“Power On, Limits Off” कैंपेन : OnePlus से जुड़े देश के छह परफॉर्मेंस चैंपियन

बेंगलुरु: ग्लोबल टेक ब्रैंड OnePlus ने इंडिया के छह सबसे प्रभावशाली और परफॉर्मेंस में अव्वल जसप्रीत बुमराह, स्मृति मंधाना, जोनाथन, अरमान मलिक, कुश मैनी और नितांशी गोयल को अपने नया ब्रैंड एंबेसेडर के रूप में शामिल करने की घोषणा की।

जसप्रीत बुमराह इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज़ है। स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और टॉप बैट्समैन हैं। जोनाथन अमराल भारत के सबसे सफल और लोकप्रिय ईस्पोर्ट्स खिलाड़ियों में से एक हैं। अरमान मलिक युवा और प्रतिभाशाली प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। कुश मैनी भारत के उभरते हुए मोटरस्पोर्ट स्टार हैं, जो अंतरराष्ट्रीय F2 रेसिंग सर्किट में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। नितांशी गोयल नई पीढ़ी की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। ये अपने-अपने क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हैं, नई सीमाएं तय करते हैं और कभी रुकते नहीं — यही फिलॉसफी OnePlus की “Never Settle” सोच से मेल खाती है। इसके साथ ही OnePlus ने अपने नए OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 की लॉन्चिंग को प्रमोट करने के लिए “Power On, Limits Off” नाम की छह-भागों वाली एड फिल्म सीरीज़ लॉन्च की है।

इस एड सीरीज़ का मकसद यह दिखाना है कि जैसे OnePlus की डिवाइस पावर और कंट्रोल का बेहतरीन संतुलन देती हैं, वैसे ही ये छह पर्सनैलिटीज़ भी अपने-अपने क्षेत्र में सीमाओं से आगे बढ़कर नई मिसाल कायम करती हैं। Power On. Limits Off” सीरीज़ की थीम OnePlus डिवाइसेज़ की तरह पावर और कंट्रोल के संतुलन पर आधारित है। नई ऐड सीरीज में हर एंबेसडर अपनी यात्रा के उन शांत लेकिन निर्णायक पलों के बारे में बताएंगे, जैसे चोट के बाद वापसी, बड़े मंच से ठीक पहले की तैयारी, आलोचना के बीच खुद को साबित करने की जिद या फिर दुनिया की अपेक्षाओं से हटकर खुद को नई तरह से गढ़ने का साहस। इस सीरीज़ को OnePlus की इन-हाउस टीम ने तैयार किया है और इसका प्रोडक्शन हेलसिंकी स्थित क्रिएटिव स्टूडियो Kameron ने किया है।

OnePlus का अगला फ्लैगशिप OnePlus 15R और नया OnePlus Pad Go 2 आगामी 17 दिसंबर को बेंगलुरु में Rise as One इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाएंगे। भारत में OnePlus की 12वीं वर्षगांठ पर होने वाले इस ऑफलाइन इवेंट में प्रशंसक और कम्युनिटी मेंबर्स भी शामिल हो सकेंगे।

17 दिसंबर को OnePlus का लाइव शो : 15R और Pad Go 2 की लॉन्चिंग के साथ नए इनाम, नया जश्न

बेंगलुरु: ग्लोबल टेक ब्रैंड OnePlus ने घोषणा की है कि 17 दिसंबर को बेंगलुरु में लाइव कीनोट के साथ नए डिवाइसेज़ OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 पेश किए जाएंगे। कंपनी बेंगलुरु में स्टेज पर लाइव प्रेज़ेंटेशन देगी। वहीं पर नए डिवाइस दिखाए जाएंगे और उनके फीचर्स समझाए जाएंगे।

OnePlus ने 12वीं सालगिरह पर लॉन्च होने वाले फोन के कैमरे और स्क्रीन से जुड़े बड़े अपडेट बताए हैं। OnePlus 15R के कैमरे में नया Detailmax Engine होगा। इससे फोन की तस्वीरें पहले से ज्यादा साफ, शार्प और डिटेल में आएंगी। Ultra Clear Mode से दूर की चीज़ें भी साफ दिखेंगी। Clear Burst से चलती चीजों की फोटो भी ब्लर नहीं होगी। Clear Night Engine से रात में भी क्लियर फोटो आएगी। OnePlus का OnePlus 15R स्पीड और गेमिंग के मामले में काफी पावरफुल बनाया गया है। इसमें तीन खास चिप मिलकर काम करेंगी, इसलिए इसे ट्रिपल-चिप टेक्नोलॉजी कहा गया है। फोन में नया Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 होगा। ऐप्स फास्ट खुलेंगे, गेम स्मूद चलेंगे और फोन हैंग नहीं करेगा।

