OPPO का 3.0 Pro प्लान : 150+ सर्विस सेंटर होंगे तैयार, 24 घंटे में रिपेयर होगा फोन

नई दिल्ली: OPPO India ने अपने सर्विस नेटवर्क को बड़ा करने का बड़ा ऐलान किया है। कंपनी 2026 में अपने Service Center 3.0 Pro को देशभर में 150 से ज्यादा लोकेशन्स तक बढ़ाने जा रही है, जिसमें जून 2026 तक 50 से ज्यादा नए सेंटर शुरू हो जाएंगे। इसका मकसद ग्राहकों को तेज, पारदर्शी और बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस देना है।

आज के समय में स्मार्टफोन लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है—चाहे काम हो, ऑनलाइन पेमेंट हो या मनोरंजन। इसी को देखते हुए OPPO India अब अपनी सर्विस को और मजबूत बना रही है, ताकि ग्राहकों को फोन खरीदने के बाद भी बेहतरीन अनुभव मिल सके।

Service Center 3.0 Pro को खास तौर पर आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां ग्राहकों को डिजिटल चेक-इन, रियल-टाइम क्यू अपडेट और डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें हर स्टेप की जानकारी मिलती रहेगी। यहां सामने ही रिपेयरिंग (Face-to-face service) की सुविधा होगी, जिससे ग्राहक खुद देख सकेंगे कि उनके फोन में क्या काम हो रहा है—इससे भरोसा और पारदर्शिता दोनों बढ़ती है। इन सेंटरों में बेहतर बैठने की व्यवस्था, प्रोडक्ट एक्सपीरियंस जोन और आरामदायक लाउंज भी दिए जाएंगे, ताकि ग्राहकों को इंतजार के दौरान भी अच्छा अनुभव मिले।

कंपनी अपने स्टाफ को भी लगातार ट्रेन कर रही है, जिससे ग्राहक को जल्दी और सही मदद मिल सके। कई मामलों में तो ग्राहक को कुछ ही मिनटों में सहायता मिल जाती है। कंपनी ने बताया कि 90% से ज्यादा ग्राहक पहले से ही 1 घंटे में सर्विस मिलने (1-hour turnaround time) को पसंद करते हैं और OPPO इसी को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है। रिसर्च के अनुसार, रिपेयर प्रोसेस में पारदर्शिता ग्राहकों के भरोसे के लिए बेहद जरूरी है, और इसी मामले में OPPO ने टॉप रैंक हासिल की है।

OPPO India के पास देशभर में 580 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं, जो 500 से ज्यादा शहरों में फैले हुए हैं। यहां 19 भाषाओं में मदद मिलती है। इसके अलावा कंपनी फ्री पिक-अप और ड्रॉप सर्विस भी देती है और ज्यादातर मामलों में 24 घंटे के अंदर फोन ठीक करने का लक्ष्य रखती है। OPPO अब सिर्फ फोन बेचने पर नहीं, बल्कि खरीद के बाद मिलने वाली सर्विस को भी बड़ा हथियार बना रहा है, ताकि ग्राहक को तेज, भरोसेमंद और आसान सर्विस मिल सके।

7000mAh बैटरी वाले OPPO K14 5G की बिक्री शुरू, कीमत 17999 से स्टार्ट

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी OPPO का नया फोन OPPO K14 5G आज से इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। यह फोन आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, जहां ग्राहकों को 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिलेगा।

यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल में लंबी बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और भरोसेमंद डिवाइस चाहिए। OPPO K14 5G में 6GB+128GB, 6GB+256GB और 8GB+256GB जैसे तीन वेरिएंट मिलते हैं, जिनकी कीमत क्रमशः ₹17,999, ₹19,999 और ₹21,999 है। यह फोन Icy Blue, Prism Violet और Prism White जैसे आकर्षक रंगों में आता है। बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

7000mAh बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक कॉलिंग, वीडियो देखने, नेविगेशन और गेमिंग में साथ देता है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 1% से 37% तक चार्ज हो जाता है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। मजबूती के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP66, IP68, IP69 रेटिंग दी गई है। यह धूल, पानी और खराब परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहता है।

इसमें 6.75 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इससे विडियो देखना और गेम खेलना काफी स्मूद और क्लियर रहता है, खासकर बाहर धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालता है।

इसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Perfect Shot और AI Clarity Enhancer फोटो को और बेहतर बनाते हैं। OPPO K14 5G एक ऐसा फोन है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी, अच्छा कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस का पूरा पैकेज देता है

