Odysse SUN: अब हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेगा ‘एविएशन-ग्रेड’ आराम

मुंबई: क्या आप एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो सिर्फ़ तेज़ न हो बल्कि बेहद आरामदायक भी हो तो इंडिया की तेज़ी से बढ़ती प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Odysse Electric Vehicles ने अपना नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘Odysse SUN’ लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर आधुनिक राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो रोज़मर्रा के सफ़र में बेहतरीन परफॉर्मेंस, आराम और स्मार्ट सुविधाएँ चाहते हैं।

Odysse Electric Vehicles के CEO नेमिन वोरा ने कहा, “Odysse SUN उन आधुनिक सवारों के लिए बनाया गया है जो ज़्यादा पॉवर, ज़्यादा आराम और एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक राइड चाहते हैं। हमने लग्ज़री से प्रेरित स्टाइलिंग को मज़बूत इंजीनियरिंग के साथ मिलाकर एक ऐसा स्कूटर बनाया है जो परफॉर्मेंस और ख़ूबसूरती दोनों में सबसे अलग है।”

Odysse SUN की ख़ासियतें

पावरफुल परफॉर्मेंस: Odysse SUN 70 km/hrs की अधिकतम गति प्रदान करता है और इसमें 2500W की पीक मोटर लगी है। इसमें ड्राइव, पार्किंग और रिवर्स जैसे तीन ट्रांसमिशन मोड हैं, जो इसे शहरी यातायात के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

दो बैटरी विकल्प:

1.95 kWh बैटरी: एक बार चार्ज करने पर 85 किमी तक की रेंज देती है। इसकी कीमत ₹81,000 (एक्स-शोरूम) है।
2.90 kWh बैटरी: एक बार चार्ज करने पर 130 किमी तक की रेंज देती है। इसकी कीमत ₹91,000 (एक्स-शोरूम) है। दोनों ही बैटरी को सिर्फ़ 4 से 4.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।

प्रीमियम आराम और सुविधा:

एविएशन-ग्रेड कुशन वाली सीट: इस स्कूटर की सबसे बड़ी ख़ूबी इसकी ‘एविएशन-ग्रेड’ कुशन वाली प्लस-साइज कम्फर्ट सीट है, जो लंबी राइड्स को भी आरामदायक बनाती है।
32 लीटर का स्टोरेज: इसमें अंडर-सीट स्टोरेज काफ़ी बड़ा है, जिसमें आप अपना हेलमेट और अन्य सामान आसानी से रख सकते हैं।
स्मार्ट फ़ीचर्स: इसमें बिना चाबी के स्टार्ट-स्टॉप, LED लाइटिंग सिस्टम और बेहतर सुरक्षा के लिए डबल फ्लैश रिवर्स लाइट जैसे फ़ीचर्स भी हैं।

स्टाइलिश डिज़ाइन: ओडिसी सन चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध है:

पेटिना ग्रीन
गनमेटल ग्रे
फैंटम ब्लैक
आइस ब्लू