EICMA 2025 में Piaggio Group का जलवा: Aprilia, Moto Guzzi और Vespa की नई रेंज ने मचाया धमाल

मिलान/नई दिल्ली: दुनिया के मशहूर टू-व्हीलर निर्माता Piaggio Group ने इस साल के EICMA 2025 मोटर शो में अपने सभी प्रमुख ब्रैंड्स Aprilia, Moto Guzzi, Vespa और Piaggio के नए मॉडल पेश कर शो की शान बढ़ा दी। यूरोप के टू-व्हीलर बाजार में 10% और स्कूटर सेगमेंट में 18% मार्केट शेयर के साथ कंपनी ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

Aprilia ने दो नए मॉडल्स पेश किए, जो राइडर्स को एडवेंचर और स्पीड दोनों का मज़ा देंगे। पहला SR GT 400 मिड-साइज GT स्कूटर है, जिसमें 36hp का लिक्विड-कूल्ड इंजन, 5-इंच TFT डिस्प्ले, कीलेस सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और एडजस्टेबल ABS जैसी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। लंबी सस्पेंशन और डुअल-योक फ्रंट फोर्क इसे शहर के साथ-साथ ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए भी तैयार बनाते हैं। RS 457 GP Replica MotoGP रेसिंग से प्रेरित एक खास एडिशन है। इसमें क्विक शिफ्टर, बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, ब्लैक एल्युमिनियम फ्रेम और रेसिंग ग्राफिक्स दिए गए हैं। Aprilia की Factory रेंज , RSV4, Tuono V4, RS 660 और Tuono 660 – को 2026 के लिए नई एरोडायनामिक थीम ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है।

Moto Guzzi ने अपनी प्रतिष्ठित बाइक्स Stelvio, V7 और V85 के लुक को नया रूप दिया है। V7 सीरीज़ अब Sabbia Camo, Nero Smeraldo, Bianco 1969 और Rosso Monza जैसे आकर्षक रंगों में मिलेगी। V85 TT एडवेंचर मॉडल को रेगिस्तान और पहाड़ों से प्रेरित शेड्स – Giallo Wadi, Grigio Yanar Dag और Blu Zefiro – में सजाया गया है। नए Stelvio 2026 को भी Grigio Climbing और Verde Hiking जैसे बोल्ड रंगों में पेश किया गया है।

Vespa ने इस साल अपनी 80वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए क्लासिक स्टाइल और नई तकनीक का संगम दिखाया। नई Vespa Primavera और Sprint S अब 12-इंच स्प्लिट-स्पोक व्हील्स, री-डिज़ाइन फ्रंट ग्रिल, कीलेस इग्निशन, रियर डिस्क ब्रेक और फुल-LCD डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुई हैं। साथ ही, कंपनी ने 80th Anniversary Edition भी पेश किया जिसमें Verde Pastello कलर और “80 Years of Vespa” बैज इसे खास बनाते हैं। Piaggio ने प्रतिष्ठित हाई-व्हील स्कूटर 25वीं वर्षगांठ पर Beverly 25th Anniversary Edition पेश किया।

बेस्ट डील : Aprilia Tuono 457 और RS457 पर GST 40% बढ़ी, Piaggio ने कीमत पर लगाई ब्रेक

नई दिल्ली: Piaggio India ने हाल ही में जीएसटी (GST) दरों में वृद्धि के बावजूद अपनी दो प्रमुख बाइक्स, Aprilia Tuono 457 और Aprilia RS457, की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह कदम ग्राहकों को राहत देने और फेस्टिव सीजन में बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सरकार ने 22 सितंबर 2025 से 350cc से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइक्स पर जीएसटी दर को 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया है। इसका प्रभाव सीधे तौर पर बाइक्स की कीमतों पर पड़ता। हालांकि, Piaggio India ने इस बढ़ोतरी का पूरा बोझ खुद उठाने का निर्णय लिया है। इसलिए, Aprilia Tuono 457 की महाराष्ट्र में एक्स-शोरूम कीमत ₹3,95,000 पर स्थिर बनी हुई है। इससे ग्राहकों को कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होगा।

Aprilia RS457 पर भी जीएसटी वृद्धि का असर न हो, इसके लिए Piaggio India ने विशेष ऑफ़र पेश किया है। कंपनी ग्राहकों को ₹35,000 से अधिक का लाभ प्रदान कर रही है। सरकार ने GST बढ़ा दिया है, जिससे बाइक की कीमत बढ़ सकती थी। Piaggio India इंडिया ने यह 15,000 रुपये की अतिरिक्त GST राशि खुद वहन कर ली। ग्राहक पर इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं पड़ेगा। क्विक शिफ्टर एक ऐसा फीचर है जिससे आप गियर बदलते समय क्लच का इस्तेमाल नहीं करते। आमतौर पर इसकी कीमत ₹20,500 होती है Piaggio ने इसे मुफ़्त (कॉम्प्लिमेंट्री) अपने ग्राहकों को दे दिया है। इस प्रकार, RS457 की नई एक्स-शोरूम कीमत ₹4,35,000 हो गई है, जिसमें क्विक शिफ्टर शामिल है। यह ऑफ़र पूरे भारत में उपलब्ध है।