OnePlus Pad Go 2 को खास तौर पर बड़ी स्क्रीन और आरामदायक देखने के अनुभव के लिए बनाया गया है। 12.1-इंच बड़ी स्क्रीन से फिल्म या वेब सीरीज़ देखना, पढ़ाई और काम करना ज्यादा मज़ेदार हो जाएगा। 2.8K डिस्प्ले + 284 PPI से तस्वीरें और टेक्स्ट एकदम साफ और शार्प दिखेंगे। 900 nits ब्राइटनेस से रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। इसमें OnePlus का खास Open Canvas सॉफ्टवेयर होगा, जिससे दो या उससे ज्यादा ऐप साथ-साथ चला सकेंगे। स्क्रीन को हिस्सों में बांटकर काम करना आसान होगा।

OnePlus ने एक नया गेम OnePlus Run 2.0 भी लॉन्च किया है। इसमें खेलने पर आप OnePlus 15R, OnePlus Pad Go 2, OnePlus 15 जैसे इनाम जीत सकते हैं। OnePlus की मैस्कॉट ‘Una’ कंपनी का प्यारा चिन्ह/किरदार है, जो ब्रैंड की पहचान है। जिस तरह किसी टीम का शुभंकर होता है, वैसे ही Una, OnePlus का चेहरा/किरदार है। Una को त्योहारों के हिसाब से नए कपड़े पहनाए हैं, तेज-तर्रार दीवाली वाला लुक और क्रिसमस वाला विदेशी स्टाइल। 17 दिसंबर को OnePlus सिर्फ नए फोन और टैबलेट नहीं अपने चाहने वालों के लिए जश्न, गेम, इनाम और लाइव एक्सपीरियंस — सब ला रहा है।

दिसंबर 2025 में स्मार्टफोन मार्केट में धमाका तय : Vivo, Xiaomi, Samsung और OnePlus फोड़ेंगे लॉन्चिंग बम

नई दिल्ली: दिसंबर 2025 इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद रोचक साबित होने वाला है। नवंबर का महीना जहां नए फ्लैगशिप और रिफ्रेश वर्ज़न के लॉन्च के साथ खत्म हुआ, वहीं दिसंबर में भी बड़ी कंपनियों ने अपने नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। Vivo, Xiaomi, Realme, Samsung और OnePlus की घोषणाएं पहले से ही तय हैं, और फैंस इन फोन के लिए उत्साहित हैं।

दिसंबर की शुरुआत Vivo X300 सीरीज के साथ होगी। यह लॉन्च 2 दिसंबर को भारत में होगा, जिसमें X300 और X300 Pro दोनों मॉडल पेश किए जाएंगे। दोनों फोन में MediaTek चिपसेट मिलेगा, लेकिन स्क्रीन साइज और कैमरा सिस्टम में अंतर रहेगा। Vivo इस सीरीज के साथ 2025 का अंत धमाकेदार तरीके से करना चाहती है। अगले दिन 3 दिसंबर को Redmi 15C लॉन्च होने वाला है। यह Xiaomi की बजट रेंज का फोन होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा और कीमत लगभग ₹12,500 के आसपास हो सकती है। यह Redmi 15 का हल्का वर्ज़न होगा, जिसमें पहले 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी।

Realme P4X का लॉन्च 4 दिसंबर को होगा। इसमें MediaTek Dimensity चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी मिलेगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। साथ ही यह फोन गेमर्स के लिए वाष्प चैंबर कूलिंग तकनीक के साथ आएगा। दिसंबर में Samsung भी अपनी पहली Tri-Foldable डिवाइस पेश करने वाला है, जिसे संभावित रूप से Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है। इसमें 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 10 इंच का अनफोल्डेबल स्क्रीन होगा। लीक के अनुसार इसमें 200MP का मेन कैमरा और 5,437mAh की बड़ी बैटरी होगी। संभावित लॉन्च डेट 5 दिसंबर है।

