7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 की इंडिया में एंट्री, 9000mAh बैटरी संग सुपरफास्ट स्पीड

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी OnePlus अपना नया फोन OnePlus Nord 6, 7 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे होगा और इसके बाद यह फोन Amazon और OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 सीरीज का प्रोसेसर, 165Hz तक का हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी 9000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इसकी कीमत 35,000 से 40,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

यह नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए Nord 5 का अपग्रेड वर्जन होगा। OnePlus Nord 6 का लुक काफी प्रीमियम रखा गया है। इसमें पीछे की तरफ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरे और LED फ्लैश होगा। फोन तीन रंगों, Fresh Mint, Pitch Black और Quick Silver में उपलब्ध होगा। डिस्प्ले में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जो 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी। स्क्रीन की ब्राइटनेस 3600 निट्स तक जाएगी, जिससे धूप में भी साफ विजिबिलिटी मिलेगी। साथ ही Aqua Touch 2.0 फीचर दिया जाएगा, जिससे गीले हाथों से भी फोन आसानी से चलाया जा सकेगा।

OnePlus Nord 6 में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो काफी पावरफुल माना जा रहा है। इसके साथ Adreno 835 GPU, 12GB तक की RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन AnTuTu पर 25 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल कर चुका है, जिससे इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलेगा। कैमरा सेक्शन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा हो सकता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 2.5 दिन तक चल सकती है। यह फोन एक बार चार्ज करने पर 16.6 घंटे तक मैप्स नेविगेशन, 26.9 घंटे तक वीडियो देखने और 6.3 घंटे तक 4K विडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। OnePlus Nord 6 अपने दमदार फीचर्स, बड़ी बैटरी और हाई परफॉर्मेंस के चलते मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।

फोन खराब होने की टेंशन खलास : अब आपके शहर में OnePlus India का सर्विस सेंटर

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी OnePlus India ने देश भर में अपने आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह बदलाव अप्रैल 2026 से लागू होगा। इस विस्तार के बाद कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर की संख्या 400 से बढ़कर 600 से ज्यादा हो जाएगी। यह सुविधा देश के करीब 500 शहरों तक पहुंच जाएगी। इसमें टियर-2 और टियर-3 शहरों को भी शामिल किया गया है, जिससे छोटे शहरों के यूजर्स को भी अब बेहतर और आसान सर्विस मिलेगी।

कंपनी ने बताया कि यह विस्तार OPPO India के स्थापित सर्विस नेटवर्क के सहयोग से किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम और सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। अब यूजर्स को फोन ठीक कराने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और इंतजार का समय भी कम होगा। कंपनी ने यह भरोसा भी दिया है कि ग्राहकों को पहले की तरह ओरिजिनल पार्ट्स, प्रशिक्षित टेक्नीशियन और तय समय में सर्विस की सुविधा मिलती रहेगी।

OnePlus India ने इस मौके पर अपने पुराने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (Direct-to-Consumer) मॉडल पर भी जोर दिया है। कंपनी का कहना है कि यही मॉडल उसकी पहचान और सफलता की नींव रहा है। अब कंपनी फिर से अपने इसी मॉडल को मजबूत करते हुए सीधे ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाएगी। इसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले युवाओं और डिजिटल ग्राहकों को बेहतर कीमत और भारत के हिसाब से तैयार किए गए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स देना है। कंपनी ने साफ किया है कि भारत उसके लिए एक अहम बाजार बना रहेगा। प्रोडक्ट डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और कम्युनिटी से जुड़े सभी काम पहले की तरह जारी रहेंगे। मौजूदा ग्राहकों की वारंटी या किसी भी सेवा में कोई रुकावट नहीं आएगी।

OnePlus India ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 के लॉन्च की भी घोषणा की है। यह फोन 7 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है और खास तौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहते। OnePlus India का यह कदम ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और देश के हर कोने तक अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च होगा, 9000mAh बैटरी से मचेगा धमाल