17,999 रुपये में पावरहाउस: 7000mAh बैटरी वाला OPPO K14 5G लॉन्च

नई दिल्ली: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा धमाका करते हुए OPPO India ने अपना नया OPPO K14 5G लॉन्च कर दिया है। ₹17,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की जबरदस्त बैटरी है, जो इसे “Endurance Powerhouse” बनाती है। फोन 20 मार्च 2026 से Flipkart और OPPO E-store पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां ग्राहकों को ₹1000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 3 महीने तक No-Cost EMI का फायदा मिलेगा।

यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो पूरे दिन बिना चार्जिंग की टेंशन के फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है जैसे घंटों कॉलिंग, विडियो देखना, नेविगेशन और गेमिंग के बावजूद फोन आराम से चल सकता है। 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से यह फोन तेजी से चार्ज भी हो जाता है।
शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है। इसके साथ ColorOS 15 और स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स दिए गए हैं, जिससे फोन लंबे समय तक स्लो नहीं होता और स्मूद चलता रहता है।

इसमें 6.75 इंच की बड़ी और ब्राइट स्क्रीन दी गई है, जो तेज धूप में भी साफ दिखाई देती है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव भी काफी स्मूद रहता है। कैमरा सेक्शन में 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है, जो अच्छी फोटो क्लिक करता है। इसके साथ AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Perfect Shot और AI Clarity Enhancer भी मिलते हैं, जिससे फोटो को और बेहतर बनाया जा सकता है। फ्रंट में 8MP कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है।

फोन को Military-grade MIL-STD-810H और SGS 5-Star सर्टिफिकेशन मिला है, यह गिरने-टकराने जैसी रोजमर्रा की स्थितियों को आसानी से झेल सकता है। इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से भी सुरक्षित रहता है। इसके अलावा फोन में एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे गेमिंग या लंबे इस्तेमाल के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होता और परफॉर्मेंस बनी रहती है। कुल मिलाकर, OPPO K14 5G उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, मजबूत डिजाइन, स्मूद परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स वाला भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं।

OPPO K14x 5G अब और सस्ता: 12999 रुपये में 6500mAh बैटरी वाला नया स्टोरेज वेरिएंट

नई दिल्ली: OPPO ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन OPPO K14x 5G का नया 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की कीमत ₹12,999 रखी गई है। कंपनी का कहना है कि इस वेरिएंट के जरिए K सीरीज़ के इस फोन को अब और ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा। छात्रों, पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों और कम बजट में अच्छा फोन चाहने वाले यूजर्स की यह पहली पसंद बनेगा। यह फोन Flipkart और OPPO e-Store पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, जहां ग्राहकों को 750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 3 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिलेगा।

OPPO K14x 5G पहले से ही बाजार में 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध था। अब नया 4GB+64GB वेरिएंट जोड़कर कंपनी ने इसे और किफायती बना दिया है। यह फोन Icy Blue और Prism Violet जैसे दो स्टाइलिश रंगों में मिलेगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई है। इसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और यूजर्स को पूरे दिन बैटरी की चिंता नहीं रहती।

इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है।

फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी को आसानी से संभाल सकता है। OPPO K14x 5G में 50MP का AI मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जिससे अच्छी क्वॉलिटी की फोटो और पोर्ट्रेट शॉट लिए जा सकते हैं। इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटो को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
OPPO के देशभर में 600 से ज्यादा अधिकृत सर्विस सेंटर हैं। ग्राहकों को 30 दिन की फ्री जांच और रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी दी जाती है। OPPO K14x 5G का नया वेरिएंट उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी, स्मूद परफॉर्मेंस और भरोसेमंद ब्रांड वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

OPPO और MediaTek का AI धमाका: MWC 2026 में दिखी नई ताकत, AI से लैस होंगे अगले जेनरेशन के स्मार्टफोन

नई दिल्ली: OPPO और MediaTek ने Mobile World Congress 2026 के दौरान स्मार्टफोन में आने वाली नई On-Device AI तकनीक की झलक दिखाई। स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित इस इवेंट में दोनों कंपनियों ने बताया कि उनकी साझेदारी से स्मार्टफोन में AI फीचर्स पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और स्मार्ट बनने वाले हैं।