दिसंबर के अंत में OnePlus 15R इंडिया में लॉन्च होगा, जिसकी तारीख 17 दिसंबर तय है। यह OnePlus Ace 6T का इंडियन वर्ज़न माना जा रहा है। फोन में डुअल कैमरा सिस्टम, फ्लैट एज डिजाइन और IP66/IP68/IP69/IP69K वाटर-रेसिस्टेंस रेटिंग्स के साथ OxygenOS 16 मिलेगा। कुल मिलाकर दिसंबर 2025 में स्मार्टफोन मार्केट नए फ्लैगशिप और बजट मॉडल्स के साथ गर्म रहेगा। फ्लैगशिप से लेकर गेमिंग और बजट सेगमेंट तक, हर तरह के यूजर के लिए कुछ नया पेश किया जाएगा।

17 दिसंबर को आ रहा है OnePlus 15R : गेमिंग और AI के सुपरपावर फोन में अब तक की सबसे तेज स्पीड

बेंगलुरु: ग्लोबल टेक ब्रांड OnePlus का दमदार स्मार्टफोन OnePlus 15R 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह दुनिया का पहला फोन होगा, जिसमें नई Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म चिपसेट दिया जाएगा। गेमिंग और AI के इस सुवरपावर फोन में अब तक की सबसे तेज स्पीड मिलने का दावा किया गया है।

OnePlus 15R कंपनी की मशहूर R-सीरीज का नया सदस्य है, जिसे खास तौर पर हाई परफॉर्मेंस और गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस सीरीज की पहचान ही स्पीड और पावर है। यही वजह है कि OnePlus ने अपने नए फ्लैगशिप फोन के लिए सबसे ताकतवर चिपसेट को चुना है। Snapdragon 8 Gen 5 चिप को Qualcomm और OnePlus ने मिलकर तैयार किया है, जिससे फोन को बेहतर स्पीड, ग्राफिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत मिल सके। यह नया प्रोसेसर पिछले जेनरेशन की तुलना में CPU परफॉर्मेंस में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी करता है। GPU परफॉर्मेंस 11 प्रतिशत ज्यादा तेज हो गई है और AI क्षमता में तो लगभग 46 प्रतिशत तक का जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। फोन न सिर्फ सुपर फास्ट चलेगा, बल्कि गेमिंग, फोटो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे हैवी काम भी बेहद आसानी से होंगे।

OnePlus इंडिया के CEO Robin Liu ने कहा कि OnePlus हमेशा से स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में आगे रहा है और OnePlus 15R इसी सोच का नया उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने Qualcomm के साथ मिलकर इस चिपसेट को इस तरह ऑप्टिमाइज किया है कि यूजर्स को बेहतरीन अनुभव मिल सके। उधर Qualcomm Technologies की ओर से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Chris Patrick ने बताया कि OnePlus और Qualcomm की यह साझेदारी यूजर्स के लिए नई ऊंचाइयों का अनुभव लेकर आएगी, जहां स्पीड, इंटेलिजेंस और पावर एक साथ मिलेगी। OnePlus 15R सिर्फ एक नया फोन नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस की दुनिया में एक नया पैमाना सेट करेगा।

OnePlus का डबल धमाका: 17 दिसंबर को लॉन्च होंगे 15R और Pad Go 2

नई दिल्ली: OnePlus फिर एक बार इंडियन मार्केट में धमाका करने को तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। दोनों डिवाइस 17 दिसंबर 2025 को इंडिया में दस्तक देंगे। 15R जहां नॉर्ड और फ्लैगशिप OnePlus 15 के बीच की दूरी मिटाने वाला मिड-हाई पावरहाउस बनेगा, वहीं Pad Go 2 ब्रांड का नया बजट-फ्रेंडली टैबलेट एंट्री-लेवल यूज़र्स को टारगेट करेगा।

OnePlus 15R चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। कीमत लगभग 45,000 के आसपास रहने की उम्मीद है, जो OnePlus 13R के लॉन्चिंग प्राइस 42,999 रुपये से थोड़ा ऊपर होगी। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन जेब पर कम दबाव डालना चाहते हैं। फोन में मिल सकता है Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट—जो भले ही OnePlus 15 के Snapdragon 8 Elite Gen 5 से थोड़ा नीचे है, लेकिन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स लोड के लिए एकदम जानदार ऑप्शन रहेगा। इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज तक के ऑप्शन मिलेंगे।

इसका 6.83 इंच का डिस्प्ले भी काफी शानदार है। 1.5K LTPS AMOLED पैनल और 165Hz का सुपर-फ्लूइड रिफ्रेश रेट गेमर्स को खास तौर पर खुश करेगा। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन शूटर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड मिलेगा। 15R में 7,800mAh की पावरहाउस बैटरी दी जा रही है, जिसे 120W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो इसे OnePlus 15 की 7,300mAh बैटरी से भी आगे ले जाता है। फोन धूल-पानी से बचाव में भी टॉप-क्लास है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी रेटिंग मिली है। सॉफ्टवेयर फ्रंट पर यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ आएगा।