नई दिल्ली: OnePlus ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 इंडिया में 7 अप्रैल शाम 7 बजे लॉन्च होगा। यह फोन 35,000 से 40,000 रुपये के बीच की कीमत में आएगा। इसमें 9,000mAh की जबरदस्त बैटरी मिलेगी, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी मानी जा रही है। OnePlus इस बार ऐसा फोन ला रहा है जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चले और तेज परफॉर्मेंस भी दे।

डिजाइन के मामले में Nord 6 काफी क्लीन और प्रीमियम लुक के साथ आएगा। इसमें फ्लैट एज, मैट फिनिश बैक और साइड में सलीके से रखा गया स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। फोन तीन कलर ऑप्शन—Holographic Quick Silver, Fresh Mint और Low-Reflection Pitch Black में उपलब्ध होगा। इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो इस प्राइस रेंज के बाकी फोन्स से ज्यादा पावरफुल माना जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह Motorola Edge 60 Pro जैसे फोन से CPU परफॉर्मेंस में करीब 136% तक बेहतर है।

फोन में BGMI और Call of Duty Mobile जैसे गेम्स में 165fps तक सपोर्ट मिलेगा। साथ ही हाई टच सैंपलिंग रेट और बेहतर मोशन कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिससे गेमिंग स्मूद और रिस्पॉन्सिव रहती है। हालांकि असली परफॉर्मेंस यूज के दौरान ही साफ होगी, लेकिन स्पेसिफिकेशन काफी मजबूत हैं। Nord 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED पैनल दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 3600 nits तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है। 9,000mAh बैटरी आम फोन्स के मुकाबले लगभग दोगुनी है, जिससे यह फोन आसानी से 2 दिन तक चल सकता है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

खास बात यह है कि इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे गेम खेलते समय फोन कम गर्म होता है और बैटरी पर कम दबाव पड़ता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें नया Wi-Fi चिप और लेटेस्ट 5G सपोर्ट मिलेगा, जिससे इंटरनेट स्पीड और कनेक्शन बेहतर रहेगा (हालांकि यह नेटवर्क पर भी निर्भर करेगा)। यह फोन भारत में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और सीधे तौर पर Redmi, Realme, Nothing और Motorola जैसे ब्रांड्स के फोन्स को टक्कर देगा।

OnePlus Nord 6 उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो तेज परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद गेमिंग चाहते हैं। अगर आपको ऐसा फोन चाहिए जिसे बार-बार चार्ज न करना पड़े और जो भारी गेम्स भी आराम से चला सके, तो यह एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

OnePlus Nord 6, 07 अप्रैल को होगा लॉन्च: 9000mAh बैटरी, 165FPS गेमिंग और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस के साथ सेगमेंट में बड़ा धमाका

नई दिल्ली: OnePlus ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसका बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, 07 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह नया डिवाइस खासतौर पर आज के तेज़-रफ्तार और मल्टीटास्किंग लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें हाई-एंड परफॉर्मेंस, एडवांस गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ का खास फोकस रखा गया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और फ्लैगशिप-लेवल स्पीड और एफिशिएंसी प्रदान करता है। यह प्रोसेसर एडवांस 1+3+4 कोर सेटअप के साथ आता है, जिसमें Cortex-X5 प्राइम कोर 3.2GHz तक की स्पीड देता है। इसके साथ Adreno 835 GPU जुड़ा है, जो ग्राफिक्स और गेमिंग परफॉर्मेंस को एक नए स्तर पर ले जाता है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन अपने सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क स्थापित करता है। बेंचमार्क टेस्ट में इसने 2.5 मिलियन से अधिक का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जो इसे अपने प्रतिस्पर्धियों से काफी आगे रखता है।

