पेट्रोल महंगा तो क्या: 49999 में Ola Electric के ई-स्कूटर-बाइक खरीदिए, जनाब

नई दिल्ली: Ola Electric ने इंडिया में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया कैंपेन EndICEAge लॉन्च कर दिया है। कैंपेन के तहत कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को सिर्फ ₹49,999 की शुरुआती कीमत पर ऑफर कर रही है, जिससे आम लोगों के लिए EV खरीदना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। कंपनी का साफ संदेश है कि बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के दौर में अब इलेक्ट्रिक ही बेहतर विकल्प है।

इस ऑफर में Gen 3 S1 X स्कूटर और Roadster X इलेक्ट्रिक बाइक शामिल हैं, जिन पर ग्राहकों को कुल ₹50,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। यह खास ऑफर 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। कंपनी ने सिर्फ कीमत ही कम नहीं की, बल्कि ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए कई मजबूत गारंटी भी दी हैं।

Ola Electric ने ‘Service Trust Guarantee’ के तहत वादा किया है कि अगर सर्विस में देरी होती है तो ग्राहकों को मुफ्त Ola कैब वाउचर दिया जाएगा। इसके अलावा ‘Buyback Guarantee’ के जरिए कंपनी भविष्य में गाड़ी की 60% तक वैल्यू वापस मिलने का भरोसा दे रही है, जिससे ग्राहकों को नुकसान का डर कम होगा। साथ ही, सभी मॉडल्स पर 8 साल की लंबी वारंटी भी दी जा रही है, जो इसे और ज्यादा भरोसेमंद बनाती है। कंपनी के स्कूटर एक बार चार्ज में करीब 320 किलोमीटर तक चल सकते हैं, जबकि इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज 500 किलोमीटर तक बताई जा रही है। यह वाहन 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.1 सेकंड में पकड़ सकते हैं और इनकी टॉप स्पीड 141 किमी/घंटा तक जाती है।

कंपनी के CEO Bhavish Aggarwal का कहना है कि दुनिया भर में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बढ़ना जरूरी है। इसी सोच के साथ कंपनी ने यह आक्रामक कैंपेन शुरू किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग EV को अपनाएं। कम कीमत, लंबी रेंज, शानदार फीचर्स और भरोसेमंद गारंटी के साथ Ola Electric का #EndICEAge कैंपेन आम लोगों के लिए एक बड़ा मौका बनकर सामने आया है। अगर आप सस्ता, टिकाऊ और कम खर्च वाला वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

बिजली गई? नहीं लगेगा झटका: Ola Shakti के साथ पावर हमेशा ऑन

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक और क्लीन एनर्जी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए Ola Electric ने अपने Ola Shakti 9.1kWh बैटरी पैक के लिए Bureau of Indian Standards (BIS) से सरकारी सर्टिफिकेशन और लाइसेंस हासिल कर लिया है। यह बैटरी पैक 4680 Bharat Cell पर आधारित है। इसे देश का पहला रेजिडेंशियल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) बताया जा रहा है, जिसे पूरी तरह भारत में डिजाइन, इंजीनियर और तैयार किया गया है।

Ola Shakti को बाजार में आने से पहले पूरी तरह कसौटी पर कसा गया है। यह देखा गया कि अगर बिजली में शॉर्ट सर्किट हो जाए या ज्यादा लोड पड़े, तब भी सिस्टम सुरक्षित रहे। बैटरी जरूरत से ज्यादा गर्म न हो और आग लगने का खतरा न बने, इसके लिए थर्मल सेफ्टी टेस्ट किए गए। यूज़र को बिजली का झटका न लगे, इसके लिए इलेक्ट्रिक सेफ्टी की कड़ी जांच हुई। तेज गर्मी, ठंड, नमी, धूल और कंपन जैसी परिस्थितियों में भी इसे परखा गया, ताकि हर मौसम और हालात में यह सही तरह से काम करे। Ola Shakti को इस तरह टेस्ट किया गया है कि चाहे घर हो, खेत हो या दुकान—हर जगह यह सुरक्षित, मजबूत और भरोसेमंद साबित हो और लोगों को बिना डर के लंबे समय तक बिजली का बैकअप दे सके।