OnePlus Pad Go 2 Pad Go का अगला वर्जन है। यह छात्रों, प्रोफेशनल्स व एंट्री-लेवल कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी कीमत 20,000–25,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है। इसमें सिंगल रियर कैमरा मिलेगा, जो बेसिक फोटो और विडियो कॉलिंग जरूरतों को टारगेट करता है। इस बार OnePlus Stylo स्टाइलस का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

OnePlus की गेमिंग की दुनिया में टेक्नो क्रांति, मोबाइल बनेगा असली प्ले स्टेशन

बेंगलुरु: स्मार्टफोन दिग्गज OnePlus ने आज अपनी नई OnePlus Gaming Technology पेश की है — जो मोबाइल गेमिंग को एक नए युग में ले जाने का वादा करती है। इसमें चिप-लेवल इनोवेशन, पावरफुल हार्डवेयर और इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर का संगम है, जो Android गेमिंग को बेहद स्मूद, रिस्पॉन्सिव और पावरफुल बनाता है।

OnePlus का खुद का विकसित किया गया OP Gaming Core एक ऐसा गेमिंग इंजन है जो सीधे फोन की चिप पर काम करता है। इसमें 20,000 लाइनों का ओरिजिनल कोड और 254 पेटेंट शामिल हैं। यह गेम के दौरान CPU की लोडिंग को 22.74% तक कम करता है, जिससे फोन गर्म नहीं होता और बैटरी भी कम खर्च होती है। इसमें Next-Gen HyperRendering टेक्नोलॉजी दी गई है जो GPU की रेंडरिंग एफिशिएंसी को 80% तक बढ़ा देती है। इससे गेम्स में हाई ग्राफिक्स के साथ 120fps तक की स्टेबल फ्रेम रेट मिलती है — वो भी बिना लैग के।

OnePlus ने नया Performance Tri-Chip System भी लॉन्च किया है जिसमें तीन फिजिकल चिप्स है। खास गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon® 8 Elite Gen 5 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Performance Chip है। Touch Response Chip: 330Hz टच सैंपलिंग और 3200Hz इंस्टेंट रेस्पॉन्स के साथ, Touch Response Chip प्लेटफॉर्म पर आधारित हर टच को और तेज़ बनाता है। SmartLink एल्गोरिद्म के साथ Wi-Fi Chip G2 कमजोर नेटवर्क में भी स्मूद गेमिंग अनुभव देता है।

तीन साल की मेहनत के बाद OnePlus ने OP FPS Max टेक्नोलॉजी भी तैयार की है, जो 165fps तक के गेमिंग अनुभव को सपोर्ट करती है। यह सिर्फ हार्डवेयर नहीं, बल्कि एक पूरा गेमिंग इकोसिस्टम है — जिसमें 165Hz डिस्प्ले, स्मार्ट चिप ऑप्टिमाइजेशन और पावर एफिशिएंसी का बेहतरीन संतुलन शामिल है। यह नई गेमिंग टेक्नोलॉजी सबसे पहले आने वाली OnePlus 15 सीरीज में देखने को मिलेगी। OnePlus का कहना है कि इसका लक्ष्य “Fast & Smooth” अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाना है — जिससे हर गेमर को असली प्रोफेशनल गेमिंग का मज़ा मिले।

OnePlus 13R 5G पर भारी छूट, 44,999 रुपये वाला OnePlus फोन अब सिर्फ ₹38,370 में

नई दिल्ली: अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं और चाहते हैं एक ऐसा मोबाइल जो दिखने में भी प्रीमियम लगे और परफॉर्मेंस में भी झकास हो तो OnePlus 13R 5G से बेहतर ऑप्शन अभी मार्केट में मुश्किल से मिलेगा। Flipkart की सेल में ये फोन इस वक्त जबरदस्त ऑफर पर मिल रहा है — डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस सब कुछ साथ में!