गेमिंग के शौकीनों के लिए OnePlus Nord 6 खास आकर्षण का केंद्र है। यह अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है जो BGMI, Call of Duty Mobile और Free Fire MAX जैसे लोकप्रिय गेम्स में लगातार 165 FPS गेमिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ 3200Hz टच सैंपलिंग, हाई-प्रिसीजन 6-axis जायरोस्कोप और Spatial Audio Booster जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेमिंग अनुभव को और भी अधिक रियलिस्टिक और प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED “Sunburst HDR” स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले 1800 nits की हाई ब्राइटनेस और 3600 nits तक की HDR पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। वहीं 3840Hz PWM डिमिंग और 2 nits की न्यूनतम ब्राइटनेस आंखों के लिए आरामदायक अनुभव देती है। Aqua Touch 2.0 तकनीक गीले हाथों में भी स्क्रीन की सटीक प्रतिक्रिया सुनिश्चित करती है।

कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी यह फोन काफी एडवांस है। इसमें G2 Wi-Fi चिप दी गई है, जो भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी बेहतर सिग्नल रिसेप्शन देती है। इसके साथ ही यह 5G-Advanced तकनीक को सपोर्ट करता है, जिससे यूज़र्स को तेज़ और स्थिर इंटरनेट स्पीड मिलती है—चाहे वह गेमिंग हो, स्ट्रीमिंग या वीडियो कॉलिंग।

बैटरी के मामले में OnePlus Nord 6 अपने सेगमेंट में सबसे आगे है। इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में लगभग 2.5 दिन तक चल सकती है। यह 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे फोन करीब 70 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, बाईपास चार्जिंग तकनीक लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखती है और बैटरी की लाइफ को सुरक्षित करती है।

डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों—Holographic Quick Silver, Fresh Mint और Low-Reflection Pitch Black—में उपलब्ध होगा। कुल मिलाकर, OnePlus Nord 6 अपने सेगमेंट में एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन के रूप में सामने आ रहा है, जो परफॉर्मेंस, गेमिंग, डिस्प्ले और बैटरी—चारों ही क्षेत्रों में एक मजबूत पैकेज पेश करता है। लॉन्च इवेंट में इसकी कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने आएगी, जिसका टेक प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।

OnePlus Nord Buds 4 Pro: म्यूजिक लवर्स के लिए धमाका 19 मार्च को, शोर नहीं, सिर्फ सुनाई देगा गाना

नई दिल्ली: OnePlus जल्द ही इंडिया में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने बताया है कि इन ईयरबड्स को 19 मार्च को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। यह पिछले साल आए Nord Buds 3 Pro के अपग्रेड वर्जन होंगे। नए ईयरबड्स में 55dB तक Active Noise Cancellation (ANC), LHDC 5.0 हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट और बेहतर कॉल क्वालिटी जैसी कई नई खूबियां दी जाएंगी।

कंपनी के मुताबिक OnePlus Nord Buds 4 Pro को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स को बेहतर साउंड, कम शोर और आरामदायक इस्तेमाल का अनुभव मिल सके। इनमें 55 डेसिबल तक शोर को कम करने वाली ANC टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फीचर को TÜV Rheinland से हाई-परफॉर्मेंस नॉइज़ कैंसलेशन सर्टिफिकेशन भी मिला है। साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इन ईयरबड्स में 12mm टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इससे बेस ज्यादा दमदार और वोकल्स ज्यादा साफ सुनाई देंगे। इसके साथ ही ईयरबड्स 3D ऑडियो, गेमिंग स्पेशल ऑडियो और LHDC 5.0 हाई-रेज ऑडियो कोडेक को भी सपोर्ट करेंगे, जिससे म्यूजिक और गेमिंग का अनुभव और बेहतर होगा।

कॉलिंग के दौरान साफ आवाज के लिए इसमें “Six-Mic AI Clear Call” सिस्टम दिया गया है। यानी हर ईयरबड में तीन-तीन माइक्रोफोन होंगे, जो बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करके यूजर की आवाज को साफ सुनने में मदद करेंगे। कंट्रोल के लिए ईयरबड्स के स्टेम पर टच और स्वाइप कंट्रोल दिए गए हैं। इससे यूजर सीधे ईयरबड्स से ही वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं और फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

