अब एक मशीन से 33 काम: स्मार्ट कुकिंग बॉक्स Philips OneChef से कम समय में टेस्टी खाना

नई दिल्ली: आधुनिक किचन को और स्मार्ट और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Philips ने इंडिया में अपना नया Philips OneChef लॉन्च किया है। ₹19,995 की कीमत वाला यह ऑल-इन-वन स्मार्ट कुकिंग अप्लायंस 19 मार्च 2026 से बाजार में उपलब्ध होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक ही मशीन में 33 तरह के कुकिंग फंक्शन देता है, जिससे घर में अलग-अलग उपकरण रखने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो जाती है।

मुंबई में हुए खास लॉन्च इवेंट में मशहूर शेफ Ranveer Brar ने लाइव कुकिंग के जरिए दिखाया कि यह मशीन किस तरह जटिल इंडियन रेसिपी को भी बेहद आसान बना देती है। इंडियन खाने में मसाले, समय और कई स्टेप्स का बड़ा रोल होता है, लेकिन OneChef इन सभी को स्मार्ट तरीके से मैनेज कर देता है, जिससे स्वाद भी बना रहता है और मेहनत भी कम लगती है। इस डिवाइस में दी गई AmbiHeat™ टेक्नोलॉजी इसे और खास बनाती है। यह टेक्नोलॉजी हर डिश के हिसाब से तापमान और हीटिंग को अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे खाना न तो ज्यादा पकता है और न ही कच्चा रहता है। हर बार एक जैसा स्वाद और सही टेक्सचर मिलता है—चाहे आप रोज़ का दाल-चावल बना रहे हों या कोई खास त्योहार की डिश।

OneChef की सबसे बड़ी ताकत इसकी मल्टी-कुकिंग क्षमता है। इसमें एयर फ्राइंग, स्टिर फ्राइंग, स्टीमिंग और बॉइलिंग जैसे कई तरीके एक ही मशीन में मिलते हैं। आपको अलग-अलग गैजेट्स खरीदने या इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर छोटे किचन या व्यस्त लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए यह बहुत काम का साबित हो सकता है। इसके अलावा, इसमें आसान कंट्रोल्स और गाइडेड कुकिंग प्रोग्राम्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को स्टेप-बाय-स्टेप मदद करते हैं। अगर आपको ज्यादा कुकिंग नहीं आती, तब भी आप आसानी से शेफ जैसी डिश बना सकते हैं। यही वजह है कि यह डिवाइस नए कुक्स से लेकर एक्सपीरियंस्ड लोगों तक, सभी के लिए उपयोगी है।

Philips OneChef सिर्फ एक किचन अप्लायंस नहीं बल्कि एक स्मार्ट कुकिंग पार्टनर है, जो समय बचाता है, मेहनत कम करता है और खाने का स्वाद भी बरकरार रखता है। बदलते समय के साथ यह भारतीय किचन को ज्यादा मॉडर्न, आसान और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

साउंड बार से हेडफोन तक : Philips ने लॉन्च किए पांच शानदार ऑडियो प्रोडक्ट, 899 रुपये से शुरू

नई दिल्ली: TPV Technology India Pvt. Ltd. ने नए साल की शुरुआत शानदार अंदाज़ में करते हुए भारत में Philips Audio के पांच नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक साथ पांच नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें साउंडबार, ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफोन शामिल हैं। ये सभी प्रोडक्ट अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। Philips ने इस नई रेंज की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमत है। कंपनी के इन-ईयर स्पोर्ट्स हेडफोन की कीमत सिर्फ ₹899 से शुरू होती है।


इस लॉन्च में Philips ने हर कैटेगरी को कवर किया है। बड़े टीवी के लिए पावरफुल साउंडबार, छोटे कमरों के लिए मिनी साउंडबार, ट्रैवल और आउटडोर के लिए ब्लूटूथ स्पीकर, फिटनेस यूज़र्स के लिए स्पोर्ट्स हेडफोन और म्यूज़िक लवर्स के लिए हाई-फाई हेडफोन शामिल हैं। चाहे घर पर मूवी देखने का मज़ा लेना हो, जिम में वर्कआउट के दौरान म्यूज़िक सुनना हो या बाहर घूमते समय पोर्टेबल स्पीकर चाहिए—Philips की यह नई ऑडियो रेंज हर सिचुएशन के लिए बनाई गई है।