लॉन्चिंग के वक्त इस फोन की कीमत थी 44,999 रुपये थी, लेकिन अब 14% डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹38,370 में मिल रहा है। अगर आपके पास Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड या SBI क्रेडिट कार्ड है तो 5% एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल जाएगा। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज में देते हैं, तो 36,000 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। मतलब, ये डील एकदम बढ़िया है।

फोन में आपको मिलता है 6.78 इंच का 1.5K Pro XDR AMOLED डिस्प्ले है, जो बहुत ही स्मूद और शार्प है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राइटनेस आउटडोर में भी कमाल दिखाती है। Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन और IP65 रेटिंग इसे धूल और पानी दोनों से बचाती है। फोन का डिजाइन प्रीमियम ग्लास-एंड-मेटल फिनिश वाला है। इसमें Aqua Touch 2.0 फीचर भी है, जो गीले हाथों से भी टच रिस्पॉन्स देता है। कलर ऑप्शन भी शानदार हैं — Nebula Noir और Starl Trail।

कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे मिलता है 50MP Sony का मेन कैमरा। इसमें साथ में 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस। फ्रंट में है 16MP सेल्फी कैमरा, जो डिटेल्स में कोई कमी नहीं छोड़ता। विडियो रिकॉर्डिंग भी 4K @ 60FPS तक सपोर्ट करती है, मतलब क्वालिटी में कोई समझौता नहीं। बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। 6000mAh की बैटरी हैवी यूज़ में भी दो दिन तक आराम से चल जाती है। जब चार्ज करने की बारी आती है, तो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग इसे झटपट फुल चार्ज कर देती है।

इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, जो सुपर फास्ट है। गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग हो या AI फीचर्स — सब कुछ मक्खन की तरह चलता है। इसमें दो वेरिएंट मिलते हैं — 12GB + 256GB और 16GB + 512GB। साथ ही OnePlus का AI सिस्टम आपको देता है AI Notes, Intelligent Search, और AI Photography Tools जैसे स्मार्ट फीचर्स। कुल मिलाकर, OnePlus 13R 5G उन लोगों के लिए है जो फ्लैगशिप क्वालिटी तो चाहते हैं लेकिन बजट में।

नवंबर 2025 में स्मार्टफोन मार्केट में मचेगा धमाल, छिड़ेगी सुपर वॉर

नई दिल्ली: नवंबर 2025 इंडियन स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद खास महीना होने वाला है, क्योंकि कई बड़ी कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें iQOO, Realme, Vivo, Oppo और OnePlus जैसी ब्रांड्स शामिल हैं। इन सभी नए फोन्स में यूज़र्स को शानदार प्रोसेसर, दमदार कैमरे और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियां मिलेंगी।

नवंबर में आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स में OnePlus 15 एक जबर्दस्त फोन है।इसमें 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन को सेरामिक गार्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU मिलेगा। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों को खूब पसंद आएगा।

iQOO 15 6.85-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है और Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें भी 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7000mAh की बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ R1 गेमिंग चिप के साथ आएगा। यह गेमिंग के लिए परफेक्ट है। फोन में 2K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। फोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी। Vivo X300 Pro 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और ARM G1-Ultra GPU से लैस होगा। इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6510mAh की बैटरी होगी जो 90W फास्ट और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Oppo Find X9 Pro में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन भी MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और Arm G1-Ultra GPU से पावर्ड है। इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7500mAh की बैटरी, जो 80W फास्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।कुल मिलाकर, नवंबर 2025 में लॉन्च होने वाले ये सभी स्मार्टफोन हाई-परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ भारतीय बाजार में तहलका मचाने को तैयार हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवंबर का महीना आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।

OnePlus की धमाकेदार दिवाली सेल शुरू, स्मार्टफोन और टैबलेट पर भारी छूट

नई दिल्ली: इंडिया में दिवाली के मौके पर OnePlus ने अपने यूज़र्स के लिए धमाकेदार ऑफर्स की घोषणा कर दी है। OnePlus की यह नई सेल 17 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट और TWS डिवाइस पर जबरदस्त डिस्काउंट्स मिलेंगे। सेल में OnePlus 13, 13R, 13s, Nord 5, Nord CE5, OnePlus Pad3, Pad Lite और कई IoT प्रोडक्ट्स शामिल हैं। यूज़र्स इन ऑफर्स का लाभ oneplus.in, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon.in, Reliance Digital, Bajaj Electronics, Croma, Vijay Sales और अन्य ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से उठा सकते हैं। IoT प्रोडक्ट्स Flipkart, Myntra और Blinkit पर भी उपलब्ध होंगे, जबकि टैबलेट्स Flipkart पर खरीदी जा सकती हैं।