OnePlus Nord Buds 4 Pro दो रंगों Radiant Gray और Raven Black में आएंगे। हर ईयरबड का वजन करीब 4.4 ग्राम होगा। इसके साथ आने वाला चार्जिंग केस पहले के मुकाबले 10% से ज्यादा छोटा बनाया गया है, जिससे इसे साथ ले जाना आसान होगा। कंपनी ने अभी बैटरी लाइफ, कीमत और पूरी उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। ये सभी डिटेल्स 19 मार्च को लॉन्च के समय सामने आएंगी। लॉन्च के बाद इन ईयरबड्स को Amazon, Flipkart, OnePlus India की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा।

18 दिसंबर से OnePlus Pad Go 2 की बिक्री शुरू : पढ़ाई हो या गेम्स, अब आएगा डबल मजा

बेंगलुरु: OnePlus ने इंडिया में स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए OnePlus Pad Go 2 लॉन्च कर दिया है। नया मिड-रेंज टैबलेट अब 18 दिसंबर से ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

यह टैबलेट तीन वेरिएंट में मिलेगा। 8GB + 128GB Wi-Fi की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। 8GB + 256GB Wi-Fi के दाम 29,999 रुपये है। 8GB + 256GB 5G (Shadow Black) 32,999 रुपये में मिलेगा। प्री-बुकिंग के दौरान Axis/HDFC कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही 3999 रुपये वाला OnePlus Pad Go 2 Stylo मुफ्त मिलेगा। स्मार्ट डिस्प्ले, दमदार बैटरी और स्टाइलस सपोर्ट के साथ यह टैबलेट पढ़ाई, काम और एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट साथी साबित होगा।

OnePlus Pad Go 2 में 12.1 इंच (30.73 cm) का डिस्प्ले है। इसे MediaTek Dimensity 7300-Ultra ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ बनाया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 10,050 mAh की दमदार बैटरी है, जो 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैकअप इतना जबरदस्त है कि यह रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। जरूरत पड़ने पर फोन को टैबलेट से चार्ज किया जा सकता है।

OnePlus Pad Go 2 में Stylus सपोर्ट भी दिया गया है। Stylus को केवल 10 मिनट चार्ज करने पर आधा दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus Notes ऐप में यह हैंडराइटिंग कैलकुलेटर और हैंडराइटिंग एनहांसमेंट जैसे फीचर्स देता है। Stylus टैप करते ही स्क्रीन ऑफ होने पर भी Notes ऐप तुरंत खुल जाता है। OxygenOS 16 के साथ टैबलेट में AI Writer, AI Recorder और AI Summary जैसे स्मार्ट टूल्स हैं। Open Canvas फीचर के जरिए तीन विंडो में मल्टीटास्किंग आसानी से की जा सकती है।

OnePlus Pad Go 2 दो रंगों में उपलब्ध है – Lavender Drift और Shadow Black। Shadow Black वेरिएंट में SIM कार्ड स्लॉट है, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। टैबलेट Wi-Fi और 5G वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 18 दिसंबर 2025 से इसे oneplus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores, Reliance, Croma, Vijay Sales, Bajaj Electronics, Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।

7,400 mAh बैटरी संग सुपरपावर OnePlus 15 R का अराउंड द वर्ल्ड धमाका

नई दिल्ली: Global टेक्नोलॉजी ब्रैंड OnePlus ने आज इंडिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है। यह OnePlus 15 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। दुनिया में पहला ऐसा डिवाइस है जिसे Qualcomm Snapdragon® 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च किया गया है। इंडिया में इसकी कीमत ₹44,999 से शुरू है, जबकि प्री-बुकिंग 999 रुपये से उपलब्ध है।

प्री-बुकिंग पर OnePlus Nord Buds 3 (2,299 रुपये) मुफ्त मिल रहे हैं। HDFC/Axis बैंक कार्ड पर ₹3,000 इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उपलब्ध है। 180 दिन में फोन रिप्लेसमेंट और लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी भी है। OnePlus 15R दमदार 7,400 mAh बैटरी, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आता है। गेमिंग, फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग के लिए यह स्मार्टफोन सबसे परफेक्ट पैकेज है।