Ola Shakti आम लोगों के लिए बनाया गया एक स्मार्ट और भरोसेमंद बिजली समाधान है। यह घरों, खेतों, दुकानों और छोटे-बड़े बिज़नेस के लिए काम का है और पुराने इनवर्टर या डीज़ल जनरेटर से ज्यादा सुरक्षित, सस्ता और झंझट-मुक्त है। बिजली कटते ही बिना पलक झपकाए सप्लाई चालू हो जाती है—कंप्यूटर, टीवी या मशीन बंद नहीं होती। छोटा सेटअप चाहिए तो ₹1,49,999 वाला 3kW/5.2kWh मॉडल ले सकते हैं।

ज्यादा पावर के लिए ₹2,49,999 वाला 6kW/9.1kWh मॉडल अपना सकते हैं। यह सिस्टम एसी, फ्रिज, इंडक्शन, फार्म पंप जैसे भारी उपकरण भी चला सकता है और पूरे लोड पर करीब डेढ़ घंटे तक बैकअप देता है। Ola Shakti बिजली कटौती का पक्का, समाधान है। इसे Ola Electric की वेबसाइट और स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 9.1kWh मॉडल की डिलीवरी जनवरी 2026 के अंत से और 5.2kWh मॉडल की फरवरी 2026 के मध्य से शुरू होगी।

Ola की Roadster X+ को सरकारी मंज़ूरी, इंडिया में बनी बैटरी से दौड़ेगी EV बाइक

नई दिल्ली: Ola Electric ने इंडिया में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ (9.1 kWh) को सरकार की ओर से आधिकारिक मंज़ूरी मिल गई है। यह मंज़ूरी इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (iCAT), मानेसर ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR), 1989 के तहत दी है। Roadster X+ भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बन गई है, जो पूरी तरह से ओला की ओर से विकसित 4680 भारत सेल बैटरी पैक से लैस है।

इस सरकारी सर्टिफिकेशन के बाद ओला इलेक्ट्रिक अब Roadster X+ की डिलीवरी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें इस्तेमाल की गई बैटरी सेल से लेकर बैटरी पैक तक, सब कुछ कंपनी ने भारत में ही विकसित किया है। Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 500 किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज है। ओला की 4680 भारत सेल तकनीक की हाई एनर्जी डेंसिटी और बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस की वजह से लंबी दूरी की यात्रा अब इलेक्ट्रिक बाइक पर भी आसान हो गई है। इससे इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी उनका इस्तेमाल बढ़ेगा, जहां चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अब तक एक बड़ी चुनौती रहा है।

Roadster X+ को यह सर्टिफिकेशन कड़े सरकारी परीक्षणों के बाद मिला है। इसमें सुरक्षा, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, परफॉर्मेंस, पर्यावरण, ब्रेकिंग, EMC और अन्य जरूरी टेस्ट शामिल थे, जो सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा तय मानकों के अनुसार किए गए। मोटरसाइकिल में इस्तेमाल किया गया 9.1 kWh बैटरी पैक पहले ही ARAI से AIS-156 Amendment 4 के तहत मंज़ूरी पा चुका है। बैटरी ने पानी में डुबोने, थर्मल रनअवे, आग से सुरक्षा, वाइब्रेशन और मैकेनिकल शॉक जैसे सख्त टेस्ट सफलतापूर्वक पास किए हैं।

Ola Electric का कहना है कि Roadster X+ को मिली सरकारी मंज़ूरी के बाद ओला अब EV की पूरी टेक्नोलॉजी—सेल, बैटरी और गाड़ी—सब कुछ खुद बनाने में सक्षम है। इस सर्टिफिकेशन के बाद ओला की 4680 भारत सेल तकनीक अब सिर्फ स्कूटर तक सीमित नहीं रही है, बल्कि मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी पहुंच गई है। आगे आने वाले ओला के अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनेंगे।

Ola ने भरी उड़ान : MADE IN INDIA बैटरी से स्कूटरों की टेस्ट राइड शुरू

नई दिल्ली: Ola Electric ने इंडिया में अपनी EV तकनीक को नेक्सट लेवल पर ले जाते हुए पूरे देश के फ्लैगशिप स्टोर्स पर 4680 भारत सेल से चलने वाले वाहनों की टेस्ट राइड शुरू कर दी है। कंपनी का पहला प्रोडक्ट S1 Pro+ (5.2kWh) अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह भारत में बना 4680 Bharat Cell बैटरी पैक है। इस नई बैटरी से स्कूटर को पहले से बेहतर रेंज, तेज परफॉर्मेंस और ज्यादा सुरक्षित ऑपरेशन मिलता है। ओला की इस बैटरी को हाल ही में ARAI से AIS-156 Amendment 4 के तहत सर्टिफिकेट मिला है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से जारी नया नवीनतम मानक है। कंपनी का कहना है कि यह भारत के लिए EV तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम है, क्योंकि इससे तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलती है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि 4680 भारत सेल से चलने वाले ये वाहन भारत की EV यात्रा में नई क्रांति लाएंगे। अब ग्राहक इन स्कूटरों का वास्तविक अनुभव टेस्ट राइड के जरिए ले सकेंगे। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक स्कूटर नहीं, बल्कि भविष्य की परफॉर्मेंस, रेंज और सेफ्टी का अनुभव है।