OPPO Research Institute के प्रेसिडेंट Jason Liao ने बताया कि MediaTek ने Mobile World Congress 2026 के दौरान स्मार्टफोन में आने वाली नई On-Device AI तकनीकों की झलक दिखाई। इस साझेदारी से स्मार्टफोन में AI फीचर्स पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और स्मार्ट बनने वाले हैं। कई AI फीचर्स चलाने के लिए इंटरनेट या क्लाउड की जरूरत कम पड़ेगी। यूजर्स को तेज रिजल्ट मिलेगा और उनका डेटा भी ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

इस नई तकनीक में सबसे बड़ा रोल MediaTek के नए प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500 का है। इसी चिप की मदद से OPPO ने अपने दो नए AI फीचर AI Translate और AI Portrait Glow पेश किए हैं। ये दोनों फीचर सीधे स्मार्टफोन पर ही काम करेंगे। कंपनी के मुताबिक AI Translate बिना इंटरनेट के भी अलग-अलग भाषाओं का अनुवाद कर सकता है। यह पारंपरिक तरीकों से करीब 15% बेहतर है।

AI Portrait Glow फोटो खींचने के अनुभव को बेहतर बनाता है। यह तकनीक कम रोशनी में भी फोटो को बेहतर बनाती है। यह तस्वीर के आसपास की रोशनी को बेहतर तरीके से संतुलित करती है, जिससे पोर्ट्रेट फोटो ज्यादा साफ और आकर्षक दिखती हैं। इन दोनों फीचर्स को जल्द ही OPPO के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO Find X9 Series में दिया जाएगा। इवेंट में OPPO और MediaTek ने “Omni” नाम के एक नए AI मॉडल की झलक भी दिखाई। यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऑन-डिवाइस AI मॉडल बताया जा रहा है जो आवाज, वीडियो और टेक्स्ट—तीनों तरह की जानकारी को समझ सकता है।

OPPO ने अपने फोन में आने वाले Android Quick Share फीचर की भी जानकारी दी, जिसे Google के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसकी मदद से OPPO फोन से iOS, iPadOS और macOS डिवाइस में भी आसानी से फाइल शेयर की जा सकेगी। MWC 2026 में OPPO और MediaTek ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन AI की मदद से पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बनने वाले हैं।

7000mAh के पावर किंग OPPO K14 5G की इंडिया में दस्तक, लॉन्चिंग 9 मार्च को

नई दिल्ली: टेक कंपनी OPPO इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन OPPO K14 5G 9 मार्च 2026 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि यह फोन खास तौर पर लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और लंबे समय तक स्मूद चलने की गारंटी है।

OPPO ने बताया कि OPPO K14 5G को “Endurance Powerhouse” यानी दमदार और टिकाऊ स्मार्टफोन के रूप में डिजाइन किया गया है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो भारी इस्तेमाल के बाद भी लंबे समय तक चलने का दावा करती है। 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा। इसमें रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है। जरूरत पड़ने पर इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे।

कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी हेल्थ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह करीब पांच साल तक बेहतर स्थिति में बनी रह सके। फोन को रोजमर्रा की मुश्किल परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भी बनाया गया है। इसमें IP69 रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी के छींटों और धूल से सुरक्षा देती है। बारिश, छींटे या हल्की गंदगी जैसी स्थितियों में भी फोन सुरक्षित रहेगा।

लंबे समय तक गेमिंग या भारी इस्तेमाल के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें एडवांस SuperCool VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 3900mm² का बड़ा वेपर चेंबर और ग्रेफाइट कूलिंग लेयर दी गई है, जो गर्मी को जल्दी बाहर निकालने में मदद करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Ultra-Clear कैमरा दिया गया है, जो अलग-अलग रोशनी में भी साफ और डिटेल वाली तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसमें AI कैमरा फीचर्स भी हैं जो अपने आप सीन, कलर और एक्सपोजर को एडजस्ट करके बेहतर फोटो देने की कोशिश करते हैं।

कंपनी 60-महीने की Fluency Assurance भी दे रही है। फोन सालों साल चलेगा। OPPO के इंडिया में 600 से ज्यादा अधिकृत सर्विस सेंटर मौजूद हैं, जहां यूजर्स को रिपेयर, सॉफ्टवेयर अपडेट और तकनीकी सहायता मिल सकेगी। OPPO K14 5G को लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बॉडी, बेहतर कूलिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ ऐसा स्मार्टफोन बनाने की कोशिश की गई है जो कई साल तक भरोसे के साथ इस्तेमाल किया जा सके।

