7,400mAh की दमदार बैटरी + 165Hz डिस्प्ले संग OnePlus 15R की 17 दिसंबर को ग्रैंड एंट्री

बेंगलुरु: OnePlus 15R अब तक की सबसे तगड़ी 7,400mAh बैटरी और अल्ट्रा-स्मूद 165Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। 15R सिर्फ फोन नहीं, बल्कि R-सीरीज का अब तक का सबसे विस्फोटक अपग्रेड बनने वाला है। OnePlus 15R और नया OnePlus Pad Go 2 आधिकारिक तौर पर 17 दिसंबर को बेंगलुरु में होने वाले लाइवस्ट्रीम इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

यह बैटरी 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिलिकॉन नैनोस्टैक तकनीक पर आधारित है, जिसमें 15% सिलिकॉन एनोड मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी चार साल बाद भी 80% क्षमता के साथ काम करती रहेगी। फोन की चार्जिंग में कम समय लगेगा और यह ज्यादा समय तक चलेगा। OnePlus 15R का कैमरा अब 4K पर 120fps विडियो रिकॉर्डिंग करेगा, जो पहले सिर्फ OnePlus 15 में मौजूद था। विडियो क्वालिटी में भी यह मॉडल बिल्कुल फ्लैगशिप टच देगा।

OnePlus 15R दुनिया का पहला फोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्लेटफॉर्म के साथ ग्लोबली लॉन्च होगा। यह चिपसेट OnePlus और Qualcomm ने मिलकर 24 महीने तक को-डिफाइन और को-ऑप्टिमाइज़ किया है। डिस्प्ले में 165Hz 1.5K AMOLED पैनल, 450ppi पिक्सेल डेनसिटी के साथ 1800 निट्स की ब्राइटनेस और मात्र 1–2 निट्स तक की लो-ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। TÜV Rheinland Intelligent Eye Care 5.0 सर्टिफिकेशन इसे आंखों के लिए भी सुरक्षित बनाता है।

OnePlus 15R में कंपनी की नई AI तकनीक Plus Mind का भी सपोर्ट होगा। फोन में मौजूद Plus Key दबाते ही स्क्रीन पर दिख रही किसी भी जानकारी को AI तुरंत सेव कर लेगा और उसे कैलेंडर इनवाइट, ऑटो-ऑर्गनाइज़्ड नोट्स और आसान सर्च जैसी सुविधाओं में बदल देगा। OnePlus 15R बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस—हर मोर्चे पर एक “ऑल-राउंड फ्लैगशिप किलर” बनने की तैयारी में है।

दिसंबर 2025 में आएगा टेक्नोलॉजी का तूफान, हर जेब के लिए नया स्मार्टफोन

नई दिल्ली: नवंबर में कई स्मार्टफोन्स की धमाकेदार लॉन्चिंग के बाद अब दिसंबर 2025 में भारत में स्मार्टफोन का बाजार और गर्म होगा। नवंबर में OnePlus 15, Oppo Find X9 Pro, iQOO 15 और Realme GT 8 Pro ने बाजार को जोश और नई उमंग से भर दिया था। अब नया महीना उससे भी ज्यादा रोमांचक होने जा रहा है।

महीने की शुरुआत में 2 दिसंबर को Vivo X300 और Vivo X300 Pro दस्तक देंगे। दोनों में MediaTek Dimensity 9500 के साथ Vivo की इन-हाउस VS1 और V3+ इमेजिंग चिप्स मिलेंगी। फोटोग्राफी फ्रंट पर 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड और 200MP टेलीफोटो कैमरा इन्हें सीधे टॉप-टियर में खड़ा करता है। Xiaomi का Redmi 15C दिसंबर के पहले हफ्ते में आने की उम्मीद है। चीन में यह Helio G81-Ultra वाले 4G और Dimensity 6300 वाले 5G वेरिएंट में पेश हुआ है, दोनों में 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और IP64 रेटिंग है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹11,499 बताई जा रही है।

OnePlus 15R 17 दिसंबर को लॉन्च होगा। यह Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आने वाला पहला फोन बताया जा रहा है। Amazon पर बिक्री, Charcoal Black और Mint Breeze रंग, और ₹50,000 से नीचे की संभावित कीमत इसे हॉट पिक बना सकती है। साथ में OnePlus Pad Go 2 भी पेश होगा। यंग यूज़र्स के लिए Realme P4x 4 दिसंबर को आएगा। Dimensity 7400 Ultra चिप, 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी (45W चार्जिंग) के साथ यह 16,000 रुपये से कम में गेम-चेंजर बन सकता है। उधर चीन में दिसंबर में Oppo Reno 15C की एंट्री तय मानी जा रही है। इसमें स्टाइल और कैमरा पर फोकस रहेगा, जबकि भारत में लॉन्च होने की तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है।