इस नई रेंज में Philips TAB4230 Soundbar, TAS4400 Betooth Speaker, TAB4120 Mini Soundbar, TAA1009 In-Ear Wired Headphones और SHP9500 Wired Headphones शामिल हैं। यह लाइन-अप हर बजट और हर जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। Philips TAB4230 Soundbar उन लोगों के लिए है जो घर पर सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं। इसमें 300W (मैक्स) आउटपुट, Dolby Digital Surround Sound, 2.1 चैनल सिस्टम और 6.5-इंच वायर्ड सबवूफर दिया गया है। यह साउंडबार HDMI ARC, Bluetooth, USB, AUX और Optical कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसकी कीमत ₹19,999 है और यह Flipkart पर एक्सक्लूसिव मिलेगा।

Philips TAS4400 Bluetooth Speaker पोर्टेबल म्यूज़िक लवर्स के लिए खास है। इसमें मैग्नेटिक अटैचमेंट सिस्टम, 40W साउंड आउटपुट, 8 घंटे का प्ले टाइम और इन-बिल्ट माइक्रोफोन मिलता है। इसकी कीमत ₹5,999 रखी गई है। छोटे कमरों के लिए Philips TAB4120 Mini Soundbar एक बढ़िया विकल्प है। इसमें 20W साउंड आउटपुट, RGB लाइट मोड, 8 घंटे की बैटरी और True Wireless फीचर दिया गया है। यह ₹3,999 में उपलब्ध है। फिटनेस पसंद करने वालों के लिए Philips TAA1009 In-Ear Headphones हैं, जिनकी कीमत ₹899 है। Philips SHP9500 Wired Headphones की कीमत ₹12,999 है।

Philips BLDC 8000 हेयर ड्रायर : स्टाइल का सुपरहीरो, बालों से बिखरेगा ग्लैमर

नई दिल्ली : Philips ने हेयर स्टाइलिंग की दुनिया का सुपरहीरो Hair Dryer 8000 लॉन्च किया है। सिर्फ 3 मिनट में सैलून जैसा लुक मिलेगा। बाल 100% मज़बूत रहेंगे। हर रेशे में चमक होगी और घंटों तक नमी बनी रहेगी। ThermoShield की देखभाल और BLDC मोटर की पावर से आप ज्यादा ग्लैमरस दिखेंगे और बालों को कोई नुकसान नहीं होगा।

अब हर दिन आप Bad Hair Day को Best Hair Day घर बैठे बना सकते हैं। Philips Hair Dryer 8000 सिर्फ बाल सुखाने का नहीं, ये तकनीक और ख़ूबसूरती का परफेक्ट फ्यूजन है। 200 मिलियन आयन की ताकत, स्मार्ट सेंसर की सुरक्षा और शानदार डिजाइन के साथ हेयर ड्रायर 19,995 रुपये में मिल रहा है।

Philips Hair Dryer 8000 में BLDC मोटर लगी है, जिससे बालों में सभी जगह तेज़ बराबर हवा लगती है। ThermoShield सेंसर हर सेकंड तापमान चेक करता है, ताकि बाल ज़्यादा गरम न हों। 200 मिलियन आयन छोड़ता है। इससे बालों में नमी बनी रहती है और वो चमकदार लगते हैं। डुअल एयर स्ट्रीम टेक्नोलॉजी से बाल जल्दी सूखते हैं। LED स्क्रीन और स्मार्ट बटन दिए गए हैं – आप चाहें तो 4 रेडी मोड यूज़ करें या अपनी सेटिंग खुद चुनें (21 ऑप्शन मिलते हैं)।

ऑटो-क्लीनिंग मोड से ड्रायर खुद ही अपनी सफाई कर लेता है। आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं। 8mm मैग्नेटिक नोज़ल और वॉल्यूम डिफ्यूज़र से बाल सीधे करने हैं या घुंघराले – दोनों के लिए परफेक्ट अटैचमेंट मिलते हैं। इसका वज़न कम है, आसानी से पकड़ा जा सकता है। साथ ही 50% कम बिजली खर्च करता है। Philips Hair Dryer 8000 अब ऑनलाइन shop.philips.co.in, Amazon, Nykaa, Tira Beauty से खरीदा जा सकता है। इसे Croma, Vijay Sales, Reliance Digital से ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।