OPPO Find X9 Ultra: अब होगा ग्लोबल धमाका; “अल्ट्रा” सीरीज पहली बार चीन से बाहर कदम रखने को तैयार

नई दिल्ली: स्मार्टफोन वर्ल्ड में अपनी धाक जमाने वाली कंपनी OPPO ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए तकनीकी गलियारों में हलचल मचा दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि उसका अगली पीढ़ी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO Find X9 Ultra इस साल के अंत में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगा। यह पहली बार है जब OPPO अपना “अल्ट्रा” प्लेटफॉर्म अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए उपलब्ध करा रहा है, जो ग्लोबल मार्केट के प्रति कंपनी की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Built to be your next camera — क्या है इसमें खास

OPPO Find X9 Ultra को केवल एक स्मार्टफोन के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल कैमरा के विकल्प के रूप में पेश किया जा रहा है। इसकी कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
एडवांस्ड इमेजिंग सिस्टम: यह OPPO द्वारा अब तक विकसित किया गया सबसे उन्नत कैमरा सिस्टम होगा।
Hasselblad के साथ साझेदारी: मशहूर कैमरा ब्रांड Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया यह सिस्टम मोबाइल फोटोग्राफी को एक बिल्कुल नए स्तर पर ले जाने का वादा करता है।
ऑप्टिकल इंजीनियरिंग: इसमें नेक्स्ट-जेनरेशन ऑप्टिकल लेंस का उपयोग किया गया है, जो इमेजिंग परफॉर्मेंस को प्रोफेशनल ग्रेड का बनाता है।

Ultra टाइटल कमाना पड़ता है— CEO का कड़ा संदेश

बार्सिलोना में आयोजित मीडिया इवेंट के दौरान OPPO यूरोप के CEO एल्विस झोउ ने प्रतिस्पर्धा पर तंज कसते हुए कहा:
“2026 में, कई डिवाइस खुद पर ‘अल्ट्रा’ का लेबल लगाएंगे। हमारा मानना है कि यह टाइटल सिर्फ लिखने से नहीं, बल्कि परफॉर्म करके कमाना होता है। Find X9 Ultra के साथ, हम मोबाइल इमेजिंग के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर रहे हैं।”

ग्लोबल मार्केट के लिए बड़ा कदम

अब तक OPPO की ‘अल्ट्रा’ सीरीज मुख्य रूप से चीन तक ही सीमित थी। लेकिन 2026 में इसके ग्लोबल लॉन्च का मतलब है कि अब Samsung, Apple और Xiaomi जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रीमियम सेगमेंट को सीधी टक्कर मिलने वाली है।

7000mAh बैटरी संग OPPO K14 5G की 9 मार्च को होगी धमाकेदार एंट्री

नई दिल्ली: OPPO ने आधिकारिक तौर पर अपने के-सीरीज के नए स्मार्टफोन OPPO K14 5G के लॉन्च होने की घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से जारी टीजर के अनुसार यह डिवाइस 9 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड ने इसे “एंड्योरेंस पावरहाउस” टैगलाइन के साथ दिखाया है। टीजर में OPPO K14 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है। लॉन्चिंग से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है, जहां फोन के कुछ अहम फीचर्स सामने आए हैं।

कंपनी का दावा है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें लंबे समय तक बिना समझौते के बढ़िया परफॉरमेंस चाहिए। बड़ी बैटरी के साथ यह डिवाइस हैवी टास्क, स्ट्रीमिंग, गेमिंग और लगातार सोशल मीडिया यूज के दौरान भी लंबा बैकअप दे सकता है। 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 7,000mAh बैटरी होने के बावजूद फोन को चार्ज करने में जरूरत से ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 45W चार्जर के जरिए फोन सामान्य चार्जिंग की तुलना में काफी तेजी से पावर लेगा, जिससे कम समय में ज्यादा बैटरी बैकअप मिल सकेगा।

OPPO ने पिछले महीने K14x मॉडल पेश किया था। अब कंपनी उसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए स्टैंडर्ड K14 5G ला रही है। नए मॉडल में 7,000mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

OPPO K14 5G का लुक K14x से थोड़ा अलग होगा। इसमें पीछे की तरफ आयताकार (Rectangular) कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं K14x में कैमरा सेंसर अलग स्टाइल में दिए गए थे। फोन के बैक पैनल पर प्रिज्म-स्टाइल डिजाइन और ज्योमेट्रिक टेक्सचर देखने को मिलेगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा। यह फोन दो रंगों—सफेद (White) और डार्क पर्पल—में उपलब्ध होगा। नया OPPO K14 5G ज्यादा पावरफुल Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है।