OnePlus 15R में नई स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट है। फोन में 7,400 mAh की सबसे बड़ी बैटरी लगी है, जिसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। यह बैटरी चार साल बाद भी 80% क्षमता के साथ काम करती रहेगी। OnePlus ने बैटरी और परफॉर्मेंस को ठंडा रखने के लिए 360° Cryo Velocity Cooling System दिया है। इसमें स्क्रीन के नीचे Cryo Velocity Screen Cooler, प्रोसेसर के लिए Cryo Velocity 3D Vapor Chamber और फोन के बैक में ग्रेफाइट लेयर शामिल हैं, जिससे फोन हर स्थिति में ठंडा रहता है।

फोन का 6.83-inch LTPS 1.5K AMOLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 450 PPI के साथ आता है। यह स्क्रीन 1 से 1800 निट्स तक ब्राइटनेस देती है। भारत में OnePlus 15R Electric Violet, Charcoal Black और Mint Breeze कलर में उपलब्ध है। OnePlus 15R में 32MP सेल्फी कैमरा, 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें OnePlus DetailMax Engine दिया गया है। फोन 4K 120fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और सीधे फोन पर एडिट भी कर सकते हैं। OxygenOS 16 में Plus Mind और Google Gemini इंटीग्रेशन है। AI Writer, AI Recorder और AI Portrait Glow जैसे टूल्स के साथ यूज़र अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को स्मार्ट तरीके से पूरा कर सकते हैं।

OnePlus 15R सीरीज में पहली बार 32MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा

नई दिल्ली: OnePlus 15R इंडियन मार्केट में 17 दिसंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। 15R में R-सीरीज डिवाइस में अब तक का सबसे एडवांस्ड सेल्फी कैमरा लगा है। वनप्लस 15R पहला R-सीरीज डिवाइस है जिसमें 32 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। कैमरे में ऑटोफोकस फीचर है। यह R-सीरीज का पहला फोन होगा, जिसमें इतनी हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

OnePlus 15R पहला R-सीरीज डिवाइस है जो अपने सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल करके 30 फ्रेम प्रति सेकंड तक 4K वीडियो शूट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स पहले से कहीं ज्यादा शार्प और क्लियर होंगी। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिससे फोटो, वीडियो और गेमिंग का अनुभव और भी स्मूद और शानदार हो जाएगा।

OnePlus 15R में वही DetailMax Engine है जो सबसे पहले OnePlus 15 में देखा गया था। वनप्लस 15R दुनिया का पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। फोन में 7400mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी बेहद कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देगी और चार साल बाद भी कम से कम 80% बैटरी कैपेसिटी बरकरार रखेगी।

इंडिया में फोन तीन कलर्स -ग्रीन, पर्पल और ब्लैक में आएगा। फोन ऑक्सीजनओएस 16 के साथ आएगा एआई फीचर्स को सपोर्ट करेगा। फोन में सेगमेंट फर्स्ट 4K 120FPS वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी के साथ आएगा।
फोन में OnePlus G2 Wi-Fi चिप भी दी गई है, जो हर जगह मजबूत और स्टेबल इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। Touch Response Chip दी जाएगी, जिससे टच करने पर बाकी डिवाइसेज़ के मुकाबले काफी तेजी से रिस्पॉन्ड करेगा। इसका फायदा खास तौर पर गेमिंग और हाई-स्पीड यूज के दौरान मिलेगा।

OnePlus 15R को 17 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में आयोजित एक लाइवस्ट्रीम लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। इस इवेंट के लिए टिकट पहले से ही BookMyShow पर उपलब्ध हैं।

7,400mAh की बिग बैटरी संग OnePlus 15R ‘Ace Edition’ का इंडिया में 17 दिसंबर को धमाका

