POCO X8 Pro Max में 9000mAh बैटरी: Flipkart पर आज से बिक्री, जल्दी कीजिए

नई दिल्ली: Poco ने इंडिया में अपनी नई Poco X8 Pro Series को लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के फोन आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस सीरीज में Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल हैं, जिनमें 100W फास्ट चार्जिंग, 9000mAh तक की बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। आज से शुरू हुई इस सेल में ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन्स को Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं।

कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी दे रही है। Poco X8 Pro 5G की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होकर 32,999 रुपये तक जाती है। वहीं Poco X8 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, जो टॉप वेरिएंट में 43,999 रुपये तक जाती है। खास Iron Man Edition भी लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का बैंक या एक्सचेंज डिस्काउंट, 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन मिल रहा है। साथ ही दो महीने के YouTube Premium और तीन महीने के Spotify Premium का फायदा भी दिया जा रहा है।

Poco X8 Pro Max 5G में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500s (3nm) प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Pro मॉडल में Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है, जिससे स्पीड और परफॉर्मेंस शानदार रहती है। Max वेरिएंट में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Pro में 6.59 इंच स्क्रीन मिलती है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स ब्राइटनेस दी गई है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट दिखती है।

दोनों स्मार्टफोन्स में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। ये पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित हैं। साथ ही अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। दोनों फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करते हैं। Max वेरिएंट में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Pro में 6500mAh बैटरी मिलती है। दोनों में 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Poco की Poco X8 Pro Series उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो दमदार बैटरी, हाई परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

इंडिया में 17 मार्च को आएगा Poco X8 Pro Series : बिग बैटरी, सुपरफास्ट स्पीड

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक नई हाई-परफॉर्मेंस सीरीज आने वाली है। POCO ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसकी नई Poco X8 Pro Series 17 मार्च को लॉन्च होगी। इस सीरीज में दो मॉडल Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max पेश किए जा सकते हैं। इस बार फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी परफॉर्मेंस होगी और इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाएंगे।

कंपनी के मुताबिक लॉन्च इवेंट 17 मार्च को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। Poco X8 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि Poco X8 Pro Max में ज्यादा ताकतवर MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हाल ही में Poco X8 Pro Max को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी देखा गया था, जहां फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2659 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8386 अंक हासिल किए। लिस्टिंग में यह भी सामने आया कि फोन Android 16 पर चलेगा और इसमें करीब 12GB रैम दी जा सकती है।

Poco X8 Pro में 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा और 6,500mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वहीं Poco X8 Pro Max में इससे बड़ी 6.83-इंच 1.5K OLED स्क्रीन और लगभग 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। Poco X8 Pro की शुरुआती कीमत करीब 399 यूरो (लगभग 43,000 रुपये) हो सकती है, जबकि इसका 12GB + 512GB वेरिएंट करीब 479 यूरो (करीब 51,000 रुपये) तक जा सकता है। वहीं Poco X8 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 529 यूरो (लगभग 57,000 रुपये) बताई जा रही है और इसका टॉप वेरिएंट करीब 579 यूरो (करीब 62,000 रुपये) तक हो सकता है। दोनों फोन काले, सफेद और हरे रंग के विकल्प में लॉन्च किए जा सकते हैं।

Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max दरअसल Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Pro Max के रीब्रैंडेड वर्जन हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इन फोनों में दमदार बैटरी, तेज चार्जिंग और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर मिलने की उम्मीद और मजबूत हो जाती है।

6000mAh बैटरी और बिग स्क्रीन से Poco C81 बजट सेगमेंट में मचाएगा धमाल

नई दिल्ली: बजट स्मार्टफोन मार्केट में Poco C81 Pro थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर 25128PC17G सामने आया है और यह कन्फर्म हुआ है कि फोन 4G LTE सपोर्ट के साथ आएगा। यानी कंपनी इसे एंट्री-लेवल यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश कर सकती है।

6.9 इंच डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बजट सेगमेंट में धमाल मचाने के लिए तैयार है।कंपनी कम कीमत वाले (बजट) सेगमेंट में ऐसा फोन लॉन्च करने वाली है जिसमें काफी बड़ी स्क्रीन दी जाएगी। आमतौर पर बड़े डिस्प्ले वाले फोन महंगे होते हैं, लेकिन यहां ब्रांड कोशिश कर रहा है कि 6.9 इंच जैसी बड़ी स्क्रीन कम दाम में उपलब्ध कराई जाए, ताकि यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च किए बिना वीडियो देखने, गेम खेलने और ब्राउज़िंग का बेहतर अनुभव मिल सके।