S1 Pro+ (5.2kWh) स्कूटर में 13 kW की मोटर लगी है, जो 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 2.1 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी रेंज भी बेहद प्रभावशाली है—320 किलोमीटर (IDC, DIY मोड)। इसमें चार राइडिंग मोड—हाइपर, स्पोर्ट्स, नॉर्मल और इको—मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल ABS और आगे-पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर में टू-टोन सीट, नए मिरर, नया एल्यूमिनियम ग्रैब हैंडल, रिम डिकेल और कई नए कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Ola की कंपनी S1 सीरीज़ में S1 Pro+ और S1 Pro के कई बैटरी वेरिएंट देती है, जिनकी कीमतें 1.24 लाख से लेकर 1.90 लाख रुपये तक जाती हैं। वहीं S1 X सीरीज़ बजट ग्राहकों के लिए है, जिसकी शुरुआत 84,999 रुपये से होती है। कंपनी की स्पोर्ट्स स्कूटर रेंज और रोडस्टर X मोटरसाइकिल लाइनअप भी लोकप्रिय हो रही है। Ola Electric अपनी तमिलनाडु स्थित फ्यूचर फैक्ट्री में EV और बैटरी सेल बनाती है तथा पूरे देश में 4,000 से ज्यादा कंपनी-ओन्ड स्टोर चलाती है, जो इसे भारत का सबसे बड़ा EV नेटवर्क बनाते हैं।

सिर्फ 2.1 सेकंड में उड़ान: Ola ने शुरू की 4680 Bharat Cell से पावर्ड स्कूटर की डिलीवरी

बेंगलुरु: इंडिया की अग्रणी ईवी निर्माता Ola Electric ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपनी नई S1 Pro+ (5.2kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह स्कूटर देश में बनी 4680 Bharat Cell बैटरी से पावर लेती है, जो भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

Ola Electric के अनुसार, S1 Pro+ (5.2kWh) कंपनी का पहला ऐसा प्रॉडक्ट है जिसमें पूरी तरह से इन-हाउस विकसित और निर्मित बैटरी सेल का इस्तेमाल हुआ है। यह न सिर्फ परफॉर्मेंस और रेंज में शानदार है, बल्कि सुरक्षा और टिकाऊपन के मामले में भी नया मानक तय करती है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “4680 Bharat Cell powered वाहनों की डिलीवरी शुरू करना केवल एक उत्पाद लॉन्च नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी स्वतंत्रता की घोषणा है। भारत भविष्य की ऊर्जा और मोबिलिटी का नेतृत्व करेगा।”

Ola के अनुसार, यह स्कूटर अब तक का सबसे पावरफुल मॉडल है। इसमें 13 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो सिर्फ 2.1 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी ने चार राइडिंग मोड्स, Hyper, Sport, Normal और Eco दिए हैं, जिससे राइडर को अपनी जरूरत के अनुसार अनुभव चुनने की सुविधा मिलती है। रेंज के मामले में यह स्कूटर भी कमाल का है। Ola का दावा है कि S1 Pro+ (5.2kWh) एक बार चार्ज होने पर 320 किमी (IDC मोड) तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें डुअल ABS, फ्रंट-रीयर डिस्क ब्रेक्स, दो-टोन सीट, एल्यूमिनियम ग्रैब हैंडल और 6 नए कलर विकल्प जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

S1 Pro+ (5.2kWh) की कीमत 1.90 लाख रुपये रखी गई है। यह कंपनी की Future factory, तमिलनाडु में बनाई जा रही है। Ola Electric का कहना है कि वह भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो सेल से लेकर स्कूटर तक पूरा उत्पादन खुद करती है। इस लॉन्चिंग के साथ Ola Electric ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सिर्फ ईवी नहीं बना रही, बल्कि भारत को “ऊर्जा उपभोक्ता” से “ऊर्जा निर्माता” बनाने के मिशन पर है।