आसान फाइनेंसिंग, टेस्ट राइड प्रोग्राम्स और बेहतर ऑफ्टर-सेल्स सर्विस ने ग्राहकों का भरोसा और मजबूत किया है। Odysse Electric Vehicles ने न सिर्फ बिक्री बढ़ाई है बल्कि यह भी साबित किया है कि भारत का ईवी भविष्य अब सपना नहीं, हकीकत बन चुका है।