यही डिवाइस कुछ मार्केट्स में Redmi A7 Pro नाम से रीब्रांड होकर भी लॉन्च हो सकता है। इससे पहले इसे इंडोनेशिया की SDPPI साइट पर Poco C81 नाम से भी देखा गया था। GSMA IMEI डेटाबेस में अलग-अलग देशों के लिए इसके अलग मॉडल नंबर सामने आए हैं, जिससे इसके मल्टी-मार्केट लॉन्च की संभावना और मजबूत हो जाती है।

रिपोर्ट्स में इस फोन को बजट सेगमेंट का “बैटरी किंग” बता रही हैं। Poco C81 Pro में Unisoc T7250 चिपसेट दिए जाने की संभावना है, जिसके साथ 4GB LPDDR4x रैम और 128GB स्टोरेज मिल सकती है। डेली यूज, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और नॉर्मल गेमिंग जैसे काम बिना ज्यादा लैग के पूरे हो सकते हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 15 Go एडिशन पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आ सकता है, जिससे एंट्री-लेवल हार्डवेयर पर भी स्मूद और ऑप्टिमाइज्ड एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
बैटरी सेगमेंट में भी यह फोन मजबूत नजर आता है।

इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की चर्चा है। एक बार फुल चार्ज करने पर लंबा बैकअप मिल सकता है बार-बार चार्जिंग की टेंशन कम हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लगातार मिल रहे सर्टिफिकेशन इशारा कर रहे हैं कि Poco C81 Pro जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है।

POCO M8 5G की इंडिया में एंट्री 8 जनवरी को, बदलेगा स्मार्टफोन का अंदाज़

नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रैंड POCO के नए और दमदार स्मार्टफोन POCO M8 5G को 8 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। मिड-रेंज सेगमेंट में यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ अलग और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं।

POCO M8 5G को इस बार कंपनी ने नए और खास डिजाइन के साथ बनाया है। यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला फोन बताया जा रहा है। जब आप इसे हाथ में पकड़ेंगे तो यह हल्का, स्लिम और प्रीमियम महसूस होगा। फोन के पीछे डुअल-टोन फिनिश, दो अलग-अलग रंगों या शेड्स का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इससे फोन का लुक और ज्यादा स्टाइलिश और महंगा लगता है। POCO अब सिर्फ तेज़ परफॉर्मेंस पर ही ध्यान नहीं दे रहा, बल्कि यह भी देख रहा है कि फोन दिखने में अच्छा हो, मजबूत हो और जल्दी खराब न हो और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आरामदायक हो।

लॉन्च से पहले POCO ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर POCO M8 5G की पहली झलक यानी First Look शेयर की। इस KV ड्रॉप के ज़रिए कंपनी ने फोन की डिजाइन लैंग्वेज की झलक दिखाई, जिससे यह साफ हो गया है कि M8 सीरीज़ में इस बार लुक्स को खास अहमियत दी गई है।हालांकि फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिए हैं कि लॉन्च के करीब आते-आते POCO M8 5G से जुड़ी और भी डिटेल्स शेयर की जाएंगी। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी के नए मानक सेट कर सकता है।

POCO एक बार फिर यह दिखाने की तैयारी में है कि वह सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि आकर्षक डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ भी यूज़र्स को चौंकाने की क्षमता रखता है। अब सभी की नजरें 8 जनवरी 2026 पर टिकी हैं, जब POCO अपने नए स्मार्टफोन के साथ नए साल की शुरुआत करेगा। POCO की पहचान उसकी फिलॉसफी “Made of MAD” (Minds, Attitude और Determination) से है। ब्रांड का मकसद ऐसे हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन पेश करना है, जो बेहतरीन कीमत पर शानदार टेक्नोलॉजी और शानदार अनुभव दें।

अब केवल 10,999 रुपये में खरीदिए POCO C85 5G, 6000mAh बैटरी से दो दिन से ज्यादा का बैकअप

नई दिल्ली: POCO ने इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन POCO C85 5G की पहली बिक्री शुरू कर दी है, जो 16 दिसंबर 2025 से दोपहर 12 बजे Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। ₹12,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में POCO C85 5G खुद को एक मजबूत दावेदार के रूप में पेश करता है। POCO C85 5G की शुरुआती कीमत ₹10,999 रखी गई है।