OnePlus 13 सीरीज़ के तहत 13s को स्पेशल दिवाली प्राइस 47,749 रुपये में पेश किया गया है, जिसमें 3,000 रुपये तक इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलेगी। वहीं OnePlus 13R का नेट प्राइस सिर्फ 35,749 रुपये रहेगा, जिसमें 5,000 रुपये की अस्थायी छूट और 2,250 रुपये तक इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। OnePlus 13 को भी 57,749 रुपये की आकर्षक कीमत में खरीदा जा सकेगा, जिसमें 4,250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है।

नॉर्ड सीरीज़ में नई Nord 5 और Nord CE5 शामिल हैं, जो मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अल्टिमेट परफॉर्मेंस और स्मूद गेमिंग अनुभव देने के लिए तैयार की गई हैं। Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले है, जबकि Nord CE5 में MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट है। दोनों ही डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, AI ऑप्टिमाइजेशन और एडवांस्ड कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं। Nord CE5 को केवल 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं Nord 5 की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है, दोनों पर नो-कॉस्ट EMI और इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट उपलब्ध है।

OnePlus Pad3 और Pad Lite पर भी विशेष बंडल ऑफर्स मिल रहे हैं, साथ ही OnePlus Buds और Buds Pro3 पर भी भारी डिस्काउंट और आसान EMI विकल्प मौजूद हैं। इस साल OnePlus ने यह साबित कर दिया है कि दिवाली सिर्फ ऑफर्स की नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस, स्मार्ट डिवाइस और IoT कनेक्टिविटी को भी खास बनाने का मौका है। यूज़र्स इस दिवाली OnePlus के साथ अपने टेक अनुभव को और भी शानदार बना सकते हैं।

OnePlus ने लॉन्च किया OxygenOS 16, AI से लैस Plus Mind अब आपके फोन में

नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्निकल ब्रांड OnePlus ने आज OxygenOS 16 लॉन्च किया, जो स्मार्टफोन अनुभव को पूरी तरह से नया आयाम देता है। “Intelligently Yours” फिलॉसफी पर आधारित यह अपडेट OnePlus का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अवतार है, जो उन्नत AI क्षमताओं को OnePlus की तेज़ और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ जोड़ता है। OnePlus में OxygenOS & AI Strategy के निदेशक Arthur Lam ने कहा कि OxygenOS 16 स्मार्टफोन और यूज़र के बीच इंटरैक्शन में एक नया अध्याय खोलता है।

OxygenOS 16 का दिल है Plus Mind, एक पर्सनल इंटेलिजेंस जो ऑन-स्क्रीन कंटेंट को पहचान कर Mind Space में व्यवस्थित करता है। यूज़र Plus Key या तीन-उंगली स्वाइप से Plus Mind को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह की कैमरा, स्क्रीनशॉट, फ़्लैशलाइट, वॉइस रिकॉर्डिंग जैसी अन्य फंक्शन के लिए भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है। Plus Mind कंटेंट का संदर्भ समझकर आपको सही समय पर सुझाव भी देता है। उदाहरण के लिए, किसी इवेंट पोस्टर से ऑटोमैटिक तारीख निकालकर कैलेंडर में जोड़ने का सुझाव।

OxygenOS 16 में Google Gemini अब Mind Space के डेटा को समझकर व्यक्तिगत सुझाव देता है। अगर आप कहें, “मेरे Mind Space के होम डेकोर कंटेंट के आधार पर घर सजाने की योजना बनाओ,” तो Gemini आपके डेटा से पर्सनलाइज्ड योजना तैयार करता है।

AI Productivity Suite से आपके फोन में ऐसे AI टूल्स मिलते हैं जो आपके काम को आसान और स्मार्ट बनाते हैं। AI Writer का टूल आपके लिए कंटेंट बनाने में मदद करता है, जैसे लेख, माइंड मैप्स, चार्ट्स, और सोशल मीडिया कैप्शन। AI Scan यह आपके दस्तावेज़, व्हाइटबोर्ड या रसीदें तुरंत PDF में बदल देता है, ताकि आप आसानी से शेयर और एडिट कर सकेंय़ AI Portrait Glow & AI Perfect Shot → ये टूल आपकी तस्वीरों को हर लाइट में शानदार बनाते हैं। AI PlayLabमें नए और मज़ेदार फीचर्स हैं। YumSee से टेक्स्ट को इमेज में बदल सकते हैं। Party Up में तस्वीर को विडियो में बदल सकते हैं।