GST बढ़ जाने के बावजूद ग्राहक को कोई अतिरिक्त कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। RS457 पर ग्राहक को 15,000 रुपये की GST छूट + 20,500 रुपये मूल्य का मुफ़्त क्विक शिफ्टर मिल रहा है। पहले, Tuono 457 और RS457 की वारंटी 3 साल या 36,000 किमी थी। अब इसे बढ़ाकर 4 साल या 48,000 किमी कर दिया गया है। ग्राहक को अधिक समय और दूरी तक वारंटी कवरेज मिलेगा।

Piaggio का ड्राइवरों को तोहफा: नए Apé Electric ऑटो लॉन्च, 236 Km की रेंज

पुणे: ऑटो रिक्शा चलाने वाले ड्राइवरों के लिए Piaggio एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। इंडिया में छोटे कमर्शियल वाहनों की अग्रणी निर्माता Piaggio Vehicle ने आज अपनी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर रेंज में दो नए और दमदार मॉडल ऑल-न्यू Apé E-City Ultra और नई Apé E-City FX Max लॉन्च किए हैं। ये दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो लंबी रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और कम खर्च का वादा करते हैं, जिससे ड्राइवरों को हर दिन ज्यादा कमाई करने में मदद मिलेगी।

Apé E-City Ultra: रेंज का नया बादशाह

यह नया मॉडल उन ड्राइवरों के लिए बनाया गया है जिन्हें लंबी दूरी तय करनी होती है। यह फीचर्स और परफॉर्मेंस का पावरहाउस है:
जबरदस्त रेंज: एक बार फुल चार्ज करने पर यह 236 km तक चल सकता है, जो अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा है।
ताकतवर मोटर: इसमें 9.55 किलोवाट की मोटर है जो फ्लाईओवर और चढ़ाई पर भी आसानी से चढ़ने के लिए 28% की ग्रेडेबिलिटी देती है।
मजबूत बॉडी: इसकी पूरी बॉडी मेटल की बनी है, जो इसे बेहद मजबूत और टिकाऊ बनाती है।
स्मार्ट फीचर्स: इसमें लाइव ट्रैकिंग और जियो-फेंसिंग जैसे स्मार्ट 4G टेलीमैटिक्स फीचर्स भी हैं।
कीमत: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3,88,000 से शुरू होती है।

Apé E-City FX Max: भरोसे का नया अवतार

यह Piaggio का भरोसेमंद मॉडल है, जिसे अब और भी बेहतर बनाया गया है:
बेहतर रेंज: यह मॉडल अब एक बार चार्ज करने पर 174 km की रेंज देता है।
विश्वसनीय बैटरी: इसमें प्रिज्मेटिक सेल तकनीक वाली 8.0 किलोवाट घंटे की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है और खराब होने की संभावना कम होती है।
कीमत: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3,30,000 से शुरू होती है।

कीमत और वारंटी – कितना खर्च, कितनी गारंटी

Piaggio ने इन मॉडलों की कीमत प्रतिस्पर्धी रखी है और साथ ही एक शानदार वारंटी भी दे रही है, जिससे ड्राइवरों को मानसिक शांति मिले।
Apé E-City FX Max: ₹3,30,000/- (एक्स-शोरूम)
Apé E-City Ultra: ₹3,88,000/- (एक्स-शोरूम)
वारंटी: दोनों मॉडलों पर 5 साल या 2,25,000 km की वारंटी मिलती है।

कंपनी का क्या है कहना – ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने पर जोर

Piaggio Vehicle के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने लॉन्च के अवसर पर कहा, “इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है और तिपहिया वाहन इस बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं। हमारे नए इलेक्ट्रिक ऑटो भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं: बेहतरीन रेंज, विश्वसनीय बैटरी, दमदार प्रदर्शन और न्यूनतम परिचालन लागत।” कंपनी का मानना है कि इन वाहनों की कम चार्जिंग लागत, कम रखरखाव और ज्यादा अपटाइम के कारण यह ड्राइवरों की आजीविका में सुधार लाएंगे और उनकी कमाई को बढ़ाने में मदद करेंगे।