(4GB+128GB), जबकि 6GB+128GB वेरिएंट ₹11,999 और 8GB+128GB वेरिएंट ₹13,499 में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत पहले दिन HDFC, ICICI या SBI कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या ₹1,000 का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। ये सभी ऑफर्स सिर्फ पहले दिन की सेल के लिए लागू होंगे।
फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर दो दिन से ज्यादा का बैकअप देने का दावा करती है। 33W फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन सिर्फ करीब 28 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। इतना ही नहीं, इसमें 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है। यह फोन जरूरत पड़ने पर दूसरे मोबाइल, TWS ईयरबड्स या स्मार्टवॉच को चार्ज करने वाले पावर बैंक की तरह भी काम कर सकता है।

POCO C85 5G में क्वाड-कर्व्ड बैक डिजाइन, सिर्फ 7.99mm की स्लिम बॉडी और प्रीमियम ड्यूल-टोन फिनिश दी गई है। यह फोन Mystic Purple, Spring Green और Power Black जैसे रंगों में उपलब्ध है। POCO C85 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग तक स्मूद और लैग-फ्री अनुभव देता है। इसमें 6.9 इंच का सेगमेंट का सबसे बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग, वीडियो देखना और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। POCO C85 5G उन युवाओं के लिए एक शानदार विकल्प है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्टाइलिश लुक, दमदार परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं।

11,999 रुपये में 6000 mAh पावरहाउस संग POCO C85 5G का इंडिया में धमाका

नई दिल्ली: Xiaomi कंपनी के स्मार्टफोन ब्रांड POCO ने इंडिया के बजट 5G मार्केट में जोरदार एंट्री करते हुए नया POCO C85 5G लॉन्च कर दिया है। यह लो बजट 5जी फोन है जो 6000mAh battery, 6GB RAM और 50MP Camera के साथ आया है। POCO C85 5G फोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो कम पैसे में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी देता है।पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

कंपनी का दावा है कि, फोन 106 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक देगा। यह वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन को मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है
फोन की बिक्री 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी, जहां इसकी कीमतें ₹10,999 (4GB+128GB), ₹11,999 (6GB+128GB) और ₹13,499 (8GB+128GB) रखी गई हैं। पहले दिन खरीदारों को HDFC, ICICI और SBI कार्ड पर ₹1,000 इंस्टेंट डिस्काउंट, या ₹1,000 एक्सचेंज बोनस, और 3 महीने No-Cost EMI का भी फायदा मिलेगा।

POCO C85 5G इतनी अच्छी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम स्टाइल एक साथ देता है कि ₹12,000 के अंदर मिलने वाले बाकी फोन्स का स्टैंडर्ड ही बदल जाता है। यह फोन अपनी कीमत में बाकी सब फोन्स से इतना ज्यादा फीचर-पैक और पावरफुल है कि पूरे बजट सेगमेंट को नए लेवल पर ले जाता है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 28 मिनट में 50% चार्ज देने वाली 33W फास्ट चार्जिंग, और जरूरत पड़ने पर पावर बैंक की तरह काम करने वाली 10W रिवर्स चार्जिंग जैसी सुविधाओं के साथ आता है, जो इसे अपने वर्ग में सबसे भरोसेमंद बनाती हैं। इसके साथ ही इसका क्वाड-कर्व्ड बैक, सिर्फ 7.99mm की पतली बॉडी और डुअल-टोन प्रीमियम फिनिश है।

POCO C85 5G सेगमेंट की सबसे बड़ी 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz adaptive refresh rate दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलता है, जिसका AnTuTu स्कोर 450K+ बताया गया है। 16GB तक Turbo RAM सपोर्ट और Android 15 आधारित HyperOS 2.2 इसे भविष्य के लिए तैयार बनाते हैं। कंपनी यहां 2 Android अपडेट और 4 साल की सिक्युरिटी अपडेट का वादा भी कर रही है। इसमें 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं IP64 रेटिंग के साथ यह धूल और पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहता है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Poco स्मार्टफोन पर बंपर छूट

नई दिल्ली: Flipkart Big Billion Days Sale 2025 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है। Poco ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन F7, X7 और M7 सीरीज़ के बम्पर डिस्काउंट्स पहले ही घोषित कर दिए हैं। F7 5G 30,000 रुपये से नीचे और X7 और M7 सीरीज़ के फोन बैंक ऑफ़र्स के साथ बेहतरीन कीमतों पर उपलब्ध होंगे। F7 5G की 7,550mAh सुपर बैटरी और बड़े स्टोरेज ऑप्शन अब किफायती कीमत पर। X7 5G और X7 Pro 5G में जबर्दस्त 6,550mAh बैटरी और पावरफुल चिपसेट है।