OPPO ने पिछले महीने K14x मॉडल पेश किया था और अब कंपनी उसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए स्टैंडर्ड K14 5G ला रही है। OPPO K14 5G उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो बड़ी बैटरी, स्टाइलिश डिजाइन और 5G कनेक्टिविटी वाला फोन चाहते हैं।

13,499 रुपये में 6500mAh बैटरी सै लैस OPPO K14x 5G की बिक्री शुरू

नई दिल्ली: OPPO India ने अपना नया स्मार्टफोन OPPO K14x 5G 16 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह फोन Flipkart और OPPO India के ई-स्टोर पर खरीदा जा सकता है। कंपनी इसे ऐसे यूजर्स के लिए लेकर आई है जो लंबी बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और मजबूत डिजाइन वाला भरोसेमंद 5G फोन चाहते हैं।

4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। चुनिंदा बैंक ऑफर के तहत 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत क्रमशः 13,499 रुपये और 15,499 रुपये हो जाती है। यह तीन महीने तक का No-Cost EMI विकल्प भी दिया जा रहा है। फोन दो रंगों — Icy Blue और Prism Violet — में उपलब्ध है। 15,000 रुपये से कम के 5G सेगमेंट में 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसे अपने रेंज में अलग बनाती है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है। यह बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। करीब 23 मिनट में 30% तक चार्ज हो जाती है। इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है। दावा है कि 1,800 चार्ज साइकिल के बाद भी बैटरी 80% से ज्यादा क्षमता बनाए रखती है। यह फोन लगभग 20.9 घंटे कॉलिंग, 17.6 घंटे YouTube, 16.1 घंटे मैप्स नेविगेशन, 10.5 घंटे Free Fire और 9.4 घंटे BGMI गेमप्ले दे सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और ColorOS 15 (Android 15 आधारित) दिया गया है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और तेज ऐप ओपनिंग का अनुभव देता है।

फोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। 50MP AI कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Eraser, AI Unblur और AI Portrait जैसे फीचर्स शामिल हैं। OPPO K14x 5G एक ऐसा फोन है जो लंबी बैटरी, बढ़िया परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है।

13,499 रुपये में 5G पावर: 6500mAh बैटरी संग OPPO K14x 5G की सेल 16 फरवरी से, बुकिंग आज से

नई दिल्ली। OPPO ने इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन OPPO K14x 5G लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी ताकत 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP AI कैमरा है। OPPO K14x 5G को 4GB+128GB वेरिएंट में 14,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट में 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

यह स्मार्टफोन 16 फरवरी 2026 से दोपहर 12 बजे से OPPO ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक आज से ही इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। लॉन्च डे पर चुनिंदा बैंक ऑफर के तहत 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत क्रमशः 13,499 रुपये और 15,499 रुपये हो जाएगी। साथ ही 3 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है। यह फोन Icy Blue और Prism Violet दो रंगों में आएगा।

OPPO इंडिया के कम्युनिकेशन हेड गोल्डी पटनायक ने कहा कि K सीरीज ने इंडिया में भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के दम पर अपनी पहचान बनाई है और K14x 5G इसी विरासत को आगे बढ़ाता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी है, जो लंबी कॉलिंग, यूट्यूब वीडियो प्लेबैक, नेविगेशन और गेमिंग के दौरान घंटों तक साथ निभाने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार यह 20.9 घंटे तक कॉलिंग, 17.6 घंटे तक यूट्यूब प्लेबैक और करीब 10 घंटे तक गेमिंग सपोर्ट कर सकता है। 45W फास्ट चार्जिंग से यह लगभग 23 मिनट में 1% से 30% तक चार्ज हो जाता है। साथ ही इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5 साल तक टिकाऊ बैटरी डिजाइन का भी दावा किया गया है।

8.61mm पतला और करीब 209–212 ग्राम वजनी यह फोन प्रीमियम लुक देता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग स्मूद और आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रहती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। AI Eraser, AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Best Shot जैसे फीचर्स फोटो को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं। कुल मिलाकर, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, स्मूद डिस्प्ले, AI कैमरा फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ OPPO K14x 5G बजट 5G सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है।