बेंगलुरु: OnePlus 15R Ace Edition 17 दिसंबर को स्टैंडर्ड OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इंडिया में OnePlus 15R का एक स्पेशल ‘Ace Edition’ रेगुलर ब्लैक और ग्रीन कलर से बिल्कुल अलग होगा। इसमें एक शानदार ‘इलेक्ट्रिक वॉयलेट’ (Electric Violet) कलर और फाइबरग्लास की फिनिश मिलेगी। 165Hz का सुपरफास्ट डिस्प्ले और नया Snapdragon प्रोसेसर इसे गेमिंग के लिए सुपर बनाता है। यह वर्ज़न अब भारत में amazon.in और OnePlus.in पर उपलब्ध होगा।

OnePlus 15R Ace Edition खासतौर पर गेमर्स और पावर यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें फाइबरग्लास बैक कवर है, जो न केवल प्रीमियम लुक देता है, बल्कि स्पेशल कोटिंग के कारण फिंगरप्रिंट नहीं दिखते और बैक पर डिज़ाइन में “Ace” शब्द गहराई से उभरा हुआ दिखता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है, और OnePlus 15R यह चिपसेट वाला वैश्विक स्तर पर पहला डिवाइस है। इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक लगातार उपयोग के दौरान भी पावर सपोर्ट देती है। फ्लैगशिप OnePlus 15 की तरह, 15R कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी के लिए DetailMax Engine के साथ आएगा। इसमें Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine तकनीक भी मिलेगी। फोन में नया G2 Wi-Fi चिप और टच रिस्पांस चिप भी होगा, जो गेमर्स के लिए बेहतरीन होगा।

OnePlus 15R Ace Edition की पूरी जानकारी और फीचर्स 17 दिसंबर को लाइवस्ट्रीम इवेंट के दौरान पेश किए जाएंगे। इस इवेंट के लिए टिकट BookMyShow पर पहले से उपलब्ध हैं। OnePlus 15R Ace Edition Electric Violet कलर और Ace डिजाइन के साथ गेमिंग और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो पेश करता है। अब इसे ऑनलाइन आसानी से खरीदा जा सकता है। यह उन यूज़र्स के लिए खास है जो अपने स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस, पावर और प्रीमियम लुक सभी चाहते हैं।

10,050mAh की बैटरी, मीडियाटेक प्रोसेसर संग 17 दिसंबर को लॉन्च होगा OnePlus Pad Go 2 टैबलेट

नई दिल्ली: OnePlus अगले हफ्ते अपना नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 लॉन्च करेगा। 10,050mAh बैटरी वाले OnePlus के टैबलेट में 8GB रैम और मीडियाटेक प्रोसेसर भी मिलेगा। 2023 में लॉन्च हुए OnePlus Pad Go का ये अपग्रेडेड वर्जन है। यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी सेल 18 दिसंबर से शुरू होगी, वहीं लॉन्च इवेंट 17 दिसंबर को लाइवस्ट्रीम के जरिए होगा।

इस टैबलेट में 12.1 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जिसमें 284ppi पिक्सल डेंसिटी, 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 98% DCI-P3 कलर कवरेज मिलेगी। OnePlus Pad Go 2 में 10,050mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। टैबलेट 15 घंटे तक लगातार विडियो, 53 घंटे म्यूजिक प्लेबैक और 60 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देने में कैपेबल होगा।

इसमें रिवर्स केबल चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकेंगे। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि इसके साथ आने वाला OnePlus Pad Go 2 Stylo पहला ऐसा स्टाइलो होगा, जो Pad Go सीरीज के साथ काम करेगा। यह स्टाइलो खासतौर पर नोट्स बनाने, पढ़ाई, ऑफिस वर्क और क्रिएटिव काम के लिए बनाया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग दी जाएगी, जिसमें सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से आधे दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कंपनी के मुताबिक, इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300-Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 4nm तकनीक पर बना है। OnePlus Pad Go 2 में 8GB रैम मिलेगी और यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा। सॉफ्टवेयर के लिहाज से इसमें OnePlus का Open Canvas मल्टीटास्किंग सिस्टम मिलेगा, जिसमें स्प्लिट-स्क्रीन और मल्टी-विंडो स्विचिंग का सपोर्ट होगा