Poco F7 5G का बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) पहले 31,999 में लॉन्च हुआ था। Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी। इसमें 7,550mAh की बैटरी है इसमें लंबा बैकअप मिलता है। F7 5G अब बजट में हाई-एंड परफॉर्मेंस वाला फोन बन गया है, जिसमें बड़ी बैटरी और दमदार स्टोरेज है। Poco X7 Series में कम कीमत में दमदार बैटरी मिलेगी। Poco X7 5G की कीमत अब ₹14,499 हो गई है। Poco X7 Pro 5G की कीमत 19,999 (बैंक ऑफ़र सहित) है। इसकी बैटरी 6,550mAh है। यह लंबे समय तक चार्ज रहती है। लॉन्च के समय X7 5G की कीमत 21,999 रुपये–23,999 रुपये थी और X7 Pro 5G की 27,999 रुपये–29,999 रुपये है।

Poco M7 5G बैंक ऑफर्स समेत 8,799 रुपये में मिल रहा है।Poco M7 Pro 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। Poco M7 Plus 5G का बेस वेरिएंट 10,999 रुपये है। सभी मॉडलों में बड़ी बैटरी और पावरफुल चिपसेट – Snapdragon और MediaTek चिपसेट्स। M7 5G की लॉन्चिंग प्राइस 9,999–₹10,999 रुपये है। M7 Pro 5G की कीमत 14,999–16,999 रुपये तक है। M7 Plus 5G की कीमत 13,999–14,999 रुपये तक है।

Flipkart Big Billion Days Sale में फोन, स्मार्टवॉच, TWS, वॉशिंग मशीन, रिफ्रिजरेटर, स्मार्ट होम अप्लायंसेज़ और लैपटॉप पर भी धमाकेदार डिस्काउंट मिलेगा। बैंक ऑफ़र के साथ कीमत और भी कम हो जाएगी। ये सेल Amazon Great Indian Festival के साथ चल रही है। Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में Poco के स्मार्टफोन किफायती कीमत, बड़े बैटरी और दमदार परर्फ़ॉर्मेंस के साथ मिलेंगे।

poco M7 Plus 5G के नए 4GB RAM वेरिएंट की एंट्री, 22 सितंबर से शुरू होगी सेल

नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रैंड Poco ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए M7 Plus 5G का नया और किफायती 4GB RAM लिमिटेड एडिशन वेरिएंट इंडियन मार्केट के लिए अनाउंस कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि यह नया मॉडल Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी, जबकि poco M7 Plus 5G का नया 4GB RAM वेरिएंट 22 सितम्बर से बिक्री पर होगा।

फोन Poco M7 Plus 5G का 6GB और 8GB RAM कॉन्फ़िगरेशन में बिक रहा है। अब 4GB वेरिएंट की एंट्री से यह फोन और ज्यादा बजट-फ्रेंडली हो जाएगा। कंपनी ने बताया है कि 4GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹13,999 और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹14,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन तीन रंगों, Aqua Blue, Carbon Black और Chrome Silver में उपलब्ध होगा।
इसमें 7,000 एमएएच की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

इसमें Snapdragon 6s Gen 3 SoC चिपसेट है। यह Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि इस डिवाइस को दो बड़े एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। फोन में 6.9-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले (1,080×2,340 पिक्सल) दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50MP का AI-समर्थित डुअल रियर कैमरा यूनिट और 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को IP64 रेटिंग मिली है। यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। कुल मिलाकर, नए 4GB वेरिएंट की एंट्री के साथ Poco M7 Plus 5G उन यूज़र्स को भी आकर्षित करेगा जो बड़े बैटरी बैकअप और 5G कनेक्टिविटी के साथ एक किफायती स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं।

7000mAh की किंगसाइज बैटरी के साथ POCO M7 Plus 5G अब और सस्ता, 23 सितंबर से सेल शुरू

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन के फैंस को POCO ने सरप्राइज दे दिया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन POCO M7 Plus 5G का 4GB RAM लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। ये नया मॉडल 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस में मिलेगा और 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल में जाएगा। पहले से ही 6GB और 8GB वेरिएंट में धमाल मचा चुका ये फोन अब और किफायती दाम में लोगों तक पहुंचेगा। कंपनी कह रही है कि यह कदम यूज़र्स की डिमांड को देखते हुए उठाया गया है ताकि ज्यादा लोग परफॉर्मेंस वाला फोन अफोर्ड कर सकें।

इस फोन में 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, जो सेगमेंट की सबसे बड़ी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 1600 चार्ज साइकिल तक चल सकती है और 4 साल बाद भी 80% कैपेसिटी बनाए रखेगी। खास बात ये कि ये फोन 18W रिवर्स चार्जिंग भी करता है, यानी जरूरत पड़ने पर आपका फोन पावरबैंक भी बन जाएगा। POCO M7 Plus 5G में सेगमेंट का सबसे बड़ा AMOLED डिस्प्ले, जिसमें 144Hz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। गेमिंग हो या स्क्रॉलिंग – हर चीज सुपर स्मूद और मजेदार लगेगी। फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, जो डेली यूज से लेकर मल्टीटास्किंग और गेमिंग तक हर काम आसानी से संभाल लेता है।

M7 Plus 5G में 50MP का AI रियर कैमरा है, जो हर रोशनी में क्लियर फोटो क्लिक करता है। प्रीमियम ग्रिड डिजाइन, मैट फिनिश और IP64 रेटिंग से स्टाइल के साथ-साथ धूल और पानी से सुरक्षा भी मिलेगी। फोन के साथ कंपनी 2 OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स दे रही है। ये फोन लंबे समय तक अप-टू-डेट रहेगा। POCO M7 Plus 5G का नया 4GB एडिशन त्योहारों में जबरदस्त डील साबित हो सकता है। बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस अब पहले से ज्यादा किफायती दाम में मिलेगा।

POCO M7 Plus 5G की फ्लिपकार्ट पर बिक्री शुरू: 7000mAh बैटरी के साथ नॉन-स्टॉप मनोरंजन का वादा

नई दिल्ली: इंडिया के सबसे लोकप्रिय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड्स में से एक POCO ने किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में अपने नए फ़ोन POCO M7 Plus 5G की 19 अगस्त 2025 से फ्लिपकार्ट पर बिक्री शुरू कर दी है। यह फ़ोन उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो नॉन-स्टॉप मनोरंजन और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। यह अपने सेगमेंट में कई ऐसे फ़ीचर्स लेकर आया है जो इसे सबसे अलग बनाते हैं।

POCO M7 Plus 5G की सबसे ख़ास बातें

POCO M7 Plus 5G को बाज़ार में सबसे अलग बनाने वाले कुछ ख़ास फ़ीचर्स इस तरह हैं:
विशाल बैटरी: इस फ़ोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह बैटरी 1600 चार्ज साइकिल के बाद भी 80% तक क्षमता बनाए रख सकती है, जिसका मतलब है कि यह 4 साल तक बिना किसी चिंता के चल सकती है। 18W रिवर्स चार्जिंग के साथ, यह फ़ोन एक पावर बैंक की तरह भी काम करता है।
शानदार डिस्प्ले: फ़ोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले गेमिंग, मूवी देखने और सोशल मीडिया ब्राउज़िंग को बेहद स्मूथ और आकर्षक बनाता है।
पावरफुल परफॉर्मेंस: POCO M7 Plus 5G Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 16GB तक टर्बो रैम शामिल है। यह बिना किसी रुकावट के मल्टीटास्किंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है।
प्रीमियम डिज़ाइन और ड्यूरेबिलिटी: यह फ़ोन IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है, जिससे यह बारिश या धूल में भी सुरक्षित रहता है। इसका मैट फ़िनिश और प्रीमियम ग्रिड डिज़ाइन इसे स्टाइलिश लुक देता है।
स्मार्ट कैमरा: फ़ोन में 50MP का AI रियर कैमरा है, जो किसी भी तरह की रोशनी में साफ़ और शानदार तस्वीरें लेता है।

POCO और Xiaomi के चीफ बिजनेस ऑफिसर संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा, “POCO M7 Plus 5G के साथ हम एक ऐसा डिवाइस बनाना चाहते थे जो सही मायने में नए जमाने की एंटरटेनमेंट लाइफस्टाइल के लिए बना हो। यह फ़ोन बैटरी लाइफ, परफॉर्मेंस और मनोरंजन का शानदार मिश्रण है।”

कीमत और उपलब्धता

6GB+128GB वैरिएंट: ₹12,999
8GB+128GB वैरिएंट: ₹13,999
यह फ़ोन 19 अगस्त, दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर: HDFC, SBI और ICICI बैंक कार्ड्स का उपयोग करके ₹1,000 की तत्काल बैंक छूट या पुराने फ़ोन पर ₹1,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं। यह इसे और भी ज़्यादा आकर्षक बनाता है।